271303
गोंडाः नवाबगंज के कटराकुटी धाम पर माघपूर्णिमा पर हुआ भंडारे का आयोजन
Sirsa, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के कटरा भोगचंद गांव के कटराकुटी धाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघपूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर महंथ स्वामी चिंमयानंद ने बताया कि गुरुपूर्णिमा पर लोगों ने जहां गुरु की महिमा पर चर्चा कर भंडारे पर आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर डा. अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, रघुवीर गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ANTF ने मंदसौर से एक लाख रुपए के इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार किया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नशे के नेटवर्क पर ANTF का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स यानी ANTF ने दो साल से फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार किया गया है। दादा के नशे की लत को पूरा करने के लिए विश्नाराम का नशे की दुनिया में कदम रखा और उसका सफर तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंच गया। बचने के लिए उसने हुलिया और पहचान तक बदली, लेकिन ANTF की नजरों से नहीं बच सका। राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है। ANTF टीम ने राजस्थान से बाहर मध्यप्रदेश के मंदसौर में कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए इनामी मादक पदार्थ तस्कर बिश्नाराम को दबोच लिया। 32 वर्षीय विश्नाराम बाडमेर के कुड़ला का निवासी है और दो साल से फरार चल रहा था.. 12 साल से अपराध की दुनिया में .... आईजी ANTF विकास कुमार ने बताया कि विश्नाराम ने 12वीं तक पढ़ाई की... इसके बाद पाइपलाइन कंपनी में ड्राइवर की नौकरी... लेकिन ज्यादा कमाई की चाह ने विश्नाराम को धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार करीब 12 साल से आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्करी समेत अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। उसके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज बताए गए हैं। दादा का नशा बना तस्करी की वजह.... विश्नाराम के दादा डोडा-पोस्त का नशा करते थे। पुलिस के मुताबिक, दादा अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च कर देते थे। इससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। दादा की लत पूरी करने के लिए वह अपने दोस्त से थोड़ी मात्रा में डोडा पोस्त लाने लगा। इसी दौरान विश्नाराम की मुलाकात एक ऐसे तस्कर से हुई, जो मध्यप्रदेश से डोडा-पोस्त खरीदकर मारवाड़ में सप्लाई करता था। शुरुआत में विश्नारमर उसके साथ खलासी के तौर पर जाने लगा... फिर खुद ही तस्करी के नेटवर्क में उतर गया। ग्राफिक्स इन .. विश्नाराम के अपराध का नेटवर्क 3 राज्यों से जुड़ा नेटवर्क राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा में तस्करी नेटवर्क इन तीनों राज्यों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा केस NDPS , हत्या का प्रयास , आर्म्स एक्ट , चोरी, धोखाधड़ी के मामलों में वांटेड ग्राफिक्स आउट बाइट - विकास कुमार आईजी ANTF बाड़मेर का रहने वाला विश्नाराम पुलिस से बचने के लिए जोधपुर में किराये के मकान में रहने लगा। समय समय पर रिश्तेदारों के यहां ठिकाने बदलकर फरारी काटता रहा। इसके बाद डरकर राजस्थान छोड़कर मध्यप्रदेश पहुंच गया था। फर्नीचर कारोबारी बन गया तस्कर... मध्यप्रदेश पहुंचने के बाद विश्नाराम ने फर्नीचर का काम शुरू कर दिया। लोगों के बीच वह एक सामान्य फर्नीचर कारोबारी के तौर पर रहने लगा। लेकिन ANTF की टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी रही। इसी दौरान टीम को उसके मध्यप्रदेश में छिपे होने की सूचना मिली。 कारीगरों ने खोल दिया राज... विश्नाराम ने फर्नीचर के काम के लिए जोधपुर से कारीगर बुलाए। ANTF ने इन कारीगरों की गतिविधियों पर नजर रखी...और इसी कड़ी में टीम मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव तक पहुंच गई। पार्टी के दौरान दबोचा.... लोकेशन की पुष्टि होते ही ANTF ने ठिकाने की घेराबंदी की। आरोपी विश्नाराम अपने तस्कर दोस्त और कारीगरों के साथ तस्कर दोस्त के चाचा के मकान पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान ANTF टीम ने दबिश दी और एक लाख रुपए के इनामी आरोपी विश्नाराम को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
लालसोट-দौसा चोरी कांड में शातिर रवि कुमार सोनी गिरफ्तार
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट और दौसा सदर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की मामले पुलिस ने शातिर बदमाश रवि कुमार सोनी को किया गिरफ्तार आरोपी झुंझुनू जिले के मेहड़ा थाने के शिमला का निवासी आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में 14 प्रकरण दर्ज एक माह पूर्व ही जमानत पर छूटा था अलवर जेल से पुलिस 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पहुंची आरोपी तक एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर लालसोट पुलिस की कार्रवाई लालसोट पुलिस ने 7 दिन में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का किया खुलासा लालसोट एवं दौसा सदर थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदातों का खुलासा मुख्य आरोपी रवि कुमार सोनी जयसिंहपुरा खोर, जयपुर से गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद चिकित्सक दंपती के घर समेत अन्य वारदातों में आरोपी की भूमिका सामने आई करीब एक महीने पहले अलवर जिला कारागृह से जमानत पर बाहर आया था आरोपी जेल में संपर्क में आए साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों की बनाई योजना पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी दोनों वारदातों में चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में हुई कार्रवाई एएसपी लालसोट विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव के सुपरविजन में कार्रवाई थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी लालसोट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात का खुलासा, अब आरोपियों के नेटवर्क और चोरी के माल की बरामदगी पर फोकस0
0
Report
टिब्बी में शवयात्रा के लिए रास्ता पानी-पानी, प्रशासन पर नागरिकों का रोष
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी में मृतक के शव को ले जाने का रास्ता हुआ पानी-पानी! रास्ते में तालाब बनने से कंधों की जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जानी पड़ी अर्थी, कस्बे के वार्ड 11 निवासी बलदेव सिंह के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए करनी पड़ी मशक्कत, मजबूरन अर्थी को कंधों के बजाय ले जाना पड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर, कल्याण भूमि की ओर जाने वाले मार्ग अवरुद्ध होने से बना तालाब, दोपहर को नवनिर्वाचित पार्षदों ने ईओ के समक्ष रखी समस्या, लेकिन समय पर नहीं हुई पानी निकासी, ईओ सुनील कुमार सैनी ने कहा- टिब्बी में नहीं मिलीं जेसीबी, देर शाम को सही करवाया गया संबंधित मार्ग, नगरपालिका प्रशासन के गैर-जिम्मेदाराना रवैया पर नागरिकों ने जताया रोष0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर: हरीश रावत बोले- हाईकमान के आदेश मानेंगे
Noida, Uttar Pradesh:उधम सिंह नगर, उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, "कल मैं हाईकमान से मिल रहा हूं। हाईकमान जो भी आदेश देगा, सब मानेंगे। आखिर हम उनके आदेश के तहत हैं।"0
0
Report
SC फैसले बाद किच्छा-सिरौलीकलां नगरपालिका चुनाव: हरिश रावत बोले, चुनाव रद्द करने की कोशिश
Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड: किच्छा-सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना और परिणामों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कांग्रेस नेता हरिश रावत ने कहा, "...ऐसा लग रहा था कि सरकार चुनाव रद्द करना चाहती है। किच्छा-सिरौलीकलां के लोगों को अब जनप्रतिनिधि मिल जाएगा जो दोनों नगरपालिकाओं का अधिकार था। उसके लिए मैं बहुत बधाई देता हूं..."0
0
Report
चंदौली में शव रखकर राजमार्ग जाम: 23 नामजद समेत 110-115 अज्ञात पर मुकदमा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.....\n\n- शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में 23 नामजद समेत 110-115 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज\n\n- पुनवासी चौहान की मौत के बाद परिजनों व अन्य लोगों ने मुगलसराय-चकिया मार्ग पर शव रखकर लगाया था जाम\n\n- जाम से आमजन के साथ एंबुलेंस समेत आवश्यक सेवाओं का आवागमन भी प्रभावित हुआ\n\n- पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ ने नारेबाजी की, काफी प्रयास के बाद खुलवाया गया जाम\n\n- अलीनगर थाने में धारा 285, 126(2), 189(2) BNS और 7 CLA Act के तहत मुकदमा दर्ज\n\n- पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी, नामजद और अज्ञात आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही\n\n- मुग़लसराय के न्यू महाल इलाके में निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी के दौरान गंभीर घायल अवस्था में मिला था चौकीदार पुनवासी चौहान\n\n- अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में कार्रवाई।\nByte : अरुण कुमार सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर, चंदौली.0
0
Report
Advertisement
श्री गंगानगर में 10 करोड़ से अधिक कीमत की आइस ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:श्री गंगानगर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 10 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की आईس ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए नशा तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की आइस ड्रग पकड़ा गया आरोपी विदेश से मंगवाता था हथियार व ड्रग्स मीरा चौकी प्रभारी नरेश कुमार व कॉन्स्टेबल विरेन्द्र गोदारा व डीएसटी टीम के सन्दीप कुमार व सीआईडी टीम की रही कार्यवाही में अहम भूमिका0
0
Report
Ghonda Chowk के पास तेजाब हमले में 24 वर्षीय युवती घायल, आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के घोंडा चौक के पास ड्यूटी पर जा रही 24 वर्षीय महिला पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है. पीड़िता घायल होकर अपने कमरे पर पहुंची और बाद में अस्पताल में भर्ती कराई गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 124(1) BNS के तहत आरोपी 41 वर्ष के पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़िता को करीब छह महीने से जानता था. घटना के समय आरोपी मौके से फरार हो गया था; पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है. पीड़ित अस्पताल में इलाजरत है और मामले की जांच जारी है.0
0
Report
सतना केंद्रीय जेल से उम्रकैद कैदी अच्छेलाल प्रजापति फरार, तलाश जारी
Satna, Madhya Pradesh:सतना केंद्रीय जेल से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा 52 वर्षीय कैदी अच्छेलाल प्रजापति फरार हो गया। मंगलवार को उसे जेल की गौशाला में काम के लिए भेजा गया था। मंदिर के पास शौचालय जाने के बाद वह करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटा। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी 13 साल से सजा काट रहा था और उसे 15 बार अस्थाई मुक्ति अवकाश भी मिल चुका है। फरारी के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। मामले में एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
सीमेंट प्लांट लीज लेकर सतना के किसानों का विरोध तेज; लीज निरस्त की मांग
Satna, Madhya Pradesh: सतना जिले के नागौद विकासखंड में सीमेंट प्लांट की प्रस्तावित लाइम स्टोन लीज को लेकर किसानों का विरोध अब तेज हो गया है। अपनी उपजाऊ जमीन बचाने के लिए मंगलवार को हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लीज निरस्त करने की मांग की。 जानकारी के अनुसार वसुधा, रजरवारा, महकोना, सप्ती, नौबस्ता, कोलाड, हिलौंधा, डाम्हा, छींदा सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव इस प्रस्तावित लीज से प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार सुबह सभी गांवों के किसान मौहरी टोल प्लाजा के पास एकत्र हुए। वहां से सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला सतना के लिए रवाना हुआ। रैली में लाल टोपी लगाए रूपेश बागरी और गमछा डाले हरीश बागरी सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित क्षेत्र की जमीन बेहद उपजाऊ है और सैकड़ों परिवारों की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। यदि यह जमीन सीमेंट प्लांट और खनन के लिए ले ली गई तो उनके सामने रोजगार और भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के उनकी जमीन को औद्योगिक गतिविधि के लिए अधिग्रहित करने की तैयारी की जा रही है। सतना पहुंचकर किसान प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कृषि भूमि को लीज से बाहर रखा जाए, प्रभावित गांवों की आपत्तियों को सुना जाए और पूरी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।0
0
Report
रीवा ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर श्रमिक मौत के बाद चक्काजाम, पुलिस ने संभाला मामला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर श्रमिक की मौत के मामले को लेकर आज उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब आक्रोषित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते शहर का आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। दरअसल, बीते 4 अक्टूबर को रीवा रेलवे स्टेशन में काम करने के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि श्रमिक से बिना पर्याप्त सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया जा रहा था, जिसके चलते वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई और अस्पताल में इलाज के दौरान श्रमिक की हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। श्रमिक की मौत के बाद परिजनों ने रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की मांग है कि कलेक्टर मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत करें और रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर आकर पूरे मामले में जवाब दें। उनका कहना है कि यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर चक्काजाम के चलते यातायात प्रभावित है और मौके पर पुलिस बल मौजूद है। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन तथा रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर बातचीत करने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
शेयर मार्केट के झांसे में ग्रामीण महिलाओं से 70 लाख ठगी; मेनका सारथी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:शेयर मार्केट में पैसा लगाकर कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी मेनका सारथी (37), निवासी बरतुंगा, थाना डभरा, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया है। मामले में उसके पति अक्षय सारथी और मां मीरा सोनवानी की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस के मुताबिक मेनका अपने मायके ग्राम जतरी आने के दौरान गांव की महिलाओं को शेयर मार्केट में निवेश से मोटा मुनाफा होने की बात बताती थी। उसने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कम समय में उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी और नुकसान होने पर वह व उसका पति रकम लौटाने की गारंटी देंगे। झांसे में आकर कई महिलाओं ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से उसे बड़ी रकम दे दी। 6 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच हार ा बाई निषाद से 17.53 लाख, अनिता निषाद से 17.24 लाख, पुष्पा सिदार से 9 लाख, विष्णु प्रिया निषाद से 7.50 लाख समेत कई महिलाओं से कुल 70.77 लाख रुपये लिए गए। शुरुआत में कुछ महिलाओं को मुनाफे की रकम देकर विश्वास कायम किया गया, लेकिन बाद में रकम लौटाना बंद कर दिया गया। पीड़ित महिलाओं ने रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उन्हें धमकाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ महिलाओं ने दूसरे बैंकों से लोन लेकर आरोपी को रकम दी थी, जिसकी किश्तें अब वे खुद चुका रही हैं। मामले में साइबर थाना पुलिस ने 22 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 318(4), 3(5) बीBN के तहत मेनका सारथी, अक्षय सारथी और मीरा सोनवानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। बैंक खातों और लेनदेन की जांच के बाद पुलिस ने सक्ती जिले के बरतुंगा में दबिश देकर मेनका को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपने एक पुरुष मित्र के साथ मिलकर ठगी की योजना बनाने और बाद में पति व मां को भी इसमें शामिल करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार महिलाओं से मिली रकम को अलग-अलग लोगों के बीच रोटेशन में चलाया जाता था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, तीन बैंक खाते और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपी के पति और मां की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि शेयर मार्केट में दोगुने-तिगुने मुनाफे की गारंटी देने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और निवेश से पहले पूरी जानकारी की जांच करें।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में मोदी के 25 साल पूरे हुए, भाजपा की विकास भारत संकल्प सभा आज
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमहानगढ़ से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण और सेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित कर रही है। हनुमानगढ़ में 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे नई धान मंडी में यह कार्यक्रम होगा। इसमें सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष और सवा 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि होंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू और भाजपा प्रत्याशी अमित साहू के नेतृत्व में बैठक हुई。0
0
Report
पोकरण में खुले शिवरेज गड्ढे में टैंकर गिरा; बड़ा हादसा टला
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण शहर के भवानीपुरा स्थित जटियों की बस्ती में एफसीआई गोदाम के पास पानी से भरा एक टैंकर शिवरेज के खुले गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए और बड़ा हादसा टल गया। इसी मार्ग से एफसीआई गोदाम के ट्रक सहित अन्य भारी वाहन भी गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने खुले शिवरेज गड्ढों को लेकर ठेकेदार एवं नगरपालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भवानीपुरा जटियों की बस्ती में गलियों को आपस में जोड़ने का कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा है। आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते गलियों को जोड़ने का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सभी गलियों को आपस में जोड़ा जाए तथा रास्तों में बने गहरे एवं खुले गड्ढों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। इन गड्ढों के कारण गाड़ियों, टैक्सियों और अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है तथा हादसे की आशंका बनी हुई है। लोग ने प्रशासन एवं नगरपालिका से मामले को गंभीरता से लेते हुए खुले शिवरेज गड्ढों को सुरक्षित करवाने और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।0
0
Report
नोहर में लॉटरी के नाम पर बुजुर्ग से अंगूठी छीनकर बाइक सवार फरार
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ जिले के नोहर से है। नोहर में लॉटरी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। शाम मंदिर के पास एक व्यक्ति को कथित तौर पर लॉटरी का लालच देकर उसकी अंगूठी निकलवा ली गई। इसके बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कुछ लोग पीड़ित के पास पहुंचे और बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान उन्होंने लॉटरी निकलने और फायदा होने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर व्यक्ति ने अपनी अंगूठी निकाल दी। इसके बाद बाइक सवार अंगूठी लेकर वहां से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित मूल्य के डीलर राम प्रताप श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनको रोक और बातों में उलझा कर लॉटरी का लालच दिया। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान में करीब 60 हजार रुपए कीमत की अंगूठी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में राम प्रताप द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है। एक सीसीटीवी फुटेज में दो युवक राम प्रताप से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। लॉटरी के नाम पर इस तरह लोगों को झांसे में लेकर आभूषण या अन्य सामान हड़पने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं。0
0
Report
Advertisement
