Gonda: परसपुर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर नगर और ग्रामीण इलाकों में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत, नाटक और बच्चों की रैलियों ने पूरे दिन को जश्नमय बना दिया। सुबह से ही तिरंगे परिधान, टोपी और गमछा पहनकर बच्चे स्कूलों के लिए निकले। "वंदे मातरम" और देशभक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह देशभक्ति में डूबा रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
