271002
गोण्डा के विकास सोनी का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए
kumbh nagar, Uttar Pradesh:गोण्डा के विकास सोनी का चयन 14वीं हॉकी इंडिया (सीनियर पुरुष) राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो 4 से 16 नवंबर तक राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम, चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित होगी। विकास सोनी गोलागंज, विनोद टॉकीज के निवासी हैं और पिछले 6 वर्षों से लखनऊ के स्टेट हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्हें अरुणाचल प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है, जहां उनके कोच रजनीश मिश्रा ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था। उनके परिवार ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की और बधाई दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सर्फदंस से इकलौते 13वर्षीय बालक की मौत,मचा कोहराम
Bbrasi, Uttar Pradesh:सर्पदंश से इकलौते पुत्र की मौत। चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को सर्प के दंश से 13 वर्षीय बालक हर्ष यादव की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण,क्षेत्रीय लोग भीड़ जुट गई। संजय यादव का पुत्र हर्ष यादव घर में रखे उपले में छिपे सर्प ने डस लिया। वह वहां पर कुछ काम के लिए गया था । सर्पदंश के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की असमय मौत से पिता संजय यादव, माता सुषमा यादव सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बालक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
हाथरस: 20 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ श्यामपाल गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में सादाबाद थाना पुलिस ने करीब 20 सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल को सादाबाद-राया बॉर्डर से गिरफ्तार किया है.... पुलिस के अनुसार आरोपी साल 2006 के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जारी वारंट के बाद से लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था... उसकी गिरफ्तारी पर 18 सितंबर को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था... पुलिस ने सर्विलांस, तकनीकी निगरानी और YAKSH App की मदद से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया.... पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाकर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु समेत अलग-अलग भेष धारण करता था... थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर आरोपी हाथरस, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ में दर्ज 45 मुकदमों में नामजद है... उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं... पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया...0
0
Report
कवर्धा के जंगलों में साल बोरर कीट से पेड़ों को खतरा
Kawardha, Chhattisgarh:बेशकिमती साल के पेड़ों पर साल बोरर किट का बढ़ रहा प्रकोप एंकर- कवर्धा में बेशकीमती घने साल जंगलों पर अब साल बोरर कीट का खतरा मंडरा रहा है। चिल्फी से लेकर रेंगाखार और बालाघाट सीमा से लगे वन क्षेत्रों में साल के पेड़ों में कीट के प्रकोप की जानकारी सामने आई है। ये कीट पेड़ के तने में छेद कर अंदर सुरंग बनाता है और ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है। इसका असर पेड़ के अंदर पानी और पोषक तत्वों के संचार पर पड़ता है। यानी बाहर से हरा-भरा दिखने वाला पेड़ अंदर से कमजोर होता जा रहा है।प्रकोप बढ़ा तो साल के पेड़ों के सूखने और बड़े पैमाने पर नुकसान का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल वन विभाग की तैयारी पर भी उठ रहे हैं।हालांकि वन विभाग का दावा है कि वृक्षों के छाल काटकर नियंत्रण के लिए ट्रैपिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्र के जंगलों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर पोस्टर वार पर भाजपा बिलकुल स्पष्ट, अखिलेश का अपमान नहीं करेगी पार्टी
Gazipur, Uttar Pradesh:पोस्टर संग्राम पर बीजेपी जिलाध्यक्ष का पलटवार, बोले- अखिलेश यादव का अपमान नहीं करेगा भाजपा, ऐसे पोस्टरों की करते हैं निंदा ओम प्रकाश राय ने कहा- विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना, नीतियों पर होनी चाहिए राजनीत पीडीए पर भी साधा निशाना, बोले- जवाब जनता और पीड़ित लोग देंगे गाजीपुर में सियासी पोस्टर वार को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव एक संवैधानिक पद पर हैं और भाजपा किसी भी रूप में उनका अपमान नहीं कर सकती। ओम प्रकाश राय ने कहा कि शहर में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और उनकी पार्टी ऐसे कृत्यों की निंदा करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दल एक-दूसरे की नीतियों और कार्यशैली का विरोध करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत अपमान की राजनीति भाजपा की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकार के कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं तो उन्हें तथ्यों के साथ जनता के बीच रखा जा सकता है, लेकिन पोस्टर लगाकर किसी नेता की छवि खराब کرنا उचित नहीं है। इस दौरान ओम प्रकाश राय ने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को पीडीए से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी शासनकाल में हुई घटनाओं और पीड़ित परिवारों से पूछने पर पीडीए की वास्तविकता सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति में विश्वास करती है और जनता के बीच विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जाएगी गाजीपुर की सियासत में पोस्टर विवाद के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष का यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि इस बयान पर विपक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।0
0
Report
किसान यूनियन 22 सितंबर को रोड जाम की तैयारी की घोषणा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का बयान सरकार की ओर से 20 तारीख तक किए गए वायदे को लेकर अब किसान संगठनों ने अगली रणनीति की तैयारी शुरू कर दी है। 20 तारीख बीतने के बाद संगठन की ओर से 22 सितंबर को रोड जाम का आह्वान किया गया है। इसे लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया है。 20 तारीख तक सरकार की ओर से किए गए वायदे पूरे नहीं होने का आरोप लगाते हुए किसान संगठन ने अब आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। संगठन की ओर से 22 सितंबर को रोड जाम की कॉल दी गई है। जारी वीडियो संदेश में संगठन के पदाधिकारी ने जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान, स्टेट बॉडी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपने-अपने सर्कल में संपर्क कर कार्यकर्ताओं को रोड जाम की तैयारी के लिए जुटाने की अपील की है। पदाधिकारी का कहना है कि सरकार ने पोर्टल तो खोल दिया है, लेकिन खरीद से जुड़ी अन्य मांगों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं से 22 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी 22 सितंबर को सुबह 10 बजे शाहाबाद शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर एकत्रित हों, जिसके बाद आगे की रणनीति मौके पर तय की जाएगी。 सभी जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान और कार्यकर्ता आज अपने-अपने सर्कल में संपर्क करें और कल के कार्यक्रम की पूरी तैयारी रखें। बाईट गुरनाम सिंह चढूनी BKU प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
विवेक तिवारी हत्याकांड: वकील विजय कुमार की नई बाइट से केस में नया मोड़
Lucknow, Uttar Pradesh:विवेक तिवारी हत्याकांड ( वकील विजय कुमार की बाइट)0
0
Report
Advertisement
प्रेमचरण दास जी महाराज का महंत लोहान कुटी में कार्यक्रम
Ujjain, Madhya Pradesh:प्रेमचरण दास जी महाराज.. ( महंत लोहान कुटी )0
0
Report
राजस्थान समेत 4 राज्यों में साइबर ठगी: म्यूल अकाउंट से रकम खपाने वाला आरोपी दबोचा
Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम को खपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन से लेकर मोबाइल लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट तक को खंगाला। आरोपी के इस खाते के खिलाफ चार राज्यों में साइबर शिकायतें हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी और उसके गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। साइबर ठग लोग से ठगी की रकम को खपाने के लिए किराए पर बैंक खाते ले रहे हैं। लोग भी कमीशन के लालच में अपने खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहे हैं। यही वजह है कि इस तरह के बैंक अकाउंट को ठगों ने अपना हथियार बना लिया है। राजस्थान पुलिस के ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने एक ऐसे म्यूल अकाउंट का पता लगाया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था। डीसीपी उत्तर करण शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए संदिग्ध बैंक खातों पर निगरानी रखी जा रही है। इस कड़ी में जौहरी बाजार की PNB बैंक शाखा में एक बैंक खाता संदिग्ध लगा। यह खाता साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट की तरफ प्रयुक्त हो रहा था। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल I4C पर जांच की गई तो इस खाते के खिलाफ राजस्थान, बिहार और गुजरात से जुड़ी 4 साइबर शिकायतें सामने आईं। इनमें धोखाधड़ी की विवादित राशि सीधे इस खाते में जमा कराई गई और उसे कैश में बदलकर या दूसरे खातों में ट्रांसफर कर इस्तेमाल किया गया। बैंक खाते से खुली डिजिटल कड़ी .... पुलिस ने संदिग्ध बैंक खाते का स्टेटमेंट और KYC दस्तावेज जुटाए। इसके बाद बैंक ट्रांजैक्शन का राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से मिलान किया गया। जांच में शिकायतों और खाते के ट्रांजैक्शन के बीच संबंध सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बदले दस्तावेज, बदला मोबाइल नंबर.... पुलिस के अनुसार आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने KYC रिकॉर्ड में दर्ज पता और मोबाइल नंबर बदल दिए थे। पुराने मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए। पुराने रिकॉर्ड में दर्ज नम्बरों को निष्क्रिय कर दिया था। लेकिन डिजिटल दुनिया में आरोपी अपने पीछे कई निशान छोड़ चुका था। 48 घंटे का तकनीकी सर्विलांस .... पुलिस टीम ने नए डिजिटल फुटप्रिंट, नेटवर्क गतिविधियों और टावर लोकेशन का विश्लेषण किया। तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी के नए मोबाइल नंबर और रियल टाइम लोकेशन को ट्रेस किया गया। इसके बाद करीब 48 घंटे तक लगातार तकनीकी सर्विलांस करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में ठगी का तरीका.... पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के साथ मिलकर साइबर ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोप है कि गिरोह लोगों की निजी जानकारी जुटाकर फर्जी कॉल, SMS, OTP और फिशिंग लिंक के जरिए उन्हें झांसे में लेता था। इसके बाद पीड़ितों के बैंक खातों से रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। कैश में बदलकर खर्च करने का आरोप .... पुलिस के अनुसार साइबर ठगी से आई रकम को तत्काल कैश में बदला जाता था या दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जाता था। आरोपी पर इस रकम को ऐशो-आराम और मौज-मस्ती में खर्च करने का भी आरोप है। गिरोह पुलिस से बचने के लिए लगातार SIM कार्ड बदलता था। नेटवर्क की तलाश जारी फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और दूसरे मामलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। माणकचौक थाना पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है... लेकिन पुलिस की जांच अब म्यूल अकाउंट से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है। यानी आने वाले दिनों में साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।0
0
Report
ATM बदलकर 44 हजार रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 11 एटीएम कार्ड और 3,210 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ सहारनपुर के अलावा झांसी और मुजफ्फरनगर में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को कुतुबशेर थाना क्षेत्र के न्यू शारदा नगर निवासी विपिन कुमार ने जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 10 जुलाई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था और उनके खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले में जनकपुरी थाने पर मुकदमा संख्या 177/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जनकपुरी पुलिस टीम जांच में जुटी थी। इसी दौरान मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपी अर्जुन उर्फ जंघी पुत्र राजकुमार, निवासी आलमगीरपुर दुधली, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को 21 सितंबर 2026 को जेल चुंगी के पास देहरादून रोड पर एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान 11 एटीएम कार्ड और 3,210 रुपये बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ झांसी और मुजफ्फरनगर में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर के जनकपुरी और मंडी थाने में भी उसके खिलाफ वर्ष 2026 में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा, कांस्टेबल अजय कुमार और रिजर्व कांस्टेबल रोबिन शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
इंदौर: PG छात्रा सिमी यादव ने ड्यूटी प्रताड़ना से आत्महत्या की कोशिश
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत पीजी की प्रथम वर्ष की छात्रा सिमी यादव ने अपनी जान देने की कोशिश की बतायाजा रहा है कि उन्हें सीनियर डाक्टरों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था इतना ही नहीं ड्यूटी टाइम से ज्यादा उनसे ड्यूटी कराई जा रही थी लगातार करीब 36 घंटे ड्यूटी कराने के आरोप भी लगे हैं जिससे परेशान होकर पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा सिमी यादव ने इंसुलिन इंजेक्शन लगाकर जान देने की कोशिश की वहीं बताया जा रहा हे कि छात्रा द्वारा इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे परेशान होकर छात्रा ने खुद को इंसुलिन लगा लिया संयोगितागंज एसीपी नीति दंडोतिया के अनुसार इस पूरे मामले की जानकारी जब संयोगितागंज पुलिस को मिली तो पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की पता चला उसकी लोकेशन गीता भवन चौराहा क्षेत्र में मिली लेकिन ढूंढने पर छात्रा हॉस्टल में पाई गई जो बेहोशी की हालत में मिली जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर है पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी समय को लेकर कई बार छात्रा द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला उल्टा शिकायत करने को लेकर सीनियर डॉक्टर द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते उसने इस तरह का कदम उठा लिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले में बयान लेकर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है0
0
Report
मुजेसर में नैनो कार आग बन गई, पास खड़ी वरना भी चपेट में
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग मुजेसर में खड़ी नैनो कार बनी आग का गोला, पास खड़ी वरना भी चपेट में फरीदाबाद के मुजेसर गांव में तालाब रोड स्थित सामुदायिक केंद्र के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के शोलों में बदल गई और उससे तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी एक वरना कार भी इसकी चपेट में आ गई। दोनों गाड़ियों में आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
राज्य सभा सांसद शंभू शरण पटेल पहुंचे मधुबनी,चिचरी गांव में दो लाइट टावर का किया उद्घाटन।
Madhubani, Bihar:MP SHAMBHU SHARAN PATEL,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से सेवा संकल्प पखवाड़ा मानाया जा रहा है।एक महीना तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई कार्यक्रमो को शामिल किया गया है।इस अवसर पर मधुबनी में आयोजित कर्यक्रम में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल पहुंचे ।पीएम सेवा संकल्प अभियान के तहत राजनगर के चपाही गांव में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाडी सेविका और आशा दीदियों को सम्मानित किया गया।सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा किये। सांसद द्वारा स्कूल परिसर और मंदिर परिसर में लगाए गए दो इलेक्ट्रिक लाइट टावर का भी उद्घाटन किया गया ।सभा को पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान ,विद्यासागर मंडल ,भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ,अमरनाथ प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया ।राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कार्यक्रम के आयोजक विद्यासागर मंडल को सफल आयोजन के लिए धन्यबाद दिया।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर-जमालपुर के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे, पास में मिलेगी ओपीडी और जांच
Munger, Bihar:43 करोड़ रुपये से बनेगे छह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ओपीडी और मुफ्त जाँच के लिए बड़े अस्तपतालों या दूर- दराज के नहीं काटने पड़ेगे चक्कर. मुंगेर: मुंगेर और जमालपुर दोनों शहरी निकायों में छह नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. इन केंद्रों के बनने में अब आम लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, ओपीडी और मुफ्त जाँच के लिए बड़े अस्पतालों या दूर-दूर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. स्वास्थ्य विभाग से प्रशासनिक मिलने के बाद निर्माण एजेंसी बीएमएसआईसीएल ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 3 करोड़ 43 लाख 20 हजार 480 रुपये की लागत आएगी. स्वीकृत योजना के अनुसार मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में नए आरोग्य मंदिर बनाये जायेंगे: दलहट्टा वार्ड 4, मनीया चौक वार्ड 37, खोजा बाजार वार्ड 38, और कासिम बाजार वार्ड 40. Jamalpur नगर परिषद क्षेत्र में दो स्थानों का चयन किया गया है: रामचंद्रपुर वार्ड 32 और नया टोला केशोपुर वार्ड 34 में नए आरोग्य मंदिर बनाये जायेंगे. सिविल सर्जन डॉक्टर राजू ने बताया कि मुंगेर निगम और जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में छह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे; इन छह मंदिरों के चालू होने से स्थानीय मोहल्ला वासियों को घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी, यहाँ दैनिक ओपीडी सेवाएं, गैर- संचारी रोगों जैसे बीपी, शुगर आदि की जाँच व देखभाल, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा परिवार नियोजन से जुड़ी परामर्श व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने बताया कि आरोग्य मंदिर बनने से मॉडल अस्पताल में मरीजों की संख्या घटेगी; मरीज कम होंगे तो चिकित्सक इलाज बेहतर तरीके से करेंगे. स्थानीय लोगों के अनुसार छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन जाने से महिला और बच्चों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी और छोटे- मोटे बीमारियों के टेस्ट इन आरोग्य मंदिर में किये जाएंगे.0
0
Report
नीतीश कुमार का बख्तियारपुर पैतृक आवास पर आगमन, पार्टी में हलचल बढ़ी
Barh, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर में अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। उनके बड़े भाई सतीश कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान उनके आवास में लगे झंडे की पूजा अर्चना की गई। नीतीश कुमार के पैतृक आवास पर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मोकामा विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच पार्टी में छिड़े घमासान से मौका निकालकर आज नीतीश कुमार अपने समर्थकों से मिलने पहुंचे। नीतीश कुमार से मिलने काफी संख्या में उनके परिचित घर पर पहुंचे थे। उन्होंने सभी से मिलकर उनका हाल चाल लिया। करीब एक घंटे तक घर पर विश्राम करने के बाद नीतीश कुमार का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया। नीतीश कुमार जब भी अपने पैतृक आवास आते हैं, तब बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। उम्मीद है कि उनके बख्तियारपुर आने के बाद जेडीयू में चल रहे विवाद पर कुछ विराम लगे।0
0
Report
सीतापुर में अटल प्रतिमा लोकार्पण, मंत्री मनोज पांडे ने विपक्ष पर निशाना
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडे पहुंचे बिसवां। स्व अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया लोकार्पण। प्रबुद्धजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल। मंत्री ने sपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशान। बोले,अभी तो पार्टी का मुखिया बनने को लड़ाई है, सबको मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने हैं– मनोज पांडे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को छोड़ दे तो उत्तर प्रदेश में सुशासन की सरकार रही है,अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है –मनोज पांडे उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडों अराजकता और आतंकवादियों को भगाने वाली सरकार यूपी की जनता फिर चुनने जा रही है,जनता आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाएगी–मनोज पांडे उनके मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं,उनको पार्टी जिंदा रखनी है सपने दिखाना है लोगों को तो दिखाएं –मनोज पांडे मर्यादाओं को तार तार करना बंद करें और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अनुचित अमर्यादित टिप्पणियां करना बंद करें–मनोज पांडे0
0
Report
Advertisement
