271003
गोंडा के आकाश मिश्रा बने शिवाजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:दिल्ली के शिवाजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में गोंडा के आकाश मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। उनकी इस सफलता से गोंडा में खुशी का माहौल है। आकाश ने अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से यह उपलब्धि हासिल की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उसकी 20 वर्षीय पुत्री को 16 नवम्बर की सुबह करीब 3 बजे शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना के ग्राम मुड़िया नगरा निवासी कामरान पुत्र गुड्डू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। उसने अपनी पुत्री को काफ़ी तलाश किया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस शीघ्र युवती को बरामद कर लेगी।0
0
Report
अमेठी के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला व युवक को घायल किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, नेशनल हाईवे क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर में सड़क पार कर रही महिला और बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जोरदार टक्कर की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों में स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी देते हुए घायलों को इलाज के लिए भिजवाया सीएचसी मुसाफिरखाना, जहां पर बाइक सवार युवक को डॉक्टर ने क्या मृतक घोषित तो वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रेफर किया गया हायर सेंटर, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्यवाही में जुटी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रिछौरा मोड का है मामला,0
0
Report
चहनिया चौराहे पर बाइक पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - कूड़े में लगाई गई आग की लपटें दुकान तक पहुंचीं, - बाइक पार्ट्स कि दुकान में लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर खराब - चहनिया चौराहे पर स्थित बाइक पार्ट्स दुकान में लगी आग - मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान दुकान तक पहुंचीं लपटें - दुकान संचालक राजू सिंह ने लापरवाही से आग लगाने का लगाया आरोप - संचालक बोले- समय रहते आग पर काबू नहीं मिलता तो पूरी दुकान जलकर राख हो सकती थी。 - बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बे का मामला。0
0
Report
Advertisement
मथुरा BJP की दो दिवसीय बैठक से मिशन-2027 की तैयारी तेज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के फरह स्थित परखम में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इस बैठक में व्यापक मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा सहित पार्टी के करीब 50 से 55 वरिष्ठ नेता, चिंतक और सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के पहले दिन सोमवार को करीब 7 घंटे तक संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष रखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली। मंथन के दौरान राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि चुनाव से पहले क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद अब आलाकमान की एक नई केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी, जो टिकट वितरण से लेकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी और सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक की शुरुआत और समापन के संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक का आगाज 'राधे-राधे, राधे-राधे कमल खिला दे' के उद्घोष के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी के 2 करोड़ से अधिक सदस्यों और ढाई लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी इसे मथुरा बैठक का मुख्य संदेश बताया। समापन के बाद बाहर निकले नेताओं के बयानों में पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा साफ झलकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है और अब मथुरा की बारी है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सपने चूर-चूर होंगे और यदि वे वास्तव में कृष्ण भक्त हैं, तो मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवक के रूप में आने की तैयारी करें। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और सपा व इंडी गठबंधन के झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आगे है।0
0
Report
रतलाम के सरकारी स्कूल ने नवाचार से विश्व मंच पर मिसाल कायम की
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम ना कोई ऐतिहासिक स्थल… न कोई रिसर्च सेंटर… और न ही कोई आधुनिक औद्योगिक संस्थान। फिर भी मध्यप्रदेश से शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी रतलाम के शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंच रहे हैं। आखिर इस स्कूल में ऐसा क्या खास है? इसकी खासियत न इमारत है, न असाधारण सुविधा और न ही कोई अलग पहचान वाले बच्चे। इस स्कूल की असली ताकत है शिक्षकों की कार्यप्रणाली, नवाचार और हर दिन कुछ नया हासिल करने का लक्ष्य。 इसी सोच ने रतलाम सांदीपनि स्कूल को पहचान दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्था टी-4 की ओर से नवाचार के क्षेत्र में इसे विश्व स्तर पर प्रथम स्थान का पुरस्कार मिल चुका है。 वहीं, फिक्की एराइज अवॉर्ड 2026 शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और नवाचार की श्रेणी में भी मिला है。 यही वजह है कि यहां की शिक्षण पद्धति समझने दूसरे स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। झाबुआ, धार और आलीराजपुर के दल यहाँ आ चुके हैं। मंगलवार को 700 किलोमीटर दूर भिंड से दस स्कूलों के शिक्षकों के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे。 आमतौर पर बच्चों को इतिहास, विज्ञान और तकनीक से परिचित कराने विशेष संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है। लेकिन रतलाम का यह सरकारी स्कूल मिसाल बन गया है。 इस स्कूल का संदेश साफ है—बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूल होना जरूरी नहीं; मजबूत सोच, समर्पित शिक्षक और नवाचार, इन मंत्रो से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकते हैं।0
0
Report
धनबाद के गोविंदपुर में सरिया लदा टेंपो पलट, बाइक सवार तीन घायल—एक की हालत गंभीर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर के RS मोड़ पास सरिया लदा टेंपो पलटने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कालाडीह, गोविंदपुर निवासी यशोदा देवी (30), गुड्डू भारती और चार साल का एक बच्चा शामिल है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यशोदा देवी छठ पूजा करने के बाद अपने ससुराल लौट रही थीं। वह गुड्डू भारती और चार साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार थीं। इसी दौरान गोविंदपुर के RS मोड़ के पास पीछे से आ रहा सरिया लदा एक टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो में लदे सरिया की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी घायलों को धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि तीनों कालाडीह के रहने वाले हैं। छठ पूजा के बाद घर लौटने के दौरान हुए इस हादसे से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
सीवान रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी
Siwan, Bihar:सीवान में रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सीवान जंक्शन से कुछ दूरी पर चाप ढाला के समीप रेलवे ट्रैक से युवती का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त करने में रेलवे पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के पास युवती का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को बरामद किया गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस युवती की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
झारखंड में SIR: नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, 18 नवंबर को कैंप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस कैंप में वैसे नागरिक, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फॉर्म-6 भर सकते हैं। यह पात्र मतदाताओं के लिए नाम जुड़वाने का आखिरी अवसर होगा।0
0
Report
टीकमगढ़ की चाट चौपाटी पर खिलौना पिस्टल से फायर वायरल, दो गिरफ्तार
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 8 नवंबर की दरम्यानी रात शहर की चाट चौपाटी पर फॉर्च्यूनर कार से एक पिस्टल से फायर करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इस पर ना केवल संज्ञान लिया बल्कि इस कार्य को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से फायर करने वाली पिस्टल को भी जब्त कर लिया है, पुलिस अन्वेषक ने जब्त पिस्टल की जब जांच की तो पाया की वह कॉग लगाकर आवाज करने वाली खिलौना पिस्टल है, पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया की गिरफ्तार आरोपियों ने सिर्फ अपना दबदबा व भय फैलाने की नीयत से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, चूंकि दोनों ही अपराधी रमन यादव और दीपक ठाकुर का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते उन पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में वाटर बोर्ड ओवरब्रिज पर ट्रक- कंटेनर टक्कर, ड्राइवर घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड ओवर ब्रिज के समीप ट्रक और कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया, वहीं कंटेनर ड्राइवर वाहन छोड़ फरार हो गया। घायल ट्रक ड्राइवर को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहुबहियार तोपचांची भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। ट्रक में रेलवे का पार्ट-पुर्जा लदा हुआ था। वहीं कंटेनर कोलकाता की ओर से आ रहा था और बगोदर की ओर जा रहा था। वही ट्रक डुमरी की ओर से रॉन्ग साइड में आ रहा था और कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी बीच वाटर बोर्ड पुल के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।0
0
Report
सीवान में संदिग्ध मौत: पानी भरे गड्ढे से युवक का शव, हत्या की आशंका
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव का है। मृतक की पहचान सागर सुल्तानपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यदेव प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार उर्फ साधु कुमार के रूप में हुई है। बताय जा रहा है कि सुनील कुमार बीते 15 नवंबर को अपने बहन के घर एकमा थाना क्षेत्र के फुस्ती खुर्द गांव गए थे। बहन के ससुर के निधन की खबर मिलने के बाद वह वहां पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात सुनील अपनी बहन के घर से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। अगले दिन भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुघरी गांव में पानी भरे गड्ढे से उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब सुनील का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। वहीं, घटनास्थल से उनकी बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट टू बाइट मृतक के परिजन。0
0
Report
रोहतक: पार्षदों ने विकास भवन पर ताला, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Rohtak, Haryana:रोहतक में जिला पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, विकास भवन पर जड़ा ताला चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में 11 पार्षदों ने दिया धरना, विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप; मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग रोहतक। जिला परिषद के विकास कार्यों को लेकर जिला पार्षदों और अधिकारियों के बीच टकराव सामने आया है। विकास कार्यों को कथित रूप से रोकने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में 11 जिला पार्षदों ने जिला विकास भवन के बाहर धरना दिया और विरोध स्वरूप भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया。 धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही और अड़ियल रवैये के कारण गांवों में होने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी जानबूझकर कामों में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार थम रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि सरकार गांवों में विकास कार्य करवाना चाहती है, लेकिन अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की इस कार्यशैली के कारण भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब भाजपा को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। मंजू हुड्डा ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता ने विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन अधिकारियों के असहयोग के कारण वे अपने क्षेत्र के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं। पार्षदों ने मांग की कि विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए。0
0
Report
Advertisement
चलती ट्रेन में यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान की त्वरित कार्रवाई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ के एक जवान ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आने ही वाला था। इसी दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक हरि सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। जानकारी के अनुसार, घटना प्लेटफार्म नंबर 5 की है। ट्रेन संख्या 01449 करीब सुबह 9 बजे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान 38 वर्षीय हरचंद कुशवाहा निवासी नेवढ़िया, जिला जौनपुर ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंभीर हादसे का शिकार होने की स्थिति में पहुंच गए। प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ आरक्षक हरि सिंह की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए उसे पकड़कर ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यात्री की जान बच गई। घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरपीएफ जवान की तत्परता को लेकर सराहना की जा रही है।0
0
Report
भदोही पुलिस ने महाराष्ट्र से आए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया; हत्या-लूट की साजिश का पर्दाफाश
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां एसओजी और औराई पुलिस की टीम ने हत्या और डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए महाराष्ट्र से आए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी दो कारों में सवार होकर एक व्यक्ति की हत्या और उसके घर में लूटपाट करने के इरादे से भदोही पहुंचे थे। दरअसल, औराई पुलिस उगापुर नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान भदोही की तरफ से आ रही दो कारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बैरियर तोड़कर असलहा लहराते हुए भागने लगे, पुलिस ने पीछा करते हुए कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, पांच चाकू और चार देशी बम बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन, 7,100 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो कारों को भी बरामद किया गया है, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महाराष्ट्र में एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी करने और उसे बेचने को लेकर आरोपियों का एक जानकार से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या और घर में लूटपाट की योजना बनाकर सभी भदोही पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
उदयपुर के थाईलैंड वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्वतः कार्रवाई की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के थाईलैंड वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
