271002
गोंडाः नगर पंचायत तरबगंज में आयोजित 'नागरिक संगम' कार्यक्रम
Gonda, Uttar Pradesh:नागरिक संगम के तहत कल पंतनगर सहित 5-6 वार्डों में नागरिकों से जिलाधिकारी ने संवाद कर समस्याओं का निस्तारण कराया था। वहीं आज दूसरे दिन तरबगंज नगर पंचायत में जिलाधिकारी ने नागरिक संगम संवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और उसको तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। कल के निस्तारण कार्यक्रम में पंतनगर चौराहे पर अतिक्रमण को कल जेसीबी से हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्लग -जलेसर बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ मे हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, दो बदमाशं गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:स्लग -जलेसर बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ मे हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, दो बदमाशं गिरफ्तार एंकर -एटा जलेसर बाईपास पर चेकिंग के दौरान अवागढ़ थाना पुलिस की तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर नेकसे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल नेकसे समेत उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उसका एक रिश्तेदार भी शामिल बताया गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान नेकसे पुत्र बलवीर (32) निवासी पिसौई, थाना सोरों, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार विपिन पुत्र मुन्नालाल (22) निवासी पिसौई, थाना सोरों, जनपद कासगंज और बबलू पुत्र अमर सिंह (32) निवासी नगला भवानी, थाना अवागढ़, जनपद एटा हैं।इनके पास से चोरी की लाइसेंसी बंदूक और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, एक कारतूस और 1590 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का संबंध अवागढ़ क्षेत्र में आगरा के एक व्यक्ति के साथ हुई चोरी की घटना से है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी इस घटना में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, नेकसे के खिलाफ जनपद कासगंज में आठ और एटा में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल दस मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं दूसरे आरोपी विपिन के खिलाफ जनपद कासगंज में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी बबलू के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाइट - स्वेताभ पांडेय, एएसपी सिटी एटा रिपोर्ट - दीपक कुमार0
0
Report
भारतीय किसान संघ का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन, 6 तहसीलों को अभावग्रस्त घोषित करने की मांग
Dungarpur, Rajasthan:भारतीय किसान संघ का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन, 6 तहसीलों को अभावग्रस्त घोषित करने की मांग एंकर इंट्रो- राज्य सरकार द्वारा डूंगरपुर जिले की 6 तहसीलों को अभावग्रस्त घोषित नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय किसान संघ की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | किसान संघ ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपकर आभावग्रस्त घोषित होने से वंचित 6 तहसीलों के किसानो के साथ ही न्याय करने की मांग की है बॉडी- भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता लल्लूराम ने बताया कि पूरे जिले इस साल खरीफ फसल 2026 में औसत से बहुत कम बारिश हुई है जिसके कारण सभी तहसीलों मे सोयाबीन, मक्का, एवं धान की फसल मे किसानों को 50% से 70% खराबा हुआ | उन्होंने बताया कि जिले की चिखली, साबला , बिछीवाड़ा, गामड़ी आहाडा, डूंगरपुर,दोवड़ा तहसीलों के राजस्व अधिकारी तहसीलदार गिरदावरो एवं पटवारियो ने समय पर गिरदावरी रिपोर्ट समय पर नही भेजी जिसके चलते इन तहलीलों के हजारों की किसानों को करोड़ों रुपए फसल खराबा राशी वंचित किया गया | जबकि पिछले सप्ताह जिले की 7 तहसीलों को राज्य सरकार ने खराबा राशी देने के लिए आदेश निकाल दिया है और बाकी तहसीलों को वंचित कर दिया गया है | इधर प्रदर्शन के बाद किसान संघ ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में वंचित तहसीलों को अभाग्रस्त घोषित करते हुए सम्बन्धित किसानो के साथ न्याय करने की मांग की है | साथ ही वर्ष 2025-26 का पिछले साल का बकाया खराबा भी जल्द से जल्द किसानों के खातों में दिलवाने की पुरजोर मांग की गई है। बाईट- लल्लूराम जिला प्रवक्ता भारतीय किसान संघ0
0
Report
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, खटाल हटाने पर केंद्र-राज्य पर निशाना
Deoghar, Jharkhand:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने विधि विधान से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें गर्भगृह ले जाया गया जहाँ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के इस दौरान उन्होंने कहा कि वह धनबाद पहुंचे हुए थे धनबाद में जिस तरह से खटाल हटाए जा रहे हैं उसका समर्थन करने के लिए पहुंचे थे वहीं वहां के डीसी ने आश्वासन किया है कि उनका खटालो को नहीं हटाया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री ने भी यह आश्वासन किया है कि खटालों में रहने वाले एक भी व्यक्ति को नहीं हटाया जाएगा इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना Wanted हुए कहा कि केंद्र सरकार ही अराजकता फैल रही है इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार को पहले भी बदनाम किया जा रहा था आज भी बदनाम किया जा रहा है डबल्स इंजन की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री अनपढ़ हैं जो इस तरह के बयान देते हैं इसके साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह संत है ही नहीं जिस तरह से राम पर टिप्पणी किए साथ ही कृष्णा पर भी टिप्पणी किया यह कहीं से भी एक संत के वाणी से शोभनीय नहीं है इस तरह के संत को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधि जसीडीह थाने में भी इस पर मामला दर्ज कर आएंगे.0
0
Report
Advertisement
अग्निवीर योजना: चार साल बाद दो साल एक्सटेंशन, छह साल में स्थाई सैनिक बनना
Ranchi, Jharkhand:सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना से संबंधित केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार मिल सकेगा, वहीं 75% अग्निवीरों को सेना से बाहर के प्रावधान में बदलाव किया गया है। छह साल पूरे होने पर इच्छुक अग्निवीर स्थाई सैनिक बन सकेंगे। बीजेपी ने इसे बेहतर कदम बताया तो विपक्ष ने आलोचना की; झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा चुनावी मौसम के संकेत हो सकते हैं। विभिन्न दलों के प्रवक्ताओं ने भी अपने-अपने तर्क दिए। शिक्षाविद और अन्य विशेषज्ञों ने इसे देश की सुरक्षा और रोजगार के अवसर के हिसाब से समझाने की कोशिश की।0
0
Report
गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की दूसरी बैठक शुरू, पूर्व जनप्रतिनिधियों से संवाद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर एनेक्सी भवन में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की दूसरी बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी के पूर्व जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। बैठक में पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा), पूर्व विधायक (MLA एवं MLC), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक के जरिए पार्टी नेतृत्व पूर्व जनप्रतिनिधियों से संवाद करेगा। इस दौरान संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।0
0
Report
मथुरा-बरेली हाईवे हादसे में खेत में काम कर रहे परिवार के तीनों की मौत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-बरेली हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित कार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौत मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खेत में जा कूदी और वहां अपने पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जवाहर बनवा रहे थे स्थान बरेली मथुरा हाईवे के समीप स्थित गांव गजू के रहने वाले जवाहर सिंह अपने खेत में पूर्वजों के लिए स्थान बनवा रहे थे। इस दौरान उनके साथ बेटा हरवीर और नाती अंकित भी मौजूद था। सुबह करीब 8 बजे बरेली से मथुरा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनके खेत में पहुंच गई और तीनों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 300 मीटर दूर जाकर गिरी कार स्विफ्ट कार बरेली से मथुरा की तरफ आ रही थी। कार जैसे ही गजू गांव के समीप पहुंची की तभी अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 200 मीटर दूर स्थित जवाहर सिंह के खेत में जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कार अचानक हवा में उड़ने लगी हो, कुछ पल के लिए तो समझ ही नहीं आया कि यह क्या है। गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मौके पर मची चीख पुकार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बरेली मथुरा हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जवाहर सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 70 वर्ष, हरवीर पुत्र भंवर सिंह उम्र 30 वर्ष, अंकित पुत्र हम्भीर सिंह उम्र करीब 24 वर्ष, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को उजाड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
केदारताल ट्रैक रेस्क्यू जारी: 5 मरे, 3 लापता
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:केदारताल ट्रैक रेस्क्यू पर बाइट डीएम प्रशांत आर्य उत्तरकाशी उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर और गाइड के रेस्क्यू में आज सुबह 01 शव और बरामद हुए। एवलांच हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हुई अभी भी 03 लोग लापता। केदार ताल ट्रैक पर रेस्क्यू कार्य गतिमान है 03 लापता लोगों की तलाश जारी।।0
0
Report
फलोदी के सांवरीज गांव में पेयजल संकट जारी, ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे
Jodhpur, Rajasthan:सांवरीज गांव में गहराया पेयजल संकट ग्रामीणों ने कहा जीएलआर में पानी नहीं पहुंचने से महंगे दामों पर लाना पड़ता है पीने पानी के टैंकर फलोदी के सांवरीज व उदानियों की ढाणी में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट के चलते गांव ढाणियों के लोगों को लंबी दूरी से चलकर पीने के पानी को लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है खासकर गर्मियों के दिनों में यहां के ग्रामीण महंगे दामों पर टैंकर मंगवा कर अपने परिवार व पशुधन के पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगातार कई वर्षों से गहराए पेयजल संकट के चलते संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक तौर पर भी शिकायत की लेकिन किसी भी तरह का कोई पेयजल को लेकर समाधान नहीं हो सका। ग्रामीण ने कहा यहां आसपास गांव में अवैध पेयजल कनेक्शन होने से सांवरीज गांव में पानी नहीं पहुंचता ऐसे में लोग दूर-दूर कई किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर देखे जा रहे हैं। बहरहाल जो भी हो जहां एक ओर राज्य सरकार हर घर नल हर घर पानी की व्यवस्था की योजनाएं लाकर घर-घर नल लगाने के दावे कर रही है, लेकिन फलोदी जिले के सांवरीज गांव में आज भी लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरसते देखे जा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि प्रशासन इन गांव की समस्याओं को किस तरह लेता है या फिर यह समस्या जस की तस नासूर बनकर सांवरीज के लोगों को परेशान करती रहेगी।0
0
Report
अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां केसपुर में सैन्य सम्मान के साथ विदाई
Alwar, Rajasthan:शहीद अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां पहुंचीं अलवर, पैतृक गांव केसपुर में सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई अलवर। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली क्षेत्र में 14 अगस्त को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की प्राकृतिक आपदा में शहीद हुए अलवर जिले के केसपुर गांव निवासी अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां अलवर पहुंच गई हैं। इटाराना सैनिक छावनी से शहीद की अस्थियों को पूरे सैन्य सम्मान और श्रद्धा के साथ उनके पैतृक गांव केसपुर ले जाया गया है। गांव पहुंचने पर सर्व समाज की ओर से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्वागत किया गया। गांव में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, अग्निवीर समुद्र गुर्जर 14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली क्षेत्र में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस प्राकृतिक आपदा में उनकी जान चली गई थी। देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले समुद्र गुर्जर की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। समुद्र गुर्जर अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। वे माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा होने के साथ ही परिवार की उम्मीदों का केंद्र भी थे। देश सेवा का जज्बा लेकर सेना में शामिल हुए इस युवा अग्निवीर की असमय शहादत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आज जब शहीद समुद्र गुर्जर की अस्थियां उनके पैतृक गांव केसपुर के स्टैंड पर पहुंचीं तो वहां भावुक माहौल बन गया। केसपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। एक ओर पूरा गांव अपने लाडले को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित है, वहीं देश की रक्षा और सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले इस युवा अग्निवीर की शहादत पर हर आंख नम है.0
0
Report
Advertisement
नोएडा में ऑनलाइन गांजा तस्करी गिरोह गिरफ्तार, 12 किलो गांजा बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में ऑनलाइन गांजा तस्करी के एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसका तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लाखों रुपये कमाने के लालच में दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक्निकल इंजीनियर के पद पर तैनात युवक गांजा तस्कर बन गया। अच्छी नौकरी होने के बावजूद आरोपी ने अवैध कमाई का रास्ता चुना और अपने साथी के साथ मिलकर ऑनलाइन गांजे का कारोबार शुरू कर दिया। दरअसल, -58 थाना पुलिस ने ऑनलाइन गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से गांजे का ऑनलाइन नेटवर्क चला रहे थे। पहले व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ते थे और फिर Amazon के पैकेट में गांजा पैक करके उसकी सप्लाई करते थे।0
0
Report
बहरोड़ पंचायत में मतदान शुरू, जखराणा में लगभग 45% मतदान
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:जिला बहोड़ में बहरोड़ पंचायत समिति में सुबह से मतदान जारी है। बहरोड़ की जखराणा पंचायत में मतदान प्रतिशत लगभग 45% तक पहुँच गया है। जखराणा पंचायत में कुल 4364 मतदाता हैं। सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। जखराना के शहीद हरिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ पर उदयपुर से पोस्टडेट चुनाव OSD अदिति यादव ने अपने मूल निवास गांव में पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र के पर्व में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह 5 साल में एक बार आता है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें...0
0
Report
उत्तराखंड: 59 BS-6 बसों की फ्लीट लॉन्च, प्रदूषण मुक्त भविष्य की दिशा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं प्रदेशवासियों को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये जो 59 बसें जनता को समर्पित हुई हैं, वो BS-6 मॉडल की हैं और ये प्रदूषण मुक्त भी हैं। हमारा यह भी ध्येय है कि राज्य को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रखें। हमारा पर्यावरण अच्छा रहे, हमारी विकास की दर बढ़े, हमारी अर्थव्यवस्था बढ़े लेकिन परिस्थितिकी का भी संतुलन उसमें रहना चाहिए। विकास और पर्यावरण एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं और हमें विकास भी चाहिए और पर्यावरण भी सुरक्षित चाहिए इसलिए ये बसें गई हैं।"0
0
Report
Advertisement
संचौर के करावड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा और मारपीट
Jalore, Rajasthan:सांचौर क्षेत्र के करावड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान हंगामा: मतदाताओं को रोकने और मारपीट की घटना करावड़ी गांव में मतदान के दौरान दो पक्षों में तनाव; सरपंच प्रत्याशी मोहनी देवी के समर्थकों को मतदान करने से रोका, मारपीट की घटना सांचौर, जालोर के आसपास की खबरों के अनुसार, सरपंच पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मतदान के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और भारी हंगामे के कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरपंच पद की प्रत्याशी मोहनी देवी के समर्थकों के साथ मारपीट करने व मतदान करने से रोकने का मामला सामने आया है। मतदान केंद्र के बाहर उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई और मतदाताओं को बूथ पर वोट डालने से रोकने का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए मतदाताओं को डराया-धमकाया और मतदान करने से रोका गया। साथ ही, मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग कराने के भी गंभीर आरोप लगाए गए घटना के बाद पीड़ित पक्ष और समर्थकों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित के परिवारों और समर्थकों ने जालोर के एसपी और जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की वीडियोग्राफी और सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। बाइट सरपंच पद की प्रत्याशी मोहनी देवी का बेटा0
0
Report
डॉ मंजू ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष चुनाव की तैयारी का जायजा लिया
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन, चित्तौड़गढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने गुरुवार को कपासन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सबसे पहले ग्राम पंचायत मुख्यालय सिंहपुर पहुंचीं, जहां मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नवसृजित ग्राम पंचायत कांकरिया का दौरा किया। वहीं चित्तौड़गढ़-कपासन राज्य मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गोरा जी का निंबाहेड़ा के आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मंजू ने क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका और तहसीलदार भंवरलाल सेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
डूंगरपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन
Dungarpur, Rajasthan:दाउदी बोहरा समाज की ओर से निर्मित हॉल के उद्घाटन समारोह को एसपी मनीष कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पुलिस समाज में कानून-व्यवस्था और संतुलन बनाए रखने का काम करती है। जब आमजन की तरफ से पुलिस पर विश्वास जताया जाता है और सहयोग मिलता है, तो पुलिस की कार्य करने की इच्छाशक्ति और जज्बा और अधिक बढ़ जाता है। नवनिर्मित खूबसूरत भवन के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल ईंट-पत्थर का ढांचा या आर्थिक सहयोग मात्र नहीं है, बल्कि इसके पीछे समाज की जनसेवा की भावना और पुलिस के प्रति अटूट विश्वास समाहित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस भवन का जनहित में बेहतर उपयोग किया जाएगा। समाज और पुलिस के बीच सहयोग, विश्वास और एकता की एक नई मिसाल पेश की गई है, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
