271401
गोण्डाः रोजगार मेला में 314 आवेदन में 304 युवाओं का चयन, सेल्समैन और मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयन
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर के एक महाविद्यालय परिसर में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य ने कहा कि रोजगार मेला में 332 आवेदकों के सापेक्ष 304 युवक व युवतियों का साक्षात्कार उपरांत सेल्समैन और मार्केटिंग ऑफिसर पद पर चयन हुआ। रोजगार के लिये बीए, एमए, बीएससी और डीएलईडी और बीएससी कृषि अन्य डिग्री धारक ने प्रतिभाग किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा सदर अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, CCTV फुटेज में भागते दिखे
Nawada, Bihar:नवादा सदर अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, सीसीटीवी फुटेज में कैदी का भागते वीडियो आया सामने, निगरानी में रहे कई पुलिस कर्मी को चकमा देकर हुआ फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह कर रही छपेमारी नवादा के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से एक विचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार बंदी की पहचान धमौल थाना क्षेत्र के अलाउद्दीन के पुत्र असगर मलिक उर्फ दारा के रूप में हुई है। वह चोरी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में नवादा मंडल कारा में बंद था। जेल में चक्कर आने और बेहोश होने की शिकायत के बाद गुरुवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य बताई गई। इसी दौरान उसने शौच जाने का बहाना बनाया और पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गया। विचाराधीन बंदी का भागते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया देखा जा रहा है कि कमरे से निकलकर बंदी तेजी से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने से भागते हुए निकल गया जबकि उसकी निगरानी में कई पुलिस कर्मी को तैनात किया गया था उसके बावजूद भी कैदी फरार हो गया घटना के बाद नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह अस्पताल पहुंचे और फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। लगातार दूसरी बार अस्पताल से कैदी फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
जालौन में तीन विद्युत पोल गिरे, ट्रक की टक्कर से हादसा, बिजली आपूर्ति बाधित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भरभराकर गिरे तीन विद्युत पोल, ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा, मुख्य मार्ग पर ट्रक चालक द्वारा केबिल में टक्कर मारने से टूटकर गिरे पोल, बिजली के पोल टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति हुई बाधित, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी इलाके का मामला。0
0
Report
तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय किसान श्री राम यादव की मौत, कतर्नियाघाट
Bahraich, Uttar Pradesh:तेंदुए के हमले में 88 वर्षीय किसान श्री राम यादव की मौत, घर के बरामदे में सोते समय तेंदुए ने किया हमला, परिजनों का आरोप जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भाग रहा था तेंदुआ, शोर शराबा सुनकर घायल अवस्था में छोड़ तेंदुआ जंगल की ओर भागा, इलाज के दौरान वृद्ध किसान की चली गयी जान, कतर्नियाघाट क्षेत्र के ककरहा रेंज का मामला, लोधन पुरवा निवासी श्री राम यादव के रूप में हुई मृतक की पहचान, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा, वन विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
रांची के हरमू में अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंदिर के पास दुकानों पर कार्रवाई
Ranchi, Jharkhand:अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज रांची नगर निगम की टीम ने हरमू इलाके में कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। पिछले एक महीने से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज हरमू स्थित मां वैष्णवीदेवी मंदिर के पास पूजा सामग्री की दुकानों पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानों का सामान वाहनों में लोड कर नगर निगम ले जाया गया। मौके पर रांची नगर निगम के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके। लेकिन कुछ दिनों का समय मांगने के बावजूद उन्हें मोहलत नहीं दी गई और तुरंत तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।0
0
Report
लखीसराय में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका
Lakhisarai, Bihar:जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर रेल अंडरपास से महेशपुर जाने वाली सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीरीबाजार थाना अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेदनीचौकी थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार और मानिकपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान सड़क पर काफी मात्रा में खून बिखरा मिला। वहीं शव से कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना भेजने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से खून के नमूने, बरामद मोबाइल फोन और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र कर जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।0
0
Report
बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका, अंडे के डिब्बों में 66 कार्टून शराब पकड़ी
Nawada, Bihar:बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका, अंडे के कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही 66 कार्टून विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार, सर आपकी कीमत 10 लाख से ऊपर बताई जा रहे हैं नवादा के गोविंदपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच चौकी के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की बोतलों को अंडे के कार्टनों में छिपाकर रखा था। कार्रवाई के दौरान वाहन दो शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद विभाग के एसआई अशोक कुमार एवं एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से बिहार में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही जांच चौकी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अंडे के कार्टून में 66 कार्टनों शराब में छिपाकर रखी गई जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया कार्कटून में छुपाई गई शराब 1,584 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया。 कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय अभिजीत कुमार तथा कारोबारी की पहचान 22 वर्षीय बंटी कुमार के रूप में हुई है। दोनों झारखंड के कोडरमा जिला के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप खगड़िया ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
प्रणाम के बाद शिक्षक की पिटाई से ग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध जताया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां प्रणाम करने पर एक छात्र को शिक्षक उमाकांत कुमार ने बेरहमी से पिटाई कर दी है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया है। शिक्षक पर कार्रवाई की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। मामला बैरिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय सिरिसिया मठिया का है। कल इरशाद आलम नाम के छात्र ने प्रणाम किया उसके बाद शिक्षक उमाकांत कुमार ने छात्र को बेरहमी से पिटाई की। शाम में उसके परिजन उसका इलाज कराए। आज सुबह आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किए। शिक्षक के तबादले की मांग है। इस घटना से छात्रों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीण मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मामले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख जानकारी दी और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा गया है कि शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने से ग्रामीण भावक गए हैं; स्कूल में तालाबंदी कर दिए हैं इसलिए दोषी शिक्षक पर कार्रवाई किया जाय。0
0
Report
पटना तारामंडल में ऑब्जर्वेटरी डोम और एस्ट्रो पार्क से विज्ञान शिक्षा का बड़ा उन्नयन
Patna, Bihar:पटना के आयकर गोलंबर स्थित इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर एवं तारामंडल को और आधुनिक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तारामंडल की छत पर करीब 99.71 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑब्जर्वेटरी डोम बनाया जाएगा। यहां आधुनिक टेलिस्कोप लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से छात्र, विज्ञान प्रेमी और आम लोग ग्रहों, तारों, चांद और अन्य खगोलीय घटनाओं को सीधे देख सकेंगे और अंतरिक्ष के बारे में बेहतर जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके साथ ही तारामंडल परिसर में करीब 32.56 लाख रुपये की लागत से एस्ट्रो पार्क भी विकसित किया जा रहा है। इस पार्क का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल-खेल में विज्ञान और खगोल विज्ञान की जानकारी देना है। यहां कुल 11 इंटरैक्टिव साइंस मॉडल लगाए जाएंगे, ताकि विज्ञान को आसान और दिलचस्प तरीके से समझाया जा सके। फिलहाल इंटरैक्टिव सूर्यघड़ी और ऊर्ध्वाधर सूर्यघड़ी की स्थापना पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी मॉडलों पर काम जारी है। इन मॉडलों के जरिए लोग यह भी जान सकेंगे कि प्राचीन समय में सूर्य की रोशनी और उसकी छाया से समय कैसे देखा जाता था। परियोजना पूरी होने के बाद पटना तारामंडल न सिर्फ पहले से अधिक आधुनिक होगा, बल्कि यह बिहार में विज्ञान और खगोल विज्ञान की पढ़ाई तथा जागरूकता का एक बड़ा केंद्र भी बनेगा। इससे छात्रों, शोधार्थियों और आम लोगों को विज्ञान को करीब से समझने का नया अवसर मिलेगा。0
0
Report
लखनऊ में बैठक: 2027 विधानसभा के लिए संगठन विस्तार पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "हर राजनीतिक पार्टी अपने संगठन को मजबूत करती है और सदस्यता अभियान चलाती है...आज की बैठक महत्वपूर्ण है। सभी राज्य के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष इन सबके साथ बैठक करेंगे और अभी तक संगठन का विस्तार कहां तक हो पाया है, संगठन में क्या-क्या काम हुआ है, इन सब पर चर्चा करेंगे...2027 में जो विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, उसके बारे में भी लोगों से राय लेंगे...इसके बाद हम आगे की रणनीति बनाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
अब घर बैठे देखें बीकानेर के कृषि विश्वविद्यालय का वर्चुअल टूर
Bikaner, Rajasthan:अब घर बैठे घूमें स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, शुरू हुआ वर्चुअल टूर राजस्थान में अपनी तरह की अनूठी डिजिटल पहल, मोबाइल और कंप्यूटर से घर बैठे देखा जा सकेगा पूरा विश्वविद्यालय परिसर, विद्यार्थी, अभिभावक, शोधार्थी और विदेश में बैठे लोग भी कर सकेंगे वर्चुअल विजिट, महाविद्यालय, प्रयोगशालाएं, केंद्रीय पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान और रिसर्च सेंटर होंगे एक क्लिक पर, प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को मिलेगी सभी सुविधाओं की पूरी जानकारी, 3 से 4 महीने में तैयार हुआ वर्चुअल टूर, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर किया गया अपलोड, राष्ट्रीय मूल्यांकन और विशेषज्ञ टीमों के लिए भी होगा उपयोगी, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय ने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अपना वर्चुअल टूर लॉन्च किया है इस सुविधा के जरिए विद्यार्थी, अभिभावक, शोधार्थी और कृषि शिक्षा में रुचि रखने वाले लोग विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पूरे परिसर का ऑनलाइन भ्रमण कर सकेंगे वर्चुअल टूर में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं, केंद्रीय पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान, अनुसंधान केंद्र, कृषि फार्म, प्रशासनिक भवन और अन्य प्रमुख सुविधाओं को विस्तार से दिखाया गया है साथ ही शिक्षण, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को मजबूत करना और प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को घर बैठे सभी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि अब बार-बार बीकानेर आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि एक क्लिक पर पूरा कैंपस देखा जा सकेगा उन्होंने बताया कि इस परियोजना को तैयार करने में करीब तीन से चार महीने का समय लगा और इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है यह सुविधा राष्ट्रीय मूल्यांकन के दौरान आने वाली विशेषज्ञ टीमों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह पहल कृषि शिक्षा को नई पहचान देने की कोशिश है विश्वविद्यालय का दावा है कि राजस्थान में वर्चुअल टूर सुविधा शुरू करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी सुविधा मिलेगी0
0
Report
पटना की बांकीपुर उपचुनाव में AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने भाजपा के खिलाफ वोट मांगा
Kishanganj, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर बनाम भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने के बीच AIMIM के विधायक तौसीफ आलम का बड़ा बयान आया है जो पूरे चुनावी समीकरण को बदल सकता है। विधायक ने कहा कि AIMIM पार्टी इस उपचुनाव में न तो अपना कैंडिडेट उतारा है और न ही RJD को समर्थन दे रही है। उन्होंने मतदाताओं को भाजपा के खिलाफ वोट करने का अपील किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कहा कि भले ही जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार और पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर चुनाव जीत जाएं, लेकिन भाजपा उम्मीदवार को नहीं जिताने का अपील मतदाताओं से किया है。0
0
Report
दमोह के पटेरा में विशाल नीम गिरा, चार कारें क्षतिग्रस्त
Damoh, Madhya Pradesh:धराशाई हो गया सालों पुराना नीम का पेड़ बड़ा हादसा टला चपेट में आई कारें... एंकर/ खबर दमोह से है यहां जिले के पटेरा में सुबह सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है जहां बड़ा हादसा तो टला लेकिन इसमें चार कारों को नुकसान पहुंचा है जिनमें से दो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दRसल पटेरा मुख्य बाजार में एक दशकों पुराना विशाल नीम का पेड़ लगा था और आज सुबह अचानक गिर गया, स्थानीय लोग इसी पेड़ के नीचे अपनी कार पार्क करते है और पेड़ गिरने से इसके नीचे खड़ी चार कारें इसकी चपेट में आ गई। इनमें दो कारों को थोड़ा नुकसान हुआ जबकि दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ गिरने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग यहां जमा हो गए। जब लोगों ने उखड़ा हुआ पेड़ देखा तो उसकी जड़ें पूरी तरह से सड़ चुकी थी और पेड़ का वजन सहन नहीं पाई जिस वजह से पेड़ गिरा। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर परिषद ने इस पेड़ के ठीक नीचे से नाली का निर्माण किया है और पेड़ की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जिस वजह से पेड़ की जड़े कमजोर हुई और लोगों की आस्था का केंद्र ये नीम का पेड़ धराशाई हुआ है। गनीमत ये रही कि ये हादसा सुबह सुबह हुआ जब लोग बाजार और दुकानों में नहीं थे नहीं तो पेड़ के आसपास काफी लोग रहते है और उस वक्त पेड़ गिरता तो मंजर कुछ अलग होता। बाइट/ स्थानीय निवासी पटेरा दमोह0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के नए एसपी ने कार्यालय का निरीक्षण कर क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता की
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नव-नियुक्त एसपी बी. आदित्य का कार्यालय पर पहला दिन,गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ली क्राइम मीटिंग,सभी शाखाओं का किया निरिक्षण,निरक्षण के दौरान एसपी ने दिए निर्देश हनुमानगढ़ में नव-नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने प्रथम कार्यदिवस पर एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में पुलिस बल ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई, गीता चौधरी, सीओ सिटी मीनाक्षी, थानाधिकारी रामचंद्र कस्वा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी पुष्पगुच्छ लेकर स्वागत करने पहुंचे। बी. आदित्य ने क्राइम ब्रांच, परिवाद शाखा, डीएसबी, फोर्स ब्रांच, CCTNS, साइबर सेल एवं अभय कमांड सेंटर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए स्टाफ से परिचय व कार्यप्रणाली, चुनौतियाँ व आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभागार में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता कर लंबित प्रकरणों व वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा की।0
0
Report
शहरी सेवा शिविरों के बाद भी लाखों आवेदन अभी अटके, सरकार ने समय बढ़ाया
Jaipur, Rajasthan:Anchor-सरकार ने शहरों में समस्याओं का ''वन स्टॉप सॉल्यूशन'' देने के लिए सेवा शिविर लगाए... लेकिन शिविर खत्म होने के बाद रिपोर्ट कार्ड बता रहा है कि हर तीसरा आवेदन अब भी फाइलों में अटका है। सबसे ज्यादा परेशानी पट्टों के मामलों में है, जहां 38 फीसदी आवेदन लंबित हैं। यानी राहत की उम्मीद लेकर पहुंचे हजारों लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। government ने शहरी सेवा शिविरों को "समाधान का महाअभियान" बताया, लेकिन रिपोर्ट कार्ड बता रहा है कि शिविर खत्म होने के बाद भी हजारों लोग अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर होंगे। 34 दिन चले अभियान में एक लाख से ज्यादा आवेदन आए, लेकिन करीब 76 हजार मामलों का ही निस्तारण हो प पाया। करीब 33 हजार आवेदन अब भी लंबित हैं। यानी हर तीसरा आवेदक अभी भी इंतजार में है। सबसे ज्यादा अड़चन उन मामलों में आई, जिनके समाधान का सबसे ज्यादा प्रचार हुआ था। पट्टों के 70,945 आवेदनों में केवल 44,003 का निस्तारण हुआ, जबकि 26,942 मामले (करीब 38%) अब भी अटके हैं। सबसे खराब स्थिति 69-ए और स्टेट ग्रांट पट्टों की रही, जहां लगभग हर दूसरे आवेदक को अभी भी राहत नहीं मिली। इन लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए सरकार ने निकायों, विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यास को एक माह का समय दिया है। रिपोर्ट के अनुसार स्वायत्त शासन विभाग ने 7496 और नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ने 893 शिविर लगाए। प्रमुख कार्यों का लेखा-जोखा 69ए के तहत पट्टे- 13948 - 6749 - 7199 स्टेट ग्रांट के तहत जारी पट्टे- 7148 - 2388 - 4760 लीज होल्ड से फ्री होल्ड- 4184 - 2987 - 1197 नाम हस्तांतरण- 16620 - 13643 - 2977 भवन मानचित्र-8092 - 7289 - 803 उपविभाजन-पुनर्गठन- 2560 - 1880- 680 निकाय-प्राधिकरण की स्वयं की योजनाएं- 3558 - 3121 - 437 कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाएं- 29606 - 21292 - 8314 नगरीय विकास कर- 6722 - 6202 - 516 14.25 लाख वर्गमीटर पार्क विकसित..2.67 लाख वर्गमीटर सड़कें बनीं शिविरों के साथ आधारभूत सुविधाओं पर भी काम किया गया। 2.67 लाख वर्गमीटर सीमेंट-कंक्रीट सड़क, 1.54 लाख वर्गमीटर डामर सड़क और 3.25 लाख वर्गमीटर ग्रेवल सड़क बनाई गई। 1.96 लाख रनिंग मीटर नालों तथा 85 हजार रनिंग मीटर सीवर लाइन की मरम्मत की गई। इसके अलावा 14.25 लाख वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क विकसित किए गए और 2.94 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। वहीं, 3,538 नए सीवर कनेक्शन भी स्वीकृत किए गए। नागरिक सेवाओं का रिपोर्ट कार्ड। 1-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में बेहतर काम - जन्म-मृत्यू एवं विवाह पंजीकरण के 1.12 लाख आवेदनों में से 1.01 लाख का निस्तारण किया गया। स्ट्रीट लाइट मरम्मत की 73,147 शिकायतों में 68,699 का समाधान हुआ, जबकि नई स्ट्रीट लाइट लगाने के 24,706 आवेदनों में से 22,287 का निस्तारण किया गया। निराश्रित पशुओं से जुड़ी 14,749 शिकायतों में से भी समाधान किया गया। 2- पीएम स्वनिधि में सबसे कमजोर- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। 18,700 आवेदनों में से केवल 6,741 मामलों का ही निस्तारण हो सका। यानि, करीब 64 प्रतिशत आवेदन अब भी लंबित हैं। -समाज कल्याण में 12,558 बच्चों का सत्यापन -ऊर्जा विभाग को मिले 42,420 आवेदनों में से 41,675 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। केवल 1,305 आवेदन लंबित हैं, यानि, करीब 98 प्रतिशत मामलों का निस्तारण हुआ। -समाज कल्याण विभाग ने पालनहार योजना में 2,797 आवेदनों की पहचान की। इनमें 1,429 नए आवेदन जोड़े गए, जबकि 12,558 बच्चों का सत्यापन और नवीनीकरण किया गया। -मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 457 पात्र आवेदनों की पहचान की गई, लेकिन अब तक केवल 160 आवेदन ही ऑनलाइन दर्ज हो सके। -राजस्व विभाग में 231 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 174 का निस्तारण किया गया, जबकि केवल चार मामलों को स्वीकृति मिली। बहरहाल,शहरी सेवा शिविरों को सुशासन की बड़ी पहल के तौर पर पेश किया गया, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि कई अहम सेवाओं में अभी लंबा इंतजार बाकी है। अब सरकार ने सभी निकायों, विकास प्राधिकरणों और नगर विकास न्यासों को शेष लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया है। ऐसे में असली परीक्षा अब यह होगी कि शिविरों में किए गए वादे तय समय में धरातल पर उतरते हैं या फिर हजारों आवेदकों का इंतजार और लंबा होता है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए तत्काल नीति लागू करने की मांग
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित स्थानांतरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं हुए हैं, जबकि अन्य संवर्गों के तबादले नियमित रूप से किए जा रहे हैं। शिक्षकों ने मांग की कि यदि आवश्यक हो तो वरिष्ठता समाप्त कर दी जाए, लेकिन तत्काल स्थानांतरण नीति लागू कर प्रतिबंध हटाया जाए। उनका कहना है कि स्थानांतरण नहीं होने से पारिवारिक और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षकों ने जयपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। बाईट - तृतीय श्रेणी शिक्षक0
0
Report
Advertisement
