icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow8 Jan 2025, 12:19 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के सोनभवन परिसर के ट्रांसफार्मर में आग, दमकलों ने बुझा दिया

Patna, Bihar:पटना: आर ब्लॉक के सोनभवन के पीछे कैंपस में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोनभवन में तैनात गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर रखे फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सचिवालय और लोदीपुर अग्निशमन केंद्र से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि इस आग्निकांड में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका; अग्निशमन विभाग की टीम जांच में जुटी है।
0
0
Report

दिल्ली में गणेश चतुर्थी पर सांसद बांसुरी स्वराज ने पूजा; BRICS 2026 रोडमैप

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गणेश चतुर्थी के मौके पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने सरोजिनी नगर के विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। विघ्नहर्ता आपके जीवन की सभी बाधाओं को दूर करें और आपके परिवारों में सुख-समृद्धि लाएँ। साथ ही, गणपति हमारे महान देश भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य में आने वाली किसी भी बाधा को भी दूर करें." दिल्ली: BRICS समिट 2026 पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "यह बहुत सफल रहा। अगर आप BRICS नई दिल्ली घोषणापत्र को देखें, तो यह सिर्फ एक डिप्लोमैटिक दस्तावेज़ नहीं है यह एक ऐसा दस्तावेज़ है जो BRICS परिवार द्वारा तय किए गए सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक प्रैक्टिकल रोडमैप देता है। यह एक ऐसा दस्तावेज़ है जो यह पक्का करता है कि विकास मुख्य एजेंडा बना रहे। यह समावेश के साथ विकास, प्रतिनिधित्व के साथ सुधार और निश्चित रूप से आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करता है। यह निश्चित रूप से एक शांतिपूर्ण और एकजुट दुनिया की ओर बढ़ने का रास्ता है।"
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में मां के साथ 15 किलोमीटर कांवड़, श्रवण कुमार भक्ति ने दिखाया मातृ-पितृ प्रेम

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे मां चल नहीं सकती थीं तो बेटों ने कंधे पर उठाया, एक तरफ मां और दूसरी तरफ राप्ती का जल लेकर निकले कांवड़ यात्रा पर बलरामपुर मे श्रवण कुमार जैसी भक्ति... मां को कंधे पर बैठाकर 15 किमी पैदल चले बेटे, राप्ती का जल लेकर जंगली नाथ पहुंचे बलरामपुर जनपद में कजरी तीज पर आस्था और मातृ भक्ति की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को श्रवण कुमार की याद दिला दी। ग्राम पंचायत बिजलीपुर निवासी दो भाई चलने में असमर्थ अपनी मां को कंधे पर बैठाकर करीब 15 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े। कांवड़ के एक तरफ मां बैठी थीं और दूसरी तरफ राप्ती नदी का जल था। दोनों भाई मां को लेकर राजापुर भारिया स्थित जंगली नाथ बाबा महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक कराया। रास्ते में जिसने भी यह दृश्य देखा, वह बेटों की भक्ति और मां के प्रति समर्पण की सराहना किए बिना नहीं रह सका है । बताया गया कि कजरी तीज पर मां ने बाबा जंगली नाथ का जलाभिषेक करने की इच्छा जताई थी। वह चलने में असमर्थ थीं। ऐसे में बेटों ने मां की इच्छा को अपनी जिम्मेदारी मान लिया। दोनों भाइयों ने विशेष कांवड़ तैयार की। कांवड़ के एक छोर पर मां को बैठाया और दूसरे छोर पर उतनी ही वजन का राप्ती नदी का जल रखा। इसके बाद दोनों कंधे पर कांवड़ लेकर करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े。 कांवड़ियों की भीड़ में मां बनीं सबसे खास कांवड़ यात्री कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों भाइयों के कंधे पर बैठी मां को देखकर लोगों की नजरें ठहर गईं। आमतौर पर कांवड़ियों को कंधे पर जल लेकर चलते देखा जाता है, लेकिन यहां कांवड़ के एक छोर पर जल और दूसरे पर मां थीं। इस दृश्य का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले लोग इसे मातृ-पितृ भक्ति की मिसाल बताते हुए दोनों बेटों की तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुराणों में माता-पिता को कंधे पर बैठाकर तीर्थ यात्रा कराने वाले श्रवण कुमार की कथा आज भी आदर्श मानी जाती है। बिजलीपुर के इन दोनों भाइयों ने भी उसी भावना को जीवंत कर दिया। मां की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने करीब 15 किलोमीटर तक उन्हें कंधे पर उठाए रखा। मां बोलीं- बेटों ने इच्छा पूरी कर दी दोनों भाइयों का कहना था कि मां ने जीवनभर उनका पालन-पोषण किया और हर मुश्किल में उनका साथ दिया। आज उनकी एक इच्छा पूरी करने का मौका मिला तो इससे बड़ा सौभाग्य उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। मां पैदल नहीं चल सकती थीं, इसलिए उन्हें कंधे पर लेकर बाबा जंगली नाथ के दरबार तक पहुंचाने का फैसला किया। कजरी तीज पर राप्ती नदी का जल लेकर मंदिर पहुंचे दोनों भाइयों ने मां के साथ बाबा जंगली नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान यह यात्रा सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं रही, बल्कि मां के प्रति प्रेम, सेवा और मातृ-पितृ भक्ति की ऐसी तस्वीर बन गई, जिसने लोगों को श्रवण कुमार की याद दिला दी। -वेबसाइट पर भी लगा दीजियेगा जरूर -
0
0
Report

सीसीटीवी में कैद महिला ने सराफा से आभूषण उड़ा कर फरार, पुलिस तलाश

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में सराफा की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला ने ऐसी चाल चली कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। महिला ने पहले दुकान पर पहुंचकर कई आभूषण दिखाने को कहा और कुछ आभूषण पसंद करने के बाद बिल बनाने के लिए कहा। दुकानदार के बिल बनाने में व्यस्त होते ही महिला मौका पाकर हजारों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुटी है। मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी मोड़ स्थित सराफा की दुकान का है। सराफा व्यापारी रवि सोनी के मुताबिक, उनके पिता राजेंद्र प्रसाद दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची और सोने के कुंडल, बिछिया, पायल समेत कई आभूषण दिखाने को कहा। महिला ने कुछ आभूषण पसंद किए और दुकानदार से उनका बिल बनाने के लिए कहा। जैसे ही दुकानदार बिल बनाने में व्यस्त हुए, महिला ने मौका लेकर आभूषण उठाए और दुकान से फरार हो गई। बाद में दुकान का स्टॉक चेक किया गया तो सोने के कुंडल, बिछिया, पायल समेत कई आभूषण गायब मिले। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला आभूषण लेकर दुकान से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। पीड़ित सराफा व्यवसायी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

वैदिक मंत्रो उच्चारण के बीच हुआ यज्ञ सत्संग ें बताये गये आर्य समाज के सिद्धांत

Deepak DixitDeepak DixitFollow9m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बा स्थित आर्य समाज मंदिर मेे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रविवार को यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और समाज में सद्भाव की कामना की। इसके बाद सत्संग में आर्य समाज के सिद्धांतों और वैदिक जीवन पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता आयेंन्द्र पांडेय ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि पर्यावरण शुद्धि और समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से वेदों के बताए मार्ग पर चलने, अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। नियमित रूप से होने वाले ऐसे आयोजनों से लोगों में भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में हरीशंकर आर्य , श्यामसिंह आर्य, देवी प्रसाद आर्य, फूल सिंह आर्य, जगतार सिंह आर्य, विश्वप्रकाश आर्य तथा सुनीता पाण्डेय सहित आर्य समाज के पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

रांची में गणेश पूजा का उमड़ा श्रद्धा-उत्साह, पंडालों में भीड़

Ranchi, Jharkhand:गणेश पूजा को लेकर राजधानी रांची में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सुबह से ही गणेश मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं। पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, वहीं कई इलाकों में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में पैसे के विवाद के बाद गोलीबारी: चार घायल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, लाठी डंडों से मारपीट कर जमकर की फायरिंग, घटना से पहले गोहद चौराहे पर दोनों पक्षों में हुई थी पंचायत, पंचायत में नहीं निपटा मामला तो गिरगांव ग्वालियर से आए हथियारबंद युवकों ने बराहवाली गांव पहुंचकर जमकर की फायरिंग, फायरिंग का वीडियो आया सामने, घटना में दो लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, फरियादियों के आधार पर पुलिस ने करीब चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, रिठौरा थाना क्षेत्र के बराहवली गांव की घटना,,
0
0
Report

खंडवा पुलिस ने सरपंच पति के कत्ल का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने सरपंच पति के कत्ल का किया खुलासा, आपसी रंजिश में की गई थी हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो अब भी फरार खंडवा के बोरखेड़ा गाँव में सरपंच पति रूमसिंग के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार है। हत्या जंगल में अतिक्रमण करने के बारे में वन विभाग को मुखबिरी करने और पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी वो ओ, दो दिन पहले पिपलोद थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा खुर्द गांव की सरपंच के पति रूम सिंह की हत्या कर दी गई थी। रूम सिंह जब ग्राम पंचायत से अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर कई बार किए थे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक, वन अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों के मकान तोड़े गए थे। आरोपियों को शक था कि इन मकानों को तुड़वाने की कार्रवाई के पीछे मृतक रूमसिंग का हाथ था। इसी रंजिश के चलते हत्या किये जाने की आशंका पुलिस ने जताई है पुलिस ने हत्या के मामले में साहदर उर्फ सरदार, दिनेश और अनिल को गिरफ्तार किया है। वहीं छतर सिंह और सुरमल अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिन्हें तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है
0
0
Report

₹6,000 से रोजगार सृष्टि तक: किसान Hamidullah की प्रेरक सफलता

Anantnag, From earning just ₹6,000 a month to becoming a job creator, the inspiring journey of a progressive farmer Hamidullah Khanday from , Verinag, is a powerful example of how determination, proper guidance and government support can transform lives. With sustained efforts by the Central Silk Board, Ministry of Textiles, Government of India, in collaboration with the Department of Fisheries, Jammu & Kashmir, the initiative has been encouraging educated unemployed youth and farmers to explore self-employment and build sustainable livelihoods. The farmer, who once struggled to earn a modest monthly income of ₹6,000, gradually transformed his livelihood through hard work, departmental guidance and support available under government schemes. Over time, he expanded his activities and turned his small-scale effort into a sustainable source of income. Today, the same individual is not only earning a livelihood for himself but is also providing employment to three workers, each receiving a monthly salary of ₹12,000. His journey from being a job seeker to becoming a job creator demonstrates the immense potential of self-employment, particularly in rural areas where local opportunities can make a meaningful difference. The “Mera Resham, Mera Abhiman” initiative seeks to encourage farmers and unemployed youth to take up sericulture, become self-reliant and contribute to employment generation in rural communities. The success story from Polia carries an important message for other young people: employment opportunities are not always found—they can also be created through hard work, innovation, proper guidance and determination. What began with an income of ₹6,000 a month has now grown into an enterprise supporting three workers and their families, making the farmer’s journey a compelling example of self-reliance, entrepreneurship and grassroots transformation.
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर मानगो में SIR कर्मी बनकर महिला से सोना लूट, 4 गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में SIR कर्मी बनकर महिला को बंधक बनाने और मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया गया है। दरअसल, 31 अगस्त को मानगो के रोड नंबर-15 स्थित श्रीकृष्ण उद्यान कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर ई/5 में अपराधी खुद को SIR कर्मी बताकर दाखिल हुए थे। फ्लैट में रहने वाली महिला लिलावती अम्मा को आरोपियों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए सोने के आभूषण लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर निवासी राकेश बहादुर उर्फ राकू, बारीडीह बस्ती निवासी अभिषेक कुमार दास, जुगसलाई निवासी तबस्सुम खातून और मानगो निवासी समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए आभूषणों को गलाने के बाद तैयार किया गया चपटा गोलाकार रूप का करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, राकेश बहादुर के खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थानों में लूट, डकैती की तैयारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं समरेश पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट और जीआर केस दर्ज है। अभिषेक कुमार दास के खिलाफ भी सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
0
0
Report

ECI के निर्देश से रांची में स्पेशल रिवीजन, दावे-आपत्ति 5 अगस्त से 15 सितंबर तक

Ranchi, Jharkhand:स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के तहत कार्य जारी। भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में रांची जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया चल रही है और उसके अंतर्गत ही 5 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक दावा आपत्ति का कार्य चल रहा है ।जिसके तहत फॉर्म सिक्स और 7 ज्यादा से ज्यादा लिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदाता का नाम जोड़ना है या फिर मोडिफिकेशन की जरूरत है वह काम चल रहा है 15 सितंबर आखिरी तारीख है। वही 5 अगस्त से जो अनमार्क्ड वॉटर थे और जो विसंगतियां हैं उसका भी निष्पादन के लिए आर ओ के द्वारा नोटिस इशू कर सुनवाई चल रहा है सितंबर के बाद भी चलेगी क्योंकि उसका शेड्यूल 14 अक्टूबर तक है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए निर्देश का सभी पालन करें।
0
0
Report

मंत्री कुमार सोनू के हार्ट अटैक से मौत के बाद युवाओं में स्वास्थ्य चेतावनी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के मंत्री कुमार सोनू सुदीव्य कुमार सोनू की हार्ट अटैक से हुई मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ डॉक्टर सीने में दर्द को इग्नोर ना करने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों से खास कर युवाओं को गलत खानपान और स्ट्रेस न लेने की भी अपील की जा रही मामले की जानकारी देते हुए रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि यंगस्टर्स में हार्ट डिजीज की संभावनाएं काफी ज्यादा हो गई है। स्मोकिंग स्ट्रेस लेवल और डायबिटीज इसके प्रमुख कारण है। डॉक्टर ने लोगों को खासकर युवाओं को ताकत करते हुए कहा कि देर रात तक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल कम या पढ़ाई का दबाव और अनियमित दिनचर्या के कारण पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है इसके साथ फास्ट फूड अत्यधिक तालाब होना और वसायुक्त भोजन अधिक नमक चीनी का सेवन तथा व्यायाम की कमी हृदय पर असर डाल रही है। वहीं डॉ मुकेश अग्रवाल ने कहां की लोग दिल की बीमारी से डरते तो हैं लेकिन इसे एक्सेप्ट नहीं करते हैं। सीने में दर्द को वह गैस की दिक्कत समझने लगते हैं और खुद से दवाइयां ले लेते हैं। लेकिन अगर पूरे सीने में दर्द है और दर्द कंधे में जा रहा है ,पसीना आ रहा है ,चक्कर आ रहा है सांस फूल रहा है तो यह हार्ट अटैक के सिम्टम्स है इसे इग्नोर ना करें। हार्ट अटैक में हर मिनट का महत्व है और गोल्डन आवर 4 घंटे का होता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top