271504
गोंडा-20 वर्षीय लड़की का अपहरण, पुलिस ने किया आरोपित पर केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। गत 26 दिसम्बर को पीड़ित ने 20 वर्षीय बेटी लापता होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पता चला कि उसकी बेटी को एक युवक शादी के नियत से बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपित दीपक पाण्डेय पुरैना के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
मंदसौर में दो मोटरसাইকिल भिड़ंत: 2 की मौत, 2 घायल, पुलिस जांच में जुटी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा गरोठ थाना क्षेत्र के रूपरा और जोड़मा गांव के बीच हुआ. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है0
0
Report
बम्होरी में दो मोटरसाइकिल एक्सीडेंट, एक बच्चा और एक जवान की मौत
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बम्होरी थाना के अंतर्गत ग्राम कोठरी के आगे रात 9 बजे मानसरोवर रेस्टोरेंट के आगे दो मोटरसाइकिलों में भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई एक बच्चा और एक जवान मृत्यु हुए हैं अन्य जो लोग थे उनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उन्हें मौके पर पुलिस ने 112 से सिलवानी रेफर करवाया गया। गंभीर हालत में बम्होरी में अस्पताल डॉक्टर नहीं होने के कारण इलाज नहीं मिल पाता है बार-बार जिला प्रशासन और नेताओं को कस्बा बम्होरी नगर वासी क्षेत्र वासियों ने आवेदन दे दिए फिर भी कोई डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है0
0
Report
Advertisement
देहात थाने के बाहर चक्का जाम, घायल युवक के बाद हंगामे की स्थिति
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी युवक के घायल होने के बाद थाने के बाहर लोगों ने किया चक्का-जाम, शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएचQ लाइन पर उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक शासकीय भवन में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है。 घायल युवक ने पुलिस पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने देहात थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।0
0
Report
धमतरी में 3 लाख की हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी शहर में हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये है, बरामद की गई है। पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 3 लाख 53 हजार 520 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोरिद नगर स्थित शीतला храм के पास कुछ युवक हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में रिसाई पारा निवासी केशव उर्फ बब्लू सोनी, जोधापुर क्षेत्र निवासी शुभम सोनी और आमा तालाब रोड निवासी आशुतोष उर्फ आशु तिवारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन के अलावा 9 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और दो लाइटर जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और आरोपियों के मेमोрандम कथन के आधार पर हेरोइन की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की संलिप्तता सामने आई है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों को विशेष NDPS न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मांद गौशाला में गोवर्धन पूजा, गोपाल कृष्ण पुरस्कार वितरित; मंत्री बागरी ने किया आयोजन
Satna, Madhya Pradesh:एंकर -- सतना जिले के मांद गांव में आज गोबर से गोवर्धन की संरचना तैयार कर गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। गोवर्धन पूजा राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा की गई। उसके साथ ही इस आयोजन में मुख्यमंत्री का संदेश वाचन वर्चुअली माध्यम से लाइव किया गया। इसके साथ ही गोपाल कृष्ण पुरस्कार भी हितग्राहियों को दिया गया। दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व भगवान श्री राम अपने वनवास काल के 14 वर्ष पूरा कर एवं रावण का वध करने के बाद अपने छोटे भाई लक्ष्मण व माता सीता के साथ अयोध्या लौटे थे। और उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को घी के दीपों के दिए जलाकर यह त्योहार मनाया गया था। और तभी से यह त्योहार दीपावली के स्वरूप में मनाया जाता है। इसके ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। और आज सतना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित मांद गांव में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की गई। यहां पर गाय के गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाकर उसकी पूजा पाठ किया गया। इसके साथ ही गौशाला में स्थित गौ माता की पूजा कर उन्हें गुड़ खिलाया गया। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (दीपावली के ठीक अगले दिन) को मनाया जाता है। इस आयोजन में पशु विभाग द्वारा संचालित सबसे अधिक दूध देने वाले पशु पलकों को गोपाल कृष्ण पुरस्कार के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बारे में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने बताया कि आज के दिन हमने पशु पलकों जिन्होंने उन्नति पूर्वक पशुपालन किया है। उनको सम्मानित भी किया है। उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया है। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए, और तृतीय पुरस्कार 25 हजार की राशि दी गई है। दीपावली त्योहार मानने के बाद हम गोवर्धन और गौ माता की पूजा करते हैं। उसके बाद भाई दूज का त्योहार मनाते हैं। मांद की गौशाला में कई उत्कृष्ट कार्य किए जाते हैं。0
0
Report
Advertisement
निवाई के पुराने तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में आग; गली संकरी से फायर ब्रिगेड को दिक्कत
Tonk, Rajasthan:निवाई,(टोंक) पुराने तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में पटाखे की चिंगारी से लगी आग दो रूम में रखा हुआ था राजस्व विभाग का पुराना रिकॉर्ड रूम के बाहर पड़ा हुआ था टूटा फूटा हुआ लकड़ी का फर्नीचर प्राचीन भवन होने के कारण आसपास के मोहल्लेवासी दहशत में सूचना पर निवाई पुलिस थाना अधिकारी घासीराम में जाप्ते पहुंचे घटनास्थल पर पुराना तहसील भवन कार्यालय उप पंजीयन शहर के बीचो-बीच है स्थित नगर पालिका अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच पा रहा है घटनास्थल पर तंग गलियों के कारण अग्निशमन वाहन पहुंचने में हो रही है परेशानी0
0
Report
शाजापुर जिला अस्पताल में एक ही शाम दो मौतें, व्यवस्था पर बड़े सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार रात स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था और कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया। बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची एक प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी मां और नवजात को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिसके चलते दोनों की जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।0
0
Report
जोधपुर में मीट के भाव विवाद पर दो गुटों में पत्थरबाजी, चार हिरासत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. देव नगर थाना क्षेत्र के मसूरिया में आज देर शाम मीट के भाव को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद की शुरुआत 100 रुपए के भाव को लेकर हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। एक-दूसरे पर कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। सूचना मिलते ही देव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एहतियात के तौर पर आरएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं。 लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शहर की मुख्य आवाजाही वाली सड़क के नजदीक इस तरह सरेआम पत्थरबाजी की नौबत कैसे आ गई? त्योहारी सीजन के बीच इस तरह की घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। आखिर मामूली विवाद इतना बड़ा कैसे हो गया? अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी: दीपावली पर जलते रॉकेट से कबाड़ गोदाम में भीषण आग, तीन घंटे बाद काबू
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में जलता रॉकेट कबाड़ गोदाम में गिरा, तीन दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का सामान जलकर राख. दीपावली पर आतिशबाजी के बीच लापरवाही भारी पड़ गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग कॉलोनी स्थित पायनियर चौराहे पर एक कबाड़ के गोदाम में जलता हुआ रॉकेट गिरने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक आज रात करीब आठ बजे लोग दीपावली पर पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ रॉकेट उड़कर कबाड़ गोदाम में जा गिरा। कबाड़ में आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे तक आग धधकती रही। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रात आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक अब्दुल रशीद के मुताबिक जलता हुआ रॉकेट गोदाम में गिरने से आग लगी और अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग से गोदाम में भारी नुकसान हुआ है। बाइट- अब्दुल रशीद, कबाड़ गोदाम मालिक।0
0
Report
हल्द्वानी की फर्नीचर दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना छड़ायल चौराहा स्थित एस मोड़, गैस गोदाम रोड की है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन यूनिट मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।0
0
Report
प्रशांत किशोर के ब्राह्मण समाज पर बयान से जातीय राजनीति पर बहस तेज
Darbhanga, Bihar:दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का ब्राह्मण समाज को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बीते 5 नवंबर को दरभंगा के महिनाम गांव में आयोजित मैथिल बुद्धिजीवी विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज की शिक्षा, ज्ञान और राजनीतिक सोच पर कई सवाल खड़े किए। • उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की असली ताकत सरस्वती और कलम में है, न कि आंदोलन और फरसा उठाने में। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने और पूर्वजों की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही कहा कि जो समाज कभी चींटी तक नहीं मारता था, वह परशुराम का वंशज होने की बात कहकर फरसा भांजने और सोशल मीडिया पर मुसलमानों के खिलाफ बयान देने में क्यों लगा है? प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज की राजनीतिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बेनीपुर से लगातार ब्राह्मण विधायक चुने जाते रहे हैं और दरभंगा के सांसद भी ब्राह्मण हैं, लेकिन इससे समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कितना बदलाव आया? उन्होंने कहा कि केवल ब्राह्मण उम्मीदवार को जिताने से समाज की स्थिति नहीं बदलने वाली है, इसके लिए शिक्षा, ज्ञान और आर्थिक मजबूती जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज के पास न धनबल है, न जनबल और न बाहुबल। ऐसे में अपनी स्थिति बदलने के लिए समाज को अपने पूर्वजों के रास्ते पर चलना होगा। प्रशांत किशोर ने दरभंगा और मधुबनी की विद्वता की पुरानी पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह इलाका मजदूरों का क्षेत्र बनता जा रहा है। उन्होंने लोगों से किसी की बंधुआ मजदूरी करने के बजाय अपनी पहचान और संस्कार बचाने की अपील की। प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज की राजनीतिक सोच, जातीय समीकरण और शिक्षा बनाम जातीय राजनीति को लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की खूब चर्चा हो रही है。0
0
Report
Advertisement
लातेहार में टक्कर: एक की मौत, पांच घायल; हेलमेट नहीं पहनने से खतरा
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतक के बारे में अभी पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद घायलों का प्राथमिक उपचार लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक काफी तीव्र गति से स्टेशन की ओर जा रहे थे; स्टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल के समीप दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज चल रहा है. जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित किया गया. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. यहां बताया जाए कि लातेहार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर प्रतिदिन जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसके बावजूद जिले में सड़क दुर्घटना के मामले कम नहीं हो पा रहे हैं. अभी भी कई लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते, जिससे दुर्घटना होने पर जान चली जाती है.0
0
Report
रींगस में पटाखे चिंगारी से खेत में आग, दमकलों ने नियंत्रण पाया
Sikar, Rajasthan:रींगस में पटाखे की चिंगारी से खेत में लगी आग, घास-फूस जलकर राख। सीकर जिले के रींगस में जनता सिनेमा के पीछे स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। आग से खेत में रखा घास-फूस जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी होना संभावित बताया जा रहा है। आग की लपटें देखकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए रींगस नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया, लेकिन दमकल में तकनीकी खराबी आने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई। इसके बाद रीको औद्योगिक क्षेत्र से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं रींगस नगर पालिका के फायर स्टाफ ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। दमकल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।0
0
Report
कासगंज में पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर चलाया पटाखा, पेट में लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज कासगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट ने एक युवक की जान ले ली। सोरों थाना क्षेत्र के सिरावली गांव में पटाखे के साथ प्रयोग करना 22 वर्षीय प्रवेश कुमार को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि प्रवेश कुमार पटाखे के ऊपर स्टील का गिलास रखकर पटाखा चला रहे थे। इसी दौरान पटाखे में जोरदार विस्फोट हुआ और स्टील का गिलास उछलकर उनके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से यह खतरनाक प्रयोग कर रहा था। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। यह घटना एक बार फिर युवाओं के लिए गंभीर चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और वायरल होने की चाहत में अपनी जान को जोखिम में डालना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। याद रखिए, रील दोबारा बनाई जा सकती है, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलती।0
0
Report
Advertisement
