271122
गोंडाः कौड़िया बाजार में एक मुक्त समाधान योजना के 150 बिजली उपभोक्ताओं ने जमा किया बिल
Telia Kot, Uttar Pradesh:बिजली उपकेंद्र आर्य नगर के कस्बा कौड़िया बाजार में एक मुक्त समाधान योजना के तहत कर्मचारियों ने कैंप लगाकर 150 बिजली उपभोक्ताओं का ओटीएस रजिस्ट्रेशन कर 4 लाख 30 हजार रुपए जमा किए। बिजली उपभोक्ताओं के खराब मीटर को बदलने और बिजली बिल ना जमा करने वाले करीब दो दर्जन से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटकर शीघ्र ही बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उड़ने वाला ट्रैक्टर: नई तकनीक की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:उड़ने वाला ट्रैक्टर0
0
Report
जोगबनी चाणक्य चौक पर मुहर्रम जुलूस में पत्थरबाज़ी से भगदड़
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के भारत नेपाल सीमा जोगबनी के चाणक्य चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान पत्थरबाज़ी से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला करबला मैदान से जुड़ा है; कर्बला मैदान के दूसरी तरफ नेपाल के लोग भी ताजिया लेकर आए थे; असमाजिक तत्वों ने भारतीय ताजिया जुलूस पर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी; उसके बाद भगदड़ मच गई। पत्थरबाज़ी के दौरान एसएसबी और जोगबनी पुलिस ने मोर्चा संभाला; नेपाल की तरफ से पत्थरबाज़ी करने वालों को भारतीय क्षेत्र में घुसने से रोका गया; नेपाल की आर्म फोर्स मौके से भाग खड़ी हुई; भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी के चाणक्य चौक का जायजा लिया।0
0
Report
हैंडपंप चलाने का देसी जुगाड़: स्थानीय उपाय सामने
Noida, Uttar Pradesh:हैंडपंप चलाने का देसी जुगाड़0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम सकुशल संपन्न होने पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने योगी सरकार और पुलिस की सराहना
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने 10 दिन के मोहर्रम कार्यक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परंपरागत रीति से मोहर्रम के सभी कार्यक्रम, खासतौर पर ताज़िया और अलमों के जुलूस, सकुशल संपन्न हुए। पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में जुलूस निकाले गए और ताज़िए दफन किए गए। पेड़ काटने की और न ही बिजली के तारों को उतारने की ज़रूरत पड़ी। इस वजह से मोहर्रम के सभी कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न हुए। इस पर मैं खास तौर पर उत्तर प्रदेश की हुकूमत, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने 10 दिनों तक मेहनत और मशक्कत करते हुए मुसलमानों के साथ खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि एक तल्ख हकीकत यह भी है कि अगर आज के दिन योगी आदित्यनाथ की जगह अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते, तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सांप्रदायिक दंगे हो चुके होते और कई शहर आज जल रहे होते। मगर उत्तर प्रदेश की हुकूमत के कानून-व्यवस्था की बेहतरीन मिसाल यह है कि किसी को एक खरोंच तक नहीं लगी।0
0
Report
मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बवाल, नोट उड़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदरथपुर गांव में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान नोट उड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात बिगड़ते देख हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति पर नियंत्रण पाया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा, जबकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने ताजिया के सामने नोट उड़ाने शुरू कर दिए। नोट उठाने के दौरान भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने भी नोट उड़ाने शुरू किए, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई और लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए।पुलिस अब मौके पर मिले वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान कर रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और किसी भी उपद्रव करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
रायपुर के नकटी गांव में कब्जा खाली कराने के नोटिस पर कांग्रेस का समर्थन
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग नकटी गांव के लोगो को कब्जा खाली करने प्रशासन ने दिया नोटिस ग्रामीणों के समर्थन में उतरी कांग्रेस कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का बयान बीजेपी का दो चेहरा और दो दिमाग चलता है बीजेपी की सरकार गरीबों को मकान से हटाने का प्रयास कर रही है विधायक कॉलोनी बनाने के लिए नवा रायपुर में बहुत जगह है एक जनप्रतिनिधि विरोध करके तुड़वाता है और एक जनप्रतिनिधि दिलासा देता है कांग्रेस ग्रामीणों के साथ खड़ी है0
0
Report
Advertisement
मैहर में गौकशी का पर्दाफाश: 52 गाय बरामद, दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में गौवंश काटने पर बवाल और कार्रवाई: पुलिस ने गौकशी के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया और 52 गाय बरामद कीं जो काटने के लिए लाई गई थीं। एमपी में गौकशी का खेल पकड़ा गया है। मैहर जिले के रामनगर थाना पुलिस ने गो-वध के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है; पुलिस का कहना है कि आरोपी गाय का मांस बेचने की तैयारी में थे। चार–पांच दिन पहले गांव के आसपास घूम रही गाय को पकड़कर तौफीक के घर के पास बांध दिया गया था और उसके व्यवसायिक मांस की बिक्री की योजना बताई गई। रात करीब 9 बजे कर्रा निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस को सूचना दी; मौके पर गाय का वध किया जा चुका था। तौफीक को गिरफ्तार किया गया, सह आरोपी बकरीदी अमरपाटन से गिरफ्तार हुए; दोनों के खिलाफ IPC की धारा 325 और MP गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं 4, 5 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। तस्वीरें भयावह बताई जा रही हैं और हिन्दू संगठन ने गौ वध के विरुद्ध रोकथाम के लिए कानून लागू करने की मांग की है。0
0
Report
RC Puram में विधायक और DCP की जनसुनवाई: अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का भरोसा
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली के आर के पुरम विधानसभा में BJP विधायक अनिल शर्मा और DCP अमित गोयल की जन सुनवाई में जनता ने समस्याएं रखीं। अवैध पार्किंग, शराबखोरी और कानून व्यवस्था पर बड़ा एक्शन; DCP ने भरोसा दिया। आर के पुरम में स्थित सभा में भाजपा विधायक अनिल शर्मा और साउथ-वेस्ट जिले के DCP अमित गोयल ने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना। दक्षिण-पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आर के पुरम के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बैठक में अवैध पार्किंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, कानून व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य स्थानीय समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखी गईं। DCP अमित गोयल ने सभी शिकायतों को सुना और कहा कि उठाई गई समस्याओं पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की पहचान है। ऐसे संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।0
0
Report
बच्ची का क्यूट डांस वायरल, वीडियो ने सभी का दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:बच्ची का क्यूट डांस0
0
Report
Advertisement
स्मार्ट मीटर से बिजली बिल वसूली पर उपभोक्ताओं में नाराज़गी, आग लगने की घटना
Umaria, Madhya Pradesh:विओ -01 बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाकर उजभोक्ताओं से जबरिया बिल वसूली का काम तो शुरू कर दिया है लेकिन स्मार्ट मीटर के एवाज में जो उजभोक्ताओं को जो सुविधाएँ मिलनी चाहिए वह अभी भी बदहाल है सोशल मीडिया में वायरल वीडियो उमरिया जिले के जिला न्यायालय के सामने का है जहाँ पहली ही बारिश में बिजली पोल में शार्ट सर्किट से आग भड़क गई और देखते देखते बड़ा रूप ले लिया घंटो तक विभाग के अधिकारी आग बुझाने नहीं पंहुचे जिस वजह से नगर में घंटो बिजली बाधित रही0
0
Report
रायपुर में ई-रिक्शा-ऑटो पर QR कोड लागू, आई-कार्ड जारी होंगे
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग अपडेट- राजधानी में आज से ई-रिक्शा और ऑटो पर लगेंगे QR कोड. थोड़ी देर में रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला लगाएंगे QR कोड. 15 हजार से ज्यादा ऑटो-ई रिक्शों का पंजीयन पूरा. QR स्कैन करते ही चालक और वाहन की पूरी जानकारी मिलेगी. चालक-मालिकों को दस्तावेज़ जांच के बाद जारी होगा आई-कार्ड. सुरक्षा बढ़ाने और विवाद की स्थिति में त्वरित पहचान होगी आसान..0
0
Report
रायपुर ब्रेकिंग: पूर्णिमा चौहान पर गोलीबारी मामले की जांच के लिए कांग्रेस कमेटी गठित
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- सक्ति के जोंगरा में पूर्णिमा चौहान पर गोलीबारी का मामला. कांग्रेस ने पार्टी स्तर पर जांच के लिए बनाई कमेटी. विधायक रामकुमार यादव के संयोजकत्व में बनी 5 सदस्यीय कमेटी. कमेटी में एक संयोजक के साथ कांग्रेस के कुल 5 विधायक शामिल.....0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने राजेन्द्र पाल गौतम को प्रभारी बनाकर 2027 चुनाव की तैयारी दिखाई
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी की बाइट 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने राजेन्द्र पाल गौतम को प्रभारी बनाया है, इसपर कांग्रेस का रिएक्शन0
0
Report
बांसवाड़ा के हिमालय नगर में बोरिंग पानी में सीवेज मिला, दूषित पानी से बीमारी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा के हिमालय नगर क्षेत्र में बोरिंग के पानी में सीवरेज का गंदा पानी आने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी के 200 से अधिक घरों में लगे बोरिंग से झागदार और बदबूदार पानी निकल रहा है, जिससे लोग मजबूरी में दूषित पानी पीने को विवश हैं। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नल जलापूर्ति नियमित नहीं होने के कारण अधिकांश परिवार बोरिंग के पानी पर ही निर्भर हैं। उनका दावा है कि सीवरेज टंकी के ओवरफ्लो और रखरखाव में लापरवाही के कारण गंदा पानी भूजल में मिल रहा है। लोगों ने सीवरेज का ढक्कन खोलकर अधिकारियों की कथित लापरवाही भी दिखाई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई घरों में लोग दस्त, उल्टी और अन्य बीमारियों की चपेट में हैं। रहवासियों ने जलदाय विभाग सीवरेज विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
गोसाबा के तृणमूल नेता के राजमहल से इलाके में राजनीतिक आतंक का भय
Noida, Uttar Pradesh:Gosaba (दक्षिण 24 परगना): सुंदरबन के बेताज बादशाह झोडो ढाली के शाही साम्राज्य का खुलासा- बच्चों को बंधक बनाकर मार डालने की धमकी देकर माताओं से दुष्कर्म का आरोप। क्या तृणमूल कांग्रेस का नेता होने पर रातोंरात करोड़ों का राजमहल बनाना संभव है? यह सवाल अब दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन के गोसाबा ब्लॉक में हर तरफ घूम रहा है। और अब सुंदरबन का दूसरा शेख शाहजहां बनकर उभरा है गोसाबा ब्लॉक के पाठनखाली क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुबिदाली ढाली उर्फ झोड़ो ढाली। पाठनखाली क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और गोसाबा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं झोड़ो ढाली। गोसाबा ब्लॉक में उनका विशाल साम्राज्य फैला है। आंखें चौंधिया देने वाले एक के बाद एक घर। संपत्ति का दायरा देखकर आम लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इलाके के आम लोगों और भाजपा नेताओं के आरोप: इस तृणमूल नेता ने गरीबों पर बहुत अत्याचार किया है। आम लोगों से जबरन कटमनी वसूलना, जमीन कब्जा समेत कई आरोप इस तृणमूल नेता पर हैं। तृणमूल के शासनकाल में इस तृणमूल नेता के डर से आम लोग मुंह नहीं खोल पाते थे। इलाके में वह कटमनी और भ्रष्टाचारी नेता के तौर पर ही जाना जाता है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस तृणमूल नेता के पास विशाल मछली का भेड़ी है। आलीशान शाही घर है। सबसे बड़ी बात, गोसाबा के पाठनखाली बाजार में इस तृणमूल नेता का एक महलनुमा पार्टी ऑफिस है। यह पार्टी ऑफिस बेहद भव्य है, इसमें एसी मशीन लगी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस तृणमूल नेता की कई रानियां हैं। उसकी कई पत्नियां हैं। इस तृणमूल नेता की अभिषेक बनर्जी के साथ करीबी तस्वीरें हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पाठनखाली इलाके में राजनीतिक आतंक चलाने का मुख्य सूत्रधार यही तृणमूल नेता है। आम लोगों पर अत्याचार, घरों में तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं को घर से बेघर करने के आरोप इस तृणमूल नेता पर हैं। हालांकि राज्य में सत्ता बदलने के बाद यह तृणमूल नेता इलाके से गायब हो गया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके बच्चों को बंधक बनाकर महिलाओं को नचवाया जाता था। बच्चों को बंधक बनाकर मार डालने की धमकी देकर माताओं से दुष्कर्म का आरोप। तृणमूल के शासन में पुलिस कुछ नहीं कहती थी0
0
Report
Advertisement
