271504
Gonda: परसपुर थाना समाधान दिवस में जमीनी विवाद के 14 मामले दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना परिसर में माह के चौथे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर भूमि, रास्ता विवाद और पैमाइश से जुड़े कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि सभी मामलों की जन सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया गया। दौलत पुरवा के विजय सिंह और जावित्री, भौरीगंज के रामू तिवारी, बिहुरी के कन्हैया लाल, पसका के राम सुंदर और दुरौनी की राधा सहित अन्य फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजापुर में बैंक ऑफ इंडिया के पास मीटर में आग, शॉर्ट-सर्किट से हादसा टला
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के नई सड़क स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास लगे बिजली मीटर में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई, जब शॉर्ट सर्किट के कारण मीटर में आग भड़क उठी। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बिजली बंद कर दी और सभी कर्मचारी बाहर निकल आए。 घटना के दौरान बैंक परिसर और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान बैंक का कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन जल्द ही हालात सामान्य हो गए。 सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन बंद कर सुधार कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे तक क्षेत्र की बिजली बंद रही। बिजली कंपनी में पदस्थ कुलदीप विश्वकर्मा ने बताया कि मीटर के पास चिड़िया ने घोंसला बना लिया था, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।उन्होंने बताया कि यह मुख्य लाइन होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते बिजली बंद कर दी गई, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही。0
0
Report
रतलाम पटवारियों का आक्रोश गहराया; हत्या के आरोप के विरोध में हड़ताल और प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पटवारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। आलोट के खजुरी सोलंकी गांव में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी द्वारा अपने रतलाम स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही पटवारी संगठन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। देर रात तक पटवारी थाने पर डटे रहे और नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। वहीं आज सुबह से बड़ी संख्या में पटवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। संगठन का आरोप है कि नायब तहसीदार सविता राठौर द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर ही रविशंकर खराड़ी ने यह कदम उठाया। संगठन की मांग है कि पहले संबंधित अधिकारी नायब तहसीलदार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क बना हुआ है। वही पटवारी संगठन ने नायब तहसीदार को नीलाबित करने और उन पर एफआईआर नाही होने तक काम बंद का एलान कर दिया हैं0
0
Report
Kota के रंगबाड़ी में शराब दुकान के विरोध ने तनाव बना रखा, पुलिस मौके पर
Kota, Rajasthan:KOTA रंगबाड़ी क्षेत्र में शराब की दुकान को लेकर लगातार जारी विरोध प्रदर्शन, पूर्व में हुए विरोध के चलते दुकान की लोकेशन बदली गई थी, शराब की दुकान फिलहाल मंदिर परिसर के दायरे में होने एवं आवासीय कॉलोनी के बीच होने के चलते हुआ विरोध, क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर परेशान क्षेत्रवासी, बालाजी नगर क्षेत्र के लोगो ने दुकान के बाहर दिया धरना, जमकर हुई नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय विधायक संदीप शर्मा को भी कराया समस्या से अवगत, बावजूद इसके नहीं मिला कोई समाधान, क्षेत्रवासियों को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा, एक तरफ शराब की दुकान का विरोध बढ़ रहा वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग के अधिकारियों को राजस्व इकट्ठा करने को लेकर लगातार बढ़ रहा दबाव,0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने 2023 में पास हुए महिला आरक्षण बिल पर भाजपा से जवाब मांगा
Raipur, Chhattisgarh:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मसले पर कांग्रेस ने आज विरोध-प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की अगुआई में अम्बेडकर चौक में कांग्रेस नेताओं ने हाथ में पत्र भेजने का लिफाफा लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विकास उपाध्याय हाथों में रामचरितमानस और संविधान की किताब लिए नजर आए. प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी सांसदों और पूर्व सांसदों से 2023 में पास महिला आरक्षण बिल पर जवाब मांगा. कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का भाजपा पर आरोप लगाया है और रामचरित मानस और संविधान का कसम खाकर सच्चाई बताने की मांग की है.0
0
Report
कृप्लानी ने नारी आरक्षण और परिसीमन पर विपक्ष पर तीखा हमला
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री और निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ जल्द देना चाहती थी, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण इसमें देरी हुई। कृपलानी ने परिसीमन को लेकर फैली जा रही भ्रांतियों को निराधार बताया और कहा कि दक्षिण राज्यों के प्रतिनिधित्व में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के अनुसार लोकसभा सीटों का संतुलन जरूरी है, जिससे सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। एससी-एसटी आरक्षण पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा और सीटें उसी अनुपात में बढ़ेंगी। उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग को असंवैधानिक बताया।0
0
Report
खूँटी में गर्मी से तजना नदी सूखने लगी, शहर में पानी संकट गहराता गया
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - गर्मी बढ़ने से शहर में जलापूर्ति करनेवाला तजना नदी की स्थिति गम्भीर。 खूँटी में बेतहाशा गर्मी बढ़ गया है और शहर के घनी आबादीवाले सभी वार्डों में जलापूर्ति करनेवाला तजना नदी गम्भीर स्थिति में आ गयी है। जबकि पूरा मई और जून अभी बाकि है। लेकिन अभी से अगर तजना नदी की देखी जाए तो फिर कुछ दिनों में ही पानु सूख जाने की आशंका बन गयी है। जो कि शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इधर जबकि शहर में जलापूर्ति करानेवाला तजना नदी सूखने के कगार पर है। वहीं 56 करोड़ की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना का काम विगत सात वर्षों से चल रहा है। लेकिन यह भी सभी जगह काम पूरा नहीं हो पाया। साथ ही, तजना वाटर बियर सूखने से कीचीड़युक्त हो गया है। इस प्रकार, तजना वाटर बियर के पास पानी सूखने से समस्या उत्पन्न होने के कगार पर आ गयी है। वहीं शहर के कई मुहल्ले ड्राई जोन के अंतर्गत आता है। जहां बोरिंग भी फेल हो जाता है। ऐसे मुहल्ले के लोग सप्लाई पानी पर आश्रित होते हैं। वहीं ड्राई जोन बना खूँटी थाना में अभी से पानी की कमी हो गयी है। जिसकी कमी की आपूर्ति करने के लिए टैंकर से पानी दिया जाने लगा है। वार्ड पार्षद अनुप साहू ने बताया कि तजना नदी में पानी सूखने लगा है। पानी सूखने से वाटर बियर में कुछ ही दिनों का पानी बचा हुआ है। यहाँ शहरी में पानी आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपए की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना का काम विगत सात वर्षों से है रहा है लेकिन अबतक काम पूरा नहीं हुआ है। और फिर तजन नदी का पानी भी सूखने लगा है। ऐसे में और भी परेशानीका लोगों को सामना करना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
चनपटिया के सिसवनिया में अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी, सनसनी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार घायल कर दिया है घायल युवक का बेतिया जीएमसीएच में इलाज चल रहा है घटना चनपटिया के सिसवनिया गांव की है जहाँ अजीत पासवान घर जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है बदमाशों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है घायल युवक के भाई ने बताया कि उसका भाई पढ़ाई करता है पढ़ाई के बाद अपना सिलाई का काम करता है किसने गोली मारी है हमलोग को कोई पता नहीं है0
0
Report
अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाने में बेल्ट से पिटाई, शांति भंग के आरोप पर हंगामा
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाने से पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, एक युवक ने पुलिस पर थाने के भीतर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवक के शरीर पर चोट के निशान पुलिसिया कार्रवाई की भयावह कहानी बयां कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल सिंह नाम के व्यक्ति ने शिकायत किया था कि अंकित तिवारी लोगो के साथ गाली गलौज करता है, आरोप है कि इसी शिकायत पर राजेसुल्तानपुर पुलिस अंकित तिवारी को पकड़कर थाने ले आई, अंकित का आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने के भीतर ले जाकर बंद कर दिया और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की, पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म और चोट के निशान बन गए हैं, हैरत की बात यह है कि कथित पिटाई के बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग (धारा 151) में चालान कर अपनी कार्रवाई की इतिश्री कर ली, युवक के शरीर पर चोट के निशानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है, लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक छोटी सी शिकायत पर इतनी पिटाई होगी, मामला के तूल पकड़ने के बाद उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है, सीओ आलापुर ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि: 'युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी'.0
0
Report
जन औषधि केंद्र के पीछे लगी आग, लोगों ने पाया काबू
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जन औषधि केंद्र के पीछे मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
*चील्ह मिर्जापुर: पुरजागीर बाजार में बिजली विभाग का व्यापक चेकिंग अभियान, 120 कनेक्शनों की जांच
Sari Patti, Uttar Pradesh:*चील्ह मिर्जापुर: पुरजागीर बाजार में बिजली विभाग का व्यापक चेकिंग अभियान, 120 कनेक्शनों की जांच, 20 पर एफआईआर की तैयारी* *चील्ह, मिर्जापुर।* चील्ह क्षेत्र के पुरजागीर बाजार में बुधवार को बिजली विभाग ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी और अधिभार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अवर अभियंता राकेश सिंह की अध्यक्षता में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चले इस व्यापक अभियान में 120 से अधिक बिजली कनेक्शनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान मीटर, केबल, लोड और कागजातों की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि दर्जन भर से अधिक उपभोक्ता स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली का उपयोग कर रहे थे। मौके पर ही इन सभी का अधिभार बढ़ाया गया और नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि अधिभार बढ़ाने से अब इन उपभोक्ताओं को यूनिट के हिसाब से सही बिल देना होगा, जिससे विभाग को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई होगी। चेकिंग के दौरान सबसे गंभीर मामला बिजली चोरी का सामने आया। टीम ने 20 से अधिक स्थानों पर कटिया डालकर, मीटर बाईपास करके और सीधे एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी पकड़े गए जो घरेलू कनेक्शन पर दुकान और मोटर चला रहे थे। अवर अभियंता ने बताया कि शासन के निर्देश पर राजस्व वसूली और लाइन लॉस कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पुरजागीर बाजार में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं को पहले नोटिस देकर मीटर सही कराने और बकाया जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान में बिजली विभाग की टीम मुस्तैदी से जुटी रही। मौके पर लाइनमैन भोला यादव, विजय कुमार यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में टीजी-2, संविदा लाइनमैन और मीटर रीडर मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई थी। टीम ने घर-घर जाकर मीटर की सील, रीडिंग और केबल की स्थिति जांची। अवर अभियंता राकेश सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन लें, समय से बिल जमा करें और स्वीकृत लोड में ही बिजली का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माने के साथ-साथ जेल भी हो सकती है। आगे भी क्षेत्र में रोस्टरवार औचक चेकिंग जारी रहेगी। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से जहां बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया, वहीं वैध उपभोक्ताओं ने अभियान की सराहना की। लोगों का कहना है कि चोरी रुकने से ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। समाचार लिखे जाने तक चिन्हित 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।0
0
Report
महिला हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के 'लंगड़ा अभियान' के तहत मथुरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली है। थाना बलदेव पुलिस और स्वाट टीम की कासिमपुर अंडरपास के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हुए हैं। बीते 13 अप्रैल को एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130 पर देवरिया निवासी निकिता का शव मिला था।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में ब्रजेश (औरैया) और विकास (इटावा) दबोचे गए।बदमाशों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, अवैध असलहा और मृतका का आधार कार्ड व पर्स बरामद हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। बाइट - श्वेता वर्मा सीओ महावन ।0
0
Report
राधा कृष्ण किशोर का दावा: असम-बंगाल प्रचार से कांग्रेस को फायदा?
Ranchi, Jharkhand:EXCLUSIVE झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जी मीडिया से EXCLUSIVE बातचीत में कहा कि असम बंगाल चुनाव प्रचार में जा रहा हूं, बंगाल में कांग्रेस पिछले चुनाव से बेहतर करेगी, जाने के बाद समझ आएगा, लेकिन हमारा परफोर्मेंस अच्छा रहेगा, एंटी बीजेपी जो हमारा थॉट है उसी रस्ते पर चलेंगे। बीजेपी पिछले चुनाव के अपेक्षा पीछे जा रही है। इस चुनाव का झारखंड में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, झामुमो के साथ हमारा गठबंधन चुनाव से पहले हुआ, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और हमारा गठबंधन झारखंड के लिए। झामुमो अपने लिए झारखंड से बाहर गया है तो अपने विस्तार लिए। आसाम में जेएमएम अलग चुनाव लड़ा तो कोई आपत्ति नहीं। बीजेपी, बीजेपी को संभाल रहा या गठबंधन को देख रहा वो अपना दल देखे, राहुल और हेमंत गठबंधन को देखने के लिए है। महिला आरक्षण बिल पर बोले राजनीतिक संगठन सड़क पर उतरती है तो जनता पर भरोसा नहीं रहता। बीजेपी अगर महिला बिल को लेकर सड़क पर थी तो ये महिला आरक्षण बिल नहीं संशोधन विधेयक था। जब महिला आरक्षण किया था तब कांग्रेस और सबने साथ दिया था तब 543 में क्यों नहीं दिया। अब ये 543 के जगह संसाधन कर 850 करना चाहते थे, कांग्रेस का स्टैंड क्लियर था। राजनीतिक स्वार्थ के लिए बीजेपी ने किया था एसआईआर... कांग्रेस के कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर दृढ़ता के साथ संकल्पित रुप से देखेंगे, केंद्र का जो उद्देश्य है झारखंड में न हो0
0
Report
Advertisement
संदीप मावा ने पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सुरक्षा उपायों की मांग
Srinagar, श्रीनगर, 22 अप्रैल: कश्मीरी पंडित और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता संदीप मावा ने पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को दिल से श्रद्धांजलि दी। उन्हें याद करते हुए मावा ने कहा कि उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कश्मीर में शांति और विकास की ओर बढ़ने की बात की, पर साथ ही क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की भी मांग की। मावा ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने और स्थानीय युवाओं को ड्रग्स और उग्रवाद की दिशा में धकेलने के निरन्तर प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने मौजूदा खतरों से निपटने और क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। यह श्रद्धांजलि पहलगाम हमले की बरसी पर पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाने के संदर्भ में दी जा रही है, जब कई समुदायों के लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।0
0
Report
दिनारा में भीषण आग: कबाड़ गोदाम में 2 करोड़ रुपये की मशीनें जलकर राख
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी के दिनारा में भीषण आग का तांडव: कबाड़ गोदाम में लगी आग से 2 करोड़ की मशीनें जलकर राख शिवपुरी जिले के दिनारा क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण आग हादसे ने हड़कम्प मचा दिया। लगभग 4 बीघा में फैले कबाड़ के गोदाम में अचानक आग भड़क्क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखी करीब 2 करोड़ रुपये की महंगी मशीनें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि खेतों में नरवाई जलाने के कारण यह आग फैली, जिसने पास स्थित कबाड़ गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी सामग्री और कबाड़ होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब घटना के करीब 2 घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय स्तर पर कोई राहत नहीं मिलने के बाद आखिरकार दतिया और झांसी से दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इस घटना ने प्रशासन की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय पर दमकल पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है0
0
Report
कांग्रेस ने 2023 में पास हुए महिला आरक्षण बिल के जल्द लागू की मांग की
Ranchi, Jharkhand:महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश में कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में लोकसभा का सत्र बुलाकर इस मुद्दे को सनसनीखेज तरीके से पेश किया गया। कांग्रेस ने साफ किया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से पास होकर कानून बन चुका है और पार्टी शुरू से ही इसे तुरंत लागू करने की मांग करती रही है। प्रेस वार्ता में बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, जबकि ऐसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा जरूरी है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है और राजीव गांधी के समय पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया गया। इसके साथ ही मणिपुर, हाथरस और उन्नाव जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने मांग की है कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द लागू किया जाए। साथ ही दावा किया कि 2029 में सरकार बनने पर महिलाओं को पूरा सम्मान और अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
