icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271401
ASHISHASHISHFollow27 Dec 2024, 12:10 pm

Gonda - बीआरसी में आयोजित हुआ अभिभावक परामर्श कार्यशाला

Belsar, Uttar Pradesh:

दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए अभिभावक परामर्श कार्यशाला में न्याय पंचायत के अभिभावक समेत सैकड़ों दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। बेलसर के बीईओ आरके सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर गुण को हमें निखार कर कमी को दूर करना है। विभाग एवं सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग के संदर्भ में योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मोहिनी, रजनी, सुमन, रितिका तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, प्रिया मधु तिवारी को ट्रैक सूट टीशर्ट कॉपी कलम देकर सम्मानित किया गया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शरावस्ती में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Shravasti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहे का है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पिटा, FIR युवक पर दर्ज

Gwalior, Madhya Pradesh:एमपी का अंधा कानून सरेआम पुलिस वालों ने डंडे से युवक पीटा और उल्टा शासकीय कार्य में बाधा की FIR दर्ज कर डाला सलाखों के पीछे. ग्वालियर के स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्राफिक पुलिस ने बेरहमी से पीटा. बहस और गाली-गलौज के बाद ASI सोनेराम ने युवक को चांटा मारा, तो जवाब में युवक ने भी ASI को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आरक्षक अंकित शर्मा ने पाइप से युवक की पिटाई कर दी. अब ऐसे ट्राफिक पुलिस काम करेगी? MP के ग्वालियर ट्रैफिक के सिपाही ने उसे प्लास्टिक के पाइप से पीट दिया. ये घटना पांच दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई है. हैरत की बात तो यह कि पुलिस वालों में युवक को बेरहमी पिटने का वीडियो वायरल हुआ तो उल्टा पिटने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर रेलवे ने छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन और बोगी की व्यवस्था की

Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापक्ष छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, जमशेदपुर टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश अन्य राज्य जाने के लिए तीन छठ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है, वही भीड़भाड़ को देखते हुए कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अलग बोगियां लगाई गई है, जिससे यात्रियों को छठ पूजा में आने-जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, भीड़भाड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग द्वारा 1000 से अधिक कुर्सियां और टेंट लगाए गए, जो यात्री ट्रेन के लिए आए वह वहां बैठकर आराम कर सके, छठ पूजा को लेकर डीआरएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बैठक कर यात्रियों को दिए जाने वाले तमाम सुविधाओं कि जानकारी ली गई
0
0
Report

भाई दूज पर मथुरा के श्रद्धालुओं ने यमुना में पवित्र डुबकी लगाई

Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाई दूज के अवसर पर भक्तों ने विश्राम घाट पर यमुना में पवित्र डुबकी लगाई。 राजीव कुमार सिंह, SP सिटी ने बताया, "सभी श्रद्धालु यहाँ पर आज यमुना जी के किनारे तट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। कल से ही बाहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा स्नान प्रारंभ कर दिया गया था। स्नान की सुरक्षा की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यमुना जी में गहरे पानी में घेराबंदी की व्यवस्था और जो नाव से पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। सिविल पुलिस द्वारा सेक्टर और जोन में ड्यूटी लगाई गई है। 8-9 थानों का फोर्स यहां पर है और PAC का अतिरिक्त बल भी यहां पर लगाया गया है। इसके साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीच-बीच में उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि वो आसानी से घाटों पर पहुंचकर स्नान करें और सुरक्षित यहाँ से दर्शन करके जा सकें।"
0
0
Report

जमशेदपुर में छठ स्पेशल ट्रेनें, 1000 कुर्सियाँ, सुविधाओं की भरमार

Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापक्ष छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है, जमशेदपुर टाटानगर से बिहार, उत्तर प्रदेश अन्य राज्य जाने के लिए तीन छठ स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है, वही भीड़भाड़ को देखते हुए कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अलग बोगियां लगाई गई है, जिससे यात्रियों को छठ पूजा में आने-जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, भीड़भाड़ को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग द्वारा 1000 से अधिक कुर्सियां और टेंट लगाए गए, जो यात्री ट्रेन के लिए आए वह वहां बैठकर आराम कर सके, छठ पूजा को लेकर डीआरएम ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से बैठक कर यात्रियों को दिए जाने वाले तमाम सुविधाओं कि जानकारी ली गई
0
0
Report
Advertisement

बागपत में राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस तीन टीमों से गिरफ्तारी की तैयारी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ तोमर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पूरे मामले में सीओ बड़ौत अंशु जैन ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। दरअसल, मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है। जहां 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान सोनू और धीरज पर गांव के ही सौरभ तोमर को गोली मारकर घायल करने का आरोप है। वहीं सौरभ के भाई विपिन तोमर के सिर पर भी डंडे से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन घायलों को तत्काल मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है। सीओ बड़ौत अंशु जैन का कहना है कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

फतेहपुर में सड़क हादसों के बाद पाँच लोगों की मौत, दो दोस्तों समेत

Noida, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती में बाइक और तेज रफ्तार लोडर की भिड़ंत, राजाबाबू (18) और सोनू (17) की मौत जाफरगंज क्षेत्र के मकंदीपुर में बाइक सवार रामनरेश (48) को लोडर ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान चांदपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो भाइयों को लोडर ने मारी टक्कर, अंश (15) की मौत मलवां थाना क्षेत्र के मेवली में पंकज (22) को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
0
0
Report
Advertisement

मझौलिया के स्वच्छाग्रही महीनों से वेतन नहीं मिलने पर छठ फीका

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया के सरिसवा पंचायत के स्वच्छाग्रहियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। महापर्व छठ में भी उनको वेतन नहीं मिला है जिससे महापर्व छठ स्वच्छाग्रहियों के लिए फीका पड़ गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि हमलोग साफ सफाई करते हैं, सड़क से कूड़ा उठाते हैं, गंदा साफ करते हैं, गांव को स्वच्छ रखते हैं। 13 महीने से हमलोग को वेतन नहीं मिल रहा है। महापर्व छठ में भी वेतन नहीं आया है। हमलई के परिवार में कपड़ा की कैसे खरीदारी होगी, कैसे पूजा होगी, सरकार को यह सोचना चाहिए। महापर्व छठ हमलोग के लिए फीका पड़ गया है। सरकार से आग्रह है एक-दिन में हमलोग का वेतन दे दे ताकि हमलोग भी महापर्व छठ धूम धाम से मनाए।
0
0
Report

उदयपुर के गोगुंदा में अवैध गांजे-भांग खेती पर पुलिस दबिश, 780 किलो बरामद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मांडवा थाना क्षेत्र के कुकावास इलाके में पुलिस की टीमों ने दी दबिश, 780 किलो गांजे और भांग के हर े पौधे किए बरामद, करीब 4 करोड रुपए मूल्य के बताए जा रहे पौधे, मंडावा,कोटडा,बेकरिया और पानरवा थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, मजदूर बन खेतों में पहुंची थी पुलिस की टीमें, पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खेती कर रहे आरोपी मौके से हुए फरार, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ NDPS Act में मामला दर्ज कर जांच की शुर
0
0
Report
Advertisement

अब्बास अंसारी: आंदोलन शांतिपूर्ण रहने की अपील, महंगाई पर सरकार को घेरा

Mau, Uttar Pradesh:स्लग - अब्बास अंसारी के तेवर: चुनाव पार्टी नहीं, आवाम लड़ेगी, महंगाई और आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरा अब्बास अंसारी ने जेन जी के आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह देश का भविष्य हैं और कहीं न कहीं अपनी सही मांगें उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर काम होना चाहिए और जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह मदद के लिए तैयार हैं। आंदोलन शांतिपूर्ण रहे, कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े’ अब्बास अंसारी ने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलनों के बीच असामाजिक तत्वों को भेजकर माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है। उनके मुताबिक, जेन जी समझदार हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखना जरूरी है। अब्बास अंसारी ने ये भी कहा कि उन्होंने पहली बार सरकार को बैकफुट पर आते हुए देखा है। उन्होंने इसे आंदोलन की उपलब्धि बताते हुए कहा कि जेन जी और जेन अल्फा के संघर्ष का असर दिखाई दे रहा है। चुनाव में उतरने के सवाल पर किया पलटवार जब पत्रकारों ने पूछा कि चुनाव नजदीक आने के बाद अब्बास अंसारी फील्ड में नजर आने लगे हैं, तो उन्होंने कहा कि पत्रकार उन्हें हमेशा देर से ही देखते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें किसी ने इस तरह के सवाल पूछने के लिए सिखाकर भेजा है。 चीनी की कीमत का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा महंगाई पर सरकार को घेरते हुए अब्बास अंसारी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले चीनी की कीमत 70 रुपये तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि त्योहार पर बहन के लिए मिठाई खरीदने वाले आम आदमी की जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा। उनके मुताबिक, रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और कमजोर तबके पर पड़ रहा है। प्रश्न तो सही से पूछ लो दोस्त’ गाजीपुर में अपने एक बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अब्बास अंसारी ने पत्रकार से कहा कि प्रश्न सही तरीके से पूछा जाए। उन्होंने सवाल की शैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पत्रकारों को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस बयान या घटना के संदर्भ में सवाल कर रहे हैं।
0
0
Report

नंदग्राम रेस्टोरेंट विवाद में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष के सूरज पाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है。
0
0
Report

जमशेदपुर के कदमा में अज्ञात शव: हत्या की आशंका, महिला से प्रेम संबंध पर सवाल

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंक रोड के सर्किल रोड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक का एक महिला के साथ पिछले करीब 15 वर्षों से प्रेम संबंध था। स्थानीय लोग महिला पर हत्या में शामिल होने का संदेह जता रहे हैं। हालांकि, इस आरोप की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से महिला फरार है और वे उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान हो गई है मृतक का नाम सनाधार हैं। इधर पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top