icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow30 Dec 2024, 02:19 pm

Gonda - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ देवीपाटन मंडल की बैठक हुई संपन्न

Gonda, Uttar Pradesh:

गोंडा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक पार्वती इंटर कालेज आर्यनगर में बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता उमेश प्रताप मिश्र मण्डल अध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद व प्रदेश सचिव, प्रदेश महामंत्री पंकज बाजपेई रहे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष बहराइच लवकुश शुक्ला ने किया बैठक में जनपद गोण्डा,बहराइच,बलरामपुर,श्रावस्ती से सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। मण्डलीय महामंत्री अनोखी लाल भास्कर ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महाराजगंज की नौतनवा पुलिस-एसएसबी ने नेपाल सीमा के पास नशीली दवाओं की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के नौतनवा पुलिस और एसएसबी की टीम ने नेपाल सीमा के निकट बैरहियहवा पुल के पास नशीली दवाओं की खेप पकड़ी और دو तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित कार से नशीली दवाओं की खेप नेपाल ले जाने की कोशिश में थे, लेकिन नौतनवा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें दबोच लिया और मौके से लाखों रुपए की नशीली दवा बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक नौतनवा कस्बे के बहादुर शाह नगर निवासी मोहम्मद जाकिर उर्फ जिलानी है और दूसरा नौतनवा के गजराहा निवासी सुग्रीव है। कार से 2223 इंजेक्शन बरामद हुए हैं जो अलग-अलग कंपनियों के हैं। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दवाओं के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार इन दोनों के विरुद्ध NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

हमीरपुर में Gen Alpha के प्रदर्शन के बाद सांसद ने अधिकारियों से माफी मांगी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-Gen अल्फा के प्रोटेस्ट के बाद बच्चों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद ने गाँव पहुंच कर Gen अल्फा और उनके परिजनों से की मुलाकात, Gen अल्फा की समस्याओं को बताया जायज, प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के व्यवहार को लेकर बच्चों और उनके अभिवावकों से माफी मांगी, अधिकारियों के Gen अल्फा के प्रति रवैया को बताया शर्मनाक, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से अधिकारियों की शिकायत की कही बात, अपनी समस्या को लेकर आवाज उठाने पर Gen अल्फा को दी शाबासी, Gen अल्फा को प्रोत्साहित करते हुए वितरित किये बिस्कुट और चॉकलेट, नेताओं और अधिकारियों को बताया जनता का नौकर, पूर्व सांसद बोले कोई अधिकारी या नेता अपने आप को राजा न समझे, जिन्हें सत्ता का अहंकार चढ गया हो वह अपना अहंकार उतार लें नही जनता अहंकार उतारने में देर नही लगाती, बीते दिन Gen अल्फा ने पक्की सड़क की माँग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में किया था प्रदर्शन, बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रथक बुंदेलखंड राज्य का निर्माण बताया विकल्प, देश में हो रहे GenZ और Gen अल्फा के आंदोलन को लोकतंत्र के लिए बताया सही, Gen अल्फा के प्रोटेस्ट और बिभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद जिला प्रशासन वैकल्पिक सडक़ बनाने में जुटा, हमीरपुर जिला मुख्यालय से चंदूपुर गांव को जाने वाली सड़क का मामला।
0
0
Report
Advertisement

बगहा में चुलाई शराब तस्करी: 2 तस्करों को 5-5 साल जेल, 1 लाख जुर्माने

Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच चुलाई शराब की तस्करी मामले में महिला समेत दो तस्करों को 5-5 साल सश्रम कारावास समेत 1-1 लाख के जुर्माने की सजा मिली है। जुर्माना नहीं देने के एवज़ में दोनों दोषियों को 3-3 महीने की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी पड़ेगी। दरअसल बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र में महिला समेत तीन तस्करों को रंगे हाथों देशी चुलाई शराब लेकर बिक्री करने जाने के दौरान पुलिस ने दबोच लिया था। तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर सुनवाई पूरी करने के बाद मधनिषेध उत्पाद विशेष न्यायालय राजीव द्विवेदी की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि अक्सर जहरीली बनकर जानलेवा साबित होने वाली चुलाई शराब की तस्करी में शामिल दोषी शराब तस्कर राजकुमारी देवी और मोहन लाल उरांव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बगहा सब जेल भेज दिया गया है जबकि तीसरे दोषी मंकेश्वर उरांव की ट्रायल के दौरान स्वाभाविक मौत हो चुकी है। इसलिए राजकुमारी देवी और मोहन लाल उरांव के पास से जब्त की गई चुलाई शराब को अदालत ने बड़ा फैसला किया है। ऐसे में नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मधनिषेध बगहा के विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार द्विवेदी की कोर्ट का फैसला कई मायनों में अहम साबित होगा। कोर्ट के इस फैसले से शराब निर्माण में जुटे धंधेबाज़, शराब तस्कर और कुरियर में भय का माहौल पैदा होगा, जिसकी जानकारी अनवर हुसैन अंसारी ने दी।
0
0
Report

450 बीपीएल परिवारों से संवाद, 50 आवास स्वीकृत: कृषि मंत्री ने घोषणाओं के साथ कार्यक्रम किया शुरू

Nurpur, Himachal Pradesh:नगरोटा सूरियां क्षेत्र के सुगनाड़ा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने नगरोटा सूरियां क्षेत्र की 14 पंचायतों से आए करीब 450 बीपीएल परिवारों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में केवल वास्तविक रूप से जरूरतमंद और पात्र परिवार ही शामिल हों तथा जो व्यक्ति पात्रता रखता है, उसे ही बीपीएल का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर रुख करने का आह्वান करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं, मक्का और कच्ची हल्दी को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि गाय और भैंस के दूध की खरीद भी सरकार द्वारा एमएसपी पर की जा रही है। ढगवार में दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जहां दूध से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएँगे, जिससे पशुपालकों और किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं रहेगी और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की तुलना में नगर पंचायत क्षेत्र में अधिक मकानों को विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत लाभ मिल सकता है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 50 पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं भी रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी उपस्थित लोगों को अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
0
0
Report
Advertisement

कौशाम्बी में हर घर तिरंगा यात्रा से देशभक्ति और नारी शक्ति का संदेश

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले में ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान के तहत पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। एएसपी अमिता सिह ने जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर को तिरंगा बैज लगाया, जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और महिला सिपाही स्कूटी पर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं। पुलिस ने तिरंगा यात्रा के जरिए, देशभक्ति और नारी शक्ति का संदेश दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। यात्रा में महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला सिपाही स्कूटी पर तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बनीं। इस दौरान एएसपी अमिता सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय एकता के संदेश से माहौल गूंज उठा। पुलिस की इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।
0
0
Report
Advertisement

इसराना में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति और एकता की धारा तेज

Panipat, Haryana:तिरंगा शहीदों के सम्मान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक कृष्ण लाल पंवार इसराना विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा हजारों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाकर लिया हिस्सा पानीपत/इसराना, हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत कर रहा है。 इसी कड़ी में बुधवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं यात्रा में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मार्केट, मडलौडा बस स्टैंड और असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाए कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया。 शहीदों के सम्मान को लेकर सरकार ने किए ऐतिहासिक काम : पंवार तिरंगा यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं。 उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीद जवानों को राष्ट्रीय सम्मान देने की परंपरा को मजबूत किया। शहीदों का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार करवाने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं。 पंवार ने कहा कि वर्ष 2014 में जब मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे और वे स्वयं कैबिनेट मंत्री थे, तब हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बना, जिसने शहीद जवानों के परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया। बाद में सहायता राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया。 1965 और 1971 के शहीद परिवारों का कराया सर्वे पंवार ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद सरकार ने 1965 और 1971 के युद्धों में शहीद हुए हरियाणा के जवानों के परिवारों की भी सुध ली। सरकार की ओर से सर्वे कराया गया, जिसमें करीब 193 ऐसे शहीद परिवार मिले, जिन्हें पहले अपेक्षित सम्मान और सहायता नहीं मिल पाई थी। इन परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने का काम किया गया。 उन्होंने कहा कि आज सेना के साथ-साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ, हरियाणा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के शहीद होने पर भी उनके परिवारों को सहायता राशि और सरकारी नौकरी का लाभ दिया जा रहा है। मुठभेड़ या आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में शहीद होने वाले पुलिस जवानों के परिवारों को भी सरकार की ओर से सम्मान और सहायता दी जाती है。 अग्निवीरों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना पंचायत मंत्री ने अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अग्निवीर जवानों को गुमराह करने का काम किया, जबकि केंद्र सरकार ने युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अग्निवीर जवान ड्यूटी के दौरान शहीद होता है, तो उसके परिवार को भी सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाएं और सहायता प्रदान की जाती हैं। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला परिषद चेयरपर्सन, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, चेयरमैन और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंवार ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मेडिसिन विंग का लोकार्पण, मरीजों को मिलने लगी सुविधाएं

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के मरीजों के लिए 14 अगस्त का दिन बड़ी सौगात लेकर आने वाला है पीबीएम अस्पताल में तैयार हुए अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकार्पण करेंगे 105 करोड़ रुपये की लागत से मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित इस मेडिसिन विंग को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है उद्घाटन से पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल भी की गई, जिसके जरिए आपात स्थिति से लेकर मरीजों की आवाजाही, चिकित्सा व्यवस्थाओं और अन्य इंतजामों को परखा गया प्रशासन का कहना है कि मेडिसिन विंग शुरू होने के बाद मरीजों को इलाज और जांच से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी इससे बीकानेर ही नहीं, आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब 14 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण के साथ बीकानेर को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है
0
0
Report

पल्लू थाने में एफआईआर के बाद भतीजे पर जानलेवा हमला, सुरक्षा की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) भतीजे पर जानलेवा हमले के बाद एसपी से सुरक्षा की गुहार,पल्लू थाने में दर्ज एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई और आरोपी को पाबंद करने की मांग हनुमानगढ़ जिले में पल्लू थाना क्षेत्र के केलनिया निवासी चुन्नीलाल ने बुधवार को ग्रामीणों व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष गोदारा के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने भतीजे के साथ कथित मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपी को पाबंद करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मामले में पल्लू थाने में एफआईआर दर्ज है। ग्रामीण इंद्रपाल कसवा ने बताया की चुन्नीलाल का भतीजा राजूराम केलनिया स्थित सांवरो सेठ होटल में होटल मालिक के पास ड्राइवरी का कार्य करता था। आरोप है कि वह अपने काम के पैसे लेने होटल गया था, जहां आरोपियों ने उसके साथ लोहे की रॉड से कथित तौर पर मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। आवेदन में होटल संचालक पर होटल में कथित रूप से विविध अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। चुन्नीलाल ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को उसका भतीजा एफआईआर दर्ज कराने पल्लू थाने पहुंचा, जहां आरोपी ने कथित रूप से उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। चुन्नीलाल ने कहा कि इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है और उन्हें आशंका है कि आरोपी उसके भतीजे पर दोबारा जानलेवा हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि पल्लू थाने में दर्ज एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं तथा आरोपी को पाबंद कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ दुर्ग हरियाली में गुलजार,पर्यटक 20% कम

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जहां हरियाली अमावस्या पर विश्वविख्यात चित्तौड़गढ़ दुर्ग रिमझिम फुहारों और हरियाली के बीच सैलानियों से गुलजार रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पर्यटकों की आवक करीब 20 प्रतिशत कम रही। दरअसल, दुर्ग में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही, जिसके चलते पर्यटक वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कर पैदल दुर्ग पहुंचे। परिवार और मित्र मंडलियों ने दुर्ग की प्राचीरों और हरियाली के बीच फोटो-सेल्फी लेकर मौसम का आनंद लिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही और सिविल ड्रेस में जवानों ने निगरानी रखी। डिप्टी बृजेश सिंह ने दुर्ग पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं किला रोड पर अस्थायी दुकानों के चलते पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल नजर आया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top