icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरेली में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित टैंकर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन की मौत

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollowJust now
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इनायतपुर के पास उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित टैंकर ने स्कॉर्पियो कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग लखीमपुर खीरी के पीलिया क्षेत्र से पंजाब जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी उत्तरी, क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर शवों को वाहन से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अवैध हथियारों के वीडियो से हड़कंप: अमरोहा में युवक तमंचा-पिस्टल के साथ डांस वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव अल्यालपुर में अवैध असलहों के साथ युवक का डांस, एक हाथ में तमंचा तो दूसरे में पिस्टल लेकर बनाया वीडियो, वायरल. अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव अल्यालपुर में अवैध असलहों के खुलेआम प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक एक हाथ में अवैध तमंचा और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर फिल्मी गानों पर ठुमके लगाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना अमरोहा देहात की नन्हेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव अल्यालपुर का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हथियारों के साथ इस तरह का प्रदर्शन कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित युवक की पहचान कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
0
0
Report

एएनटीएफ ने 25 हजार रुपए के इनामी अफीम कारोबारी गोमाराम को गिरफ्तार किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ ने ऑपरेशन खंगार के तहत छह साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर गोमाराम उर्फ गोविंद उर्फ गोमा को गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी 72 वर्षीय आरोपी गंगरार क्षेत्र में रिश्तेदार के मौसर में शामिल होने आया था। एएनटीएफ पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बस्सी के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बड़े स्तर पर अफीम तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था। अब उससे उसके पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भवानीमंडी पुलिस ने साइबर शील्ड के तहत दो आरोपी पकड़े

Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने 'साइबर शील्ड' अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी म्युल बैंक खातों का उपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में म्युल बैंक खाता धारक राहुल बैरागी और उसका सहयोगी जीशान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, राहुल बैरागी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी की राशि डलवाता था। वहीं, आरोपी जीशान इस राशि को नकद निकालकर इस्तेमाल करता था। दोनों आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए इन खातों का उपयोग कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर अपराध में संलिप्त म्युल खाता धारकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 'साइबर शील्ड' अभियान के दौरान, सहायक उपनिरीक्षक्षक वीरेंद्र सिंह को राहुल कुमार बैरागी (पुत्र सावलिया बैरागी, निवासी आंवली कला, भवानीमंडी) के बारे में सूचना मिली। सूचना थी कि वह अपने बैंक खाते का उपयोग 'म्युल बैंक खाते' के रूप में कर रहा था। जांच में पाया गया कि राहुल आम लोगों के साथ म्युल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी कर लाभ कमा रहा था और अपने खाते का उपयोग इसी उद्देश्य के लिए कर रहा था। इसके बाद राहुल कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। भवानीमंडी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और प्राप्त सूचना के आधार पर राहुल कुमार बैरागी और धोखाधड़ी की राशि निकालने वाले जीशान अली को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।
0
0
Report

खानपुर में चालू बिजली लाइन टुटी, मजदूरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के पनवाड़ जीएसएस के समीप चौथ माता मंदिर के पीछे स्थित खेत में बड़ा हादसा टल गया। धान की रोपाई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक चालू विद्युत लाइन टूटकर खेत में गिर गई। लाइन गिरते ही खेत में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई。 घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को अवगत कराया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। समय रहते बिजली बंद होने से जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि मजदूर कुछ क्षण और खेत में रुक जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान-माल की सुरक्षा बनी रहे।
0
0
Report

एसीबी ने भूपालसागर थाने के कॉन्स्टेबल के रिश्वत मांगने के आरोप दर्ज किए

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाना क्षेत्र से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एसीबी चित्तौड़गढ़ ने थाने में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेश विश्नोई के खिलाफ दस हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार परिवादी के बेटे और परिवार के खिलाफ दर्ज दहेज प्रताड़ना मामले में समझौता करवाने, रिपोर्ट खत्म कराने और कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने मांग का सत्यापन कराया। हालांकि परिवादी राशि की व्यवस्था नहीं कर सका, जिससे ट्रैप नहीं हो पाया। इसके बाद सत्यापन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एसीबी की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर को सौंप दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के बिलकेस्वर महादेव मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर हुए विवाद में हिंदुओं के दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं दोनों पक्ष यात्रा के संचालन का अधिकार माँग रहे हैं अति प्राचीन बिल केश्वर महादेव से निकलने वाली इस रथ यात्रा मैं प्रशासन ने फ़िलहाल दोनों पक्षों के पुजारी को औरत से नीचे उतार दिया और अपना पुजारी रथ पर बैठा दिया है उत्तर प्रदेश के मेरठ में अतिप्राचीन बिल के स्वर महादेव मंदिर से निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है यहाँ दोनों पक्षों की लड़ाई की वजह से अफ़रातफ़री का माहौल हो गया डिप्टी SP और फ़ोर्स को बीच बचाव करना पड़ा दरअसल मेरठ के सदर स्थित बिलकेस्वर महादेव मंदिर पर आधपत्य को लेकर लड़ाई है दोनों पक्ष मंदिर पर और मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे पर अपना अधिकार चाहते हैं विवाद बढ़ने पर ज़िला प्रशासन मेरठ ने 143 के तहत कार्रवाई करते हुए मंदिर के लिए रिसीवर नियुक्त कर दिया है मंदिर में मजिस्ट्रेट और एस एच ओ की निगरानी में सब काम हो रहा है इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ रहे थे लेकिन पुलिस की कड़ाई की वजह से और प्रशासनिक मुस्तैदी की वजह से बढ़ा विवाद होने से बच गया।
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी नगर पालिका ने ड्रेनेज सुधार के लिए 20 करोड़ डीपीआर भेजी

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी शहर का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने की पालिका की कवायद शुरू। मास्टर प्लान की तर्ज पर बसाए गए नई टिहरी शहर में योजनाकारों की कमी के चलते ड्रेनेज सिस्टम का आज तक समाधान नहीं हो पाया है जिसके लिए अब नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने जिला प्रशासन की मदद से करीब 20 करोड़ की डी पी आर बनाकर कमिश्नर की स्वीकृति के लिए भेजी गई है जिसके लिए सिंचाई विभाग को कार्यदाई संस्था बनाया गया है, अध्यक्ष मोहन सिंह रावत का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही नई टिहरी शहर की वर्षों पुरानी ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाएगा。
0
0
Report

UP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, गठबंधन वार्ता शुरू करने का ऐलान

Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आज कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी बैठक की इस मौके पर उन्होंने यूपी में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मानसून सत्र में अखिलेश यादव से वार्ता शुरू हो जाएगी हम राष्ट्रीय और बड़ी पार्टी हैं बराबर का हक और सम्मान लेंगे हमारे 100 सांसद हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी प्रदेश भर में सर्वे करके हम अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगे हमारे पास समय कम है लेकिन हम इस चुनौती को स्वीकारने को तैयार हैं। टीटी - राजेंद्र पाल गौतम यूपी कांग्रेस प्रभारी
0
0
Report

मैहर पुलिस ने 205 सीसी नशीली कफ सिरप समेत 5 गिरफ्तार, 5.98 लाख रु

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर पुलिस ने किया नशे पर कड़ा प्रहार, ऑपरेशन 2.0 के तहत मिली बड़ी सफलता, घेराबंदी कर 5 आरोपी के कब्जे से 205 सीसी नशीली कफ़ सिरप सहित 5.98 लाख रुपए किए जप्त, देहात थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह के निर्देशन पर देर रात मुखबिर की सूचना में देहात थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, गौरतलब हो कि आज नशे पर प्रहार करने के लिए रीवा जॉन के आईजी गौरव राजपूत के द्वारा संभाग भर में की गई थी नशे से दूर है जरूरी 2.0 की शुरुआत, पहले ही दिन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार्यवाही ने पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कफ सीरप की तस्करी में पुलिस ने 205 सीसी नशीली कफ़ सिरप के साथ आरोपी के 5.98 लाख रुपए किए जप्त । जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत द्वारा शुरू किए गए 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के पहले ही दिन मैहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह के निर्देशन में देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर देहात थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 205 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन और करीब 5.98 लाख रुपए नगदी भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि नशीली कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top