गंगरौली -रजवाहा नहर में सफाई को गरजी जेसीबी, नहर पर उगे घास -फूस को हटाया
Paraspur, Uttar Pradesh:गंगरौली रजवाहा सरयू नहर में बड़े- बड़े झाड़ियां उगे हुए हैं। इसके लिये सिंचाई व जल संसाधन विभाग ने नहर की साफ- सफाई शुरू कराई है। परसपुर ग्रामीण सीमा में पूरे धिरजा मिश्रा के समीप नहर सफाई में मंगलवार को जेसीबी मशीन लगाई गई। स्थानीय वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गंगरौली रजवाहा नहर में अंदर व बाहर के घास झाड़ियों की सफाई शुरू हुयी है । इससे निर्वाध से पानी प्रवाह व किसानों को सिंचाई में सहूलियत मिलेगी और नहर पटरी के झाड़ी सफाई होने से नहर निगरानी व यातायात आवागमन आसान होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
