271504
खेत खलिहानों में जुट रहे बगुला के झुंड, किसानों का मन मोह रहा सरोवर का प्राकृतिक दृश्य
Paraspur, Uttar Pradesh:कार्तिक माह के इन दिनों में गेंहू बुआई को लेकर किसान खेतों की सिंचाई में जुटा है। खेतों में पानी लगते ही बगुला प्रजाति के पक्षियों के झुंड स्वतः पहुँच कर खेतों में कलरव करते हैं। और उड़ान भर कर आसपास के तालाब सरोवर व वृक्षों पर डेरा डालते हैं। परसपुर क्षेत्र में बगुला पक्षियों के झुंड का दृश्य ग्रामीणों का मनमोह रहा है, प्रकृति का यह नजारा प्रायः गांव खेत खलिहानों में देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उमरिया में तेज बारिश से जलस्तर बढ़ा, नदी में बाढ़ का खतरा बना रहा
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में बीते सप्ताह भर से हो रही तेज बारिश ने आम जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय से लगे उमरार जलाशय में भारी बारिश से खतरे के निशान तक पानी पहुँच गया है; हालांकि क्षमता से अधिक जल सीधे नदी में जा रहा है जिससे नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में निगरानी बनाई हुई है। बाढ़ संभावित इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने पर रोक लगाई गई है।0
0
Report
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत, जर्जर तार ने ली जान
Nawada, Bihar:नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के मठगुलनी गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि 61 वर्षीय भरत महतो खेत में खाद डालने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में टूटकर गिरे बिजली के जर्जर तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन शव को नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई मोहन प्रसाद ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने और जर्जर तारों के कारण हादसे हो रहे हैं। परिजनों ने जांच, दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है。0
0
Report
लापता बच्ची का शव कुएं से मिलने पर गांव में मातम, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
Banka, Bihar:Anchor- बांका से बड़ी खबर आ रही है।हृदय बिरादक घटना सामने आ रही है जहां लापता बच्ची की शब एक कुएं से पुलिस ने किया बरामद।सूईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत के ढकना गांव की है जहां सुबह 7:00 बजे लापता 11 वर्षीय लड़की का शब कुएं से बरामद हुई।मृतक की पहचान सूईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव निवासी निरंजन यादव की 11 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के नाम से हुई।मृतक का शव घर से एक किलोमीटर दूरी पर झाड़ी के बीच टापू कुंआ से मिली जबकि घर से एक किलोमीटर स्कूल की दुरी है ओर प्रोन्नत मध्य विद्यालय बनरी Six वर्ग की छात्रा थी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची बीते दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे स्कूली पोशाक पहनकर प्रतिदिन की भांति उस दिन भी स्कूल जाने के क्रम 100 मीटर की दूरी पर अपने दादा से 10 रुपया लेने गई थी।10 रुपया मिलने के बाद दादा खेत की तरफ ओर बच्ची घर की तरफ इसी बीच आम का एक पैड़ के निकट से लापता हो गई।बच्ची का आदत था दादा से 10 रुपया मिलने पर खुशी से स्कूल जाती थी। वह दादा का बहुत प्यारी और इकलौती पोती थी बड़े पुत्र का बड़ी पुत्री ओर دو पुत्र हैं।जब 4:00 बजे तक घर वापस नहीं लोटी तो परिजनों का चिंता बढ़ गई और आसपास सगी संबंधी खोजबीन शुरू कर दी इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई । पुलिस घर तक पहुंची। गुरुवार को सूईया थाना में गुमशुदगी का एक आवेदन दिया गया तब से घर परिवार में मातम ایسا छाया था ना खाना ना पीना बच्ची की जहां से शब बरामद हुई बीते दिन गुरुवार को सीकर व झगड़ के सहारे उस टापू कुएं में खोज बीन किया कहीं कुछ नहीं मिला शुक्रवार को इस कुएं से पानी में छपलाया हुआ शब मिलने का सनसनी फैल गई जिसे सूईया थाना अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।इधर फौरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम होने के बाद शब घर पहुंचते ही गांव में सन्नाटा सा छा गयाओर मृतक के मां रुवि देवी के साथ साथ अन्य लोगों मे मातम पसरा हुआ है।मृतक के पिता निरंजन यादव ने वताया पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने आरक्षक भर्ती धोखाधड़ी: 12 लाख लिए, दो गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले 02 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल ग्राम सेलूद के रहने वाले गेंदालाल बंछोर ने उतई थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेमेतरा के ग्राम अतरिया के रहने वाले उमेश दास मानिकपुरी ने उसके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर इसके एवज में 12 लाख रुपए ले लिए उमेश दास मानिकपुरी ने बताया कि उसकी पहुंच गृह मंत्रालय में ऊपर तक है वह उसके बेटे को आसानी से नौकरी लगा देगा इसके साथ ही उसने गेंदलाल को अपने विश्वास मे ले लिया जिसके बाद गेंदलाल ने भरोसा करते हुए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में लगभग 12 लाख रुपए जमा कर दिए लेकिन जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और उमेश दास मानिकपुरी टालमटोल करता रहा जिसके बाद गेंदालाल को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है और उतई थाने में लेनदेन के तमाम सबूत और दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए लिखित में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले की विवेचना की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद तमाम दस्तावेजों पर सबूत के आधार पर बेमेतरा के उमेंश दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया उमेश दास मानिकपुरी की बिनाह पर बिलासपुर के रहने वाले राजेश वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है तो वही दुर्ग पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.बाइट- मणि शंकर चंद्र पुलिस प्रवक्ता दुर्ग0
0
Report
पेलट गन शिकायत पर दलवाई की टिप्पणी; नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला; खरगे प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): HUSAIN DALWAI (CONGRESS) ON FIR IN PELLET GUN VICTIM'S COMPLAINT/ JP NADDA'S ATTACK ON RAHUL GANDHI/ MALLIKARJUN KHARGE ON RAHUL GANDHI'S PROTEST0
0
Report
NSUI-ABVP संघर्ष पर पुणे में राजनीतिक बयानबाजी, भाजपा ₹25,000 भुगतान के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): PRASHANT JAGTAP (CONGRESS PUNE PRESIDENT) ON NSUI-ABVP SCUFFLE/ BJP ALLEGATION OF ₹25,000 PAYMENT TO INFLUENCERS FOR PAID PROMOTION0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की मंडरायल बैठक का बड़ा खुलासा—कार्यकर्ता जुटे
Karauli, Rajasthan:निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक मंडरायल में आयोजित हुई। जिला प्रभारी मानसिंह राजावत के नेतृत्व में हुई बैठक में नगरपालिका चुनावो को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रवक्ता जीतेन्द्र पिचानोत, संयोजक ब्रजभूषण शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजवीर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
5-दिवसीय निःशुल्क किसान प्रशिक्षण आदर्श गांव मनोहरपुरा में संपन्न, 35 किसान भागीदारी
Karauli, Rajasthan:आदर्श गांव मनोहरपुरा में 5-दिवसीय निःशुल्क किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, करौली। जिले के आदर्श गांव मनोहरपुरा में किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित 5-दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड एग्रीकल्चर दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मनोहरपुरा एवं आसपास के गांवों के 35 किसानों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।0
0
Report
ग्वालियर ट्रेन चोर गिरोह दबोचा गया, 27 स्मार्टफोन बरामद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन में यात्रियों के महंगे फोन चोरी करने वाले गिरोह को GRP ग्वालियर ने दबोच लिया। इस गैंग के तीन लोग पकड़े गए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने इनके पास से 27 स्मार्टफोन और एक Apache बाइक बरामद की है। आरोपी दिल्ली में खपाते थे। गिरोह स्टेशन से ट्रेन में चढ़ जाता था और बिरलानगर या एजी पुल के पास आउटर पर धीमी होते ही फोन लेकर कूद जाते थे और भाग निकलते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय श्रीवास (पिंटो पार्क), प्रीतेश उर्फ ओम राठौर (27, चंदनपुर बिरलानगर) और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अगस्त को उसने ट्रेन नंबर 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस के S-3 कोच में दो यात्रियों के मोबाइल चुराए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा का iPhone भी शामिल था। घटना के बाद वह आउटर पर उतर कर फरार हो गया था।GRP के अनुसार इनके खिलाफ कई थानों में चोरी के केस पहले से दर्ज हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर दिल्ली के खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है。0
0
Report
Advertisement
रतलाम में शक्कर के दाम तेजी से बढ़े, घर-चौकों पर महंगाई की चुभन
Ratlam, Madhya Pradesh:शक्कर की मिठास पर अब महंगाई की कड़वाहट भारी पड़ने लगी है। रतलाम में शक्कर के बढ़ते दामों का असर घर की रसोई से लेकर चौराहे की चाय और त्योहारों की मिठाइयों तक दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों शककर के दाम लगभग दुगुने हो गये है, 44 रूपये से 70 47पये पहुंची शककर ने लोगो क़ो हैरान कर दिया है गैस और दूध के बढ़े दामों के बीच अब गृहणियों के लिए शक्कर की बढ़ती कीमत भी नई परेशानी बन गई है। वहीं, हर बात पर चाय की चुस्की लेने वालों को भी अब बढ़ी कीमत का असर महसूस हो रहा है। शक्कर के दाम बढ़ने को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल में इथेनॉल के बढ़ते उपयोग से गन्ने की मांग बढ़ी है, जिसका असर शक्कर की कीमतों पर पड़ा है। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि शक्कर की कीमत बढ़ने से लोग इसका कम इस्तेमाल करेंगे, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि राय अलग-अलग हैं, लेकिन शक्कर की बढ़ती कीमत ने रसोई से लेकर त्योहारों की मिठास तक जरूर प्रभावित कर दी है। बाइट - पूजा वोहारा ( ग्राहनी बाइट - शीला (ग्रहनी0
0
Report
राहुल गांधी के FIR मांग पर Keya Ghosh का बयान; अमित शाह CAA पर जवाब; न्यू मार्केट के 52 होटल बंद
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KEYA GHOSH (BJP) ON RAHUL GANDHI'S FIR DEMAND/ STUDENT LEADERS' ALLEGATIONS OF POLICE ASSAULT/ AMIT SHAH ON CAA AND INFILTRATION/ 52 HOTELS IN NEW MARKET AREA SHUT AFTER KMC AND FIRE DEPARTMENT NOTICES0
0
Report
NSUI-ABVP भिड़ंत: पुणे में समर्थकों के बीच झड़प; NSUI नेताओं की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): SAGAR SALUNKHE (STATE PRESIDENT, NSUI), PRASHANTI NEZDAR (NSUI MEMBER), MAMAI STHOOL (NSUI MEMBER) ON SCUFFLE BETWEEN NSUI AND ABVP MEMBERS/ NSUI MEMBERS' REACTION0
0
Report
Advertisement
झाळावाड़: अकलेरा थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सीमावर्ती मध्यप्रदेश सहित चार जिलों से चुराई गई 11 बाइक भी बरामद की गई है。 मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि अकलेरा डीएसपी मनोज सोनी के सुपरविजन में थाना अधिकारी धर्माराम द्वारा गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुर्काडिया रोड पर दबिश देकर शातिर वाहन चोर विजेंद्र उर्फ जितेंद्र भील निवासी मोगियाबेह थाना दांगीपुरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अकलेरा के निरोगधाम अस्पताल के समीप सहित सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अभी विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को करना कबूल किया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी की कुल 11 बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की भी जांच कर रही।0
0
Report
बरेली के कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक चौड़ीकरण: अवैध दुकानें ढहाए गए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने करीब एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चलाया। शाम करीब 5 बजे नगर निगम की टीम चार बुलडोजर लेकर अचानक कोहाड़ापीर पहुंची। टीम को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से सामान हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन टीम ने कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार अपना सामान निकालने लगे और नगर निगम ने अवैध निर्माण ढहना शुरू कर दिया। नगर निगम के अनुसार, CM GRID योजना के दूसरे फेज के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटा होते हुए कुदेशिया फाटक तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए सड़क की जद में आने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे। कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटा लिए थे। करीब 40 दुकानों और मकानों पर पहले भी बुलडोजर चल चुका है। उन निर्माणों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया था।0
0
Report
हनुमानगढ़ में पौष्टिक मिलेट्स पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोषित अनाज योजना के तहत कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद हनुमानगढ़ के आत्मा सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और किसान मौजूद थे। इसमें पौष्टिक अनाज के महत्व, उत्पादन, पोषण मूल्य और दैनिक आहार में इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि यशवंती ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहना चुनौती बना रहा है। ऐसे में ऐसा भोजन जरूरी है जो संतुलित होकर शरीर को जरूरी पोषण दे। उन्होंने किसानों और आमजन से बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कोदो और कुटकी जैसे पौष्टिक अनाज को भोजन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इन अनाजों में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं और ये कुपोषण, मोटापा, हृदय रोग तथा मधुमेह से बचाव में सहायक हो सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
