icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय के सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में आग टली, बड़ा हादसा टला

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब चिल्ड्रेन वार्ड में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और परिजन अपने बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना बेगूसराय सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम अस्पताल में सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कमरे में धुआं भर गया और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन उन्हें गोद में उठाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।मौके पर मौजूद महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और फायर सेफ्टी उपकरणों की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में दो कुर्सियां, एक पंखा और एक पर्दा जलकर राख हो गया, लेकिन किसी मरीज या अस्पताल कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। आग बुझने के बाद अस्पताल का माहौल सामान्य हो गया और सभी मरीजों को दोबारा उनके बेड पर शिफ्ट कर दिया गया।गौरतलब है कि हाल के वर्षों में अस्पतालों और होटलों में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में जिला प्रशासन लगातार अग्नि सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। लेकिन सदर अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में आग से निपटने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। अगर आग समय रहते नहीं बुझाई जाती, तो यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। वहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका को लेकर जांच जारी है।
0
0
Report

नोएडा डीएम मेधा रूपम ने मीटिंग में रहने पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोका

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- नोएडा जिलाधिकारी मेधा रूपम का दिखा एक्शन,मीटिंग में न पहुंचने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता का रोका वेतन, यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता का रोका गया वेतन , छपरौला दादरी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर थी बैठक, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के बैठक में न पहुंचने पर भी जताई नाराजगी, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के जल्द समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, संबंधित अधिकारियों को बैठकों में शामिल होने के भी दिए निर्देश , लोगों की समस्याओं के समाधान करने की कही बात।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम साइबर हब: पूर्व मेजर ने ट्रैफिक पुलिस पर आरोप, जांच शुरू

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम साइबर हब पर पूर्व मेजर ने ट्रैफिक पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप शराब जांच के दौरान गंदी और इस्तेमाल की हुई पाइप से टेस्ट कराने का आरोप पहली जांच में 91 MG, नई पाइप से दोबारा टेस्ट में 13 MG रीडिंग आने का दावा मोबाइल छीनने और इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता करने के आरोप पत्नी और दो बेटियों के साथ देर रात तक सड़क पर परेशान होने का आरोप 112 पर कॉल के बाद मौके से चली गई ट्रैफिक पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत कारगिल और कश्मीर में सेवा दे चुके पूर्व सैन्य अधिकारी ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत बॉडी वॉर्न कैमरा फुटेज और ब्रीथ एनालाइजर रिकॉर्ड की जांच की मांग DCप ट्रैफिक ने एसीपी को सौंपी जांच एसीपी ट्रैफिक मामले की जांच करेंगे बॉडी वॉर्न कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जाएगी。
0
0
Report

खजूरी खास जंगल में युवक की हत्या; सिर कुचलकर शव फेंका, जांच जारी

Delhi, Delhi:जंगल में मिला युवक का पत्थरों से ढका शव, धारदार हथियार से हत्या के बाद सिर कुचलने की आशंका। उत्तर-पूर्वी दिल्ली। खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित जंगल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चांद बाग निवासी अजहरुद्दीन के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से उस पर हमला किया और बाद में पहचान मिटाने के इरादे से पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। हत्या के बाद शव को जंगल में ले जाकर पत्थरों से ढक दिया गया ताकि वारदात का खुलासा न हो सके। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एक युवक खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव पर पड़ी, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव के ऊपर कई पत्थर रखे गए थे। युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खजूरी खास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के क्षेत्र की भी गहन तलाशी ली गई। प्रारम्भिक जांच में मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जबकि सिर को किसी भारी वस्तु से कुचलने के संकेत मिले हैं। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान चांद बाग निवासी अजहरुद्दीन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से घर नहीं लौटा था और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मृतक की अंतिम गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी और इस वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसका पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर उठ रहे सवाल गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हाल के दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने पूर्व में हुई कई वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही हत्याओं के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस व्यवस्था कहां कमजोर पड़ रही है। लोगों की मांग है कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
0
0
Report

दिल्ली कैंट से सोमनाथ स्पेशल ट्रेन रवाना, हरियाणा CM ने दी शुभकामनाएं

Delhi, Delhi:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पेशल ट्रेन यात्रा को हरी झंडी दिखाई सोमनाथ श्रद्धालुओं को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन लेने के लिए पहुंची सोमनाथ दर्शन करने के लिए गये हरियाणा की जनता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को आशीर्वाद, ढेर सारा प्यार ओर शुभकामनाएं दी दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन भक्तो को लेकर सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई दिनांक 08 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ स्पेशल ट्रेन संख्या 00402 को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं सहित रवाना किया दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन सोमनाथ स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं की यात्रा के लिऐ पहुँचे हरियाणा के कोने कोने भक्त स्टेशन पर पहुँचे भक्तों को लेकर सोमनाथ यात्रा के लिऐ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई. भक्तो चेहरे ख़ुशी खूब जो सपने सोच नहीं सकते भगवान सोमनाथ जी के दर्शन होंगे. अपनी कई बुजुर्ग अपने जीवन साथी जिंदगी में पहली बार सोमनाथ जा रहे हैं ट्रेन दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन यात्रा में पलवल, फरीदाबाद, नूंह एवं गुरुग्राम जिलों के कुल 153 श्रद्धालु दर्शन करने लिऐ गये सभी के चेहरे ख़ुशी नजर आई काफी उत्साह भी दिखा. सोमनाथ दर्शन करने के लिए गये हरियाणा की जनता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को आशीर्वाद, ढेर सारा प्यार ओर अपनी शुभकामनाएं दी
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली होटल आग के बाद करनाल में दमकल ने मॉक ड्रिल कर जागरूकता बढ़ाई

Karnal, Haryana:करनाल । दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद जिले में एक्टिव हुआ दमकल विभाग । कोचिंग सेंटर और मार्किट में फायर की मॉक ड्रिल करवाई गई । आपात स्थितियों में खुद के बचाव और आग पर काबू करने के तरीके बताये । जिला दमकल विभाग द्वारा जिले भर में चलाए गए स्पेशल ड्राइव के जरिए आगजनी की घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने और फायर फाइटिंग सिस्टम के रिस्पॉन्स की चेकिंग की जा रही है । सोमवार को दमकल विभाग ने सेक्टर 7 की मार्किट और यहां बने कोचिंग सेंटर पर मॉक ड्रिल की गई । फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने छात्रों और लोगों को आग जैसी स्थिति में खुद को बचाने और अग्निशमन यन्त्रों के प्रयोग की जानकारी दी ।
0
0
Report

चौसा के धुरिया पंचायत के श्याम टोला में आग, पांच परिवार बेघर

Madanpur, Bihar:जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के श्याम टोला में आज अचानक लगी भीषण आग ने पांच परिवारों के आशियाने को पलभर में राख कर दिया। इस अग्निकांड में घर, कपड़े, खाद्यान्न, घरेलू उपयोग की सामग्री सहित डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़ा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल कायम हो गया। पीड़ितों में मनीषा कुमारी (पति राजाराम कुमार), मीरा देवी (पति अखिलेश मेहरा), शांति देवी (पति दिलचंद मेहरा) तथा रिंकी देवी (पति मानिकचंद्र राम) शामिल हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।वहीं दिलचंद मेहरा के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि आग की चपेट में उनका घर, कपड़े, खाद्य सामग्री तथा डेकोरेशन कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही चौसा एवं पुरैनी से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। इधर, अंचल अधिकारी उदाकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत स्वरूप पॉलीथिन शीट तथा जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के सहयोग से राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही नियमानुसार पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
0
0
Report

नरकटियागंज में आंधी-तूफान से यातायात घंटों बाधित, पेड़-खंभे गिरे; पंडाल क्षतिग्रस्त

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां आंधी तूफान बारिश ने नरकटियागंज में भारी तबाही मचाई है तेज आंधी तूफान में कई पेड़ सड़क पर गिर गए पोल भी सड़क पर गिर गया जिससे नरकटियागंज बलथर मुख्यमार्ग घंटों जाम रहा खैरवा चौक पर पेड़ के साथ पोल भी गिर गया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया बिजली विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सड़क से पोल और पेड़ को हटाए है तब जाकर आवागमन बहाल हुआ है देर शाम नरकटियागंज में बारिश के साथ तेज आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है नरकटियागंज में हो रहे महायज्ञ का पंडाल भी आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया है आंधी तूफान में पेड़ का गिरते लाइव वीडियो देख आप सहज अंदाजा लगा सकते है आंधी तूफान में नरकटियागंज और रामनगर मुख्यमार्ग में भी पेड़ गिरे है गनीमत यह रही है इस भारी आंधी तूफान बारिश में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

ACB ने दर्ज केस: किरोड़ी मीणा के इनपुट-आउटपुट पर उलझे सवाल, डोटासरा का दावा

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी ही सरकार है और ACB ने केस दर्ज किया है। डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी जी खुद स्वीकार कर रहे हैं बीज निगम का डायरेक्टर बनाया था और इनपुट के लिए जिम्मेदारी दी थी। अब यदि उसने इनपुट से आउटपुट निकाल लिया है तो इस पूरे मामले की जांच ACB करेगी। डोटासरा ने कहा कि करोड़ों रुपए क्यों लिए जा रहे थे, किसके लिए लिए जा रहे थे, यह सब जांच में सामने आ जाएगा और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में तथ्य जुटा रही है और एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देगी। किरोड़ी लाल मीणा के पद छोड़ने के बयान पर डोटासरा ने कहा कि यह उनका रोज का काम है, पहले भी पद छोड़ने की बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह केस बिल्कुल क्लियर है। ACB, जो मुख्यमंत्री के अधीन है, उसने केस रजिस्टर किया है और मुल्जिमों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 करोड़ से अधिक रुपए नगद बरामद किए गए हैं। डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी जी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने इनपुट के लिए छोड़ रखा था। वहीं जयपुर में JDA की कार्रवाई को लेकर भी डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय परीक्षाओं के लिए इंटरनेट बंद किया जाता था तो भाजपा हल्ला करती थी, लेकिन आज किसी का घर फोड़ने और किसी की छत छीनने के लिए इंटरनेट बंद करके इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम समझाइश के साथ किए जाने चाहिए। डोटासरा ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि जो लोग इस कार्रवाई से प्रभावित होंगे, उनके लिए क्या व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की ड्यूटी में आता है। इंटरनेट बंद करके बुलडोजर चलाना प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। प्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान को लेकर पूछे गए सवाल पर डोटासरा कोई जवाब दिए बिना नमस्कार कर रवाना हो गए।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर के असर्गंज प्रखंड में आंधी-बारिश से विद्युत सप्लाई बाधित, मरम्मत तेज

Munger, Bihar:मुंगेर: असर्गंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आई तेज आंधी और वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली के पोल गिर गये, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई चाफा सति स्थान ग्रामीण मार्ग में मध्य विद्यालय के पीछे आंधी एवं बारिश के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गये। घटना के समय आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गये, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आंधी के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने और कई पोल क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल, संचार और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तारों व उपकरणों की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। विभागीय कर्मियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द विद्युत सेवा बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल ICU आग: नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं, जांच शुरू

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल के ICU में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण अभी तक 7 लोगों की जान जा चुकी है और 16 लोग इलाजरत हैं. इसके बाद अब अस्पताल के बिल्डिंग निर्माण पर सवाल उठ_gate रहे हैं. नगर निगम ने नक्शे के अनुसार बिल्डिंग निर्माण हुआ है या नहीं, इसके लिए ADM को जांच का आदेश दिया गया है. प्रसाद अस्पताल में हादसे के बाद लापरवाही सामने आ रही है; फायर सेफ्टी सिस्टम और बिल्डिंग निर्माण की जांच की जा रही है. नगर निगम के नक्शे के अनुसार निर्माण हुआ या नहीं, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. नगर निगम के इंजीनियर ने जो नक्शा पास किया था, उसके आधार पर अस्पताल निर्माण हुआ या नहीं, इसे लेकर भी संदेह है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण 10 वर्ष या उससे पूर्व किया गया था; जांच टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि निर्माण के समय नक्शे के मानक लागू थे या नहीं, और उसी के अनुसार कार्य हुआ या नहीं. संभवतः आज शाम से कल तक रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

शामली धर्म परिवर्तन मामले में आयुष मलिक और प्रॉपर्टी विवाद सुर्खियों में

Noida, Uttar Pradesh:SHAMLI (UP): SHAMLI CONVERSION CASE, MEDICINE TRADER'S SON TRANSFORMS FROM HINDU TO MUSLIM/ VISUALS / MOHAMMAD ALI (A MAN WHO CONVERTED FROM HINDU TO MUSLIM) & NARENDRA PRATAP SINGH (SP, SHAMLI) S/B Hindu धर्म से इस्लाम में परिवर्तित होने और चांदनी से शादी करने पर मोहम्मद अली (आयुष मलिक) कहते हैं, "चार साल पहले, हमारी शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार एक मस्जिद के पास हुई थी..."प्रॉपर्टी नहीं चाहिए, इसे मेरी बहनों को दे दो। ऐसे झूठे आरोप मत लगाओ कि यह सब प्रॉपर्टी के लिए किया गया था। आयुष मलिक के कथित धर्म परिवर्तन और प्रॉपर्टी विवाद पर शामली के SP नरेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं, "इस मामले में परसों कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। यहाँ एक अमीर परिवार है—मलिक परिवार—जिनके पास काफी प्रॉपर्टी और दो बड़े शोरूम हैं; मिस्टर मलिक फार्मास्युटिकल ट्रेड एसोसिएशन में एक जाने-माने व्यक्ति हैं। उनका एक बेटा है, आयुष मलिक, जिसने इस्लाम अपना लिया है। परिवार में कुल चार बच्चे हैं: तीन बेटियाँ, जिनकी शादी हो चुकी है, और बेटा आयुष, जो उनकी फार्मेसी संभालता था। पता चला है कि वह चांदनी कुरैशी नाम की एक महिला—जो जिम ट्रेनर है—के संपर्क में आया और उसने उसे प्रभावित किया। वह एक पाकिस्तानी मौलवी के YouTube चैनल देखने लगा। इसके बाद, चांदनी के छोटे भाई ने, जो आयुष की दुकान पर काम करता था, उसके धर्म परिवर्तन में मदद करने के लिए उनके साथ मिलकर साजिश रची। असल में, उनका मुख्य मकसद परिवार की प्रॉपर्टी हथियाना था, क्योंकि देवराज मलिक के पास काफी संपत्ति है। बेटियों की शादी हो चुकी थी, इसलिए आयुष ही इकलौता बेटा था। चांदनी कुरैशी के पिता इलाके में वेंडिंग का काम करते हैं। उन्होंने आयुष का धर्म परिवर्तन करवाया और आखिरकार उनका 'निकाह' करवा दिया। यह मामला पिछले हफ़्ते सामने आया जब बेटे और महिला ने पिता से प्रॉपर्टी उनके नाम करने को कहा, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी थी और प्रॉपर्टी उनकी थी, साथ ही उन्होंने पिता से भी अपना धर्म बदळकर उनके धर्म को अपनाने के लिए कहा...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top