271003
गोंडा में खाद की किल्लत से किसान परेशान, समितियों पर मची मारामारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। किसान समितियों से मायूस होकर लौट रहे हैं, क्योंकि एक-एक कट्टा खाद पाने के लिए मारामारी मची हुई है। कृषि विभाग का कहना है कि खाद का संकट मामूली है, लेकिन कटरा बाजार साधन सहकारी समिति पर खाद की कमी बनी हुई है। रविवार शाम को कटरा बीरपुर समिति पर खाद पहुंची, जो दो घंटे में ही खत्म हो गई। किसान अरविंद, सुनील कुमार और शिवपल्टन ने बताया कि वे खाद लेने आए थे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में फैंसी आइटम थोक दुकान से 3 लाख नकद चोरी; CCTV में तीन संदिग्ध
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में फैंसी आइटम की दुकान में चोरी का मामला वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने की थी रेकी तीनों शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद शटर का ताला तोड़कर 3 लाख की नकदी चोरी रोडवेज बस डिपो चौकी के पास हुई थी वारदात रात 12 बजे रेकी, सुबह 3 बजे दिया वारदात को अंजाम CCTV फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी झुंझुनूं शहर के रोडवेज डिपो के पास संगम होटल वाली गली स्थित फैंसी आइटम के थोक विक्रेता की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में बदमाशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने वारदात से करीब चार घंटे पहले दुकान की रेकी की थी और फिर अलसुबह चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए हैं। फुटेज में रात करीब 12:11 बजे तीनों युवक रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से गली में आते नजर आए। दुकान के पास कुछ देर रुककर उन्होंने आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया और फिर वहां से निकल गए। इसके बाद तड़के करीब 3:02 बजे तीनों युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। करीब डेढ़ घंटे तक दुकान के भीतर रहे और अलसुबह करीब 4:34 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देकर अशोक होटल की तरफ फरार हो गए। दुकानदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 3 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज में खंगाले हैं जिनमे शातिर चोरों के फुटेज मिले हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है。0
0
Report
झालावाड़: दिव्य प्रहार से अवैध अतिक्रमण और ढाबे ध्वस्त
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के नेतृत्व में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत झालावाड़ पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। जहां एक ओर झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही हैं, तो वहीं पुलिस द्वारा ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत इन नशा माफियाओं द्वारा नशा बिक्री की काली कमाई से बनाई गयी अवैध संपत्तियों को भी सीज व जमीदोज करने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में झालावाड़ पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से आज घाटोली थाना क्षेत्र के खोली गांव में नेशनल हाईवे 52 के किनारे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण कर बनाए गए दो ढाबों को बुलडोजर एक्शन के माध्यम से जमीदोज किया गया है। ये दोनों ढाबे नशा तस्कर शुभकरण मीना और करण सिंह द्वारा कब्जा कर संचालित किए जा रहे थे। इन अपराधियों के द्वारा संचालित ढाबों की आड़ में ट्रक व वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को नशे की बिक्री की जाती थी। बीते दिनों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के घरों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भी बरामद किया था। झालावाड़ पुलिस ने अब जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की मदद से इन नशा तस्करों के अवैध अतिक्रमणों पर आज बुलडोजर एक्शन किया और नेशनल हाईवे 52 के किनारे खोली गांव में बनाए गए दो ढाबों को जमीदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी अकलेरा तथा घाटोली थाना अधिकारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों सहित भारी पुलिस मौजूद रहा। उधर झालावाड़ पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक अन्य दूसरी बड़ी कार्रवाई गंगधार में की गई। जहां नशा तस्कर व हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश संजय मीणा द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई एक पक्की दुकान सही तीन अतिक्रमणों को बुलडोजर एक्शन से जमीदोज किया गया है। उक्त मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि गंगधार थाने के हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा निवासी चौमहला के खिलाफ नशा तस्करी, कानूनगो पर फायरिंग, जानलेवा हमला, धमकी और जबरन चौथ वसूली जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। उक्त बदमाश द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर एक पक्की की दुकान का निर्माण किया गया था। इसके साथ ही दो अन्य जगहों पर भी प्लॉट कब्जा कर निर्माण करवाया जा रहा था। पुलिस ने गंगधार प्रशासन की मदद से अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया और आज बुलडोजर एक्शन चलाते हुए चारागाह भूमि पर किए गए तीनों अतिक्रमणों को जमीदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान गंगधार डीएसपी हेमंत गौतम, थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी, तहसीलदार गंगधार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इधर पूरे मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि झालावाड़ पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ऑपरेशन दिव्य प्रहार लगातार जारी रहेगा। बुलडोजर कार्रवाई के माध्यम से नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया जा रहा है, कि अब नशा तस्कर अपनी काली कमाई से बनाए गए अवैध संपत्तियों को भी नहीं बचा पाएंगे。0
0
Report
राज्य मंत्री ने डीजीपी को सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए खत लिखा
Ranchi, Jharkhand:रांची- झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने डीजीपी को लिखा है पत्र लिखा मैने मेरे सुरक्षा कर्मियों को वाहन उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा था, 2 माह 14 दिन बीतने के बाद भी हां या ना में जवाब नहीं दिया आपने समझा होगा राज्य के डीजीपी का राज्य के मंत्री के प्रति कोई उत्तरदायित्व नहीं है राज्य के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जो अपराध और उग्रवाद के खिलाफ आवाज उठाते थे हैं उनकी सुरक्षा चेतावनी भी बढ़ी है गृह विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा के आलोक में पुलिस विभाग यह सुनिश्चित कर सकता है कि ,क्या झारखंड के अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया सुरक्षा एवं अन्य सुविधा मानकों के अनुरुप है या व्यवहार में उनके द्वारा अधिक सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है। पूर्व सुरक्षा मानकों में नए सिरे से बदलवा की मांग किया मंत्री , सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य के सुरक्षा खतरा को देखते हुए उन्हें सुरक्षा कर्मी, वाहन एवं अन्य देय सुविधाओं को घटाया या बढ़ाया जाए।0
0
Report
Advertisement
रीवा में सड़क नहीं बनने से महिला की मौत, विकास दावों पर सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में सड़क न होने की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ग्रामीणों ने बीमार महिला को करीब दो किलोमीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, ताकि उसे अस्पताल ले जाया जा सके। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि गांव तक सड़क निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक सड़क नहीं बन सकी। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क बन गई होती, तो महिला की जान बच सकती थी। अब यह घटना सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की बड़ी खाई को उजागर कर रही है। सवाल यह है कि आखिर विकास के दावों के बीच लोगों को आज भी मरीजों को खाट पर ढोने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है? और इस मौत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?0
0
Report
धनबाद में 8 लेन हाईवे पर भीषण टक्कर, कार चालक घायल, हाईवा चालक फरार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन सड़क में भीषण सड़क हादसा रविवार देर रात हुआ।हाइवा वाहन और कार की आमने सामने टक्कर हो गई।कार ड्राइवर रौंग साइड में 8 लेन सड़क में तेजी से कार से जा रहा था।इसी दौरान अपने साइड से आ रहे हाइवा से टकरा गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।कार की दाहिने साइड का दोनों दरवाजा,छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद हाइवा ड्राइवर भाग निकला।वही स्थानीय लोग कार चालक को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया।बरवाअड्डा थाना की गश्ती गाड़ी मौके पर पहले पहुची।भूली ओपी को दुर्घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कार रौंग साइड से तेजी से जा रहा था।इसी दौरान हाइवा वाहन में टक्कर मार दिया।कार चालक को अस्पताल में भर्ती करवाये। वही बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुँचे।कार ड्राइवर को स्थानीय लोग इलाज के लिये असर्फी अस्पताल में भर्ती करवाया है।कार चालक की पहचान नही हो पाई है।हाइवा ड्राइवर भी घटना के बाद भाग निकला।0
0
Report
जामताड़ा के वीरगांव में बिरबेंदिया फोरलेन पुल जल्द पूरा, मंत्री ने निरीक्षण किया
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में वर्षों से इंतजार का केंद्र रहे बीरबेंदिया फोरलेन पुल निर्माण कार्य का आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि यह पुल जामताड़ा की लाइफलाइन बनेगा और इसके पूरा होने से क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परियोजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि जामताड़ा को स्वास्थ्य और शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। जामताड़ा के वीरगांव स्थित बीरबेंदिया फोरलेन पुल निर्माण स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और अगले वर्ष तक पुल पूरा करने के लक्ष्य पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि पुल निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह परियोजना जामताड़ा की लाइफलाइन है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से जामताड़ा, निरसा, धनबाद और रांची के बीच आवागमन आसान होगा और व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को नई गति मिलेगी। अपने संबोधन में मंत्री ने वर्ष 2022 के नाव हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि उसी समय उन्होंने इस पुल का निर्माण पूरा कराने का संकल्प लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि वीरगांव–मेंझिया के बीच बनने वाला मेडिकल कॉलेज जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा。0
0
Report
Advertisement
रीवा के सिरमौर में जमीनी विवाद: भाइयों ने युवक और पिता पर तलवार हमला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव में जमीनी विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब चचेरे भाइयों ने एक युवक और उसके 60 वर्षीय पिता पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, वह रविवार शाम दुकान जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे चचेरे भाइयों ने उन्हें घेर लिया और तलवार से हमला शुरू कर दिया। राजेश की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता शिवकुमार पांडेय पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने दिवाकर पांडेय सहित अन्य आरोपियों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद झारखंड में कानून-व्यवस्था सुधार पर जोर
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी प्रदेश आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर रांची लौटे हैं। दोनों के दिल्ली में मुलाकात की झारखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चा पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, अनावश्यक चर्चा जो रही, नियमित सांगठनिक प्रक्रिया के तहत मुलाकात हुई ,जिसमें झारखंड के सांगठनिक और वर्तमान राजनीतिक हालात की चर्चा हुई है। हम झारखंड को कैसे बचाएं, कैसे सँवारे , कानून व्यवस्था कैसे बेहतर हो, अपराध मुक्त झारखंड हो इसकी चिंता सरकार को करनी चाहिए। झारखंड में सांगठनिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी है, इस सरकार के विरोध में अनेक प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। आम जनता भी सड़क पर उतर कर सहयोग कर रही है। वित्त मंत्री का मामला सरकार का विषय है , वित्त मंत्री क्यों नाराज हैं , वित्त मंत्री ने बताया है।इस सरकार में न विधायक खुश है न मंत्री खुश है। सरकार का इस राज्य के प्रति लोगों का रवैया है कोई खुश नहीं , वित्त मंत्री नाराज हैं तो कोई दिक्कत नहीं, पर वित्त मंत्री को ये व्यवहार बरकरार रखना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था लौटाने का काम किया है तो फिर लेने का काम नहीं करेगें तो जनता को विश्वास इनके प्रति बढ़ेगा。0
0
Report
सासाराम में यातायात सुधार के लिए सख्त अभियान: हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। जहां यातायात को सुचारू एवं सुव्यवस्थित करने को लेकर परिवहन विभाग ने अभियान चलाया है। इसके तहत बाइक सवारों को हेलमेट पहनना एवं कार चालकों को सीट बेल्ट लगा कर चलने की हिदायत दी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार खुद सड़क पर उतरे हैं तथा कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बता दें कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग भी जागरूकता अभियान चला रही है। लोगों से अपील किया जा रहा है कि वे लोग सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही जब बाइक चलायें तो हेलमेट जरूर लगाए। नियत गति सीमा का ध्यान रखें। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल के निर्देशों के अनुसार ही वाहन चलाएं। एक बाइक पर तीन लोगों की सवारी करने वालों को भी हिदायत दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी लोगों को समझाया जा रहा है कि वे लोग यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करें0
0
Report
Advertisement
भोपाल में विकास कार्यों के नाम पर लापरवाही, सड़कों में गड्ढे नागरिकों को परेशान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विकास कार्यों के नाम पर बड़ी लापरवाही. सड़कों के बीच खुदाई बन रही है रहवासियों के लिए मुसीबत. सीवेज लाइन लिए खोदी जा रही है सड़के. ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही. देर रात सड़क के धंसी कार. 11 नम्बर से हनुमान मंदिर वाली मुख्य सड़क का मामला. शिकायत के बाद देर रात गड्ढा भरने पहुंचे ठेकेदार0
0
Report
पिंजरे में घुसा जहरीला काला नाग, परिवार में फैल गई दहशत
Baran, Rajasthan:चूहें पकड़ने के लिए रखा था पिंजरा, उसमें घुस गया जहरीला काला नाग, परिवार में मची दहशत. सेमला निवासी भारत सिंह लोधा ने घर में चूहों को पकड़ने के लिए अलमारी के पास एक पिंजरा लगाया था। लेकिन चूहें फंसने के बजाय उसमें एक बड़ा काला जहरीला नाग घुस गया। रात 1 बजे के लगभग भारत सिंह की नजर पिंजरे पर पड़ी तो उसके अंदर फन फैलाए बैठे नाग को देखकर होश उड़ गए। घर में अचानक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई ताकि साँप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। बरसात के मौसम में सांपों का रिहायशी क्षेत्रों में निकलना बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।0
0
Report
इंटस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर वन्यजीव अवशेष बेचने का मामला उजागर
Ujjain, Madhya Pradesh:इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर बिक रहे थे वन्यजीवों के अवशेष, 6 महीने में 3-4 करोड़ का लेनदेन उजागर - इंस्टाग्राम पर दांत, बाल और अन्य वन्यजीव आर्टिफैक्ट बेचकर लोगों को आर्थिक लाभ व तांत्रिक सिद्धि का झांसा दिया जा रहा था। उज्जैन के नाम का किया जा रहा था इस्तेमाल, लेकिन जांच में शहर से नहीं मिला कोई सीधा संबंध; दिल्ली तक पहुंची जांच। उज्जैन। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए संरक्षित वन्यजीवों के अवशेष बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) भोपाल से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग ने जांच शुरू की। सूचना एक महिला द्वारा संचालित इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ी थी, जहां वन्यजीवों के दांत, बाल और अन्य आर्टिफैक्ट बेचने की कोशिश की जा रही थी। डीएफओ ने बताया कि जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर (डिकॉय ऑपरेशन) महिला से संपर्क करने का प्रयास किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में बार-बार उज्जैन का नाम इस्तेमाल किया जा रहा था, इसलिए यह पता लगाने की कोशिश की गई कि उसका शहर से कोई संबंध है या नहीं। हालांकि जांच में महिला का उज्जैन से कोई सीधा कनेक्शन नहीं मिला। बैंक खातों की केवाईसी जांच में उसका पता दिल्ली का सामने आया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी और दस्तावेज वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, भोपाल को भेज दिए गए हैं, जहां से आगे की जांच दिल्ली में की जाएगी। डीएफओ ने बताया कि जांच के दौरान महिला के बैंक खाते में पिछले छह महीनों में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। यह रकम छोटे-छोटे ट्रांजैक्शनों के जरिए जमा हुई थी, जिससे बड़े स्तर पर कारोबार होने की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला लोगों को यह कहकर वन्यजीवों के अवशेष बेचती थी कि इन्हें रखने या इस्तेमाल करने से आर्थिक लाभ होगा, तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त होंगी और जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसी तरह के भ्रामक दावों और अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। वन विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नीमच के युवाओं की हथियारों से भरी रील पर पुलिस ने कार्रवाई, माफी मांगते दिखे
Bhopal, Madhya Pradesh:नीमच (एमपी) हथियार लहराते रोला दिखाना पड़ा भारी कान पकड़कर मांग रगे मांफी - हथियारों के साथ रील बाजो का पुलिस ने रोला निकाला... - सोशल मीडिया पर हथियारों के दम पर दबंगई दिखाना इन युवाओं को भारी पड़ गया। हथियार ,हॉकी और लट्ठ लेकर बनाई गई धमकी भरी रील वायरल हुई... और कुछ ही घंटों में पूरी कहानी पलट गई। - हथियार लहराने वाले युवक पुलिस हिरासत में नजर आए, कान पकड़कर माफी मांगते दिखे और अब उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। (दूसरी वीडियो माफी वाली) - मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम दरगपुरा का यह वीडियो शुक्रवार, 3 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक गन, हॉकी और लट्ठ लेकर खुलेआम शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार, इस वीडियो का उद्देश्य नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरोल के कुछ लोगों को धमकाना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही समाज से हैं और उनके बीच लंबे समय से झगड़ा प्रथा को लेकर विवाद चल रहा है। दबाव और धमकाने के उद्देश्य से यह रील बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। (पहली वीडियो) - लेकिन जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, मनासा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वीडियो में नजर आए युवकों को हिरासत में लिया गया। बाद में वही युवक पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते भी दिखाई दिए। मनासा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 (दूसरी वीडियो माफी वाली)0
0
Report
सीकर की सडक पर गड्ढे से बस धँसी, बड़ा हादसा टला; प्रशासन पर आक्रोश
Sikar, Rajasthan:सीकर के राधाकिशनपुरा इलाके में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों को लेकर जा रही मेट्रिक्स स्कूल की बस का एक टायर सड़क पर बने गड्ढे में धंस गया। बस में करीब 40 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ और सतर्कता से बस अनियंत्रित होने से बच गई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन, जलदाय विभाग और नगर परिषद के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार शहर के राधाकिशनपुरा इलाके में हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के बाद सीवरेज और जलदाय विभाग की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदारों ने गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा, जिससे सड़क कमजोर हो गई। इसी दौरान बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मेट्रिक्स स्कूल की बस का एक टायर अचानक खड्डे मे धंस गया। बस में बच्चे सवार थे। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने प्रशासन, जलदाय विभाग और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
रींगस-सिंगोद मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने किया बड़ा जनांदोलन का ऐलान
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के सरगोठ से रावों की ढाणी सिंगोद जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद लंबे समय से कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े स्तर पर जनांदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर केवल मोरम डालकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि पक्की सड़क का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया। हाल ही में हुई बारिश के बाद मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण कई बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालक भी आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट होकर बड़े स्तर पर जनांदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。0
0
Report
Advertisement
