271209
इटियाथोक क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का काम जारी, नेटवर्क की समस्या बनी बाधा
Devrahna, Uttar Pradesh:गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र में इन दिनों फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए किसान प्रतिदिन जनसेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ADO मजहर हुसैन ने बताया कि सभी कृषि योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है। रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिलेगी। चुरिहारपुर जनसेवा केंद्र के संचालक अमर दुबे ने बताया कि एक सप्ताह में 30 किसानों की रजिस्ट्री की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आमागुड़ा को ग्रीन गेटवे बनाने के लिए 2700 पौधे लगाए जाएंगे
Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर के प्रवेश द्वार आमागुड़ा क्षेत्र को 2700 पौधों के जरिए ग्रीन गेटवे बनाने की कवायद नगर निगम ने शुरू की है। इसको लेकर वन विभाग और पीडब्लूडी विभाग के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। इंद्रावती के नए पुल से गोरिया बहार तक 2700 पौधे लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र को आकर्षक, स्वच्छ और हरित स्वरूप देने का दावा नगर निगम ने किया है। दरअसल आमागुड़ा क्षेत्र जगदलपुर शहर का प्रवेश द्वार कहलाता है; नगर निगम ने शहर के इस प्रवेश द्वार का स्वरूप बदलने का ऐलान किया है। नगर निगम के महापौर संजय पांडे ने बताया 10 सितंबर को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रीन गेटवे बनाने की शुरुआत की जाएगी और 2700 पौधारोपण किया जाएगा। इसमें कनेर, बोगनविला और टैकोमा के पौधे शामिल हैं। नगर निगम को वन विभाग के द्वारा पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। नगर निगम और वन विभाग के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी इस ग्रीन गेटवे योजना में शामिल है; निगम का दावा है कि पौधारोपण अभियान केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क किनारे के पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर पाथवे पर पसरी गंदगी और उगे जंगली पेड़-पौधों को हटवाया गया है; महापौर ने पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने का भी दावा किया ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाएगी। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है; कांग्रेस का कहना है कि पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्ग में डिवाइडर की चौड़ाई सीमित है उसमें निगम पौधारोपण कर रहा है, जब पौधे बड़े हो जाएंगे तब दुर्घटना का कारण बनेंगे; नगर निगम में नेता प्रतिपक्षा राजेश चौधरी ने निगम के प्रोजेक्ट को महापौर की छवि चमकाने का प्रयास बताया, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पौधे वन विभाग उपलब्ध करा रहा पाथवे के की साफ सफाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा की जा रही जबकि नगर निगम अपना क्रेडिट लेने का काम कर रहा है।0
0
Report
किरगोली में तेंदुए की बार बार मौजूदगी, ड्रोन वीडियो वायरल
Kurustikur, Chhattisgarh:किरगोली गांव में फिर दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत। ड्रोन कैमरे में कैद हुआ पहाड़ी पर आराम फरमाता तेंदुआ। तेंदुए का ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल। कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम किरगोली का मामला。0
0
Report
RGPV के नाम बदले पर BJP-Congress के बीच राजनीतिक तकरार, यूनिवर्सिटी का विभाजन प्रस्ताव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RGPV का नाम बदलने पर भाजपा ने कहा कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए विषय को समझना चाहिए टेक्निकल यूनिवर्सिटी को तीन हिस्सों में विभाजन करना छात्रों के लिए सुविधा के लिए किया गया है इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए कांग्रेस ने अपने जीवन काल में भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया मूर्तियां लगाने का काम किया है जिन्होंने अपने परिवार के नाम से 100 से ज्यादा योजनाएं चलाई एयरपोर्ट बनाएं भाजपा यह नहीं करती।0
0
Report
Advertisement
मंडला में एंबुलेंस नहीं मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत, सड़कें बनीं मौत की वजह
Mandla, Madhya Pradesh:एंबुलेंस के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत! जननी एक्सप्रेस का इंतजार करते रहे परिजन, खराब सड़क बनी मौत की वजह! तथ्यों के अनुसार 28 वर्षीय रुक्मणी नरेती को शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने जननी एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला के पति प्रीतम नरेती ने निजी वाहन बुलाया, पर गांव से अस्पताल तक का खराब रास्ता देरी का कारण बना। अस्पताल पहुंचने के बाद रुक्मणी और उसके नवजात बच्चे की मौत की पुष्टि हुई।0
0
Report
पन्ना के बलदेव जी मंदिर में हलछठ और जन्मोत्सव की धूम
Panna, Madhya Pradesh:1.मंदिरों की नगरी पन्ना में हलछठ महोत्सव की धूम। दोपहर 12 बजे जन्मे 'कृषि के देवता' बलदाऊ जी। 2. भारत के अद्वितीय श्री बलदेव जी मंदिर में भक्तों की भीड़। 3.महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर किया पूजन जारी खबर: मध्य प्रदेश शासन द्वारा घोषित पवित्र नगरी और बुंदेलखंड अंचल की धार्मिक नगरी पन्ना में आज भाद्रपद कृष्ण षष्ठी यानी हलछठ के अवसर पर कृषि के देवता भगवान श्री बलदाऊ जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और वैभव के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार ठीक दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान श्री कृष्ण के बड़े भैया बलराम जी का जन्म हुआ। जन्मोत्सव के इस पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। क्षेत्र के राजा महाराजा छत्रशाल जु देव द्वितीय ने भी मंदिर पहुंचकर परंपरागत पूजा-अर्चना की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। जानकार बताते हैं कि दुनिया भर में भगवान श्रीकृष्ण के तो कई मंदिर हैं, लेकिन पन्ना का बलदेव जी मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए पूरी दुनिया में अद्वितीय है। संवत 1933 में तत्कालीन पन्ना नरेश महाराजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा निर्मित यह मंदिर लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च की वास्तुकला की शैली में बना है। भगवान की 16 कलाओं को समर्पित इस मंदिर में 16 सीढ़ियां, 16 गुंबद, 16 खंभे, 16 खिड़कियां और 16 झरोखे बनाए गए हैं। मंदिर का निर्माण इस तरह किया गया है कि यह प्राकृतिक रूप से गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म रहता है। मान्यता है कि बुंदेलखंड में पड़े भीषण अकाल से मुक्ति पाने के लिए महाराजा ने वृंदावन से शालिग्रामी शिला की प्रतिमा मंगवाकर इसकी स्थापना करवाई थी, जिसके बाद से पन्ना में कभी अकाल नहीं पड़ा। वहीं जन्मोत्सव के साथ ही क्षेत्र में हलछठ का पर्व भी मनाया गया, जहां पुत्रवती महिलाओं ने बेटों की दीर्घायु के लिए कठिन निर्जला व्रत रखकर पसई के चावल और महुआ का पूजन किया।0
0
Report
अदालत के आदेश के बाद अफजाल अंसारी डालीबाग संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे
Lucknow, Uttar Pradesh:कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ ने सील की गई संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित डालीबाग की विवादित संपत्ति को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ संपत्ति का कब्जा लेने मौके पर पहुंचे नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई खास बात यह है कि बिल्डिंग का पुराना मुख्य गेट बंद हो चुका है, जिसके चलते अब दूसरे रास्ते से कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है तस्वीरें लखनऊ के वीआईपी इलाके डालीबाग की हैं जहां अदालत के ताजा आदेश के बाद सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनो बेटियों के साथ विवादित संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे संपत्ति को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़ी होने के कारण यह संपत्ति प्रशासन के नियंत्रण में थी अब कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने आवश्यक कागजी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है सांसद अफजाल अंसारी ने बताया कि 2023 में इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई द्वारा सील किया गया था एमपी अभिलेख कोर्ट और हाई कोर्ट से गैंगस्टर एक्ट में राहत मिली उसके बाद इस संपत्ति को मुझे सौंपने के लिए नगर निगम को आदेश किया गया आज नगर निगम के अधिकारियों ने मुझे 11:00 बजे बुलाया था की संपत्ति मुझे सौपी जाएगी संपत्ति का मैन रास्ता है उसको बंद कर दिया गया है वह दीवार को बाद में तोड़ा जाएगा दूसरे रास्ते से मुझे कब्जा दिया जा रहा है यूपी चुनाव को लेकर बोले अफजाल अंसारी हमारी तैयारियां पूरी है जो सत्ता पक्ष में बैठे हैं वह अपनी तैयारी करें राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हुआ यह माना करते रहें सड़कों का क्या हाल है आप देख रहे हैं गढ़ों में तब्दील है विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया की जनता को लूटा गया है बाइट.. अफजाल अंसारी (सांसद गाज़ीपुर)0
0
Report
Advertisement
हिसुआ हत्याकांड के विरोध में बाजार फिर बंद, गिरफ्तारी की मांग तेज
Nawada, Bihar:हिसुआ हत्याकांड के विरोध में मंगलवार से ही हिसुआ बाजार पूरी तरह बंद है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा है। मंगलवार दोपहर कॉलेज विवाद में गोलीबारी ने प्रणव कुमार उर्फ पीयूष कुमार की मौत के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। कुछ लोग चाहते हैं कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस घटना में घायल दो युवक पुलिस अभिरक्षा में हैं और उनका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और जांच जारी है। अगली कार्रवाई किन-किन नामों पर होगी, यह भी आगे के विवरण में आएगा।0
0
Report
गंडक उफान से बगहा के मंगलपुर घाट में बाढ़-कटाव का भीषण खतरा
Bagaha, Bihar:नेपाल में हुई त्रासदी के बाद सैलाब का सितम थमने का नाम नहीं लें रहा है। यहीं वजह है कि गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है और अब उफान के बाद नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी एक बार फिर डराने लगीं है। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण जिला के वाल्मीकिनगर में गंडक बैराज से गंडक नदी में एक बार फिर 1 लाख 63 हजार 800 क्यूसेक पानी का भारी डिस्चार्ज किया गया है और अब बढ़कर 1 लाख 72 हजार क्यूसेक हो गया है। जलस्तर में हुई इस अचानक वृद्धि के कारण गंडक नदी उफान पर है और निचले तटीय इलाकों में बाढ़ और भयंकर कटाव का दूहरा खतरा पैदा हो गया है। ज़ी मीडिया टीम ग्राउंड ज़ीरो पर बगहा के मंगलपुर घाट पर पहुंची, तो हालात बेहद चिंताजनक दिखे। नदी का तेज बहाव सीधे रिहाइशी इलाकों और उपजाऊ जमीनों से टकरा रहा है। धारा इतनी तीव्र है कि बोल्डर पीचिंग स्पर किनारें धंस रहे हैं और पानी आबादी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बचाव राहत में जल संसाधन विभाग की टीम जुटी है, बावजूद इसके कटाव रोक के प्रयास अस्थायी साबित हो रहे हैं। लोगों के नेपाल जैसे हालात उत्पन्न होने को लेकर चिंतित हैं और सरकार से विस्थापन या पक्के गाइड बांध निर्माण की मांग कर रहे हैं। खास बात यह है कि बगहा का मंगलपुर घाट फिलहाल बाढ़ और कटाव का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव रोकने के नाम पर बालू की बोरियाँ और पेचिंग बिछाने का काम किया जा रहा है, पर ग्रामीणों का कहना है ये अस्थायी उपाय नदी के उफान के आगे टिक नहीं पा रहे हैं। पानी का तेज दबाव और बहाव बालू की बोरी और पत्थरों को बहा ले जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग हर साल लाखों-करोड़ों रुपये राहत और बचाव कार्य के नाम पर खर्च करता है, पर धरातल पर उसका स्थायी असर दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार यहाँ स्थायी 'गाइड बांध' या 'रिंग बांध' का निर्माण कर दे या उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर दे, तभी उनकी जान-माल की सुरक्षा संभव है। बताया गया है कि बाढ़ की संभावना और हाई अलर्ट के मद्देनजर गंडक नदी किनारे अभियंताओं की टीम रातों-दिन कैंप कर रहीं हैं और निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को ऊँचे और सुरक्षित स्थानों पर रहने के अलावा राहत शिविर बनाकर सामुदायिक किचन की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है, लेकिन गंडक नदी अपने भूगोलिक स्थिति और स्वभाव से मजबूर जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ तो जलस्तर घटने पर कटाव की विनाशलीला कर रही है, लिहाजा नदी किनारे बसे लोगों की जान सकते में है। गंडक नदी किनारे हॉट स्पॉट बने मंगलपुर से हालात का जायजा लिया हमारे संवाददाता ने।0
0
Report
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेशेल्स संसद प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: LOK SABHA SPEAKER OM BIRLA MEETS SEYCHELLES PARLIAMENTARY DELEGATION LED BY SPEAKER AZAREL ERNESTA / VISUALS0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में नदी में डूबकर दो लोगों की मौत, एक किशोर की भी मौत
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के गोपालपुर गांव में मोरहर नदी की तेज बहाव में बह कर संजीव कुमार की मौत हो गई. वह मंगलवार को अपने तीन सहयोगियों के साथ शहर गए थे; लौटते समय नदी पार करते हुए डूब गए. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. दूसरी घटना रामजी कुंवर गांव में शौच के लिए गया 13 वर्षीय अंकित कुमार गहरे नहर में गिर कर डूब गया. परिजनों के अनुसार अंकित संजय कुमार का पुत्र था. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मृत NEET छात्र के परिवार को मुआवजे का भरोसा दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं दिवंगत NEET छात्र प्रदीप मेघवाल के घर पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानी समस्याएं, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा परिजनों ने कहा—अधिकांश मांगें पूरी, लेकिन मुआवजा राशि अभी बाकी रांका के कहा 3 महीने में प्रत्येक पीड़ित परिवार को मिलेगी मुआवजा राशी अभिजीत दीपके से वीडियो कॉल पर परिवार की करवाई बात झुंझुनूं एंकर गुढ़ागौड़जी की कानिका की ढाणी, तन गुढ़ाबावनी निवासी दिवंगत नीट छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिलने सीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका उनके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। रांका ने परिवार को जल्द मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया। मृतक के पिता राजेश मेघवाल ने बताया कि सरकार के समक्ष रखी गई अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं, लेकिन मुआवजा राशि अभी तक परिवार को प्राप्त नहीं हुई है। इस पर आशुतोष रांका ने परिवार को केंद्र सरकार की ओर से किए गए दावे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को आगामी तीन माह में एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि दिए जाने की बात कही गई है। मुलाकात के दौरान रांका ने परिवार की अभिजीत दीपके से वीडियो कॉल के जरिए बात भी करवाई। अभिजीत दीपके ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह आगे भी उनके साथ रहेंगे और हरसंभव मदद करेंगे। इस दौरान जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान प्रथम दृष्टया दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की बात भी सामने रखी गई। परिवार ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मुआवजा राशि जल्द दिलाने की मांग दोहराई। बाइट : आशुतोष रांका ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सीजेपी पार्टी0
0
Report
सागरिका घोष ने पुलिस अत्याचार व राजनीतिक प्रतिशोध पर उठाए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SAGARIKA GHOSH (TMC MP) ON POLICE ATROCITIES ALLEGATIONS AGAINST TMC LEADERS / POLITICAL VENDETTA जिस तरह से पुलिस का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर रही है बीजेपी कोई नोटिस नहीं दे रहे हैं एफआईआर दर्ज कर रहे हैं सीधा जेल में डाल रहे हैं पुराने अरोपों में गिरफ़्तारी हो रही है हमरे वरिष्ठ नेतो के साथ ढका मुक्की हो रही है फिर पूछताछ हो रही है अभिषेक बनर्जी के साथ बदतमीजी हो रही है0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव: घोषणापत्र जल्द जारी करेगा कांग्रेस, घोगरा ने कहा
Dungarpur, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा बोले- 35 साल मे भाजपा ने शहर को बर्बाद किया, वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने पर मानी चूक, बोले- एक-दो दिन में जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र डूंगरपुर जिले में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मिया तेज हो गई है | इधर कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया | इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने भाजपा और भारतीय आदिवासी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। घोगरा ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि क्षेत्र का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में बीएपी के पार्षदों को जनता ने जिताकर भेजा, लेकिन जीतने के बाद वे अपने वार्डों में नजर नहीं आए और विकास कार्य भी नहीं कराए। वही भाजपा ने 35 साल तक नगर परिषद में बोर्ड रहा लेकिन शहर का विकास की जगह बर्बाद कर दिया। घोगरा ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निर्दलीय नामांकन भरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर लगातार बातचीत चल रही है। पार्टी एक परिवार की तरह है और टिकट किसी एक व्यक्ति को ही दिया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बातचीत के जरिए निर्दलीय नामांकन वापस करा लिए जाएंगे। डूंगरपुर नगर परिषद के लिए कांग्रेस से सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ शंकर यादव, असरार अहमद, प्रियकांत पंड्या, प्रेमकुमार पाटीदार, जिला महासचिव नारायण पंड्या समेत कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। टिकट वितरण में चूक मानी, बोले- पार्टी को नुकसान हुआ नगर परिषद के वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा के नामांकन खारिज होने पर उन्होंने बड़ी चूक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी ने अपने आपराधिक मामलों की जानकारी पार्टी से छिपाई थी। कांग्रेस की ओर से नो-ड्यूज और थानों से चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के स्पष्ट निर्देश थे। लेकिन इसके बावजूद यह जानकारी सामने नहीं आ सकी। उन्होंने माना कि प्रभारियों के स्तर पर कहीं न कहीं चूक हुई। जिसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ा। केंद्र सरकार पर साधा निशाना घोगरा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित धांधली और परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के साथ बदसलूकी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा शासन में युवाओं और छात्रों का शोषण हुआ है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और चीनी, पेट्रोल-डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का हवाला देते हुए कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है। उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 125 दिन की शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की और शिविर लगाकर गरीबों को पट्टे बांटे। इसके विपरीत भाजपा सरकार के शिविर केवल घोषणाओं तक सीमित हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र जल्द घोगरा ने कहा कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही एक-दो दिन में कांग्रेस का स्थानीय घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि उसने जनता से किए कितने वादे पूरे किए। घोघरा ने दावा किया कि कांग्रेस जो वादे करती है, उन्हें पूरा करने का काम भी करती है。0
0
Report
कपूरथला: टी-प्वाइंट के पास गहरे कुए से अज्ञात शव बरामद; 72 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा
Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਮੁੰਡੀ ਛੰਨਾ ਟੀ-ਪੁਆਇੰਟ ਨੇੜਿਓਂ ਡੂੰਘੀ ਥਾਂ ’ਚੋਂ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ** ਪੰਜ-ਛੇ ਦਿਨ ਪੁਰਾਣੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਲਾਸ਼, ਸ਼ਨਾਖਤ ਲਈ 72 ਘੰਟਿਆਂ ਵਾਸਤੇ ਮੋਰਚਰੀ ’ਚ ਰੱਖੀ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਫੱਤੂਢੀਗਾਂ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ, ਜਦੋਂ ਫੱਤੂਢੀਗਾਂ ਤੋਂ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਨੂੰ ਜਾਂਦੀ ਸੜਕ ’ਤੇ ਪਿੰਡ ਮੁੰਡੀ ਛੰਨਾ ਦੇ ਟੀ-ਪੁਆਇੰਟ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਡੂੰਘੀ ਥਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਲਾਸ਼ ਦੇ ਨੇੜੇ ਝਾੜੀਆਂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇਹ ਸੰਭਾਵਨਾ ਜਤਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੱਕ ਇਹ ਕਿਸੇ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਥਾਣਾ ਫੱਤੂਢੀਗਾਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਫੱਤੂਢੀਗਾਂ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਅਨੁਸਾਰ ਲਾਸ਼ ਕਰੀਬ ਪੰਜ-ਚੇ ਦਿਨ ਪੁਰਾਣੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਲੰਮਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤਣ ਕਾਰਨ ਲਾਸ਼ ਦੀ ਹਾਲਤ ਕਾਫ਼ੀ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ。 ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਸ਼ਨਾਖਤ ਲਈ 72 ਘੰਟਿਆਂ ਵਾਸਤੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੀ ਮੋਰਚਰੀ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਫਿਲਹਾਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਹਰ ਪਹਿਲੂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਜਾਂ ਆਸ-ਪਾਸ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਥਾਣਾ ਫੱਤੂਢੀਗਾਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ。0
0
Report
OBC के लिए जनगणना में अलग कॉलम की मांग; मोर्चा ने उठाई आवाज
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:जनगणना में OBC का अलग कॉलम बनाने की मांग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने उठाई आवाज धर्मशाला : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम रखने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत् कर्मचारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि OBC की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने लाने के लिए जनगणना में OBC का अलग से कॉलम होना जरूरी है। महेंद्र चौधरी ने कहा कि लंबे समय से OBC वर्ग को उसकी आबादी के आंकड़े उपलब्ध न होने का हवाला देकर उसके अधिकारों से वंचित रखा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कॉलम है, लेकिन OBC के लिए अलग कॉलम नहीं रखा गया है。 उन्होंने कहा कि OBC सहित अन्य वर्गों को 'अन्य' श्रेणी में रखने से यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि देश और विभिन्न राज्यों में OBC की वास्तविक आबादी कितनी है। उनकी मांग है कि वर्तमान में OBC सूची में शामिल सभी जातियों को अलग से OBC कॉलम में दर्ज किया जाए, ताकि उनकी वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सके。 चौधरी ने बताया कि इस मांग को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं और समाचार माध्यमों तथा सोशल मीडिया के जरिए भी आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 26 तारीख को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था。 उन्होंने सरकार से मांग की कि जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम सुनिश्चित किया जाए, ताकि देश और राज्यों में OBC वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा उपलब्ध हो सके。 बाइट : सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र चौधरी0
0
Report
Advertisement
