बच्चों को बीजों मे अंनुकरण का कराया गया प्रयोग
Beerpur Katra, Uttar Pradesh:प्रा.वि. कटरा बाज़ार में 5वी के बच्चों को प्रकृति विषय से बीजों में अंकुरण को समझाने के लिए प्रयोग कराया गया। शिक्षक अरविंद यादव ने बच्चों को समझाया कि गिलास में पानी लेकर उसमे कुछ बीज डालेंगे तो उसमें से जो अच्छे बीज होते हैं वो बीज पानी में गिलास की सतह पर ठहर जाते हैं, और उसमे से कुछ बीज पानी में ऊपर तैरते रहते हैं वो ख़राब बीज होते हैं जिसमें अंकुरण नहीं हो सकता है। बच्चों को बताया कि बीजो के अंकुरण के लिए हवा पानी और उचित ताप की जरूरत होती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
