icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायत चुनाव पहला चरण, 233 ग्राम पंचायतों में नामांकन शुरू, 2 बजे तक वापसी, कल वोटिंग

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर पंचायत चुनाव पहला चरण, 233 पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंच के नामांकन शुरू, 2 बजे तक वापसी, फिर चुनाव चिन्ह आवंटन, कल वोटिंग डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन शुरू हो गए है। पहले चरण में 7 पंचायत समितियों के 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पर के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 50 प्रतिशत सीटे महिला आरक्षित होने से वहां केवल महिला प्रत्याशी ही आवेदन करेगी। जबकि पुरुष की सीटों पर कई जगह महिला प्रत्याशी भी अपनी दावेदारी जता रही है। पहले चरण के तहत डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा, भंडारी, झोंथरी की 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1877 वार्ड पंच के लिए कल 24 अक्टूबर को मतदान होगा। लेकिन इसके लिए आज शुक्रवार को सुबह 8 बजते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए प्रत्याशी मतदान दलों के सामने अपने नामांकन पेश कर रहे है। सुबह 11 बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद आधे घंटे में 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंच के फाइनल प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार बढ़ेगा सरपंच और वार्ड पंच के प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेकर घर-घर मतदाताओं से मिलेंगे और चुनाव चिन्ह दिखाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। देर रात तक प्रचार की सरगर्मियां तेज रहेगी।
0
0
Report

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान पर कांग्रेस पर विपक्षी हमला: क्या चुनावी धार तेज होगी?

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस ने झारखंड समेत देशभर में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के जरिए चुनावी प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद एवं AICC पर्यवेक्षक फूलो देवी नेताम 23 अक्टूबर को रांची में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। कांग्रेस भवन में होने वाली इस प्रेस वार्ता में रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में अभियान की रूपरेखा, संगठन की रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। मामला विपक्ष हमलावर है वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है और एक अभियान के तहत हम देश के सभी जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने की कोशिश की जा रही है कि कैसे सत्ताधारी दल चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोगों के मताधिकार पर हमला कर उसे प्रभावित कर रहा है। यह अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगा। कांग्रेस ने कहा कि मतदाताओं के अधिकार और वोटो की सुरक्षा के लिए हम संघर्ष जारी रखेंगे।
0
0
Report

पोखरे में एक ही दिन दो मौत, किशोरी की मौत से गांव में सनसनी

Mau, Uttar Pradesh:घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार को एक ही दिन दो लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर में पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बालक रेयान की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी शाम करीब पांच बजे उसी पोखरे में बनकरा खुर्द गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा अंशु (16) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंशु की पहचान बनकरा खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद की पुत्री के रूप में हुई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता आजीविका की तलाश में दुबई में रहते हैं। घर पर मां ममता अपने सात वर्षीय पुत्र अभिनव और बेटियों प्रिया (14), अंशु तथा अनामिका के साथ रहती हैं। एक ही पोखरे में कुछ घंटों के अंतराल पर दो लोगों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी है की किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में 23 बूथों पर शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh शिक्षण एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में 23 बूथ पर होंगे मतदान, 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में होगा कैद, 17 जिलों में सबसे ज्यादा 8592 मतदाता आजमगढ़ जिले में। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज 23 अक्टूबर को इस निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में मतदान कराए जा रहे हैं, इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में आज 23 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। जहां जिले में प्रशासन इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। 23 मतदान केंद्रों/बूथों पर प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक वोटिंग संपन्न कराई जायेगी। इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आजमगढ़ जिले में कुल 8592 मतदाता वैलेट पेपर के माध्यम से वोट करेंगे, जहां 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद होगा। खास बात यह भी है कि 17 जिलों में सबसे ज्यादा वोटरों की संख्या आजमगढ़ जिले में है। प्रशासन-पुलिस द्वारा 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। उच्च अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों/बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ताकि मतदाता की किसी प्रकार की शिकायत आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा। इस खण्ड शिक्षक निर्वाचन में जो शिक्षक बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें मताधिकार हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया। यह भी बताया गया कि मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। मतदाताओं ने मतदान के बाद पेंशन बहाली आदि पर भी बात की।
0
0
Report

जौनपुर में एमएलसी चुनाव: पहले घंटे में 5% मतदान; सुरक्षा कड़ी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर शिक्षक एमएलसी का मतदान एक घंटे 5 % हुआ मतदान वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुए शुरू सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग बूथ पर पुलिस फोर्स तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर रख रहे पैनी नज़र जनपद जौनपुर जिले में 67 हज़ार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग 90 मतदेय स्थल पर वोट डालेंगे मतदाता जौनपुर। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदान स्थलों पर सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता कतार में लग कर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि अबतक 5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिले भर में कहीं से कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरों और जोनल मजिस्ट्रेट की मदद से निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बारां पंचायत राज चुनाव: नामांकन का अंतिम दिन, पर्चे 3 बजे तक भरे जाएंगे

Baran, Rajasthan:बारां में पंचायतीराज चुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे पर्चे बारां. पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद और जिले की छह पंचायत समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा और उसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। गुरुवार को तीसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर गहमागहमी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 43 अभ्यर्थियों ने 45 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं छह पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के लिए 179 अभ्यर्थियों ने 185 नामांकन भरे। पंचायत समितिवार आंकड़ों में अंता में 31, केलवाड़ा में 24, किशनगंज में 27, मांगरोल में 34, नाहरगढ़ में 42 तथा शाहबाद में 21 अभ्यर्थियों ने पर्चे दाखिल किए। तीन दिनों में जिला परिषद के लिए 60 अभ्यर्थियों द्वारा 62 तथा पंचायत समितियों के लिए 285 अभ्यर्थियों द्वारा 293 नामांकन भरे जा चुके हैं। मांगरोल पंचायत समिति के 15 वार्डों में गुरुवार को बसपा, कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय और आम आदमी पार्टी से कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। अब तक 43 जनों ने पर्चे भरे हैं। इसमें कांग्रेस से 17, भाजपा से 5, बसपा से 15 वार्डों में एक-एक, निर्दलीय के तौर पर 4 और आम आदमी पार्टी से 2 नामांकन शामिल हैं। वहीं अंता पंचायत समिति में गुरुवार को 31 अभ्यर्थियों ने 32 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल 37 अभ्यर्थियों की ओर से 38 पर्चे दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन के दौरान विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे।
0
0
Report

मारवाड़ जंक्शन में पंचायत राज चुनाव: प्रथम चरण नामांकन शुरू

Pali, Rajasthan:पंचायती राज प्रथम चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू आज नामांकन प्रक्रिया प्रातः 8:00 बजे शुरू हुई 11:00 बजे तक प्रत्याशी नामांकन पेश करेंगे 11:00 बजे के बाद नाम वापसी होगी 2:00 बजे प्रत्यक्ष को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे मारवाड़ क्षेत्र के 51 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए कल मतदान होगा आज सैकड़ो प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंचे समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया तो वही उपखंड निर्वाचन अधिकारी महावीरसिंह जोधा के निर्देश से सभी नामांकन कार्यालय बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया
0
0
Report
Advertisement

सीकर मंगलुणा की शादी में हर्ष फायरिंग का वायरल वीडियो, साउंड गन टॉय है

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- शादी समारोह में हर्ष फायर होने का वायरल विडियो का मामला, समारोह में पिस्टलनुमा साउंड गन टॉय से पटाखे फोड़े एंकर इन्ट्रो- सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के मंगलुणा गांव में एक शादी समारोह में एक विदेशी नागरिक द्वारा हर्ष फायर करने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नेछवा पुलिस आया हरकत में लेकिन पुलिस द्वारा उक्त वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार साउंड गन टॉय होना पाया गया। पुलिस ने बताया कि वायरल उक्त वीडियो के संबंध में थाना हाजा पर सूचना प्राप्त होने पर इंचार्ज थाना व जाप्ता द्वारा वीडियो के संबंध में तस्दीक करते हुए शादी समारोह के आयोजन करता सद्दाम खान निवासी मंगलूना से वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्टलनुमा हथियार को मंगवा कर चैक किया गया तो उक्त वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार साउंड गन टॉय होना पाया गया है जो केवल पटाखा के तौर पर केवल धमाका करता है जो निरीक्षण से फायर आर्म्स की श्रेणी में आना नहीं पाया गया है! तथा वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्टलनुमा हथियार व शादी समारोह के आयोजन कर्ता द्वारा पेश किये गए पिस्टलनुमा साउंड गन टॉय का बारिकी से मिलान किया गया तो दोनों एक ही होना पाया गया है।
0
0
Report

गिरिडीह में शास्त्री नगर के बंद घर की बड़ी चोरी, आठ लाख का सामान लूट

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने सीसीएल कर्मी मनोज सिन्हा के बंद घर को पूरी तरह से साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार परिवार के साथ मनोज सिन्हा टीकोडीह गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया. चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर ग्रिल में ईंटा लगाकर कमरे में प्रवेश किया और एक-एक कर चार कमरों को पूरी तरह से खंगाल डाला. चोर घर से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर परिवार वापस लौटा और नगर थाना पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इधर चोरी की घटना के बाद फिंगर प्रिंट की टीम भी मौक़े पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

पटना स्नातक-शिक्षक सीटों के लिए टकराव, अनुज सिंह को खुला समर्थन

Patna, Bihar:बिहार में पटना स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है जो 4:00 तक चलेगा। पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार, राजद के दिलीप कुमार, कांग्रेस के असदुल्लाह खान एवं जन सुराज के अनुज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी के नवल किशोर यादव, राजद के डॉ. संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस के डॉ. संजय यादव और जन सुराज की दिव्या ज्योति चुनाव लड़ रहे हैं। पटना स्नातक सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है, क्योंकि जेडीयू के ही मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का खुला समर्थन कर रहे हैं। सुबह वोट देने आए वोटरों का कहना है कि जो विकास करेगा और हम लोगों की सुनेगा उसी को हम लोग वोट कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू।

Ajay KumarAjay KumarFollow2m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। मैनपुरी में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक करहल में मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं,मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report

मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव: बैलट पेपर से मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1.

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow2m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के तहत महत्वपूर्ण मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक कड़ा इम्तिहान माना जा रहा है, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच है, हालांकि कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान को त्रिकोणीय और रोचक बना रहे हैं। हालांकि सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया को लेकर मतदाता जागरूक नहीं दिखाई दे रहे अभी भी मतदान केंद्र खाली पड़े है। कुल प्रत्याशी 18 (शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8) कुल मतदाता 1,93,120 स्नातक सीट पर 1,28,595 और शिक्षक सीट पर 64,525 कुल मतदान केंद्र 248 स्नातक के लिए 127 और शिक्षक के लिए 121 मतदान का तरीका पूरी तरह से बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से। भाजपा से दिनेश गोयल और सपा से प्रमेंद्र सिंह आमने-सामने हैं। इनके अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा की तरफ से श्रीचंद शर्मा और सपा की तरफ से नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं। कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह जैसे प्रत्याशी भी टक्कर में हैं। मेरठ जिले में कुल 22,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,500 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 15,600 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 107 बूथ (30 शिक्षक और 77 स्नातक क्षेत्र के लिए) बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी जिलों की मतपेटियों (बैलट बॉक्स) को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए मजबूत स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराया जाएगा। यहीं पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। अफवाह फैलाने या चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पात्र स्नातक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष अवकाश दिया गया है, ताकि कोई भी मतदाता कार्ययोजना के चलते वोट डालने से वंचित न रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top