271504
आटा गांव में 15 दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के आटा गांव के भोंदू पुरवा में 7 नवंबर से बिजली आपूर्ति बाधित थी। पहले बिजली का खंभा टूट गया, फिर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई जिससे गांववाले अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने SDO और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। SDO अमित मौर्या ने बताया कि विद्युत टीम भेजकर खंभा, ट्रांसफार्मर और केबल की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गांववालों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निम्बाहेड़ा में त्रिनेत्र ऑपरेशन: 515 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र पासिंग महिंद्रा XUV-500 कार से 515 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार गांजा 125 पैकेट में भरा हुआ था, जिसकी बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कार सवार शिवलाल गाडरी, उम्र 22 साल, निवासी चटावटी को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। पुलिस अब फरार चालक और गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार इस वर्ष गांजे के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है।0
0
Report
बांसवाड़ा में पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार ब्लेड हमला, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान आरोपी ने युवक पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ और पेट पर चोटें आई हैं। हमले में राजू पुत्र शंभू घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक और हमलावर के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते अचानक कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद युवक पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
राखी पर श्रीचंद कृपलानी ने परंपरा निभाई, क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं
Begun, Rajasthan:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने वर्षों पुरानी परंपरा निभाई। विधायक कृपलानी ने अजमेर निवासी मंजूलता माहेश्वरी से राखी बंधवाई। मंजूलता माहेश्वरी ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान विधायक कृपलानी ने विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राखी महज धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। विधायक ने हर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।0
0
Report
Advertisement
चारमा में बस यात्रा के दौरान गांजा तस्करी: महिला समेत दो गिरफ्तार
Kurustikur, Chhattisgarh:पुलिस को गांजा तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिला भी शामिल है। घटना चारामा थानाक्षेत्र की है। गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग राजधानी बस में गांजा लेकर जा रहे हैं। चारामा पुलिस ने बस को रोका और तलाशी ली जिसमें उनके झोले से चार लाख रुपए कीमत के पांच किलो गांजा बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिला और पुरुष को एनडीपी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इनसे गांजा तस्करी के और मामलों में खुलासा हो सकती है।0
0
Report
ANTF ने जोधपुर में टॉप माफिया श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया को दबोचा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के टॉपमोस्ट वांछित और एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात तस्कर श्यामसुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवरिया को एएनटीएफ ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। नार्को-25 में सूचीबद्ध सांवरिया करीब 15 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था और राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एएनटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन वंशीधर 2.0 चलाया और करीब 10 महीने की लगातार मेहनत के बाद सफलता हासिल की। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सांवरिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुख्यात तस्करों से सीखे तस्करी के गुर पुलिस के अनुसार सांवरिया लंबे समय तक कुख्यात तस्कर बिरदाराम और गोवर्धन के संपर्क में रहा। उनके साथ रहकर उसने मादक पदार्थों की खरीद, परिवहन और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तौर-तरीके सीखे। बाद में उसने अपना अलग नेटवर्क खड़ा कर लिया। वर्ष 2024 में वह जोधपुर रेंज की साइक्लोनर सेल के हत्थे भी चढ़ा था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर तस्करी में सक्रिय हो गया。 मणिपुर से राजस्थान तक फैलाया नेटवर्क सांवरिया ने राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र से तस्करी शुरू की। वर्ष 2026 में जैसलमेर के एक तस्कर के जरिए उसका संपर्क मणिपुर के तस्करों से हुआ। इसके बाद वह मणिपुर और मिजोरम के आइजोल क्षेत्र से अफीम की बड़ी खेप लाकर मारवाड़ में सप्लाई करने लगा। पुलिस के मुताबिक वह सेकंड हैंड वाहनों का इस्तेमाल कर 30 से 60 किलो तक की खेप राजस्थान लाता था。 तीन बार बच निकला, चौथी बार दबोचा एएनटीएफ ने पिछले 10 महीनों में उसे पकड़ने के तीन प्रयास किए, लेकिन हर बार वह बच निकला। रिश्तेदार की बारात, सांचौर में तस्कर साथियों के ठिकाने और बारां के पास कार्रवाई के दौरान वह टीम को चकमा देकर फरार हो गया। चौथी बार सूचना मिली कि सांवरिया बाड़मेर से कार में जोधपुर आ रहा है। एएनटीएफ टीम ने धवा और बोरानाडा क्षेत्र में घेराबंदी की। करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसने नारनाडी गांव के कच्चे रास्ते में कार दौड़ाई। टीम की कार से टक्कर के बाद वह पैदल झाड़ियों की ओर भागा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में मणिपुर से मध्यप्रदेश और राजस्थान तक फैले तस्करी नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है。 बाईट विकास कुमार महानिरीक्षक ANTF0
0
Report
रावतभाटा में चिंकारा मादा की मौत, आवारा कुत्तों के हमले से हड़कंप
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में ईदगाह के पास एक आवासीय कॉलोनी में करीब डेढ़ साल की मादा चिंकारा मृत मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चिंकारा को कब्जे में लिया। नाका प्रभारी मुकेश पालीवाल के अनुसार चिंकारा वन क्षेत्र से भटककर आबादी में पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात के समय आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चिंकारा के शरीर का पिछला हिस्सा कुत्तों द्वारा खाया हुआ मिला। रेंज अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। मृत चिंकारा का पशु चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार दाह संस्कार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
आगर-मालवा के बाबा बैजनाथ महादेव को राखी, नगर की रक्षा हेतु भक्तों की आस्था
Agar, Madhya Pradesh:एंकर - रक्षाबन्धन पूर्णिमा के अवसर पर आगर-मालवा में प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव को विशेष राखी अर्पित की गई। नगर रक्षा और शांति की कामना के साथ बाबा को पंच रत्न, रोली, मौली, कमल गट्टा और रुद्राक्ष सहित विभिन्न पूजन सामग्री से निर्मित राखी बांधी गई। नगर की कुछ बहनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ इस विशेष राखी का श्रृंगार किया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा बैजनाथ महादेव को राखी अर्पित कर नगर की सुख-शांति, समृद्धि और रक्षा की कामना की गई। बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। रक्षाबन्धन पूर्णिमा पर हुए इस विशेष श्रृंगार और राखी अर्पण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
बारां में राखी पर पुलिस ने बच्चों के साथ अपनापा दिखाकर खुशियां बांटी
Baran, Rajasthan:बारां में रक्षाबंधन पर पुलिस का अनोखा अंदाज, झुग्गी-बस्ती के बच्चों के साथ मनाया त्योहार बारां रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां हर कोई अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहा था, वहीं बारां पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ स्नेह और संवेदना का रिश्ता भी निभाया। बारां में महिला थानाधिकारी आशा सिंह बारहठ ने अपनी टीम के साथ शहर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में पहुंचकर वहां रहने वाले मासूम बच्चों के बीच खुशियां बांटी। इस दौरान बस्ती के बच्चों ने महिला थानाधिकारी आशा सिंह बारहठ को राखी बांधी। इस भावुक पल ने रक्षाबंधन के असली मायने को साकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को रक्षा और सहयोग का वचन दिया। राखी बंधवाने के बाद पुलिस की ओर से सभी बच्चों को शिक्षा का उपहार दिया गया। बच्चों को पेंसिल, कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। पुलिस ने बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस के इस कदम की locals ने सराहना की है। बस्ती के लोगों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है और पुलिस-आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करता है。0
0
Report
किशनगढ़ की गुंदोलाव झील में युवक डूबा, रेस्क्यू सफल, शव अस्पताल में
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के गुंदोलाव झील में युवक के डूबने की सूचना के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल हुआ। NDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से झील में सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। युवक के झील में गिरने की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी नरपत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी भी मौके पर पहुंचे और उनके निर्देशन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। युवक के डूबने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस को काफी मशक्त करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मिर्जा बावड़ी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आर्यन खान के रूप में हुई है। आर्यन की मौत की खबर सुन मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही शव को राजकीय वाई.एन. हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टم के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कोरबा जेल में रक्षा बंधन: बहनों ने बंदियों के कलाई में राखी बंधवाई
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- कोरबा जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, कारागार में बंद भाइयों की कलाई नहीं रही सुनी, जिला जेल में 91 बंदियों को उनकी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, जेल प्रशासन ने नियमों के तहत सुनिश्चित की व्यवस्था, रक्षाबंधन पर बहनों से मुलाकात कर भाइयों के खिले चेहरे, रक्षा सूत्र बांधते वक्त भाई और बहन की आंखें हुई नम...0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने 18 ACP का तुरंत तबादला किया; कई अधिकारी स्पेशल यूनिटों में तैनात
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने तुरंत प्रभाव से 18 असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) का तबादला कर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपनी नई ज़िम्मेदारियाँ संभालें; इनमें से कई अधिकारीयों को शहर भर के अलग-अलग सब-डिविज़न और स्पेशल यूनिट में तैनात किया गया है。0
0
Report
पाटन-जबलपुर रोड पर सेव फल से भरे ट्रक पलटा; लूट की होड़ मची
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ पाटन जबलपुर रोड पर सेव फल से भरा ट्रक पलटा पाटन के शनि मंदिर के पास हुआ हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक ट्रक पलटने के बाद सेवफल को लूटने लोगों की मची होड ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई मौके पर पहुंची पाटन पुलिस सेव फल लूटने वालों को मौके से भगाया0
0
Report
Advertisement
रक्षाबन्धन पर सरोज पांडे ने भूपेश बघेल को राखी भेजकर दोस्ती का संदेश दिया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाई-बहन के रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर बीजेपी की दिग्गज नेत्री सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राखी भिजवाई है आपको बता दे की सरोज पांडे हर साल भूपेश बघेल को राखी भेजती हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भाजपा नेत्री सरोज पांडे को धन्यवाद दिया है भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा है कि हर वर्ष की तरह मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाभंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है.बहन सरोज को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं इस स्नेह के लिए हृदय से आभार भाई के रूप में यह रिश्ता सदैव निभाऊंगा.0
0
Report
रक्षा बंधन पर शहीद भाइयों की प्रतिमाओं पर राखी बांधती बहन की भावुक कहानी
Sukma, Chhattisgarh:रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, तो यह त्योहार खुशियों और अपनत्व से भर जाता है। लेकिन सुकमा के एर्राबोर में एक बहन इस दिन अपने शहीद भाइयों की प्रतिमाओं पर राखी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि देती है। उसके लिए यह रस्म सिर्फ त्योहार का हिस्सा नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का भावुक अवसर है, जिन्होंने नक्सली हिंसा के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह कहानी है शंकुरी की, जिसने चार दशक तक चली माओवादी हिंसा के दौरान अपने चार भाइयों को खो दिया। इनमें तीन भाई एक नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे, जबकि एक भाई एर्राबोर हत्याकांड में नक्सली हमले का शिकार हुआ था। शहीदों के सम्मान में एर्राबोर में 10 शहीदों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं, जिनमें शंकुरी के तीनों भाइयों की प्रतिमाएं भी शामिल हैं। तब से शंकुरी हर साल रक्षाबंधन पर तीनों भाइयों की प्रतिमाओं की कलाइयों पर राखी बांधती है। इसके साथ ही वह अन्य शहीदों की प्रतिमाओं पर भी राखी बांधती है। शहीद जवान वेंकटेश शंकुरी का सगा भाई था, जबकि मुकेश और मनोज उसके चचेरे भाई थे। शंकुरी कहती है कि उसके भाई भले ही शहीद हो गए हों, लेकिन आज भी वे उसके दिल में जिंदा हैं। राखी बांधने के बाद वह ईश्वर से यही दुआ करती है कि उसके भाई जहां भी हों, बस खुश रहें। शंकुरी के परिवार ने चार दशक तक चली माओवादी हिंसा में अपने चार भाइयों को खोया है। इनमें तीन भाई एक ही मुठभेड़ में शहीद हुए। इसके अलावा नक्सलियों ने एर्राबोर हत्याकांड के दौरान एक भाई की हत्या कर दी थी। वह फोर्स में नहीं था। आज इलाका नक्सली हिंसा से मुक्त हो चुका है। जी मीडिया से बातचीत में शंकुरी ने कहा कि अब किसी बहन को अपना भाई नहीं खोना पड़ेगा। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर वह अपने भाइयों की प्रतिमाओं पर राखी बांधकर उन्हें याद करती है। उसके लिए यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि उन रिश्तों को जीवित रखने का संकल्प है, जिन्हें नक्सली हिंसा भी उससे छीन नहीं सकी। यह सिर्फ एक बहन के अपने शहीद भाइयों को याद करने की कहानी नहीं है… यह उस अटूट रिश्ते की कहानी भी है, जिसमें मौत के बाद भी भाई-बहन का प्यार जिंदा रहता है और हर साल राखी की डोर उस प्रेम को फिर से बांध देती है।0
0
Report
खंडवा जेल में राखी बांधकर भाइयों की सुरक्षा और सुधार की उम्मीद जगी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले जेल में रक्षाबंधन के मौके पर बहनों की भीड़ देखने को मिली। जेल में बंद कैदियों की बहने राखी बांधने के लिए जेल पहुंचीं और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। विधायक कंचन मुकेश तनवे भी खंडवा जेल पहुँचीं और कैदियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। जिन कैदियों की बहनें पंहुच नहीं पाईं, विधायक ने उनकी बहन बनकर राखी बांधी। 50 से अधिक कैदियों की कलाई पर राखी बांधी गई और उन्हें अच्छा जीवन जीने तथा अपराध से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।0
0
Report
Advertisement
