271303
नवाबगंज के 100 बच्चों का शैक्षणिक टूर
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के एबीआरसी नगवा से 100 बच्चों का दल अयोध्या के कुमार गंज शैक्षणिक टूर पर गया। इस टूर का आयोजन एबीएसए हर्षित पांडेय के निर्देश पर किया गया था। शिक्षक अवनिश तिवारी ने बताया कि इस दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का एक दल भी बच्चों के साथ गया। कुमार गंज और अन्य जगहों पर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक शून्यता
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हार्ट अटैक होने से हो गया। सूचना प्राप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वह काफी सुलझे हुए मंत्री थे। उनके आकस्मिक निधन से झारखंड राज्य की राजनीति में शून्यता आई है। इस दुख के घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और शुभचिंतकों को शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरण में स्थान दें।0
0
Report
NIA ने गाजियाबाद जासूसी मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
Noida, Uttar Pradesh:NIA ने गाजियाबाद जासूसी मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपियों पर संवेदनशील और रणनीतिक महत्व वाले स्थानों की जानकारी जुटाने, प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने तथा तस्वीरें और जियो-टैग्ड वीडियो कथित तौर पर दुश्मन देश से जुड़े लोगों तक पहुंचाने की साजिश का आरोप है मामला RC-01/2026/NIA/LKW के तहत दर्ज है। चार्जशीट में BNS की धारा 61(2) और 152, Official Secrets Act की धाराएं 3 और 5 तथा UAPA की धाराएं 13, 17 और 18 लगाई गई हैं।0
0
Report
बागपत में रात्री हादसा: 52 श्रद्धालु बस-ट्रक की भिड़ंत, 9 घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रात करीब तीन बजे राष्ट्रवंदना चौक के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस और ईंटों से भरा तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हुई है। हादसे के समय बस में करीब 52 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रहा ईंटों से भरा ट्रक वंदना चौक के पास डिवाइडर पर चढ़ गया और बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में नेपाल, संजय और सात वर्षीय गोरी समेत कई श्रद्धालु घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। इनमें गुड्डो नाम की महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद राहत दी गई। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र से बारिश की संभावना, दिल्ली में भारी बारिश
Noida, Uttar Pradesh:• उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 5 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) भी उसी इलाके में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। इसके अगले 2 दिनों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है।• समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ (monsoon trough) अब अनूपगढ़, अलवर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, सीधी, डाल्टनगंज, बांकुरा और वहां से पूर्व की ओर त्रिपुरा तक जा रही है।• दक्षिण हरियाणा से दक्षिण असम तक एक ट्रफ बनी हुई है जो उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरती है; यह समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है।• दक्षिण गुजरात से उत्तर बांग्लादेश तक एक ट्रफ बनी हुई है जो उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरती है; यह समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच है।• मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल (troposphere) की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance), जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, अब लगभग 70°E देशांतर (longitude) के साथ 28°N अक्षांश (latitude) के उत्तर में चल रही है।Weather Report• अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।• 5 सितंबर 2026 को दोपहर से रात के समय ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ अलग-अलग जगहों पर गरज/बिजली के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।बीता हुआ मौसम• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर गरज/बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3°C और अधिकतम तापमान में 4-8°C की गिरावट आई है। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-25°C और अधिकतम तापमान लगभग 27°C रहा।• दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) या सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य (-1.5 से 1.5°C) रहा।• दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) रहा।• पिछले 24 घंटों में दिल्ली में उत्तर-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलीं; साथ ही पालम में 1600 IST से 1800 IST के बीच लगभग 50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं (झोंके) चलीं।0
0
Report
झारखंड आंदोलन के समर्पित सिपाही सोनू कुमार सोनू जी का निधन, शोक की लहर
Noida, Uttar Pradesh:देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे। वे बड़े भाई की तरह थे - स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा मेरे साथ रहेंगी। झारखंड आंदोलन के दौर से ही वे स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया। झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी। आज उन्हें याद करते हुए मन बार-बार यही सोचता है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है। सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आपके स्नेह, आपके संघर्ष और झारखंड के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मैं जीवनभर अपने साथ लेकर चलूंगा। आप हमेशा याद आएंगे भैया....0
0
Report
मुजफ्फरनगर में गौकशों के साथ मुठभेड़: 2 भाई घायल, गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 2 सगे भाई गौकश लंगड़े घायल गिरफ्तार, गौकश रिजवान और रियान गोली लगने से लंगड़े, गाजियाबाद से 15 हजार का इनाम, दोनों गौकशो पर गोकशी व गैंगस्टर के 50 मुकदमे दर्ज, गौकशो से 3 तमंचे कारतूस व एक बाइक मिली, जिंदा गौवंश और मौके से गोकशी के उपकरण भी मिले, रतनपुरी थाने के टोड़ा नगला मार्ग पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू निधन: हार्ट अटैक से मौत, झामुमो कार्यालय विदाई
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद डॉ. सहजाद शेख ने बताया मौत का कारण हार्ट अटैक. मंत्री के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को लाया गया झामुमो के पार्टी ऑफिस. दी गयी अंतिम विदाई. सब की आँखें नम.0
0
Report
पूर्वी दिल्ली में युवक की लाठी-डंडे से हत्या, पहचान नहीं हो पाई
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना अंतर्गत मयूर विहार फेस 3 में सुबह करीब 5:00 बजे एक युवक की लाठी और डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और जांच कर रही है फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है.0
0
Report
हल्द्वानी के आबादी क्षेत्र में मादा गुलदार की दहशत, शावक के साथ लोग डरे
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के आबादी वाले इलाकों में एक बार फिर गुलदार की दहशत देखने को मिल रही है... दमुआढुंगा-जवाहर ज्योति इलाके में एक मादा गुलदार पिछले करीब 10 दिनों से लगातार चक्कर लगा रही है। आबादी के बीच गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मादा गुलदार के साथ उसके शावक भी हैं... ऐसे में लोगों के बीच डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि अपने बच्चों की मौजूदगी में गुलदार ज्यादा आक्रामक हो सकता है और इंसानों पर हमले का खतरा बढ़ सकता है। गुलदार की लगातार मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
ED ने भोपाल विवाह सहायता घोटाले में 30.18 करोड़ का फर्जीवाड़ा आरोपी शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालविवाह सहायता योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन और निलंबित CEO शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार ED का आरोप—CEO रहते हुए विवाह सहायता योजना में किया 30.18 करोड़ रुपए का कथित घोटाला 5 हजार 923 संदिग्ध विवाह प्रकरणों में नियमों को ताक पर रखकर सरकारी राशि मंजूर और वितरित करने का आरोप ED के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों और बैंक खातों के जरिए सरकारी राशि का किया गया दुरुपयोग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ED कर रही जांच गिरफ्तारी के बाद शोभित त्रिपाठी को विशेष PMLA कोर्ट में किया गया पेश कोर्ट ने 9 सितंबर तक ED की कस्टडी में भेजा मामले में ED की जांच जारी0
0
Report
हरियाणा के नगरपालिका और दमकल कर्मी हड़ताल जारी, ड्यूटी लौटने की चेतावनी बेअसर
Chandigarh, Chandigarh:ESMA की चेतावनी बेअसर, नगर निकाय कर्मचारी हड़ताल पर डटे हरियाणा में नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी सरकार की 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने की चेतावनी का कर्मचारियों पर नहीं हुआ असर कर्मचारियों कई मंत्रियों के कैंप कार्यालयों पर झाड़ू प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर लगाया दमनकारी होने का आरोप कर्मचारी नेताओं ने किया आंदोलन तेज करने का ऐलान 10 से 12 सितंबर तक जिलास्तरीय जन न्याय पंचायतें और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय पंचायत कर्मचारियों ने 13 मई के समझौते की मांगें लागू करने की मांग की0
0
Report
हरियाणा पुलिस में 2 दिन में 5 अफसरों का दूसरी बार तबादला
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने शनिवार को 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए। इनमें 4 आईपीएस अधिकारियों समेत 5 पुलिस अफसर ऐसे हैं, जिनका महज दो दिन में दूसरी बार ट्रांसफर किया गया है। IPS नरेंद्र बिजारनिया करनाल में हुए हत्याकांड के बाद चर्चा में आए नरेंद्र बिजारणिया को 3 सितंबर को एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लगाया गया था। अब नए आदेश के तहत उन्हें गुरुग्राम के भोंडसी स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। IPS लोकेन्द्र सिंह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी लोकेन्द्र सिंह को एसपी, स्टेट क्राइम ब्यूरो (SCB) नियुक्त किया गया है। दो दिन पहले उन्हें एसपी सिक्योरिटी (CID) लगाया गया था। साथ ही उन्हें एसपी एटीएस और एसपी कमांडो, नेवल (करनाल) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। IPS मेधा भूषण आईपीएस अधिकारी मेघा भूषण को अब एसपी पानीपत नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही उनका तबादला एसपी पलवल के पद पर किया गया था। IPS दिप्ती गर्ग दीपक गर्ग अब एसपी पलवल के रूप में कार्यभार संभालेंगी। 3 सितंबर को उन्हें एसपी पानीपत नियुक्त किया गया था। HPS पूजा डाबला पूजा डाबला को दो दिन पहले एसपी IRB भोंडसी के साथ IRB भोंडसी के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। नए आदेश में उनका कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों को राहत: 800 परिवारों को सामग्री और आवास प्रमाणपत्र
Noida, Uttar Pradesh:भगवान श्री कामतानाथ जी की पावन धरा चित्रकूट में आज बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य पहुँचकर उनकी पीड़ा में सहभागी बनूंगा और राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री तथा बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि प्रदान की जाएगी। हर प्रभावित तक सहायता, हर आश्रयहीन का पुनर्वास और संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
गोंडा मेडिकल कॉलेज में कैंसर इलाज के विस्तार के लिए बजट बढ़ाने की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीएम राहत कोष योजना से लोगों को मिल रहे चिकित्सीय लाभ को लेकर गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने योजनाओं की समीक्षा को लेकर लगभग 458 लाभार्थियों को बुलाकर बैठक की है। एक-एक लाभार्थियों से बात करके इस योजना को लेकर के रिव्यू लिया है जो बातें रिव्यू के दौरान निकाल कर सामने आई है उसे मुख्यमंत्री के सामने रखने का भी लोगों को आश्वासन दिया है। बैठक के बाद सदर विधायक ने सरकार से मांग की है कि जिन मरीजों को इस योजना के तहत इलाज के लिए लखनऊ,दिल्ली,मुंबई जाना पड़ता है उन मरीजों का इलाज गोंडा में ही हो सके। मेडिकल कॉलेज को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए ताकि यह सुविधा गोंडा में ही हो कैंसर के मरीजों को जो कोई इलाज करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। वह सुविधा अगर गोंडा में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवा जाएगी तो प्रथम स्टेज का इलाज हो जाएगा और अतिरिक्त लोगों को खर्च नहीं उठाने पड़ेंगे। गोंडा मेडिकल कॉलेज को कैंसर के इलाज और रिसर्च के लिए डेवलप करना बहुत जरूरी है काफी लोगों को इससे फायदा होगा। वहीं समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि मैंनें 2023 से लेकर अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत 458 लोगों को 7 करोड़ 50 लाख रुपए की मदद चिकित्सीय राहत उपलब्ध करवाई है। इसी का हम लोगों ने फीडबैक लिया है 2023 से लेकर के 2026 तक के लोगों को लाभ मिला है सबसे ज्यादा 2026 में अब तक 155 लोगों को हमने लाभ दिलवाया है। कुछ पॉजिटिव और कुछ नेगेटिव फीडबैक आए हैं पॉजिटिव फीडबैक यह था योजना की स्वीकृति बहुत जल्दी हो जा रही है। 15 से 16 दिन के अंदर लोगों को योजना का लाभ मिल जा रहा है कुछ नेगेटिव फीडबैक भी आए हैं उसकी चर्चा हम मुख्यमंत्री से करेंगे। जो गोंडा के लोग हैं उन्हें इलाज करवाने के लखनऊ या दिल्ली,मुम्बई में जो पैसा मिलता है वह पहले से अगर पैसे की मार झेल रहा है। तो मुंबई दिल्ली और लखनऊ जाकर के वहां पर इलाज करवाने के लिए रहता है उसको वहां पर बहुत अतिरिक्त खर्च आने लगता है। मैं मुख्यमंत्री से मांग कर रहा हूं अगर मेरी ही जिले में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाए क्योंकि लखनऊ में काफी संख्या में मरीज जाते हैं। लगभग 170 ऐसे लोगों को बीमारियां थीं जिनका गोंडा में इलाज हो सकता था लेकिन लखनऊ में हुआ है हमारे यहां के स्थानीय अस्पताल के लोगों की इस योजना में शामिल होना चाहिए। नेगेटिव फीडबैक यह था कि दूर इलाज करवाने जाना पड़ता है वहां पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है मेरे मेडिकल कॉलेज को अगर पर्याप्त बजट मिल जाए। सरकार से क्योंकि यह सरकार का ही है जो फायदा होगा वहां के बच्चों को हो जाएगा मैं इसके लिए सरकार से मांग करता हूं। पर्याप्त बजट मुझे गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए और चाहिए ताकि गोंडा सदर विधानसभा की जो मरीज है जो दिल्ली और लखनऊ जा रहे हैं। वह गोंडा में ही इलाज करवा लें उनको अन्य जगहों पर न जाना पड़े। सरकार उनको पैसा दे रही है तो उनके अतिरिक्त खर्च ना हो उनसे जो लोग मिलने वाले हैं उनके जो परिजन है वह अपने समय से अपने ही जिले के अस्पताल में मिलकर के अपने घर चले जाएं। बड़ा फीडबैक यह की योजना बहुत सफल है हमारी समीक्षा में योजना पास हुई है लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया है लोगों को बड़ी मदद मिल रही है। वही कैंसर के मरीज जो लखनऊ,दिल्ली, मुंबई में इलाज करवाने जा रहे हैं ऐसी सुविधा गोंडा में उपलब्ध कब होगी इस पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि मैनें 50 से अधिक कैंसर पीड़ितों से मैं मिला हूं मैं देखा की बहुत गंभीर बीमारी है। डबल डिजिट नंबर पार करके ट्रिपल डिजिटल में मरीज होने के कगार पर हैं। मुझे लगा कि इस बीमारी का इलाज अगर हम प्रथम स्टेज में गोंडा करवा ले जाएं तो हम सारे मरीजों को एक अतिरिक्त बोझ से बचा सकते हैं। गोंडा मेडिकल कॉलेज को कैंसर के इलाज और रिसर्च के लिए डेवलप करना बहुत जरूरी है क्योंकि यहां पर हमारे देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं। काफी संख्या में आसपास जिलों की भी कैंसर मरीज सुविधा उपलब्ध होने के बाद इलाज करवा पाएंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस कैंसर रिसर्च और इलाज के लिए डेवलप किया जाए हम चाहते हैं कि कैंसर का इलाज हमारे गोंडा मेडिकल कॉलेज में कम पैसों में गरीब आदमी को मिले। उन्हें दिल्ली मुंबई और अन्य जगहों पर इलाज करवाने के लिए परेशान ना होना पड़े और इस गंभीर बीमारी से बच सकें। वही इमरान खान ने बताया कि हमने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था हमको सीएम राहत कोष से सदर विधायक के माध्यम से पैसा मिला है और अब मैं करवा करके पूरी तरीके से ठीक हूं। अब मैं चाहता हूं कि यह सुविधा गोंडा में उपलब्ध हो ताकि हम लोगों को बाहर इलाज करवाने के लिए जाना पड़े। अधिवक्ता त्रिजुयगी नारायण पांडे ने कहा कि हमारी पत्नी को एक गंभीर बीमारी थी हमको जब पैसे की आवश्यकता पड़ी मुझे इस योजना के तहत मिला है। हम चाहते हैं कि जो गंभीर बीमारियां हैं उनका इलाज गोंडा में ही हो ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े। वही कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि हमें सदर विधायक और मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत बड़ी सहायता प्रदान की गई हमारी पत्नी का कई बार इलाज हुआ। हमारे पास पैसा नहीं था लेकिन इस योजना से काफी लाभ हुआ है। वही रितु पटेल ने बताया कि हमारी किडनी को लेकर के दिक्कत है सदर विधायक की प्रयास से हमको अब तक तीन बार लाभ मिल चुका है इसी तरीके से सारे विधायकों को भी करना चाहिए। वही सरिता पांडे ने बताया कि हमारे पिता को दिक्कत थी हमने यहां पर संपर्क किया तत्काल हमारी मदद हुई है और हम अपने पिता का इलाज करवा रहे हैं यह योजना हम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।0
0
Report
उन्नाव में जमीन विवाद में दो भाइयों की मारपीट, 8 वर्षीया बच्ची की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: जमीनी विवाद में सगे भाईयो में मारपीट, बच्ची की मौत। जमीनी विवाद में दो सगे भाईयो में हुई मारपीट。 मारपीट के दौरान 8 वर्षीय मासूम के सिर पर लगा डंडा。 मासूम कों गंभीर हालात में भेजा गया सीएचसी。 गंभीर हालात में सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर。 जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची कों मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव की घटना。0
0
Report
Advertisement
