271504
ड्रग इंस्पेक्टर ने की दवा की दुकानों पर की छापेमारी, भरे दवाओं के नमूने
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर नगर में दवा की कई दुकान, निजी अस्पताल व औषधि प्रतिष्ठान पर जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो ने छापेमारी की। परसपुर सीएचसी के समीप सेठ मेडिकल, अभिषेक मेडिकल समेत अन्य औषधि प्रतिष्ठानों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं का निरीक्षण किया। बिना बिल के दवाएं विक्रय करते, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी। और दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध व रोकथाम के लिए छापेमारी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में BharatMala एक्सप्रेसवे पर 380 पेटी अवैध शराब पकड़ी; 2 गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:स्थान: हनुमानगढ़ (राजस्थान). जिला स्ट्रिंगर: कुलदीप शर्मा. भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 380 पेटी अवैध शराब से भरी ट्रक पकड़ी गई; दो आरोपी गिरफ्तार. अवैध शराब Chandigarh से गुजरात सप्लाई करने के लिए लाई जा रही बताई जा रही है. बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई गई है. पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य रा निर्देशन में जिला विशेष टीम की सूचना अहम रही. ट्रक को जब्त कर शराब की खेप बरामद की गई. ट्रक में कुल 18,240 पव्वे शराब बरामद हुए. मामले में शराब की सप्लाई और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है. मौके पर संजय और विनोद को गिरफ्तार किया गया.0
0
Report
लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: इनाम बढ़ाने के साथ गिरफ्तारी की तैयारी, श्रद्धा दुबे को नोटिस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | शिवा शर्मा मर्डर केस | डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) सेंट्रल, विक्रांत वीर कहते हैं, "श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे, और ड्राइवर, दानिश—हमारी पुलिस टीमें एक्टिवली उनकी तलाश कर रही हैं। हम उनके सभी संभावित ठिकानों पर रेड कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही पकड़े जाएंगे। इस बारे में, हम उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए इनाम की रकम—जो अभी Rs 25,000 तय है—को भी बढ़ाने की प्रोसेस में हैं...हम रेगुलर रेड कर रहे हैं और उम्मीद है कि इन संदिग्धों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हमें एक आरोपी से सरेंडर एप्लीकेशन मिली है, और ज़रूरी कानूनी प्रोसीजर फॉलो किए जा रहे हैं। हम आपको आगे की किसी भी डेवलपमेंट के बारे में बताते रहेंगे। अभी तक, किसी को भी कस्टडी में नहीं लिया गया है।" श्रद्धा दुबे में से एक को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 30 अक्टूबर, 2026 को सुनवाई तय की है, और श्रद्धा दुबे को उस तारीख को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.0
0
Report
जयपुर में 57 चालान लंबित, अवैध बसों के खिलाफ भारी सीज कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।57 चालान लंबित थे, परिवहन विभाग की टीम ने किया सीज। माणढन क्षेत्र के काठूवास टोल पर अवैध बसों पर कार्रवाई। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई। अलवर आरटीओ रविंद्र जोशी ने बताया, परिवहन निरीक्षक रविदत्त शर्मा, पवन कटारिया ने 3 बसों के चालान किए। इनमें एक बस RJ09PC2869 को किया गया सीज। इस बस के 57 चालान लंबित, परमिट भी नहीं था। एक अन्य बस RJ09PA4421 चलती पाई गई रोडवेज कलर में। हालांकिक बस माफिया इसे मौके से भगा ले जाने में हुआ कामयाब। इस बस की RC और फिटनेस कैंसिलेशन की अनुशंसा की गई। साथ ही ड्राइवर के DL को अयोग्य करार दिए जाने की भी अनुशंसा की।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पूजा पंडाल में मातम मचा दिया; तीन की मौत
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में एक लापरवाह ड्राइवर ने कई परिवारों में मातम फैला दिया...दुर्गा पूजा पंडाल में बैठे लोगों को कार सवार ने रौंद दिया...हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई...जबकी चार लोग घायल हैं... फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है...अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस दर्दनाक हादसे की असली वजह क्या थी...लेकिन एक तेज रफ्तार कार ने गांव में उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया...0
0
Report
रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, डोली देवलधार के लिए रवाना
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उच्च हिमालय के बीच बसे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम मे आस्था और भावुकता का अनूठा संगम नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और भगवान शिव के जयकारों के बीच मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहने वाले रुद्रनाथ धाम में अगले छह माह के लिए विराम लग गया। अब शीतकाल में श्रद्धालु गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर सकेंगे। कपाट बंदी के अवसर पर धाम में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। अंतिम पूजा के साथ भगवान रुद्रनाथ की आराधना की गई और विधि-विधान से कपाट बंद किए गए। चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद आज भगवान की डोली पूर्ण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने अगले पड़ाव ज्वाला मंदिर, देवलधार के लिए रवाना हुई। डोली रात्रि प्रवास के लिए देवलधार पहुंचेगी, जिसके बाद 19 अक्टूबर को भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। बता दें समुद्र तल से 11 हजार 800 फीट की ऊंचाई पर भगवान रुद्रनाथ का मंदिर है । जो एक पहाड़ी पर पत्थरों की गुफा में बना है । यह मंदिर चारों ओर मखमली बुग्यालों से घिरा है। यहां पर शिव की मुख की पूजा की जाती है । मंदिर ग्रीष्म काल में 6 माह मई से लेकर अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है । शीतकाल में 6 माह रुद्रनाथ भगवान की पूजा अर्चना गोपीनाथ मंदिर में की जाती ।0
0
Report
लखनऊ BKT में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: दो गिरफ्तार, नाबालिग संरक्षण में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊBKT में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार की हत्या में दो गिरफ्तार एक नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लिया 50 हजार रुपये के लेनदेन में हुआ था विवाद पैसे मांगने पर अमन धीमान से हुआ था झगड़ा ईंट और कंक्रीट पत्थरों से सिर पर किए थे वार हथौड़े से भी हमला कर अरविंद की हत्या की गई थी हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का खुलासा रवि कुमार गौतम भी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अमन धीमान पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे हत्या में इस्तेमाल पत्थर, ईंट और हथौड़ा बरामद फरार सूरज रावत की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
यवतमाल हाईवे हादसा: विपरीत दिशा से आई कार ने शिक्षिका को टक्कर दी, हालत गंभीर
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या पिंपळगाव बायपासवर सुसाट कारने विरुध्द दिशेने येऊन दुचाकीवर जात असलेल्या शिक्षिकेला धडक दिली. कारने काही मीटर पर्यंत कार फरपटत नेली. हा घटनाक्रम सीसीटीव्ही मध्ये चित्रित झाला. या प्रकरणी शहर पोलिसांनी कार चालकाविरुद्ध गुन्हा दाखल केला. निशा फुंदे असे जखमी शिक्षिकेचे नाव आहे. त्या दुचाकीने जात असताना विरुध्द दिशेने सुसाट येणाऱ्या कार चालकाने जोरात धडक दिली. कारने काही अंतरापर्यंत दुचाकीला फरफटत नेले. या अपघातात निशा ह्या गंभीर जखमी झाल्या असून त्यांना उपचारासाठी नागपूर येथे हलविण्यात आले आहे. त्यांची प्रकृती गंभीर असल्याचे सांगण्यात येत आहे.0
0
Report
कटिहार के छींटाबाड़ी में दवा दुकान में आग, दमकल तैनाती से बड़ा हादसा टला
Katihar, Bihar:कटिहार के छींटाबाड़ी में दवा दुकान में आग लगी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पूजा पंडाल सुरक्षा के लिए जगह-जगह दमकल तैनात थीं, सूचना मिलने पर 2-3 मिनट में गाड़ियाँ पहुँचीं, बड़ी दुर्घटना टल गई。0
0
Report
बोकारो में शनि मंदिर के पास हिंसक विवाद, साधु घायल, युवक पकड़े गए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मारपीट की घटना वायरल हो रही है जहां तस्वीरों में कुछ युवक एक साधु महाराज के साथ उलझते दिख रहे हैं। कुछ लोग बचाते नजर आ रहे हैं, इस दौरान एक युवक हाथों में डंडा लेकर गाड़ी में तोड़फोड़ करते दिखे। साधु महाराज भी हाथों में तलवार लेकर मंदिर से बाहर निकल जाते हैं और इनके साथ लड़ रहे हैं। यह घटना चेकपोस्ट के पुल के पास स्थित शनि मंदिर के पास की है। मंदिर के बाहर खड़ी एक कार पर हमला कर दिया गया, जिससे स्थानीय भीड़ जुट गई और युवक को पकड़कर धुनाई कर दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्हें पुलिस ने युवक को पकड़कर थाना ले आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंर भरने के दौरान पंप पर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए कुछ युवक चेकपोस्ट स्थित शनि मंदिर में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसमें साधु के साथ हाथापाई भी हुई। साधु महाराज घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और युवक को पुलिस ने थाना लाया है।0
0
Report
Advertisement
एससी-एसटी हॉस्टल के भोजन में कीड़े? धरना दें प्रदर्शन, तहसीलदार ने निराकरण का आश्वासन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:शासकीय पीजी कॉलेज के एससी-एसटी छात्रावास में छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू अहिरवार सहित अन्य छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में परोसे जाने वाले भोजन में अक्सर कीड़े निकलते हैं। इस संबंध में शिकायत करने पर खाना बनाने वाले कर्मचारी और जिम्मेदारों द्वारा गाली-गलौज की जाती है और हॉस्टल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाता है और विरोध करने पर पुलिस बुलाने और सामान बाहर फेंकने की धमकी दी जाती है, छात्राएं जिला अधिकारी (डीओ) को मौके पर बुलाकर समस्या के निराकरण की मांग पर अड़ी हुई हैं। बाद मे तहसीलदार मौके पर पहुंचे और धरना दे रही छात्राओ के बाद सुनी और उससे जल्द निराकरण का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में 6 साल के मासूम का अपहरण: बुजुर्ग महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:एंकर- औलाद की चाह में मासूम बच्चे का अपहरण करने वाली बुजुर्ग महिला समेत 7 लोग सलाखों के पीछे पहुंचे। ग्रेटर नोएडा में 5 दिन पहले 6 साल के मासूम बच्चे के अपहरण और उसकी बचने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान, दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने कसना थाना क्षेत्र से 13 अक्टूबर को 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था और उसकी 4.5 लाख रुपए में बुजुर्ग महिला को बेचने का सौदा कर लिया था। बच्चे को बेचते समय पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। साथी मासूम बच्चे को कुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे मिलने पर परिवार खुशी से झूठा और पुलिस का धन्यवाद किया। ग्रेटर नोएडा की कसना और ईकोटेक फर्स्ट थाना पुलिस की ग्राफ्ट में खड़े ये दो महिलाएं और सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं; इनमें से दो आपस में सगे भाई हैं और बाकी एक दूसरे से परिचित हैं। एक बुजुर्ग महिला कमलेश है जो कि दिल्ली की रहने वाली है। पूर्व में इसके पति का देहांत हो गया था, उसके बाद इसमें अपनी दोनों बेटियों की शादी कर दी। महिला अकेली हो गई। अपने देखभाल के लिए एक बच्चा गोद लेना चाहा तो उसने दूसरी महिला पुष्पा से बच्चा लेने का जिक्र किया; तभी पुष्पा ने अपने रिश्ते के भांजे लगने वाले से संपर्क किया और पूरी घटना के बारे में बताया। फिर इन सभी ने मिलकर एक बच्चा किडनैप कर बुजुर्ग महिला को साढ़े चार लाख रुपए में बेचने की बात करी। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से पहले ही 2 लाख लिए थे और बाकी रुपए बाद में देने थे। 13 अक्टूबर को कासना थाना क्षेत्र के जिम्स हॉस्पिटल के पास से 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी, पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। 17 अक्टूबर की शाम कसना क्षेत्र में बच्चों की तलाश के दौरान बकाया पैसे लेने के समय पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई; तीन आरोपियों को गोली लगी और घायल हो गए। वहीं पुलिस ने बच्चे बेचने और खरीद-फरोख्त में शामिल दोनों महिलाएं और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन तमंचे और मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानdeही पर बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने खोया हुआ बच्चा वापस मिलने पर पुलिस का धन्यवाद किया।0
0
Report
NTPC Gadarpura Plant Brings Destruction as Farmers Suffer Despite Promises of Development
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो विकास के बड़े-बड़े दावों पर सीधे सवाल खड़े करती है। 1600 मेगावाट का एनटीपीसी गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्लांट, जिसके लिए किसानों ने अपनी उपजाऊ जमीनें इस उम्मीद में सौंप दी थीं कि उनके बच्चों का भविष्य संवरेगा। उन्हें बेहतर अस्पताल, आधुनिक स्कूल और पक्की सड़कें मिलेंगी। दावा तो यह भी था कि एनटीपीसी ने कई गांवों को 'गोद' लेकर उनका कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है। लेकिन ज़मीनी हकीकत इन कागज़ी दावों के बिल्कुल उलट है। आज वही विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण कह रहे हैं कि एनटीपीसी उनके लिए विकास नहीं, बल्कि विनाश लेकर आया है। आइए देखते हैं गाडरवारा के प्रभावित गांवों से ZEE मीडिया की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
लहरिया गागा जाखल रोड पर हादसा: मनरेगा मजदूरों पर तेज कार चढ़ने से मौतें
Lehragaga, Punjab:ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਜਾਖਲ ਰੋਡ ਤੇ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਜਾਖਲ ਰੋਡ ਤੇ ਸੜਕ ਉੱਤੇ ਮਨਰੇਗਾ ਵਰਕਰ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਕੰਮ ਲਗਭਗ 23 ਵਰਕਰ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਮਨਰੇਗਾ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਰਦੜਿਆ ਲਗਭਗ ਅੱਠ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਕਈ ਲੋਕ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ optra ਕਾਰ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਹਾਦਸਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ0
0
Report
संभल में दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली जाएगी दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा。 दुर्गा अष्टमी शोभायात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा रूट छावनी में तब्दील。 सुरक्षा के मद्देनजर शोभायात्रा की जमीन से लेकर आसमान से निगरानी के बंदोबस्त。 पुलिस फोर्स, ड्रोन कैमरों/हाई पावर वाइनों कुलर के साथ ही सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से शोभायात्रा की होगी निगरानी。 ASP सुमित राम केटे ने हाई पॉवर वाइनोकुलर से इलाके का जायजा लिया。 विवादित जामा मस्जिद इलाके में पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रवंध。 संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल तेज。 विवादित जामा मस्जिद से 50 मीटर की दूरी पर होता है शोभायात्रा का समापन。 संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला。0
0
Report
पवन सिंह-ज्योति सिंह के मामले में अदालत ने 3000 रुपये जुर्माना लगाया
Maharajganj, Uttar Pradesh:भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर चर्चा में है... बलिया परिवार न्यायालय में सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उन पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया... इस पूरे मामले में एक तरफ रिश्ते को बचाने की इच्छा जताती ज्योति सिंह हैं, तो दूसरी तरफ तलाक और भरण-पोषण को लेकर चल रही लंबी कानूनी प्रक्रिया... ज्योति सिंह ने अगली सुनवाई की तारीख 12 नवंबर बताई है...अब सबकी नजरें अगली तारीख पर टिकी हैं...0
0
Report
Advertisement
