271002
गोंडा में ग्राम चौपाल के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा
सूबेदार, Uttar Pradesh:गोंडा के विकास खंड गैसड़ी के थारू जनजाति ग्राम महकमपुर में मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील और बलरामपुर डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान मंडलायुक्त ने ग्रामवासियों से बातचीत कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। ग्रामवासियों से खाद्यान्न वितरण, पोषाहार वितरण, स्वास्थ्य योजनाओं, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल, जीरो पॉवर्टी योजना, पेंशन योजना, पीएम आवास योजना और वरासत मामलों पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरमाड़ा में यातायात पुलिस के विरोध में धरना शुरू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग जारी
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर यातायात पुलिस के विरोध में धरना प्रदर्शन सीकर रोड़ पर 14 नम्बर पुलिया के नीचे चल रहा धरना ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर बदसलूकी करने के लगाए आरोप बदसलूकी करने के विरोध में किया जा रहा विरोध प्रदर्शन बड़ी संख्या में लोग और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद एंकर-जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में यातायात पुलिस के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और स्थानीय लोग 14 नंबर पुलिया के नीचे धरने पर बैठे हैं।जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं...प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर बदसलूकी और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी द्वारा वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरना देकर कार्रवाई की मांग की है। धरना स्थल पर स्थिति को देखते हुए पुलिस जाब्ता भी तैनात हैं। फिलहाल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता के प्रयास जारी हैं। बाइट- ट्रांसपोर्टर0
0
Report
SVU arrests Rishu Shri in government tender scam; cash and jewelry worth lakhs recovered
Patna, Bihar:पटना स्थित उनके आवास पर SVU की टीम ने लंबी छापेमारी कार्रवाई की, जिसमें भारी मात्रा में हीरे, सोने और चांदी के जेवरात के साथ लाखों रुपये नकद बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान नोटों के बंडल और कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि रिशु श्री ने कई वरीय अधिकारियों को ‘मैनेज’ कर विभिन्न सरकारी विभागों के टेंडर अपनी कंपनी और करीबी ठेकेदारों को दिलवाए। SVU फिलहाल मामले में पूछताछ कर रही है और बरामद दस्तावेजों के आधार पर बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
वीर सावरकर के आदर्शों से प्रेरित बिहार में शिक्षा-उद्योग का विकास अभियान
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग Sunny मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन... आज देश के किसी बच्चे से पूछिए वीर सावरकर कौन है सबलोग बता देगा... अंग्रेजों ने कई इतिहास को छुपाया का इतिहासकार ने कई बातों को छुपाया... कोई व्यक्ति एक दिन जेल जाता है जीवन भर याद आता है... कोई व्यक्ति 26 से 27 साल तक जेल में यातना सहा हो उसको कैसे कोई भूल सकता है.... आज लोग सोचते हैं अगर निर्माण करेंगे तो राशि की आवश्यकता कहां से होगी... उस दौर में 5. 5 लाख रुपया लगाकर अंग्रेजों ने जेल बनाया.. भारत के स्वतंत्रता सेनानी से वहां मजदूरी करते थे. और जेल का निर्माण कराया... इतिहासकार ने लिखा है उस जेल में जो भी रहे सबसे कष्ट में रहे.... सबने देखा है वीर सावरकर के जीवन के आदर्श को लेकर चर्चा होती है... पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनसे प्रेरणा लेकर काम किया.. इसी प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है... इस country में कांग्रेस वाद के खिलाफ लोकतंत्र पूर्ण रूप से स्थापित करने की बात हुई... तब के प्रधानमंत्री इसलिए सत्ता मे बैठे क्योंकि उन्होंने कहा कि हमने देश को आजाद कराया... जन संघ के लोगों ने कहा हमारे लिए पहले राष्ट्र है तब पार्टी है... भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है पहले भारत को बचाना है तब पार्टी को बताना है और उसके बाद व्यक्ति को बचाना...हम जरूर इस पर रिसर्च करेंगी व्यवस्था खड़ा करेंगे और इसको आगे के दिनों में उनके रिसर्च की जो चीजों को जोड़कर बिहार के एक नौजवान इनसे प्रेरणा दे सके उनकी पूरी रूपरेखा बिहार में स्थापित करने का काम किया जाएगा.... 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना प्रधानमंत्री ने देखा है पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विकसित करने का संकल्प लिया... राज्य में शिक्षा के केंद्र को मजबूत करेंगे... राज्य के 534 ब्लॉक में सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से मॉडल स्कूल बनाया जाएगा.... ऐसी व्यवस्था करनी है जिससे प्राइवेट स्कूल से नाम कटा कर हमारे मॉडल स्कूल में लोग नामांकन करने लगेंगे... जो शॉर्टकट अपनायेगा बेउर जेल जाना पड़ेगा... जल्दी मे अमीर बनना चाहेगा वो जाएगा.. सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति यदि जाती मे रहेगी तो कभी की समृद्धि नहीं आएगा... अपराधी किसी जात का हो 48 घंटे मे पुलिस जवाब देगी... मैंने 2 दिन पहले फैसला लिया कोई सरकारी कर्मी विदेश यात्रा नहीं करेगा बिहार में घूमो बिहार जाइए बिहार का भ्रमण कीजिए... बिहार घूमने के बाद आपको पता चलेगा गौतम बुद्ध महावीर भगवान शिव विष्णु सबलोग यही आए... उद्योग जगत में बाहर से तो लोग आएंगे लेकिन सबसे पहले आपका भरोसा चाहिए आपका विश्वास चाहिए... BIADA के द्वारा लगभग 1100 जगह पर उद्योग चालू करवाना है... जिसमे 800 चालू हो गया है... बिहार की समृद्धि के लिए काम करना है अर्थव्यवस्था को बड़ा करना है...0
0
Report
Advertisement
बीएमसी ने मना किया, गोरेगांव सोसाइटी निवासियों ने बाहर कुर्बानी की जगह तय की
Mumbai, Maharashtra:गोरेगांव पूर्व के सैटेलाइट गार्डन फेज 2 सोसाइटी परिसर में मौजूद मेरीगोल्ड आज़ाद सोसाइटी में कुर्बानी की अनुमति बीएमसी द्वारा नकारे जाने के बाद रहिवासियों ने नया रास्ता अपनाया। सोसाइटी परिसर में कुर्बानी न करते हुए रहिवासी अपने बकरों को स्लॉटर हाउस में कुर्बानी देने के लिए ले गए बीएमसी और पुलिस प्रशासन के निर्देशों के बाद सोसाइटी के भीतर कुर्बानी की प्रक्रिया पूरी तरह टाल दी गई है। रहिवासियों ने सहमति के तहत सोसाइटी परिसर के बाहर निर्धारित जगह पर कुर्बानी करने का निर्णय लिया है।0
0
Report
दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर में वृद्ध महिलाओं की मौत, फोरेंसिक टीम मौके पर
New Delhi, Delhi:दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर के R ब्लॉक में दो बुजुर्ग लेडी मृत हालात में मिली फोरेंसिक की टीम मौके पर है दिल्ली पुलिस का कहना है दोनों महिलाएं बुजुर्ग थी इसमें एक की उम्र 80 साल है, दोनों की बॉडी घर में अलग- अलग जगह पर मिली है कोई एक्सटर्नल इंजरी मार्क बॉडी पर नहीं दिखा है 2 दिन से घर में नौकरानी नहीं आई थी आज जब वह सुबह आई तब उसे बदबू आई, गेट तोड़कर देखा गया तो दो महिलाओं की लाश घर में पड़ी हुई थी पुलिस जांच कर रही है0
0
Report
राष्ट्रीय महिला आयोग की सिफारिश: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए कानून बनाए जाएं
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर अपनी व्यापक रिपोर्ट में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, अभिरक्षा और उत्तराधिकार से संबंधित मुस्लिम व्यक्तिगत कानून को संहिताबद्ध (codified) करने के लिए एक व्यापक कानून बनाने सहित कई सिफारिशें की हैं. Muslim women – byte details हमारे इस्लाम में औरतो को ले कर बहुत सारे नियमो का उल्लेख है , हर तरह के नियम है , जिसमे महिलाओ को आज़ादी मिलती है फॉर भी सरकार जो भी नियम लाएगी हमें उम्मीद है की वो हमारी भलाई के लिए होगा0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में ईद पोस्टर पर गाय फोटो से हिंदू संगठन का थाने में हंगामा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर में हिंदू संगठन का थाने में हंगामा, ईद पोस्टर में गाय फोटो होने से गुस्से में हिंदू संगठन, बजरंग दल ने थाने पहुंचकर जताया भारी विरोध, स्कूल प्रबंधन पर भावनाएं आहत करने का लगा आरोप, पोस्टर वायरल होते ही क्षेत्रभर में स्कूल के प्रति गुस्सा, स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज कर कार्यवाही की हुई मांग, पुलिस तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई में जुटी, मीरापुर के शिखर शिक्षा सदन सीनियर स्कूल का मामला।0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का जनसंख्या पर बयान, गाय सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना
Fatehpur, Uttar Pradesh:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान सत्ता में नाकाबिल लोग बैठे है, जो ज्यादा बच्चे पैदा होने पर उनको काम नहीं दे पाएंगे, जनसंख्या अच्छी बात है, जितना भगवान बढ़ाए उतना अच्छा गोरक्ष पीठ वाले महंत के समय में हो रही गौ हत्याएं, गाय को नहीं मिल रहा न्याय, मुख्यमंत्री कैमरे के सामने बोलते है गाय सुरक्षित है बीजेपी के प्रचार में जनता फंस जाती है, गाय के बारे में सच्चाई बोलने वालों के मुंह बंद किए जा रहे है प्रदेश की सभी विधानसभाओं में निकाल रहे है गोविष्ट यात्रा, आज सदर विधानसभा के तांबेश्वर मंदिर में लोगों को किया संबोधित बाइट- अविमुक्तेक्श्वरानंद, शंकराचार्य0
0
Report
दौसा: बाइक चोरी के शक पर युवक पेड़ से बाँध दिया गया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लोगो ने बाइक चोरी के शक में धूम एक युवक को पकड़ा लोगो ने युवक को पेड़ के बांध पुलिस को दी सूचना बांदीकुई के पंडितापुरा रोड़ का मामला सूचना पर बसवा पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने युवक को पेड़ से खोलकर लिया कस्टडी में अब पुलिस जांच के बाद साफ होगा युवक वाहन चोर या कोई ओर हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में युवक को मान रही नशेड़ी दौसा जिले के बासवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा रोड पर एक अनजान युवक के घूमने पर लोगों ने उसे बाइक चोर समझकर पकड़ लिया और रस्सी से पेड़ के बांध दिया उसके बाद लोगों ने बसवा पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बंधे हुए युवक को खोलकर अपनी कस्टडी में लिया जिसे लेकर थाने के लिए रवाना हुई युवक बाइक चोर है या कोई और यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया युवक को नशेड़ी मान रही है अब जांच के बाद ही पूरा मामला साफ होगा0
0
Report
Advertisement
रामकुमार तोपो के समर्थकों ने नायब तहसीलदार से मारपीट, पूर्व मंत्री ने कहा अन्याय
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नायब तहसीलदार को एसडीएम के सामने पीटना सरासर अन्याय है। प्रदेश में विष्णु देव साय का सुशासन चल रहा है, और अधिकारी पीटा रहे हैं। इस मारपीट में विधायक का नाम सामने आना बेहद आपत्तिजनक हैं। जनप्रतिनिधि इस तरह से मारपीट करना शोभा नहीं देता हैं। अगर अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, तो सस्पेंड कीजिए ट्रांसफर कीजिए यह कौन सा तरीका है, कि अपने समर्थकों के साथ सिंघम स्टाइल में अधिकारियों के साथ मारपीट करना। यह पहली घटना।0
0
Report
एटा में पुरानी रंजिश के कारण गोली लगने से अजय कुमार अस्पताल में भर्ती
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया एटा मेडिकल कॉलेज में एडमिट, बताया जा रहा है कि घायल के बहन और भांजे को आरोपियों ने रंजिश के चलते घेर लिया था, उसे बचाने गए तब आरोपियों ने घेर कर घायल अजय कुमार की दाहिनी टांग में मारी गोली, गोली लगने से घायल गिर गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ले जाकर उपचार हेतु एटा मेडिकल कॉलेज में कराया एडमिट, थाना पिलुआ क्षेत्र के नयाबांस भदवास का पूरा मामला।0
0
Report
आगरा में बकरीद पर भाईचारे की मिसाल, ताज महल में मुफ्त प्रवेश से भीड़
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में बकरीद पर अमन-चैन और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। ताजमहल की शाही मस्जिद समेत 440 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश में शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। महापंचायत ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द मजबूत करने का संदेश दिया。 ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक पर्यटकों को फ्री एंट्री दी गई。 देशी-विदेशी पर्यटकों ने मुफ्त प्रवेश का लाभ उठाकर ताज का दीदार किया。 मुख्य गुंबद देखने के लिए 200 रुपये का टिकट अनिवार्य रहा。 बकरीद को लेकर बाजारों में देर रात तक रौनक और मस्जिदों में भारी भीड़ रही。 सुरक्षा के लिए पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी।0
0
Report
Advertisement
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने परतावल ईदगाह का किया निरीक्षण
Shyam Deurawa, Uttar Pradesh:महराजगंज। ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल स्थित प्रमुख ईदगाह एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर, नमाज स्थल, पार्किंग व्यवस्था तथा आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है, इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी श्यामदेउरवा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
देहरादून में CM धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका का विमोचन किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय सभागार में सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया।0
0
Report
राजस्थान में दूरी के नाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं; मल्टी-लेयर टैक्सिंग पर बहस
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल-जयपुर राजस्थान में पेट्रोल-डीजल अब सिर्फ कच्चे तेल के दाम से नहीं, बल्कि तेल कंपनियों के दूरी वाले गणित से भी महंगा हो रहा है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए लीटर है, लेकिन दौसा पहुंचते ही यही पेट्रोल 113.49 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 97.78 से बढ़कर 98.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच जाता है। सवाल ये है कि क्या इतनी छोटी दूरी तय करते ही ईंधन की कीमतें बदल जानी चाहिए....दरअसल तेल कंपनियां रिफाइनरी ट्रांसफर प्राइस, राउंड ट्रिप डिस्टेंस और फ्री डिलीवरी जोन जैसे फार्मूलों के नाम पर अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट कॉस्ट जोड़ रही हैं। यानी शहर की सीमा खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नया चार्ज जुड़ जाता है। इसका असर सबसे ज्यादा सीमावर्ती, ग्रामीण और दूरस्थ जिलों पर पड़ रहा है। 11 जिलों में पेट्रोल 114 पार, डीजल भी 100 की चौखट पर प्रदेश के 11 जिलों में पेट्रोल 114 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। चूरू में सबसे महंगा पेट्रोल 114.90 रुपए लीटर बिक रहा है। बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, नागौर, झुंझुनूं जैसे जिलों में भी कीमतें 114 रुपए के आसपास हैं। डीजल भी 99 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और कई जिलों में 100 रुपए छूने की स्थिति में है। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों ने बड़े शहरों के आसपास के पंपों को ही फ्री डिलीवरी जोन में रखा है। जैसे ही शहर की सीमा खत्म होती है, ट्रांसपोर्ट चार्ज जोड़ दिया जाता है। यानी उपभोक्ता बेस प्राइस, एक्साइस ड्यूटी, वैट और रोड सेस देने के बाद भी दूरी के नाम पर अलग से भुगतान कर रहा है। आर्थिक जानकार इसे मल्टी लेयर टैक्सेशन और मल्टी लेयर प्राइसिंग बता रहे हैं। तेल महंगा…राज्य सरकार की कमाई भी तेज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें राज्य सरकार के लिए भी अतिरिक्त कमाई का जरिया बन रही हैं…क्योंकि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर प्रतिशत आधारित वैट लागू है…ऐसे में जैसे-जैसे बेस प्राइस बढ़ता है…वैसे-वैसे सरकार की टैक्स कमाई भी अपने आप बढ़ जाती है…पिछले 12 दिनों में पेट्रोल 7 रुपए 94 पैसे और डीजल 7 रुपए 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है…इसके साथ ही पेट्रोल पर सरकार को मिलने वाला टैक्स 24 रुपए 62 पैसे से बढ़कर 26 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर हो गया…जबकि डीजल पर वैट और रोड सेस मिलाकर टैक्स 14 रुपए 79 पैसे से बढ़कर 15 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया…यानी सिर्फ 12 दिनों में सरकार की कमाई पेट्रोल पर 1 रुपए 89 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई…सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में रोजाना करीब 1 करोड़ लीटर पेट्रोल और 2 करोड़ 60 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है…ऐसे में कीमतें बढ़ने के बाद राज्य सरकार को हर दिन करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए की अतिरिक्त वैट आय हो रही है…जिसमें पेट्रोल से 1 करोड़ 89 लाख और डीजल से 2 करोड़ 91 लाख रुपए की अतिरिक्त कमाई शामिल है…विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल महंगा होने का सीधा असर माल भाड़े पर पड़ेगा…और फिर फल-सब्जियों से लेकर दूध और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी होंगी…ऐसे में अब मांग उठ रही है कि प्रतिशत आधारित वैट की जगह फिक्स टैक्स मॉडल लागू किया जाए…ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने पर टैक्स अपने आप ना बढ़े…और जनता को राहत मिल सके… डीजल महंगा…तो हर चीज महंगी डीजल की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। मालभाड़ा बढ़ने से फल-सब्जी, दूध और रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होंगी। यानी ट्रांसपोर्ट कॉस्ट सीधे आम आदमी की थाली तक पहुंचेगी। आर्थिक विशेषज्ञों का सुझाव है कि पेट्रोल-डीजल पर प्रतिशत आधारित वैट हटाकर फिक्स टैक्स मॉडल लागू किया जाए। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार या बेस प्राइस बढ़ने पर टैक्स अपने आप नहीं बढ़ेगा और जनता को राहत मिल सकेगी। इन 11 जिलों में पेट्रोल के दाम 114 रूपए और डीजल के दाम 99 पार जिले का नाम:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::पेट्रोल::::::::::::::::::::::::::::::::::::::डीजल चूरू:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.90 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.52 रूपए बाडमेर::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.31 रूपे बांसवाडा:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.22 रूपए बीकानेर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.14 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए डूंगरपुर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए हनुमानगढ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.30 रूपए झुंझुनूं::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.27 रूपए जैसलमेर:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.31 रूपए नागौर::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::114.16 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.15 रूपए सवाईमाधोपुर:::::::::::::::::::::::::::::114.16 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.19 रूपए श्रीगंगानगर:::::::::::::::::::::::::::::::::114.15 रूपए:::::::::::::::::::::::::99.29 रूपए0
0
Report
Advertisement
