271503
धोबहाराय पुलिस ने शान्ति भंग करने के आरोप में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Bangawan, Uttar Pradesh:गोंडा-शनिवार को धोबहाराय चौकी की पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है.चौकी प्रभारी अखिलेश राही ने बताया कि चौकी क्षेत्र के लोहारन पुरवा गांव के अशर्फीलाल पुत्र ईश्वर नाथ व कोलाई गौतम पुत्र हरिराम को गांव में शांति भंग करने के आरोप में न्यायालय भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल,पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला
Ghazipur, Uttar Pradesh:देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों को लेकर अब सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम-एसपी कार्यालय के पास कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम मंत्री देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर सांकेतिक गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे रखकर विरोध जताया। बता दें कि गाजीपुर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सरजू पाण्डेय पार्क से जुलूस निकाला गया, जो डीएम-एसपी कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़साहत हुसैन बाबू, पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे सिर पर रखकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोलियम मंत्री को बर्खास्त करने और पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि तेल के दाम नहीं बढ़े हैं, फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी। कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। वहीं पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी सरकार को जादुई सरकार तक बता दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से पेट्रोलियम पदार्थों की कम खपत की अपील कर रही है, जबकि असली जरूरत कीमतों पर नियंत्रण की है। अगर मोदी जी झाड़ू उठा लें तो उनके अंधभक्त भी झाड़ू उठाने लगेंगे। ये जादुई सरकार है।0
0
Report
पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी: जोधपुर समेत कई जिलों में तापमान 44-45°C
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सहित पूरे पश्चिम राजस्थान में सूर्य देव का प्रकोप इन दिनों लोगों के हाल बेहाल कर रहा है। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी सहित पूरे मारवाड़ में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों का तापमान 44 डिग्री है तो कई जिलों का तापमान 45 डिग्री पार होने लगा है। ऐसे में जोधपुर में पत्थरों की वजह से एक बार गर्म होने के बाद ठंडा होने में समय लगता है, वही रेतीले धोरे की रेत गर्म होने के बाद चलने वाली लू से आमजन हीटवेव की चपेट में आ सकता है। कभी-कभार Western Disturbance के चलते एक-दो डिग्री तापमान में गिरावट होती है, लेकिन उसके बाद तापमान एवं सूर्य देव की प्रचंडता ज्यादा हो जाती है जिससे आमजन जीवन के हाल बेहला हो रहे हैं।0
0
Report
कासमी के बयान पर इमाम का रिएक्शन: नियम जल्द लागू, भारतवासियों के लिए बाध्यता
Noida, Uttar Pradesh:जलपाईगुड़ी के बजरा पाड़ा मस्जिद के इमाम का कासमी के बयान पर रिएक्शन- सही कहा है कासमी साहब ने लेकिन हम भारत के नागरिक हैं तो नियम तो मानना पड़ेगा थोड़ा प्रॉब्लम होगा...फटाक से नियम लागू होगा तो...लेकिन कोई बात नहीं0
0
Report
Advertisement
मौलाना बदरुद्दीन अजमल की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:एआईयूडीएफ और राज्यसभा के अध्यक्ष और विधायक मौलाना बदरुद्दीन अजमल गंभीर रूप से बीमार हैं। मौलाना बदरुद्दीन अजमल को मुंबई के जाचलक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका 21 तारीख को हज पर जाना तय था। परंतु अभी उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक है0
0
Report
दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेज हीटवेव, तापमान 45°C तक पहुंचने की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुँच गया है, दिल्ली के आयानगर में अधिकतम टेंपरेचर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाके में 42.8 डिग्री सेल्सियस। लोधी रोड पर 42 डिग्री। सफदरजंग में 4.9 डिग्री, पालम में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग का अनुमान है की दिल्ली हरियाणा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में 20 से 22 मई तक भीषण गर्मी पड़ सकती है, दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को काफी परेशान कर सकती हैं यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी पिछले सालों की तुलना में ज्यादा असर दिखा सकती है। वही मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।0
0
Report
दिल्ली में हीटवेव जारी, 45°C तापमान; लोग पानी, छाया और गन्ने का जूस ले रहे
Noida, Uttar Pradesh:देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त गर्मी से बेहाल है पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है, इस बीच लोग अब घरों से बाहर निकलते वक्त या तो अपने मुंह पर कपड़ा बांध रहे हैं, छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही खुद को पानी की कमी से बचाने के लिए गन्ने के जूस या प्याऊ का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में फिलहाल दिल्ली वाले परेशान है और मौसम उन्हें किसी भी तरह से राहत देने भी नहीं वाला दरअसल आईएमडी की माने तो दिल्ली में अभी गर्मी का यह कहर जारी रहने वाला है कुछ दिनों में लू चलने की भी संभावना है और जिस तरह की स्थिति बनी हुई है उसमें कई इलाकों में लू चल भी रही है0
0
Report
Advertisement
आंधी-बारिश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान की छत उड़ाई, परिवार सपना टूट गया
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के गारपा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे एक मकान को पिछले सप्ताह आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन मकान की सीमेंट सीट की छत उड़ गई, जिससे हितग्राही हड़वे राम को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना के बाद उसका आशियाना अधूरा रह गया है और अब उसे मकान पूरा करने की चिंता सताने लगी है। जानकारी के अनुसार, हड़वे राम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनवा रहा था। गांव में लंबे समय से पक्के घर का सपना देख रहे हड़वे राम ने सरकारी सहायता से निर्माण कार्य शुरू कराया था। लेकिन बीते सप्ताह क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते मकान की छत पूरी तरह उड़ गई और निर्माण सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से हड़वे राम काफी परेशान है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह दोबारा छत बनवाने में असमर्थ नजर आ रहा है। उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता और नुकसान की भरपाइ की मांग की है ताकि उसका अधूरा मकान फिर से बन सके और परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके। हड़वे राम, पीड़ित हितग्राही सन्नू राम, सरपंच गारपा0
0
Report
लखनऊ के दारुल उलूम फिरंगी महल में बकरीद हेल्पलाइन शुरू, सवाल पूछें
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में बकरीद को लेकर फिरंगी महल की हेल्पलाइन शुरू बकरीद यानी ईद-उल-अजहा को लेकर लखनऊ के दारुल उलूम फिरंगी महल में हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। इस हेल्पलाइन के जरिए लोग बकरीद, कुर्बानी और नमाज़ से जुड़े अपने सवाल पूछ सकेंगे इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बकरीद की तैयारियों और जरूरी एडवाइजरी को लेकर जानकारी दी लखनऊ के दारुल उलूम फिरंगी महल में बकरीद को लेकर हेल्पलाइन शुरू की गई है। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लोग 9415023970, 9335929670 और 7007705774 नंबरों पर कॉल कर अपने सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि पूरे देश में 28 मई को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुर्बानी 28, 29 और 30 मई तक की जा सकेगी मौलाना ने बताया कि बकरीद की नमाज़ सुबह 10 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि समय से ईदगाह पहुंचे हैं और अपनी गाड़ियों को तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें जो शरई और कानूनी तौर पर जायज हों। जिन जानवरों की कुर्बानी पर कानूनी रोक है उनकी कुर्बानी न करें। साथ ही कुर्बानी के गोश्त और अवशेष खुले में न फेंकने की भी अपील की गई है ताकि साफ-सफाई बनी रहे। कई लोगों ने नंबर पर कॉल कर कर बकरी से जुड़े सवाल देखिए इसके जवाब मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने दिये0
0
Report
दुर्ग नगर निगम घेराव: कांग्रेस ने वादा खिलाफी के विरोध में बड़ा प्रदर्शन
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कांग्रेस ने दुर्ग नगर निगम का घेराव किया है सैकड़ो कार्यकर्ताओं और आम लोगो के साथ कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम पर तमाम वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया कोंग्रेस का आरोप है कि शहर सरकार मस्त है और आम जनता त्रस्त है शहर के 60 वार्डो में भारी समस्या है तो वही महापौर सिर्फ एसी कमरे में बैठकर अधिकारियों को चमकाने और धमकाने का कार्य कर रही है शहर में कचरे की भारी समस्या है निगम कर्मियो को समय पर तनख्वाह नही मिल रही तो वही नगर निगम के तमाम विभागों में जमकर भ्रष्टाचार भी हो रहा है लेकिन बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार सिर्फ और सिर्फ फोटो खिंचाने में मस्त है इतना ही नही शहर सरकार को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन फिर भी कोई हल नही निकला इसलिए आज सोई हुई निगम की शहर सरकार को जगाने कर लिए आज जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया है अगर अब भी शहर सरकार नही जागी तो कोंग्रेस और भी उग्र प्रदर्शन करेगी.0
0
Report
Advertisement
सीएम के साथ मंत्री भी मेट्रो से पहुंचे, मेरा भारत मेरा योगदान का असर
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता आज सुबह अपने आधिकारिक निवास, मुख्यमंत्री जन सेवा सदन, सिविल लाइनों से पैदल चलकर माननीय उपराज्यपाल के लोक निवास में बैठक के लिए पहुंचीं। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता कश्मीरी गेट स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं。 आईटीओ से, उन्होंने दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए फीडर बस ली。 इस यात्रा के दौरान माननीय मंत्री श्री प्रवेश वर्मा और श्री रविन्द्र इंद्राज भी उनके साथ थे。 यह पहल ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ के तहत सार्वजनिक परिवहन, ईंधन संरक्षण और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देती है。 मुख्यमंत्री की आह्वान पर, आज, दिल्ली सरकार के माननीय मंत्री, अधिकारियों ने मेट्रो एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया और अपने अपने कार्यालय पहुँचे।0
0
Report
तहसील कार्यालय रायगढ़ में ग्रामीण की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय मौत
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग तहसील कार्यालय आए ग्रामीण की अचानक बिगड़ी तबियत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत घरेलू काम से तहसील कार्यालय रायगढ़ आए था मृतक हार्ट अटैक, या लू मौत की जताया जा रहा आशंका0
0
Report
शराबी ड्राइवरों पर पुलिस का शिकंजा,16 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए गाजीपुर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। बिरनो टोल प्लाजा पर चलाए गए मेगा चेकिंग अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर 16 शराबी चालकों को पकड़ा, जबकि 190 वाहनों का चालान कर करीब 4 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रेशर हॉर्न और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है । अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के निर्देश पर बिरनो टोल प्लाजा पर आठ लेनों में बैरीकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रोडवेज बसों, भारी वाहनों, चार पहिया और दो पहिया वाहनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। अभियान में पुलिस, आरटीओ और यातायात विभाग की संयुक्त टीमें मौजूद रहीं। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान 16 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई की गई। वहीं तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 22 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगाने के आरोप में चालान किया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और दस्तावेजों की कमी समेत अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले 152 वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। इस पूरे अभियान के दौरान कुल 190 वाहनों का चालान करते हुए 4 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।0
0
Report
Advertisement
सहरसा में PNG गैस सेवा शुरू, एलपीजी से सस्ता व सुरक्षित विकल्प उपलब्ध
Saharsa, Bihar:एक ओर जहाँ वैश्विक स्तर पर LPG घरेलू गैस को लेकर समस्या बनी हुई है तो वहीं बिहार के सहरसा जिले में LPG गैस की समस्या से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है. इसको लेकर आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 16 में PNG यानी कि पाइप्ड नेचुरल गैस सेवा का आज जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शुभारंभ किया. जिलाधिकारी ने घर के किचन में गैस चूल्हा जलाकर इसका शुभारम्भ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सेवा से पारंपरिक रसोई गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और लोगों को सस्ता, सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल ईंधन उपलब्ध होगा. जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल नगर निगम के आठ वार्डों में PNG सेवा शुरू की गई है. जिला प्रशासन और Indian Oil Corporation की ओर से मिशन मोड में काम चल रहा है, ताकि अगले एक माह के भीतर शहर के सभी वार्डों तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि PNG गैस उच्च ईंधन क्षमता वाली है और एलपीजी की तुलना में अधिक सुविधाजनक विकल्प साबित होगी. इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग और वितरण की परेशानी से भी राहत मिलेगी. वहीं PNG गैस की सुविधा मिलने से लोगों के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.0
0
Report
कोटा के एमबीएस अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट; रेजिडेंट डॉक्टरों ने जारी किया बहिष्कार
Kota, Rajasthan:कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज के परिजनों द्वारा रेजिडेंट्स डॉक्टर से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की पूरी नहीं होने पर आज से रेजिडेंट्स डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर उतर गए है रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन कोटा (RDA) ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की रेजिडेंट्स का कहना है कि जबतक मांग पूरी नहीं होगी तकतक आईपीडी व ओपीडी का बहिष्कार रहेगा इमरजेंसी में रेजीडेंट डॉक्टर काम करेंगे0
0
Report
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: स्वास्थ्य व सेवाओं के कैंप शुरू
Mumbai, Maharashtra:आज जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार,आरा में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। इस उत्सव के तहत दिनांक 18.05.2026 से 25.05.2026 तक जनभागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत भोजपुर जिलान्तर्गत अनु० जनजाति बहुलता वाले बिहियाँ एवं शाहपुर प्रखंड के 21 पंचायतों के 34 गाँव में निवास करने वाले 670 अनु० जनजाति परिवारो के कुल 4810 लागो को सरकारी योजनाओं से पूर्णतः अच्छादित किया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अनु० जनजाति के लोगों को जागरूक करना, सरकारी योजनाओं का लाभ/प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना, वृक्षारोपण करना तथा स्वास्थ्य कैम्प लगाकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि दिनांक-19.05.2026 से 25.05.2026 तक सभी पूर्व से चिन्हित आदि सेवा केन्द्रों पर कैम्प लगाकर Entitlement वितरण किया जाए एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं से वंचित जनजातीय समूह के लोगो से आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करे। साथ ही सभी आदि सेवा केन्द्रों पर मेडिकल कैम्प लगाकर स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। अभियान के तहत दिनांक-21.05.2026 से 23.05.2026 तक जनसुनवाई के माध्यम से जनजाति समूह के लोगों से प्राप्त समस्याओं पर जनसुनवाई आयोजित की जायेगी तथा उनका त्वरित निष्पादन कराया जायेगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर ,सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला/अनुमण्डल/प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
