271504
संगीतमयी श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु, प्रवाचक ने सुनाया राम केवट संवाद
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम गुरुसडी में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा आयोजन में काफी संख्या में श्रोताओं की भीड़ जुटी। कथा प्रवाचक उदासीन महराज ने राम केवट प्रसंग सुनते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन ही एक सीख है। मर्यादा की राह पर चलते हुए भगवान राम ने समाज को सत्य, दया, करुणा, धर्म और कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया। आयोजक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। विजय बहादुर सिंह, कुंवर बहादुर, गोरखनाथ सिंह आदि शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास की नई भूमिका
Ayodhya, Uttar Pradesh:महन्त दिनेंद्र दास - ट्रस्टी राम मंदिर0
0
Report
दिल्ली: वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर दान मामले पर बैठक
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Alok Kumar (International President, VHP) on Ram Temple Donation Case meeting0
0
Report
जमुई पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में बालू माफिया मंटू यादव को गिरफ्तार किया
Jamui, Bihar:जमुई पुलिस ने अवैध हथियारों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी कुख्यात बालू माफिया मंटू यादव के घर पर देर रात छापेमारी कर पुलिस ने एक देसी राइफल, एक पिस्टल और 11 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मंटू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। सोमवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर निवासी मंटू यादव ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद टाउन थाना पुलिस ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि विशेष छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक देसी राइफल, एक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद मंटू यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मंटू यादव कोई नया अपराधी नहीं है। उसके विरुद्ध टाउन थाना में बालू तस्करी, पुलिस टीम पर हमला, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और उसके आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। विश्वजीत दयाल ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत की गई है। अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों तथा संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
बोकारो के काला पत्थर में 9.31 करोड़ का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिलान्यास
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के काला पत्थर में बनेगा 9.31 करोड़ का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विधायक श्वेता सिंह ने किया शिलान्यास, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात। बतातें चले कि बोकारो जिले के खिलाड़ियों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। चास प्रखंड अंतर्गत काला पत्थर पंचायत में मुफस्सिल थाना के पीछे बोकारो के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में करीब 2.5 एकड़ भूमि पर 9.31 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेलों की आधुनिक सुविधाएं होंगी। साथ ही swimming pool, meditation center और कैफेटेरिया की भी व्यवस्था की जाएगी। परियोजना के दूसरे चरण में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी। शिलान्यास के अवसर पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस कॉम्प्लेक्स से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी होगी, जिससे आसपास के गांवों के विकास को गति मिलेगी। बोकारो जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि परिसर में विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधा होगी, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। स्थानीय खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में इतना बड़ा खेल परिसर बनना गर्व की बात है। अब उन्हें बेहतर अभ्यास के अवसर मिलेगा।0
0
Report
रामरित मानस: काक भुसुंडी के हार के वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:रामरित मानस काक भुसुंडी और हार के वीडियो0
0
Report
कानपुर के प्राथमिक स्कूल में स्मार्ट क्लास से शिक्षा की नई क्रांति शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:लोकसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परमट में शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में विद्यालय में नए कक्षा कक्ष और स्मार्ट क्लास के निर्माण का शिलान्यास किया गया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विद्यालय के होनहार छात्र कु. शिवांशु को बनाया गया, जिसे "भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक" बताते हुए सम्मानित किया गया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि स्मार्ट क्लास बनने से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाई का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, क्योंकि हर बच्चा देश का भविष्य है और वही राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इस पहल से विद्यालय के छात्रों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के औंग में पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जलाने की कोशिश
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पतियों पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मलवां थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात के बाद अब औंग थाना क्षेत्र से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में पत्नी पर अपने ही पति की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक पति संजीव तिवारी हलवाई का काम करता है, जब वह काम से वापस घर लौटा जैसे ही घर के अंदर घुसे वैसे पत्नी रन्नो देवी ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया और फिर पति संजीव तिवारी को चारपाई में बांध दिया और फिर उसके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसके शरीर में बिजली का करंट भी लगाया गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो संजीव तिवारी चारपाई पर बंधे हुए तड़पते मिले और उनके शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था। परिजनों ने तत्काल बिजली का तार हटाकर उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से कानपुर भेज दिया गया है, फिलहाल घायल पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है, बतादेंकि इससे पहले 26 जून को मलवां थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गांव में पत्नी ने कथित तौर पर पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसमें पति की मौत हो गई थी, और अब औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में सामने आई इस दूसरी घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है और लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों ने लोगों को भी चिंता में डाल दिया है।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक में इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन अंतरिम महामंत्री
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में आज राम जन्मभूमि ट्रस्ट की एक बड़ी बैठक हुई जिसमें अनिल मिश्रा और चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किया गया। गोपाल राव को आमंत्रित सदस्य के पद से हटा दिया गया। इसके साथ ही साथ बैठक अगली 22 जुलाई को होगी जिसमें कई फैसले लिए जाएंगे फिलहाल कृष्ण मोहन को तब तक अंतरिम महामंत्री बना दिया गया है इसके साथ ही साथ तीन सदस्य कमेटी का गठन भी किया गया है जो ट्रस्ट को नए सदस्यों के नाम पर पैनल बनाकर तीन लोगों का देगा वाक थ्रू बैठक स्थल के बाहर से0
0
Report
राम जन्मभूमि न्यास-ट्रस्ट की बैठक नृत्य गोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की एक बैठक आज न्यास के अध्यक्ष पूज्य नृत्य गोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद जारी वक्तव्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) की एक बैठक आज ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य नृत्य गोपाल दासजी महाराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद यह बयान जारी किया गया।0
0
Report
Advertisement
यूपी कैडर के IPS सुजीत पांडे SVPNPA के निदेशक नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:यूपी कैडर के IPS सुजीत पांडे, SVPNPA (सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी) के डायरेक्टर नियुक्त किए गए। अभी यूपी में DG फायर है सुजीत पांडेय0
0
Report
जालौन-उरई मार्ग पर तेज रफ्तार कारों की टक्कर, कार सवार सुरक्षित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में उरई-जालौन मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने कार में मारी टक्कर, आगे चल रही कार में पीछे से तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों कारें आपस मे टकराने से हुई क्षतिग्रस्त, हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार लोग, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन उरई मार्ग स्थित बोहदपुरा के पास का हादसा।0
0
Report
जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी करने की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:यूपी में एक और शहर की पहचान बदलने का रास्ता साफ हो गया है.. अब जलालाबाद को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा.. केंद्र की अनुमति के बाद योगी कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.... लेकिन अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद जलालाबाद की पहचान आधिकारिक तौर पर परशुरामपुरी के रूप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ गई है0
0
Report
Advertisement
रायबरेली: ईएनटी सर्जन पर लापरवाही, 9 वर्षीय बच्ची कोमा—जांच कमेटी गठित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में ईएनटी सर्जन पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगा है। ईएनटी सर्जन डॉक्टर अमित ने 29 जून को अपने निजी हॉस्पिटल शाश्वट नर्सिंग होम में नौ वर्षीय बालिका के टॉन्सिल्स का ऑपरेशन किया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही हुई जिसके चलते उनकी बच्ची कोमा में चली गई और लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित पिता शरद कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि 29 जून को भर्ती कराई गई उनकी 9 वर्षीय बेटी शिवानी सिंह की 30 जून को ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ गई। उनका कहना है कि बच्ची को समय पर उचित उपचार और आपातकालीन सुविधाएं नहीं मिलीं, जिसके बाद उसे लखनऊ के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह कोमा की स्थिति में भर्ती है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।0
0
Report
श्री राम मंदिर ट्रस्ट मीटिंग: इस्तीफा स्वीकार, Champat Rai व Anil Mishra के पद
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALOK KUMAR (VHP) ON SHRI RAM TEMPLE TRUST MEETING / RESIGNATIONS OF CHAMPAT RAI (GENERAL SECRETARY) AND ANIL MISHRA (TRUSTEE) HAVE BEEN ACCEPTED जो चम्पत जी ने और अनिल जी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है कृष्णराओ जी को सौंपी गई है वो बाद में देखेंगे की क्या करेंगे इसके लिए CEO भी होनी चाहिए जिसने भी जो भी वास्तु दान की थी वो सब सुरक्षित है और जिनके सामान थे उनके वापस ले सकते है चांदी को गला दिया गया बहुत सरे लोग आरोप लगा रहे हैं उनके पास कोई दस्तावेज़ होंगे , उन्हें SIT को आकर रिपोर्ट करना चाहिए दुष्प्रचार से प्रभाहित होने के बावजूद भक्तो का आना कम नहीं हुआ है0
0
Report
हमीरपुर में वर्दीधारी दरोगा का एक और कारनामा आया सामने,सरकारी डॉक्टर को दरोगा ने दे डाली धमकी,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- हमीरपुर में वर्दीधारी दरोगा का एक और कारनामा आया सामने, पुलिस के द्वारा मारपीट और चोरी के बाद चिकित्सक को धमकाने का एक और वीडियो वायरल, भगवान का रूप कहे जाने वाले सरकारी डॉक्टर को दरोगा ने दे डाली धमकी, सुमेरपुर थाने में तैनात दरोगा सुरेन्द्र यादव ने सुमेरपुर PHC में तैनात चिकित्सक के ऊपर मुकदमा लिखने की दी धमकी, मरीजों को देख रहे डॉक्टर से जबरियन कागज बनवाने का दरोगा बना रहा था दबाव, किया अभद्रता, दरोगा सुरेन्द्र यादव के द्वारा चिकित्सक को धमकाने व बत्तमीजी का वीडियो वायरल, कस्बे के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
