271504
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली हर्षोल्लास से मनाई गई
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के सूकरखेत, भौरीगंज, नारायणपुर, साल समेत कई स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। भाजपा अवध क्षेत्र के मुकेश वैश्य ने बताया कि इस दिन 11 सौ दीपों को एक साथ प्रज्वलित कर देव दीपावली का आयोजन किया गया। महिला-पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस समारोह में भाग लिया। इसके साथ ही सरयू तट पर विधिपूर्वक सरयू मैया की पूजा अर्चना की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरजपुर कोर्ट ने 4 आरोपियों को दोषी पाया; सजा 8 अक्टूबर को घोषित होगी.
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर कोर्ट ने 4 आरोपियों को दोषी पाया; सजा 8 अक्टूबर को घोषित होगी.0
0
Report
सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों में तेजी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों का दौरा कर विस्थापित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और सुरक्षित पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के त्वरित आकलन और पीड़ितों को तत्काल उचित मुआवजा व वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।0
0
Report
आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से दीपक चाहर के तीन बैट चोरी, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी चोरी हुए तीनों बैट प्लेयर एडिशन के बताए जा रहे हैं: दीपक के द्वारा तीनों बैट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई। घटना के बाद दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया वीडियो में दीपक ने चोर से बैट वापस करने की अपील की दीपक ने कहा- बैट की कीमत का शायद चोर को अंदाजा नहीं बैट वापस करने पर पैसे देने की बात भी कही अब तक दीपक का वीडियो करीब 70 लाख लोग देख चुके है शास्त्रीपुरम ग्राउंड से बैट चोरी का मामला चर्चा में, जिसका वीडियो वायरल हुआ है0
0
Report
Advertisement
CBRI के साथ सहयोग से वसुधारा झील में अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राज्य सरकार और CBRI यानी सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट वसुधारा झील में निरंतर निगरानी रखने के साथ ही वहां अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने के लिए मंगलवार को देहरादून से टीम रवाना होगी। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 10 से 12 दिन तक यह सेटअप तैयार किया जाएगा। Cbri के साथ वाडिया इंस्टीट्यूट, SDRF, NDRF और आईटीबीपी का एक ग्रुप जाएगे। सोमवार को सभी स्टेकहोल्डर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समन्वय बना है। यह वार्निंग सिस्टम से झील में सभी प्रकार की गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी , जिससे भविष्य की आपदा को रोका जा सके।0
0
Report
झांसी के गणेश भंडारे में दबंग ने कमेटी के सदस्यों पर हमला, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। चमनगंज इलाके में गणेश महोत्सव के बाद चल रहे भंडारे के दौरान बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। दबंग युवक ने अपने साथियों को बुलाकर भंडारा कमेटी के सदस्यों को बेरहमी से पीट दिया। घूंसों और थप्पड़ों से एक युवक को इतना पीटा की उसके कपड़े तक फट गए। पीड़ित पक्ष ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वी/ओ.1- दरअसल गणेश महोत्सव के समापन के बाद आयोजक कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। भंडारा स्थल पर भीड़ थी और लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसी दौरान एक दबंग किस्म का युवक बाइक लेकर भंडारा स्थल से निकलने लगा। कमेटी के लोगों ने उसे भीड़ होने की वजह से बाइक सवार को दूसरी तरह से निकलने को कहा। इसी बात पर युवक भड़क गया और आयोजकों से गाली-गलौज और विवाद करने लगा।देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद दबंग युवक ने फोन करके अपने 8 से 10 साथियों को मौके पर बुला लिया। फिर भंडारा स्थल पर ही कमेटी के सदस्यों पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग एक युवक को घेर कर घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक को इतना मारा गया कि उसके कपड़े तक फट गए। वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन दबंग उसे पीटते रहे। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे। वहीं मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है।0
0
Report
सेवा संकल्प यात्रा पलवल पहुँची, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
Palwal, Haryana:सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा आज पलवल पहुंची। पलवल पहुंचने पर यात्रा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए उत्साह जताया।0
0
Report
Advertisement
सिंधिया का ग्वालियर दौरा: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल, चुनाव आयोग से जवाब नहीं
Morena, Madhya Pradesh:एंकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाम को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सिंधिया रेलवे स्टेशन से सीधे गोरखी स्थित देवghar पहुंचे जहां पर वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनसे जब मुख्य चुनाव आयोग को लेकर सवाल किए तो उन्होंने सवाल यह कहकर टाल दिया कि वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं, इसलिए इस समय राजनीति किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सकते। बाइट — ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में किसान फसल को बचाने की जिद्दोजहद में जुटे
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में 3 दिन बारिश मानों किसानों पर आफत बनकर बरसी हो बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के बमरोली और रामपुर नवदिया सहित कई क्षेत्रों में यहां के किसानों की धान और गन्ना की फसलें पानी में पूरी तरह से डूबने से बर्बाद हो गई है। तो वहीं कई किसान धान की कच्ची और गीली फसलों को बचाने की जिद्दोजहद में लगे हैं। वहीं किसान राजस्व कर्मियों पर सर्वे करने न आने का आरोप लगा रहे हैं किसान सरकार से हुए नुकसान का मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सिमरौली के रहने वाले सरदार साहब सिंह का कहना है उसने गुरप्रीत सिंह से पटके पर 12 एकड़ खेत लिया था 3 दिन की बारिश ने 12 एकड़ धान की फसल को पानी ने तबाह कर दिया अभी तक कोई भी अधिकारी उसका हाल जानने नहीं आया। वहीं रामपुर नवदिया गांव की चंद्रावती पत्नी लालाराम का कहना है उसकी चार बीघा धान की फसल पानी में डूबकर खराब हो गई। इसी तरह से ब्लॉक क्षेत्र में चारों ओर धान और गन्ने की फसलें खेतों में डूब और बिछकर बर्बाद हो गई है। जिसके चलते त्राहि त्राहि मची है। वहीं किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं आपको बतादें उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडे ने खुद बीते रविवार के दिन राजस्व टीम के साथ बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र का दौरा कर पानी से बर्बाद हुई फसलों की जमीनी हकीकत जानकर राजस्व टीम को आवश्यक निर्देश दिए थे।0
0
Report
जमशेदपुर गोलीबारी के 4 आरोपी अंबिकापुर में अर्टिगा कार समेत गिरफ्तार, झारखंड पुलिस ले जाएगी
Ambikapur, Chhattisgarh:झारखंड के जमशेदपुर में तीन लोगों को गोली मारकर फरार हुए चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मणिपुर थाना पुलिस ने अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ये सभी आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और छत्तीसगढ़ की तरफ भागे थे। स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी से यह सफलता मिली। अब झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को अपने साथ ले जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बारिश ने शहर के कई हिस्सों को तरबतर कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur, Rajasthan | Rain lashed several parts of the city.0
0
Report
प्रदेश में 4-5 दिन शुष्क, कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग का पूर्वानुमान, प्रदेश में आज से 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क. प्रदेशभर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगा. रायपुर आसमान आंशिक मेघमय रहने का अनुमान0
0
Report
बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर पर दबिश
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के घर निगरानी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी बेगूसराय शहर के पोखरिया मोहल्ले में चल रही है। छापेमारी में 9 लाख से अधिक नगद और लाखों रुपए के जेवरात बरामद हुए हैं। एडीएम की पत्नी दानापुर में रजिस्ट्रार के तौर पर कार्यरत हैं। निगरानी टीम रुपये और जेवरात का मिलान कर रही है। दरअसल आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। निगरानी ने न्यायालय से वारंट लेकर बेगूसराय जिला मुख्यालय के पोखरिया वार्ड नंबर-37 स्थित पैतृक आवास पर दोपहर करीब 1 बजे छापेमारी की है। टीम में छह सदस्य थे। पटना कार्यालय और आवास पर भी निगरानी चल रही है। डीएसपी वासुदेव राय ने बताया कि रविंद्र कुमार दिवाकर जी एडीएम आपूर्ति, पटना में हैं; उनके विरुद्ध केस नंबर 113/26 निगरानी थाना का दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर तलाशी ली गई और 9 लाख से अधिक नकद तथा सोने के जेवरात मिले हैं। अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है। 113/26 केस संख्या है, आय से अधिक संपत्ति के मामले में।0
0
Report
Advertisement
अंबाला बिल्डिंग हादसे की SIT गठित; 6 मजदूरों की मौत, 13 घायल
Ambala, Haryana:अंबाला बिल्डिंग हादसे की जांच के लिए SIT गठित बलदेव नगर थाने में दर्ज केस की अब SIT करेगी जांच ASP शिवम की अगुवाई में 4 सदस्यीय SIT का गठन यमुनानगर के DSP राजत गुलिया भी SIT में शामिल इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह और SI मनजीत सिंह होंगे टीम का हिस्सा निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से मचा था हड़कंप हादसे में 6 मजदूरों की हुई थी मौत 13 मजदूर हुए थे घायल SIT करेगी हादसे से जुड़े पूरे मामले की जांच0
0
Report
नमो क्रिकेट लीग-2026 का ग्रैंड फिनाले पंचकूला में उद्घाटन; नशामुक्त भारत का संकल्प
Panchkula, Haryana:पंचकूला की धरती आज उस समय युवा ऊर्जा, खेल भावना और नशामुक्त भारत के संकल्प की साक्षी बनी, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ताऊ देवीलाल खेल परिसर, सेक्टर-3 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में नमो क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रेरणा के स्रोत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान 4 अक्टूबर तक मुख्य मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पंचकूला में ही नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया गया था。 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उदेश्य से आयोजित की जा रही नमो क्रिकेट लीग में 5 राज्यों की 3 हजार 200 से अधिक टीमों और 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। विभिन्न राज्यों से जीतकर 32 टीमें यहां पहुंची हैं। यह लीग आगामी 4 अक्तूबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सहयोगी संस्थाओं, आयोजन समिति, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रत्येक सहभागी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी。 उन्होंने कहा की इस लीग का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम और उनके सेवा-संकल्प से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति माना है। उन्होंने खेल को स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास, रोजगार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। उन्हीं के प्रयासों से 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था जैसी पहलों से देश में खेलों का नया वातावरण बना है। आज छोटे शहरों, गांवों और साधारण परिवारों से निकलकर हमारे बेटे-बेटियां दुनिया के मंच पर तिरंगा ऊंचा कर रहे हैं। यही बदलते भारत की पहचान है। यही पहचान आपको इन दिनों जापान में चल रहे एशियाई खेलों में देखने को मिल रही है。 मुख्यमंत्री ने कहा की हरियाणा की मिट्टी में खेल और खिलाड़ी दोनों रचे-बसे हुए हैं। ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियाई खेल हाँ, राष्ट्रमंडल खेल हों या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं-हरियाणा के खिलाड़ियों ने बार-बार सिद्ध किया है कि छोटा प्रदेश होते हुए भी हमारा हौसला बहुत बड़ा है। यही हौसला हाल ही में ग्लासगो में हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देखने को मिला। इन खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं。 उन्होंने कहा की इन खेल उपलब्धियों का श्रेय प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहतन और सरकार की खेल नीति को जाता है। हरियाणा की खेल नीति स्पष्ट है-प्रतिभा को पहचान, खिलाड़ी को सम्मान और खेल को मजबूत आधार देना। राज्य सरकार नर्सरियों, आधुनिक स्टेडियमों, प्रशिक्षण सुविधाओं, नकद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों के माध्यम से खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद इनाम दिए जाते हैं । पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17 हजार 544 खिलाड़ियों को 742 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी है। इतना ही नहीं, हमने 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दी हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे का होना बेहद जरूरी है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की राशि खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की है। इसके अलावा खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए खेल नर्सरियों का जाल को बिछाया है। हमने प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियां खोली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग की थीम नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। आज इस मंच से हम सब संकल्प लें कि न तो नशा करेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री में उपस्थित खिलाड़ियों और आमजन को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया。 कार्यक्रम में चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भोपाल खदरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे。0
0
Report
केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड: हवा में लटकीं पटरियां, सभी गाड़ी रद्द; करोड़ों के नुकसान की आशंका
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बावजूद मुश्किलें बरकरार हैं। विशाखापट्टनम-किरंदुल (केके) रेल लाइन पर मल्लीगुड़ा और छत्रीपुट रेलवे स्टेशन के बीच भारी लैंडस्लाइड से पटरियों के नीचे की जमीन खिसक गई है, जिससे रेल ट्रैक हवा में लटक गया है। ट्रैक पर लगातार मलबा गिरने के कारण इस मार्ग की सभी पैसेंजर और मालगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर तैनात हैं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। इस व्यवधान से रेलवे को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।0
0
Report
Advertisement
