271401
बेलसर नगर पंचायत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर नगर पंचायत के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य और शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने की। गोष्ठी के दौरान 'भारत में प्रेस की स्वतंत्रता' विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता छात्र-छात्राओं को अजीत सिंह ने पुरस्कृत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर में तेज कार ने बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर - टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत - मृतक तीनों एक परिवार के सदस्य - गोरखपुर से दवा करा कर गांव आ रहे बाइक सवार तीनों लोग - मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी - कार को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी - मृतकों मे दो महिला सहित एक युवक की दर्दनाक मौत - तीनों की मौत से गांव में मचा कोहराम - मृतक में 30 वर्षीय शालू,22वर्षीय माधुर 55 वर्षीय अनिरुद्ध की मौत - मृतक हाटा कोतवाली अंतर्गत डुमरी सवागीपट्टी के रहने वाले - हाटा कोतवाली क्षेत्र पट्टन की घटना。0
0
Report
गुलमर्ग में पुराने अनफुटे गोला-बारूद के विस्फोट में एक नागरिक की मौत, कई घायल
Gulmarg, Gulmarg में पुराने अनफुटे गोला-बारूद के विस्फोट में एक नागरिक की मौत, कई घायल A civilian was killed on the spot and several others were injured after an old unexploded shell detonated near Sumlowali Dok, close to the Asha Post area in the Gulmarg sector of north Kashmir's Baramulla district. They said that the deceased has been identified as Zubair Ahmad Bajad, a resident of the Chandoosa area of Baramulla district. Preliminary reports suggest that the shell, believed to be an unexploded remnant from an earlier period, exploded unexpectedly while a group of civilians was present in the area. Several injured persons were immediately shifted to a nearby hospital for treatment. Their condition was not immediately known. Police and other security personnel rushed to the spot. Meanwhile, an investigation has been launched to ascertain the exact circumstances surrounding the explosion.0
0
Report
राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली कराने का कदम तेज किया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना\nसूत्रों के हवाले से बड़ी खबर\nराबड़ी देवी ने आवास खाली करने की प्रक्रिया तेज की, भवन निर्माण विभाग को लिखा पत्र\nसूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।\nराबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।\nपत्र में 10 सर्कुलर रोड आवास का प्रभारी रजिस्टर उपलब्ध कराने की मांग की गई है।\nविभाग द्वारा हस्तगत कराए गए सामानों की सूची भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।\nपत्र में कहा गया है कि सामानों के मिलान के दौरान किसी तरह का भ्रम न हो, क्योंकि पहले भी सत्ताधारी दल की ओर से झूठे आरोप लगाए जाने की बात कही गई है।\nभवन निर्माण विभाग ने आवास खाली करने का नोटिस तो दिया, लेकिन अब तक सामानों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है।\n39, हार्डिंग रोड स्थित आवंटित आवास में निर्माण कार्य पूरा होने की सूचना भी विभाग की ओर से अभी तक नहीं दी गई है।\nपत्र में स्पष्ट किया गया है कि 39, हार्डिंग रोड का कार्य पूरा होने की सूचना मिलते ही 10 सर्कुलर रोड आवास जल्द खाली कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सरोली मोड़ पर राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत
Tonk, Rajasthan:सरोली मोड़ पर राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत एंकर.....भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री, दिल्ली की सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्जर के सरोली मोड़ स्थित निजी कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सरोल मोड़ स्थित फार्म हाउस पहुंचने पर डॉ. शिवजी लाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्जर का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सांसद अलका सिंह गुर्जर से विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की।0
0
Report
पटना PMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री निशांत का पहला बयान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना PMCH के प्रिंसिपल पर एक्शन लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत का पहला रिएक्शन। 23 को मै निरीक्षण करने गया था, PMCH उस दौरान प्राचार्य अनुपस्थित थे। इसको लेकर मैने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बैठाने का आदेश दिया है। जिनमें उनके पक्ष को सुना जाएगा वह बताएंगे कि आखिर उसे दिन वह अस्पताल में क्यों नहीं थे। उनको मालूम था कि मैं आने वाला हूं फिर भी वह अस्पताल नहीं आए। उन्होंने किसी को नोटिस भी नहीं दिया बताया तक नहीं कि आखिर वह अस्पताल में क्यों नहीं है। उसके बाद हमने उन पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि आपके सचिव से कई बार फोन कांटेक्ट करने की कोशिश की गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ ऐसी कोई बात नहीं है। 22 तारीख को शाम में ही अधीक्षक ने मेरे आने की सूचना प्रिंसिपल को दे दी थी। शाम में 7:00 बजे अधीक्षक ने उनसे बातचीत की जिसके बाद प्रिंसिपल ने कहा कि ठीक है मैं कल रहूंगा। अधीक्षक ने उनसे कहा था कि स्वागत भाषण वो देंगे और धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल को करना है। मैंने कई बार उनको फोन करने का कोशिश किया उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। हमारे विभाग की नीति स्पष्ट है किसी भी लापरवाह, कर्तव्यहीन, भ्रष्ट, लोग नहीं रहेंगे। आगे भी अगर ऐसा कोई करता है तो उन पर कार्रवाई निश्चित होगी। मैं आगे भी कई अस्पतालों का निरीक्षण करूंगा मेरी कोशिश रहेगी कि कहीं कोई अनियमित ना रहे सब कुछ सुचारू ढंग से चले। बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
आंतरी गांव में पांच भाइयों के घरों में रहस्यमय आग, कारण अज्ञात
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित आंतरी गांव में आग का रहस्य सामने आया है जिसमें पूरे गांव की नींद उड़ गई है। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों के घरों में पिछले कई दिनों से बिना किसी कारण के आग लग रही है। कपड़े, बिस्तर और खाने का सामान खुद-ब-खुद जल जा रहा है। डर के चलते परिवार अब घरों के बाहर खुले आकाश के नीचे सो रहे हैं। ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते तांत्रिक बुलाए, पर वे भी आग के कारण नहीं बता पाए। सूचना पर प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए पानी से भरा टैंकर तैनात कर दिया गया और फायर ब्रिगेड को अलर्ट पर रखा गया। अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। वीओ- यह घटना ग्वालियर जिले से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित आंतरी गांव की है। यहां रहने वाले पांच भाइयों के घरों में बीते कई दिनों से रहस्यमयी आग लग रही है। सबसे पहले कल्याण सिंह के घर में कपड़े और बिस्तर जल गए, फिर सेवाराम के घर में खाने का सामान जल गया। देखते ही देखते पांचों भाइयों के घर आग की चपेट में आ गए। परिवार का कहना है कि न तो शॉर्ट सर्किट है और न चूल्हा जल रहा है, फिर भी आग लग जाती है। आग इतनी तेज़ है कि बुझाने का मौका नहीं मिलता। डर के कारण परिवार रात भर जागते हैं और घर के अंदर सोना सुरक्षित नहीं लगता। इसलिए सभी सदस्य बाहर खुले में सो रहे हैं। वीओ- सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अगर अपना सामान पड़ोसी के घर रख दें, तो वही सामान वहां भी जल जाता है। गांव में रहस्यमयी आग से दहशत है और अंधविश्वास में folk-फालतू माना गया है। तांत्रिकों ने पूजा-पाठ और टोटके किए, लेकिन असल कारण कोई नहीं बता पाया। लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वीओ- सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात के कारण गांव में पानी से भरा टैंकर खड़ा कर दिया गया और फायर ब्रिगेड स्टैंडबाय पर रखा गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के लिए पानी भरकर रखा है। वीओ- प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर बिजली विभाग और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट, केमिकल प्रतिक्रिया या अन्य वैज्ञानिक कारण से आग लग सकती है। फॉरेंसिक टीम सैंपल लेगी और तारों की भी जांच होगी। फिलहाल प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दे रहा है, गांव में पुलिस भी तैनात है। जब तक आग का असली कारण सामने नहीं आता, ग्रामीणों का डर कम नहीं हो रहा है। गांव में हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर एक ही परिवार के पांच घरों में बिना वजह आग कैसे लग रही है। बाइट-कल्याण सिंह बघेल -पीड़ित, आंतरी गांव बाइट- पुष्पा बघेल -पीड़िता0
0
Report
Advertisement
इंदौर में मुहर्रम सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
Indore, Madhya Pradesh:मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए इंदौर पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने पिछले तीन दिनों में शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 46 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें चाकू लेकर घूमने वाले, गांजा-भांग और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले बदमाश शामिल हैं। वहीं अभियान के दौरान लालबाग क्षेत्र में रोती हुई मिली एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस ने मानवता का परिचय भी दिया। मुहर्रम पर्व को लेकर इंदौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच लगातार शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले और नशे या हथियारों के साथ घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है। क्राइम ब्रांच के अनुसार पिछले तीन दिनों में कुल 46 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। इनके अवैध चाकू लेकर घूमने वाले, गांजा, भांग, थिनर और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले आरोपी शामिल हैं। बीते 24 घंटों में ही 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है; अभियान के दौरान लालबाग क्षेत्र में रोती हुई मिली एक नाबालिग बच्ची को क्राइम ब्रांच की टीम ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों का पता लगाया और सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस का कहना है कि मुहर्रम तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा और शांति व्यवस्था बिगाड़نے की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोतिलाल फाइल: तेज प्रताप के साथ दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अलीगढ़: नगर आयुक्त ने खराब निर्माण पर बड़ा एक्शन; 4 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग ख़राब निर्माण पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का बड़ा एक्शन-4 निर्माण ठेकेदार और फर्मो पर लिया एक्शन, नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जुर्माना, नोटिस व ब्लैकलिस्टेड की बड़ी कार्रवाई, वार्ड 49 जनकपुरी में ख़राब निर्माण पर मौके पर ही नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर लगाया 1 लाख 23 हज़ार का जुर्माना-अन्य फर्म को धीमी गति से कार्य करने पर दिया नोटिस, वार्ड 66 मौलाना आज़ाद नगर में निर्धारित समय पर निर्माण कार्य शुरू नही करने पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन-2 फर्मो का अनुबंध निरस्त कर ब्लैकलिस्टेड करने का की कार्रवाई, मानक, गुणवत्ता, ख़राब सामाग्री के निर्माण कार्यों पर नगर आयुक्त की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी, विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्त नगर आयुक्त की कार्रवाई-मानकविहीन निर्माण पर दिखाई कड़ी सख्ती, नगर आयुक्त की चेतावनी वार्ड 49 में अगर तोड़ कर 3 दिन में पुनर्निर्माण नहीं तो-होगी ब्लैकलिस्टेड कर अनुबंध निरस्त करने एवं धरोहर राशि जब्त करने की कार्रवाई भी-अधीनस्थों को तत्काल नोटिस देने के निर्देश, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जनकपुरी पानी की टंकी इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
भरत तिवारी एनकाउंटर: चंदन तिवारी ने पुलिस से धमकी का आरोप लगाया
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में हुए कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने आरोप लगाया था कि भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा उनको किनारे ले जाकर धमकी दिया गया. इस बात का भोजपुर पुलिस ने खंडन किया है और एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत तिवारी का भाई चंदन तिवारी खुद पुलिस अधीक्षक भोजपुर को किनारे चलने का इशारा करता है और उनको किनारे ले जाता है।इस दौरान चंदन तिवारी काफी देर तक बातचीत करते रहता है ।भोजपुर पुलिस ने खंडन किया है कि चंदन तिवारी को किसी तरह की कोई धमकी पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा नहीं दी गई और हमेशा से भोजपुर पुलिस निष्पक्ष रूप से उनके परिवार के साथ खड़ी है और जांच कर रही है ।भोजपुर पुलिस ने यह भी अपील किया कि सोशल मीडिया पर इस तरह का जो भ्रामक समाचार चलाया जा रहा है उसका भोजपुर पुलिस खंडन कर रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस का कोई भी वरीय पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।0
0
Report
मुंगेर के कन्या मध्य विद्यालय बिंदवारा में एमडीएम भोजन में कीड़ा पाया, बच्चे इनकार
Munger, Bihar:एमडीएम में मिला कीड़ा, बच्चों ने भोजन से किया इनकार - कन्या मध्य विद्यालय बिंदवारा का है मामला, पहले भी सामने आया था मामला - एनजीओ से हटा विद्यालय में ही एमडीएम बनाने का छात्र संसद ने पारित किया प्रस्ताव मुंगेर : मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में संचालित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस क्रम में शनिवार को नगर के कन्या मध्य विद्यालय बिंदवारा में उपलब्ध कराई गई खिचड़ी में कीड़ा पाया गया। बताया जाता है कि बच्चे जब एमडीएम खाने बैठे थे, तभी आठवीं कक्षा की एक छात्रा की थाली में खिचड़ी में मरा कीड़ा पाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सभी विद्यार्थियों ने भोजन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रधानाध्यापक हीरा लाल राय के नेतृत्व में छात्र संसद की बैठक बुलाई गई। इसमें कहा गया कि पूर्व में भी एनजीओ की ओर से उपलब्ध कराए गए भोजन में गुणवत्ता नहीं होने की शिकायत डीपीओ पीएम पोषण योजना से की गई थी। इसके बावजूद भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं यह भी कहा गया कि विद्यालय में तैयार किया जाने वाला भोजन अधिक स्वच्छ और पोषणयुक्त होता था। एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन में गुणवत्ता मानकों का ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके साथ ही इस मामले से लिखित रूप से डीपीओ पीएम पोषण योजना को भी अवगत कराया गया।0
0
Report
तरसें जोधा ने पंजाब में बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग
Rupnagar, Punjab:ਲਾਲ ਝੰਡਾ ਪੰਜਾਬ ਭੱਠਾ ਮਜ਼ਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਤਰਸੇਮ ਜੋਧਾ ਵੱਲੋਂ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦੇ ਕਲੰਕ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਠੋਸ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੋਧਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹਾਰ ਅਤੇ ਉਤਰੀ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਮਾਫੀਆ ਰਾਹੀਂ ਰੋਪੜ ਜਿਲੇ ਦੇ ਕੁਝ ਭੱਠਿਆਂ ਤੇ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੱਥੇ ਤੇ ਕਲੰਕ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕਾਂ ਅਤੇ ਮਾਫੀਆ ਵਿਰੁੱਧ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਐਕਟ ਅਧੀਨ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭੱਠਾ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੇ ਹਾਲਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਬਰੀ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਰਿਹਾਇਸ਼ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀਆਂ ਹਾਲਤਾਂ ਹਨ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕੋਈ ਬੰਦੋਬਸਤ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਘੱਟ ਉਜਰਤ ਦੇ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਚਿੰਤਾ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ ਕੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਪਣੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਲੈ ਕੇ ਕਿਰਤ ਵਿਭਾਗ ਕੋਲ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਜਦ ਕਿ ਡੀਸੀ ਸਮੇਤ ਲੇਬਰ ਵਿਭਾਗ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਅਜਿਹੀਆ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ। ਬਾਈਟ-ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਜੋਧਾ-ਜਨਰਲ ਸੱਕਤਰ ਯੂਨੀਅਨ ਭੱਠੇ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਾਮਿਆਂ ਦੀਆਂ ਬਾਈਟਾ ਜਦ ਕਿ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕਾ ਨੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ 15 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਕੀਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਾਧੇ ਸਮੇਤ ਬਣਦੀ ਉਜਰਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਕੁੱਝ ਲੋਕ ਇੰਨਾਂ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰ ਗੱਲਾਂ ਚ ਪਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਲਗਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ।ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੇਬਰ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਇਕਰਾਰਨਾਮੇ ਤਹਿਤ ਪੇਸੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬੰਧੂਆ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ।ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਲੇਬਰ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਹੋਵੇ ਤਾ ਤਾ ਲੇਬਰ ਦੂਜੇ ਰਾਜਾਂ ਤੋ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਹਰ ਸਾਲ ਕਿਸ ਤਰਾ ਆ ਸਕਦੀ ਹੈ।ਇੱਟਾਂ ਦੇ ਵੱਧਦੇ ਭਾਅ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕਾ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉੱਨਾਂ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਵਾਧੂ ਟੈਕਸ ਹਟਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਕੋਲੇ ਦੀ ਨਿਰਵਿਘਨ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਇਜ਼ ਮੁੱਲ ਤੇ ਇੱਟਾ ਉਪਲੱਬਧ ਕਰਵਾ ਸਕਣ। ਬਾਈਟ-ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਯੂਨੀਅਨ0
0
Report
Advertisement
नैनपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 3 किग्रा गांजा बरामद, जांच शुरू
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के नैनपुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है… रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले एक लावारिस बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए जांच आगे बढ़ा दी है। मामला नैनपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र का है, जहां देर रात रेलवे लाइन के किनारे एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और बैग की तलाशी ली। जांच के दौरान बैग के अंदर करीब 3 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 57 हजार रुपए बताई जा रही है। बरामद मादक पदार्थ को आरपीएफ ने अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामला आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी नैनपुर को सौंप दिया गया। जीआरपी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह लावारिस बैग किसका है और आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा रेलवे स्टेशन परिसर तक कैसे पहुंचा।0
0
Report
ग्वालियर सोसायटी में पूर्व अध्यक्ष पर अवैध कब्जे-धमकियों के आरोप, पुलिस कार्रवाई की मांग
Morena, Madhya Pradesh:रहवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वे पिछले अध्यक्ष प्रमोद शर्मा और उनके बेटे सहित अन्य आरोपितों पर अवैध कब्जा, बाहरी तत्वों को संरक्षण, धमकाने और सोसायटी का माहौल खराब करने के आरोप लगाते हैं। उनका कहना है कि भय और असुरक्षा के माहौल में जीना पड़ रहा है, इसलिए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई चाहिए। रहवासियों ने ASP जयराज कुबेर को बताया कि पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा और उनके बेटे ने सोसायटी के कॉमन एरिया, सोसायटी रूम और पार्किंग जगह पर अवैध कब्जा कर निजी उपयोग किया है। ज्ञापन में आरोप है कि इन जगहों पर बाहरी असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा होता है, जहाँ तेज आवाज में गाने बजना, शराब पीना, हुड़दंग आदि आम हो गए हैं। उनसे विरोध करने पर अभद्रता, गाली-गलौज और हत्या की धमकियां भी दी गईं। कई बार कहा गया कि आवाज उठाने पर घर में घुसकर मारपीट की जाएगी और महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया जाएगा। शिकायत में दावा है कि आरोपित खुद को प्रभावशाली बताकर डराने की कोशिश करते हैं, जिससे कई परिवार खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों को पूर्व में पीसीआर बुलाते समय पुलिस आने से पहले ही बाहरी लोगों को हटाने के लिए फोन करने को कहा गया। सोसायटी का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ रहा है और सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जे हटाने, बाहरी असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ASP ने सिरोल थाना प्रभारी को जांच के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
मुख्यमंत्री के मुंगेर दौरे की सुरक्षा तैयारी पूरी, उद्घाटन कार्यक्रम स्पष्ट
Munger, Bihar: मुंगेर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर जिला आगमन एवं टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरे कार्यक्रम को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने टेटिया बंबर प्रखंड पहुंचकर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वहां की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा संबंधित कार्यपालक एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा सके। पुलिस उप महानिरीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों हेतु पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह कार्यक्रम सूची 28 जून 2026 (रविवार) की है। इसके अनुसार मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं: 10:10 बजे: पटना हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा टेटियाबंबर के लिए प्रस्थान。 10:50 बजे: टेटियाबंबर हेलीपैड पर आगमन。 11:00 बजे: जगन्नाथ उच्च विद्यालय, टेटियाबंबर में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में सहभागिता。 12:05 बजे: राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बरसंडा का उद्घाटन。 12:25 बजे: भूना पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन एवं 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम में भागीदारी。 1:00 बजे: उच्चेश्वर नाथ धाम, देवघरा में ईको-पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण。 1:25 बजे: देवघरा हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान।0
0
Report
Advertisement
