271319
कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
Kolhampur Bishen, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने पूजा स्थल के सम्मान करने तथा किसानो को बीज समय से उपलब्ध कराने को लेकर मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा सेक्टर-37 में हाई टेंशन लाइन पर आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग सेक्टर-37 कट पर जीआईपी गंदा नाला पुल के पास हाई टेंशन लाइन में लगी आग。 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची。 संयुक्त कार्रवाई में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया。 घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ。 यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से जारी。 मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य。0
0
Report
उन्नाव-लखनऊ एक्सप्रेसवे उद्घाटन आज, योगी राजनाथ समेत मंत्री पहुँचेंगे
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे की आज मिलेगी सौगात । लखनऊ के सैनिक स्कूल 4850 करोड़ से अधिक लागत के 3 राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास । कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए उन्नाव में भी बड़ा आयोजन । सीएम योगी, रक्षामंत्री राजनाथ, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आएंगे उन्नाव । लगभग साढ़े 3:40 बजे उन्नाव पहुंचेंगे सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक । एक्सप्रेस वे के पास आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत । 51 किलोमीटर तक लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे का करेंगे निरिक्षण। 49 किलोमीटर पर फीता काटने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित । एक्सप्रेस वे से लखनऊ कार्यक्रम स्थल तक कार से करेंगे सफर । उन्नाव में NHAI कक़े प्रदर्शनी करेंगे अवलोकन । सीएम और केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट । उन्नाव के कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 51 सदर तहसील पड़री खुर्द झाऊखेड़ा से है कार्यक्रम का आयोजन ।0
0
Report
आरा के कृष्णगढ़ में जमीन विवाद के चलते 50 वर्षीय द्वारिका प्रसाद की हत्या
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक शख्स की जबरन नशीला पदार्थ खिला मौत के घाट उतार दिया गया है।मामला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव की है जहां पर 50 वर्षीय द्वारिका प्रसाद को जमीनी विवाद में कुछ नामजद बदमाशों ने आरा से अपने गांव लौटने के क्रम में टेंपो से उतार लिया और उनको अगवा कर लिया।आज सुबह द्वारिका प्रसाद का शव गुंडी गांव के एक चिमनी के पास बरामद हुआ है। वही द्वारिका प्रसाद की पत्नी ने बताया कि उनके पति को उनके सामने कुछ नामजद बदमाशों ने उतार लिया और कहीं ले जाकर कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर दी है। द्वारिका प्रसाद की पत्नी ने बताया की कुछ दिनों से जमीनी विवाद को लेकर उनके पति के साथ कुछ लोगों का विवाद चल रहा था।जिसके के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच करने में जुट गई है ।वहीं द्वारिका प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है ।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के VIP होटल में सगाई समारोह के दौरान चोरी, तीन लाख नकद और मोबाइल गायब
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर अगर आप बेगूसराय के किसी होटल में ठहरने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जिले के एक वीआईपी होटल में सगाई समारोह में शामिल होने आए परिवार को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर होटल के कमरे में घुसकर तीन लाख रुपये नकद और करीब एक लाख साठ हजार रुपये कीमत का मोबाइल लेकर फरार हो गया। यही नहीं, उसी होटल के दूसरे कमरे में ठहरे एक युवक की जेब से भी नकदी चोरी कर ली गई। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।मामला बेगूसराय के जीरोमाइल स्थित एक निजी वीआईपी होटल का है। जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद निवासी फल व्यवसायी अमन राज अपनी सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बेगूसराय आए थे। उनका सगाई समारोह महना गांव में होना था। ठहरने के लिए परिवार ने जीरोमाइल स्थित होटल में कमरे बुक कराए थे।पीड़ित अमन राज के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे वे होटल पहुंचे और कमरे में एक बैग रखा, जिसमें सगाई के खर्च और होटल भुगतान के लिए तीन लाख रुपये नकद थे। इसके बाद वे अन्य रिश्तेदारों को लेने बरौनी जंक्शन चले गए। जब वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और बैग के साथ करीब एक लाख साठ हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी गायब था।पीड़ितों का कहना है कि जब होटल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें एक संदिग्ध युवक होटल के गलियारे में घूमता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में वह कई कमरों के बाहर रुकने के बाद उनके कमरे में दाखिल होता और कुछ देर बाद बैग लेकर निकलता नजर आता है।इसी होटल में ठहरे भागलपुर निवासी विक्की कुमार ने भी चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके कमरे की कुंडी ठीक नहीं थी। सुबह उठने पर दरवाजा खुला मिला और पैंट की जेब में रखे 800 रुपये गायब थे। हालांकि उनका मोबाइल तकिए के नीचे होने के कारण बच गया।पीड़ित परिवार ने होटल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद होटल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने के बजाय पल्ला झाड़ लिया। वहीं होटल प्रबंधन ने इस मामले में मीडिया के सामने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी भरत राम ने बताया कि संदेह के आधार पर होटल के दो कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस कर रही है।0
0
Report
हरिद्वार में पति-पत्नी के झगड़े के चलते महिला-बच्ची नहर में लापता, तलाश जारी
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में पति-पत्नी के विवाद ने लिया दर्दनाक मोड़, महिला ने मासूम बेटी के साथ गंगनहर में लगाई छलांग。 दौलतपुर के पास मायके जाते समय रास्ते में कहासुनी के बाद महिला एक वर्षीय बच्ची को लेकर नहर में कूद गई。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगनहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया。 चार वर्षीय बेटा पिता के साथ सुरक्षित है, जबकि मां और मासूम बच्ची की तलाश लगातार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार कलियर क्षेत्र से रायपुर दरेड़ा की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और एसडीआरएफ की टीम नहर में सघन तलाश अभियान चला रही है。0
0
Report
मेरठ: मदरसे से लौटती छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर विरोध करने पर भाई पिटाई, वीडियो वायरल
मेरठ: मदरसे से लौटती छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर विरोध करने पर भाई पिटाई, वीडियो वायरल मेरठ, 05 जुलाई 2026 — लिसाढ़ी गेट थाना क्षेत्र में मदरसे से घर लौट रही एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने लात-घूंसों, बेल्ट और तमंचे की बट से हमला किया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। क्या है मामला पीड़ित परिवार के अनुसार शनिवार शाम छात्रा मदरसे से घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर छात्रा ने इसकी जानकारी भाई को दी। विरोध करने पर आरोपी युवक भड़क गए और कुछ देर बाद पीड़ित भाई को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि 4-5 युवकों ने उसे घेरकर पहले लात-घूंसों और बेल्ट से मारा। विरोध करने पर हमलावरों में से एक ने तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लिसाड़ी गेट पुलिस हरकत में आई।0
0
Report
Advertisement
खरीफ सीजन में कृषि विभाग की कड़ी कार्रवाई: तीन निजी केंद्र सीलबंद, एक नोटिस जारी
Taga, Chhattisgarh:एंकर : खरीफ सीजन में किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए जांजगीर-चांपा कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बम्हनीडीह विकासखंड के बिर्रा में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान तीन निजी कृषि केंद्रों में अनियमितताएं पकड़ी हैं। कार्रवाई के दौरान मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केंद्र और मेसर्स चंद्रा कृषि केंद्र में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दोनों प्रतिष्ठानों को सीलबंद कर दिया गया, जबकि मेसर्स दीपक कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केंद्र में बिना स्रोत प्रमाण पत्र के बीज एवं कीटनाशकों का विक्रय किया जाना पाया गया। वहीं मेसर्स चंद्रा कृषि केंद्र के संचालक राजेश कुमार चंद्रा बिना वैध लाइसेंस के उर्वरक एवं बीज का विक्रय करते मिले। इसके बाद विभाग ने बीज और उर्वरकों को जब्त कर उनके विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए दोनों कृषि केंद्रों को सीलबंद कर दिया। इसी दौरान मेसर्स दीपक कृषि केंद्र, बिर्रा निरीक्षण टीम को कीटनाशक विक्रय से संबंधित सत्यापित स्टॉक पंजी और सत्यापित बिल बुक प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीडीए राकेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। बिना लाइसेंस, बिना स्रोत प्रमाण पत्र या नियमों का उल्लंघन कर कृषि सामग्री बेचने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में निजी कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
सूरजपुर में कूलर से युवक की मौत, पुलिस पहुंची जांच पर
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ कूलर. नहाने के तुरंत बाद कूलर छूते ही लगा करंट, मौके पर ही बिगड़ी हालत. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि. जयनगर थाना क्षेत्र के मदनपुर इलाके का मामला. पुलिस जांच में जुटी.0
0
Report
हरिद्वार के श्मशान घाट में भंडारा किंग Rama Shankar Gupta का अंतिम संस्कार
Haridwar, Uttarakhand:सोशल मीडिया पर भंडारा किंग के नाम से मशहूर रहे रामा शंकर गुप्ता का हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। 9 जुलाई को 52 साल के रामा शंकर गुप्ता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका शव हरिद्वार में एक टॉयलेट के पास मिला था। लावारिस शव के अंतिम संस्कार की एसओपी के तहत हरिद्वार पुलिस ने पूरी विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक रामा शंकर गुप्ता यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि रामा शंकर गुप्ता हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपने खास अंदाज में भंडारा करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि का दौर जारी है।0
0
Report
Advertisement
बुराड़ी के प्रेम नगर में विकास कार्यों की धीमी गति से 주민 परेशान
New Delhi, Delhi:स्लग: सुविधाओं को तरसता सद्भावना एंक्लेव एंकर दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित सद्भावना एंक्लेव में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये टैक्स देने के बावजूद उन्हें न पक्की सड़कें मिल रही हैं, न साफ नालियां और न ही हर फ्लैट तक बिजली की सुविधा। लोगों ने जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है। वीओ-1 ये तस्वीरें बुराड़ी विधानसभा के प्रेम नगर स्थित सद्भावना एंक्लेव की हैं... जहां अपार्टमेंट में रहने वाले लोग रोजाना बदहाल गलियों और अधूरी सुविधाओं के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी इलाके में गलियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जगह-जगह खुदाई होने की वजह से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ-2 स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वे नियमित रूप से टैक्स भरते हैं, लेकिन बदले में उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। कई जगहों पर अब तक पक्की सड़कें नहीं बनी हैं, जबकि बंद पड़ी नालियों और फैली गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-3 इतना ही नहीं, कुछ अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का आरोप है कि अब तक बिजली के मीटर कनेक्शन भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में लोगों को अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन और संबंधित विभाग जल्द से जल्द इलाके की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करें। बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-4 वहीं इस पूरे मामले पर निगम पार्षद अनिल त्यागी का कहना है कि सद्भावना एंक्लेव में विकास कार्य जल्द शुरू होगा। उनके मुताबिक कुछ महीने पहले दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड की ओर से गलियों की नपाई की चुकी है और अब गलियों व नालियों के निर्माण का काम शुरू होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब इलाके के लोग इस दावे के जमीन पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं। बाईट / अनिल त्यागी , निगम पार्षद बुराड़ी वार्ड। वीओ 5 फिलहाल देखने वाली बात होगी समस्या का समाधान कैसे होगा लेकिन बुराड़ी विधानसभा में अगर बात करें तो पिछले कई वर्षों से लगातार विकास कार्य चल रहा है लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। जिसकी वजह से हर मानसून में बुराड़ी वासियो को जल जमाव टूटी हुई गालियां और कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रिपोर्ट / नसीम अहमद बुराड़ी ,उत्तरी दिल्ली0
0
Report
इटावा रेलवे स्टेशन पर अवैध खाद्य विक्रेताओं के 11 गिरफ्तार, जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में प्रयागराज सचल दल ने अभियान चलते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध तरीके से बिक्री कर रहे 11 बैंडरो को हिरासत में लिए है और आरपीएफ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर और ट्रेनों में अवैध तरीके से खाद्य सामग्री बेचने को लेकर रेलवे सख्त कदम उठा रही है। इसके चलते देर रात इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर प्रयागराज की सचल दल टीम ने 11 खाद्य सामग्री बेच रहे बैंडरो को हिरासत में लिया है, इसके बाद सभी को इटावा आरपीएफ पुलिस के हवाले कर दिया गया है और आरपीएफ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के सचल दल टीम के द्वारा इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है उसके बावजूद भी अवैध वेंडर की भरमार देखने को मिल रही है। हालांकि आरपीएफ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
लकड़ी तस्करी के विरोध के दौरान गोलीबारी, युवक घायल; आरोपियों की तलाश जारी
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में खैर की लकड़ी की कथित तस्करी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि तस्करों ने युवक को घेरकर उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसकी टांग में जा लगी. घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर पहले की शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. घटना ग्राम गोबरा स्थित दाबका नदी क्षेत्र की है. पीड़ित पक्ष के मुताबिक कुछ लोग लंबे समय से उनके निजी रास्ते का इस्तेमाल कर खैर की लकड़ी की कथित तस्करी करते हैं. इसका कई बार विरोध किया गया और पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. शुक्रवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि आरोपी पक्ष ने मनदीप सिंह को घेर लिया और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली उसकी टांग में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पीड़ित परिवार ने संदीप उर्फ पम्मू, रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह, मोंटी, बंटी, पवन, सतनाम सिंह, छिंदर सहित कुल 17 लोगों पर हमला और फायरिंग का आरोप लगाया है. साथ ही परिवार का कहना है कि यदि पुलिस पहले दी गई शिकायतों पर कार्रवाई करती तो आज यह घटना नहीं होती. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
यूपी SIT ने पूछताछ की, दस्तावेज मांगे; नजूल जमीन मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:एसआईटी ने कल हमसे पूछताछ की है तमाम दस्तावेज हमसे मांगे हैं। जो आज मैं sit को दूंगा सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं की कड़ी कार्रवाई हो। ऐसे दस्तावेज हैं जिनमें सीधे नजूल की जमीन खरीद ली गई है। अभी जो मुख्य आरोपी है वह बचे हुए हैं उनको सजा दिलानी है गोविंद गिरी कह रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं पता है जबकि कोषाध्यक्ष होने के नाते उनके सीधे जिम्मेदारी बनती है। आपस में ही इस वक्त ट्रस्ट में लड़ रहे है।0
0
Report
सक्ती में आबकारी टीम ने अवैध शराब नष्ट कर आरोपी पर कार्रवाई शुरू की
Sakti, सक्ती जिले में थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश पर आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाराद्वार बस्ती एवं मुक्ताराजा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवा कुमार दिवाकर लगभग 50 बोरी लहान(पास) नष्ट किया गया। जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।0
0
Report
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 14D थिएटर और एडवेंचर ज़ोन से इंदौर पर्यटन बढ़ेगा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आने वाले दिनों में पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को एक नया और रोमांचकारी अनुभव मिलने जा रहा है। चिड़ियाघर में आधुनिक 14D थिएटर, रोमांच से भरा हुआ भूल-भुलैया और कई एडवेंचर आधारित आकर्षण तैयार किए गए हैं, जिनका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह प्रदेश का पहला ऐसा आधुनिक एडवेंचर युक्त चिड़ियाघर होगा जहां न सिर्फ इंदौर बल्कि दूर-दूर से लोग यहां पहुंचेंगे। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय अब सिर्फ वन्यजीवों को देखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां आने वाले दर्शकों को मनोरंजन और रोमांच का आधुनिक अनुभव भी मिलेगा। चिड़ियाघर परिसर में अत्याधुनिक 14D थिएटर तैयार किया गया है, जहां दर्शकों को तकनीक के माध्यम से रोमांचक अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही आकर्षक भूल-भुलैया और अन्य एडवेंचर गतिविधियां भी विकसित की गई हैं। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ नए बनाए गए 14D थिएटर, भूल-भुलैया और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य और अंतिम तैयारियों की जानकारी ली। महापौर ने कहा कि यह नवाचार इंदौर के पर्यटन को नई पहचान देगा। उनका कहना है कि केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और पूरे संभाग से आने वाले लोगों को यहां एक अलग तरह का रोमांच और मनोरंजन देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इन सुविधाओं का शुभारंभ कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। नई तकनीक और आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं से सुसज्जित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय अब परिवारों, बच्चों और पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 14D थिएटर और एडवेंचर ज़ोन की शुरुआत के बाद इंदौर चिड़ियाघर में पर्यटन संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।0
0
Report
Advertisement
