icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिल्हा आर्शीवाद दीया कार्यक्रम में 21 शिक्षकों की गैरहाजिरी पर नोटिस

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सत्रह सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 21 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। उक्त शिक्षकों ने केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उसके बाद कार्यक्रम स्थल से गायब हो गए। इस अनुशासनहीनता और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बीईओ, बिल्हा ने उनको कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत ऐतिहासिक ताला क्षेत्र के ग्राम अमेरीकापा स्थित विख्यात मंदिर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान 21 शिक्षकों और कर्मचारियों ने केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसके बाद कार्यस्थल से नदारद हो गए। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने के कारण आयोजन की व्यवस्थाओं में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शिक्षकों की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत और अव्यवस्था पर जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष रामकुमार कौशिक ने कड़ा रुख अपनाया। उनकी नाराजगी के बाद बीईओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 21 संबंधित शिक्षकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी को 2 दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार कौशिक सहायक शिक्षक एलबी पेण्डरवा, अमृत लाल शासकीय प्राथमिक शाला पौसरी, ज्ञान चंद बजारे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खम्तहा, कृति चंद्रवंशी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भोजपुरी, उषा चंद्राकर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भोजपुरी, नीलिमा ऐलिजाबेथ हॅज सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला भोजपुरी, संगीता वालरे सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भोजपुरी, आशीष आर्मो शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्डरवा, अभिषेक गहवई शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्डरवा, रोहित घृतलहरे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोजपुरी, सनत कुमार ठाकुर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोजपुरी, राकेश कुमार वस्त्रकार शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोजपुरी, अशोक कुमार दुबे प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भोजपुरी, लक्ष्मीचंद श्याम शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौसरी, कांति कुमार वर्मा संकुल केंद्र पौसरी, नेतराम पैकरा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल, खिमलाल टण्डन शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल, चंद्रकांत रात्रे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल, गुलाम गौस जिलानी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला उड़नताल, संजय कुमार कौशिक सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला उड़नताल और आशीष कुमार कटकवार शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दगौरी को नोटिस जारी किया गया है. बीईओ भूपेंद्र कौशिक ने कहा कि ताला में आयोजित आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम के दौरान 21 शिक्षक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद गायब हो गए। जनपद अध्यक्ष की नाराजगी के बाद उक्त शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने हेतु नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

फरीदाबाद राशन डिपो लाइसेंस रिन्यू के नाम पर दो लाख की मांग पर जांच

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में राशन डिपो का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप सामने आया है। एसजीएम नगर के राशन डिपो धारक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए इंस्पेक्टर के माध्यम से उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। दरअसल, एसजीएम नगर इलाके के राशन डिपो धारक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि उनके डिपो का लाइसेंस रिन्यू होना था। इसी दौरान उनसे कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी। रिपोर्ट में अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कमेटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल जांच जारी है और लगाए गए आरोपों के पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि राशन डिपो के लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर आखिर दो लाख रुपये मांगने का आरोप क्यों लगा? अब सबकी नजर जांच कमेटी की रिपोर्ट और विभाग की आगामी कार्रवाई पर है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: दस हजार इनामी NDPS आरोपी देवीलाल जाट गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:डीएसटी चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी आसींद थाना क्षेत्र के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद डीएसटी टीम ने कपासन क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान देवीलाल जाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर भीलवाड़ा पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
0
0
Report
Advertisement

चकाई के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क के लिए खुद निर्माण शुरू किया

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से तंग आकर जब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा, तो उन्होंने खुद अपने रास्ते की तस्वीर बदलने की ठान ली। खास चकाई स्थित मुरारी दुबे चौक से लेकर कानूनगो बांग्ला सीताराम पांडेय के घर तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर सड़क आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी बदहाल और कच्ची पड़ी हुई है। बरसात के दिनों में घुटनों तक कीचड़ और जलजमाव के कारण इस रास्ते पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। लगातार जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने के बाद भी जब सिर्फ कोरे आश्वासन मिले, तो ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और जनसहयोग से चंदा इकट्ठा कर मिट्टी गिरवाई और खुद श्रमदान कर सड़क को चलने योग्य बनाने का बीड़ा उठाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सर्वे रोड चकाई बाजार और मुख्य सड़क को जोड़ने वाला सबसे नजदीकी व महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। कच्ची सड़क पर कीचड़ के कारण रोजाना बाइक सवार और स्कूली बच्चे फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक कई जनप्रतिनिधि बदले, हर बार पक्की सड़क का वादा मिला, लेकिन चुनाव जीतते ही किसी ने भी इस सड़क की सुध नहीं ली।इस उपेक्षा के विरोध में गांव के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कुदाल और फावड़े उठा लिए। इस श्रमदान कार्य में अमित दुबे, सुरेश पोद्दार, मिथुन पाण्डेय, मुकेश ठाकुर, बिकाश पोद्दार, अवदेश पोद्दार, रंजन शुक्ला, गौरव शुक्ला, चंदन शुक्ला, विवेक पाण्डेय, कृष्णा पोद्दार, राहुल पोद्दार, राधारमण शुक्ला, मंटू शुक्ला, साजन पाण्डेय, प्रभु पाण्डेय, नकुल ठाकुर, उत्तम पाण्डेय, बंटी पाण्डेय, राजबिहारी शुक्ला, राजा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरी तत्परता के साथ जुटे रहे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि मुरारी दुबे चौक से कानूनगो बांग्ला सीताराम पांडेय के घर तक की इस एक किलोमीटर सड़क का अविलंब पक्कीकरण कराया जाए। साथ ही युवाओं व ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई, तो वे आने वाले चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे और जनप्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं देंगे।
0
0
Report

जाखम बांध में एक दिन में 1 मीटर पानी बढ़ा, छह बांध पूरी तरह भराव

Pratapgarh, Rajasthan:जाखम में 24 घंटे में 1 मीटर पानी बढ़ा, 6 बांध लबालब; चार से चल रही पानी की चादर प्रतापगढ़ जिले में मानसून की विदाई के बीच बांधों में पानी की आवक अभी भी जारी है। प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख बांधों की 20 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार जाखम बांध का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक मीटर बढ़ गया। 19 सितंबर को जाखम का गेज 27.50 मीटर था, जो बढ़कर 28.50 मीटर पहुंच गया है। बांध में 117.00 एमसीयूएम पानी का भंडारण है और यह अपनी कुल क्षमता का 82.38 प्रतिशत भर चुका है। खास बात यह है कि आज प्रमुख वर्षामापक केंद्रों पर बारिश लगभग नहीं हुई, इसके बावजूद ऊपरी कैचमेंट से पानी की आवक बनी हुई है। जिले के छह बांध पूरी तरह भर चुके हैं। हमजा खेड़ी, बोरिया, बजरंगगढ़, चाचाखेड़ी, गागरी और वाजना बांध 100 प्रतिशत भराव पर पहुंच गए हैं। इनमें बोरिया, गागरी, हमजा खेड़ी और बजरंगगढ़ बांध से पानी की चादर चल रही है। बोरिया बांध पर 15 सेंटीमीटर की चादर के साथ 9.40 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गागरी बांध पर 12 सेंटीमीटर की चादर चल रही है और 6.39 क्यूमेक्स पानी बह रहा है। हमजा खेड़ी में 3 सेंटीमीटर की चादर के साथ 0.76 क्यूमेक्स तथा बजरंगगढ़ में 2.5 सेंटीमीटर की चादर के साथ 0.74 क्यूमेक्स पानी का निकास दर्ज किया गया है। जाखम के अलावा बरडीया बांध में भी 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका गेज 5.67 मीटर से बढ़कर 5.91 मीटर पहुंच गया है और बांध 87.88 प्रतिशत भर चुका है। वहीं मेल बांध का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 7.90 मीटर तथा बख्तोड बांध का गेज 10 सेंटीमीटर बढ़कर 7.10 मीटर पहुंच गया है। मेल बांध 53.02 और बख्तोड 52.08 प्रतिशत भरा हुआ है। भराव की स्थिति देखें तो भंवर सेमला बांध 96.61 प्रतिशत और काली घाटी 92.50 प्रतिशत भर चुके हैं। वोरी वानगढी में 76.64 प्रतिशत, गादोला में 51.68 प्रतिशत पानी है। वहीं मचलाना बांध 35.24 प्रतिशत, पिण्ड सिंचाई परियोजना 27.64 प्रतिशत, बसेड़ा लोवर 27.61 प्रतिशत भरा है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 20 सितंबर तक अरनोद में 1057 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि जाखम बांध क्षेत्र में 817, सुहागपुरा में 815, नागलिया पिकअप वियर में 814, गादोला में 811 और पीपलखूंट में 807 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ में अब तक 741 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिले का 30 वर्षों का वार्षिक औसत 983 मिलीमीटर है। सात प्रमुख वर्षामापक केंद्रों पर इस मानसून में अब तक औसतन 779.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है, जो जिले के वार्षिक औसत का 79.28 प्रतिशत है। रिपोर्ट से साफ है कि भले ही फिलहाल बारिश थम गई हो, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों से जारी आवक के चलते कई बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है।
0
0
Report

नावाडीह की मीट दुकान से 17 खस्सी चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के नावाडीह इलाके से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। विनोद बिहारी चौक के पास स्थित एक मीट दुकान में हथियारबंद चोरों ने धावा बोल दिया और 17 खस्सी चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना शनिवार की देर रात करीब 2 बजे की है। नावाडीह के विनोद बिहारी चौक के पास नारायण मंडल की झटका मीट की दुकान है। रात में दुकान के अंदर दो कर्मचारी सो रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस 4 से 5 चोर दुकान में घुस आए। चोरों ने सो रहे कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण कर्मचारी कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद चोरों ने दुकान के गोदाम में बंधे 17 खस्सियों को खोला और अपने साथ लाए वाहन में लादकर फरार हो गए। दुकान मालिक नारायण मंडल के मुताबिक चोरी गए खस्सियों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। इस घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। तीसरी बार बदमासो ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

खेती विवाद में अल्मोड़ा में 65 वर्षीय तुलसी देवी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Almora, Uttarakhand:Almora: अल्मोड़ा के स्याल्दे ब्लॉक के रतखेत बसई गांव में खेत-क्यारियों को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय तुलसी देवी की हत्या कर दी गई। गांव के ही 75 वर्षीय राजे सिंह उर्फ राजा बाबू ने गाली-गलौज के बाद तुलसी देवी पर लोहे की दराती से सिर और शरीर पर वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को स्याल्दे पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर देघाट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में करीब ढाई घंटे तलाश के बाद आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दराती भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खेत और क्यारियों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कही。
0
0
Report

पटना: सूखा-बाढ़ और बजट पर सवाल; 12 वर्षीय बच्चा जेल ले जाने पर बवाल

Noida, Uttar Pradesh:पटना तेजस्वी यादव: बार का एक हिस्सा बढ़ की स्थिति से गुज़र रहा है और दूसरा हिस्सा सूखे से. डबल इंजन की सरकार में आग लग गया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेकड़ों और करोड़ो रूपए खर्च कर दिए गए और जहां लोग बिहार में बढ़ से परेशान है सूखे से परेशान है, उस समय सेकड़ों करोड़ दिया बाती जलाकर बर्बाद कर दिया गया. कम्युनिटी किचन, राहत शिविर बंद कर दिए गए. जिसका घर डूब गया हो, कपड़ा जूता सब बह गया और इधर दिया बाती में सब जला दिया गया. क्यों बंद किया गया. बिहार के लोग ट्रस्ट हैं और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. और जब सवाल पूछा जाता है तो सरकार 12 साल के बच्चे को उठाकर जेल ले जाया जाता है. हमने बजट का 4 प्रतिशत राशि आपदा पीड़ितों के लिए तय किया था. अभी अगर हिसाब किया जाए तो बताएं ये 4 फीसदी पैसा कहाँ खर्च हो रहा है, कहाँ गया? हर बिहारी पर 27000 रूपए का ऋण है. आपदा फंड का पैसा जो आपदा पीड़ित के लिए होना चाहिए था वो आप दिया बाती में लगा रहे हैं. गुजरात में नाला में भी पानी आ जाता है तो आप उसे राष्ट्र आपदा घोषित कर देते हैं.
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

लाडनूं नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव: तीन उम्मीदवार भिड़े, सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता

Didwana, Rajasthan:लाडनूं नगरपालिका प्रशासन की ओर से चुनाव व्यवस्था को लेकर परिसर में विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। नगरपालिका लेखाधिकारी राजेद्र सिंह पंवार ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमानों को चेक करवाया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीसरी आंख से लगातार निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि चुनाव नगरपालिका के हॉल में होंगे। मतदान केंद्र की व्यवस्था करते समय गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही नगरपालिका परिसर के आसपास 100 मीटर और 200 मीटर की परिधि को चिन्हित किया गया है, ताकि चुनाव के निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके। लाडनूं नगरपालिका में कुल 45 वार्ड हैं। सोमवार को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नगरपालिका प्रशासन की तैयारियों के बीच अब सभी की नजरें चुनाव प्रक्रिया और परिणाम पर टिकी हैं।
0
0
Report

धनबाद में भूधसान के बाद इलाके में हड़कंप, चार घर चपेट में

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में एक के बाद एक भूधसान की घटना हो रही है। भूधसान क्षेत्र के लोग हर पल मौत के साये में जिंदगी गुजार रहे है। लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में तेज आवाज के साथ अचानक बड़ा भू-धंसान होने से इलाके में हड़कंप मच गया। भू-धंसान की चपेट में करीब चार घर आ गए, जिनमें दो घर पूरी तरह से चपेट में आ गया और घर का सारा सामान भी जमीन में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना की टीम मौके पर पहुंची और भू-धंसान वाले क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया गया। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद पहुंचे; पर्यावरण-स्वास्थ्य पर समाजिक सहभागिता का जोर

Dhanbad, Jharkhand:झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आज धनबाद आगमन हुआ. IIT-ISM के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर तथा पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. सबसे पहले GGLT के सभागार में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला को राज्यपाल ने सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण बातें कही. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का संबंध अत्यंत ही गहरा है. स्वच्छ वायु निर्मल जल पोष्टीक आहार और संतुलित जीवन शैली स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं. राज्य पाल ने कहा कि पर्यावरण अगर प्रदूषित होगा तो इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ेगा. आज जलवायु परिवर्तन वायु प्रदूषण जैव विविधता के संरक्षण जैसी चुनौतियां हमारे सामने है. उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान केवल सरकार के प्रयासों से मुमकिन नहीं है बल्कि इसके लिए समाज शैक्षणिक संस्थाओं चिकित्स्कों वैज्ञानिकों और प्रत्येक नागरिकों कि सहभागिता अपेक्षित है. आरोग्य भारती के इस राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषग्यो ने चर्चा की.कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों, उनके समाधान और प्रभावी नीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रो अंशुमाली, अरुण राय, जय प्रकाश नारायण सिंह, डॉ विकास रमण पवन अग्रवाल आदि का योगदान रहा. धनबाद पहुंचे राज्यपाल का बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर स्वागत किया गया. राज्य पाल के आगमन को लेकर बरवाअड्डा हवाईअड्डा से लेकर आईआईटी (आईएसएम) तक दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे.
0
0
Report

अमरूहा में चोरी के माल के बंटवारे के विवाद में ईंट मारपीट, वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बटवाल मोहल्ले में चोरी के माल के बंटवारे को लेकर दो आरोपियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों आरोपी आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक आरोपी दूसरे पर ईंट से हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दूसरा आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी चोरी के माल का बंटवारा कर रहे थे, इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो टैक्सी में टक्कर, चालक फरार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मिश्रा ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरी ऑटो टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में कई सवारियां घायल हो गई जबकि एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और युवक के दोनों पैर टूट गए वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top