Colonelganj - न्यायालय के आदेश को नहीं मान रहा नगरपालिका परिषद
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज का नगरपालिका परिषद जो आए दिन विवादों के घेरे में रहता है, साथ ही भृष्टाचार को लेकर शिकायतों की संख्या भी नगरपालिका के खिलाफ बढ़ती जा रही है। लेकिन उसके बाद भी नगरपालिका परिषद की कार्यशैली में सुधार नहीं होता दिखाई दे रहा है। यही नहीं नगर पालिका परिषद तो अब न्यायालय के आदेश को भी मानने को तैयार नहीं, न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी नगर पालिका परिषद तानाशाही रवैया अपनाते हुए निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। जिसको लेकर आज नगरपालिका के खिलाफ गांव में जोरदार प्रदर्शन हुआ।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
BJP MLA ने मंच से कबूला, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे 10 सदस्य
Ashta, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के आष्टा से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने मंच से ये कहकर कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे 10 जिला पंचायत सदस्य खरीदे थे, ने खरीद फरोख्त की चर्चाओं को फिर से हवा देती है।
वीडियो में बीजेपी विधायक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए खुलेआम यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने पद हासिल करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को खरीदा था।
वायरल वीडियो में विधायक गोपाल सिंह मंच से हंसते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशीर्वाद मांगने गए थे, तो उन्होंने 18 में से 10 सदस्यों को खरीद लिया था। उनके इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
बीजेपी विधायक का वीडियो
गोपाल सिंह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्होंने वह पद छोड़ दिया था। अब उनका यह वीडियो सामने आने और खुद उनके मुंह से खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार किए जाने से विपक्षी दलों को बड़ा सियासी हथियार मिल गया है।
खास तौर पर ऐसे समय में जब देश और प्रदेश में राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली और चुनावी शुचिता पर सवाल उठ रहे हैं, सत्ताधारी दल के विधायक का यह बयान पार्टी की किरकिरी करा रहा है।
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती कहा कि आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर पर उन्होंने यह आरोप लगाया है कि वे 10 वोट खरीदकर जिला पंचायत के अध्यक्ष बने थे। यह लोकतंत्र का चीरहरण है, और भाजपा अर्थ और पावर के दम पर वोट चोरी और सीनाजोरी कर रही है, जब शिवराज सिंह चौहान के जिले के यह हाल हैं, तो अन्य जिलों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
