icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow11 Dec 2024, 12:54 pm

Colonelganj - भेदभाव पूर्ण रवैये से नाराज जूनियर अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश,जमकर हुई नारेबाजी

Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज तहसील में भेदभावपूर्ण रवैया से नाराज जूनियर अधिवक्ताओं ने आज कड़ा आक्रोश दर्ज कराते हुए तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने बैठक करके एक प्रस्ताव पारित कर अपनी समस्याओं को बिंदु वार लिखकर, ज्ञापन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष, देवीपाटन मंडल के मंडलआयुक्त व गोंडा के जिलाधिकारी को भेज कर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया की तहसील के कार्यालय और न्यायालय में उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर हत्या केस: विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी से फिर उठा विवाद

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। विनीत मीनोचा मर्डर केस दवा कारोबारी बिनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बेटे सुब्रत को किया गिरफ्तार विनीत मीनोचा के बेटे सुब्रत को पुलिस ने किया गिरफ्तार रिमांड पर सुब्रत, शालू और विशाल से आमने-सामने पूछताछ पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने भी आरोपियों से की पूछताछ सुब्रत के घर का CCTV 22 जुलाई से बंद मिला विशाल और सुब्रत के बीच 258 कॉल, नए सिम से भी सुब्रत को 5 कॉल सुब्रत पर 20 लाख से ज्यादा के कर्ज की जांच हत्या की रात आरोपियों की मूवमेंट की टाइमलाइन खंगाल रही पुलिस सुब्रत ने हत्या कबूल नहीं की CCTV, कॉल रिकॉर्ड और आर्थिक दबाव के एंगल से जांच जारी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय युवक पर चार चाकू से हमला

New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र के त्रिलोक पुरी 31 ब्लॉक में 17 साल के लड़के को एक के बाद एक चार चाकू मार बदमाश मौके से फरार हो गए,,मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 साल के कृष्ण को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है,, चश्मदीद की माने तो कृष्ण और उसके दोस्त गणपति का चंदा मांग रहे थे इस दौरान चार से पांच युवक आए और कृष्ण 17 साल को घायल हालत मे पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऐम्स ट्रामा सेंटर रेफेर किया गया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के पास पेड़ पर अजगर रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय के आवास के सामने सड़क किनारे स्थित पेड़ बुधवार रात 10 बजे करीब पेड़ पर अजगर बैठा था अजगर देखकर पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी मौके मौके विभाग के कर्मचारी पहुंचे और घंटे तक रेस्क्यू चला मैं पेड़ डाल पर लपेटकर अजगर बैठा था वही कटवा से की मदद से और डाल को तोड़कर नीचे गिराया गया उसके बाद वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए अजगर को पकड़ कर बोरी में डाला उसके बाद वह जंगल में लेकर जाकर छोड़ दिया उसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत के सांस ली
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर: डीएसटी ने डोडा-पोस्त तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार किए

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) वेस्ट ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केरू क्षेत्र के पास दो आरोपियों को पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र से डोडा-पोस्त की खेप लेकर जोधपुर पहुंचे थे। केरू के पास खेप खाली करने के बाद डीएसटी टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ जाट उर्फ संदीप निवासी बस्सी, चित्तौड़गढ़ और दिनेश थोरी जाट निवासी खेड़ी सालवा, जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर डोडा-पोस्त की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन की भी जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में अवैध हथियार मिलने की भी सूचना है। हालांकि पिस्टल, मैगजीन व कारतूस की बरामदगी तथा वाहन के चोरी का होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ख़बर वायरल: खुडियाला गांव में प्रेमी युगल का मुंडन और जूतों की माला

Jodhpur, Rajasthan:एंकर बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बालेसर के खुडियाला गांव का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक एवं युवती का, कुछ महिलाएं एवं पुरुष मुण्डन करके उनको जूतों की माला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुडियाला गांव का गणपत नाथ पुत्र पुनानाथ खुडियाला जो शादीशुदा है, गांव की एक विवाहिता पपूदेवी पत्नी जेठानाथ तीन बच्चों की मां है, दोनों खुडियाला के निवासी हैं। इस युवक और युवती के प्रेम संबंध थे। अभी कुछ दिन पहले यह युवक इस युवती को घर से भगाकर ले गया और एक माह तक बाहर रहने के बाद वापस घर आया तो पता चला कि दोनों ने शादी कर ली। अभी दो दिन पहले सुबह चार बजे युवती के पति और ससुराल पक्ष के लोग दोनों को घर से उठाकर लाये और उनके मुंडन करवाकर जूते की माला पहनाई गई और तरह तरह की प्रताड़नाएं दी गईं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अभी तक इस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
0
0
Report

जोधपुर हाईकोर्ट ने गोचर भूमि संरक्षण के मामले में 100 पेड़ लगाने की पहल की सराहना की

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में गोचर भूमि के संरक्षण से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान शहर के पर्यावरण को लेकर अहम टिप्पणी सामने आई। खोखरिया के पास गोचर भूमि पर एसटीपी प्लांट से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विकास के साथ पर्यावरण और हरियाली के संरक्षण को जरूरी बताया। कोर्ट की अपील के बाद याचिकाकर्ता पक्ष ने जोधपुर को ग्रीन और क्लीन बनाने की दिशा में 100 पौधे लगाने की पहल का प्रस्ताव रखा। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ के समक्ष बुधवार को ओमाराम चौधरी बनाम राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शहर में विकास के नाम पर बढ़ते कंक्रीटीकरण पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि जोधपुर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि कानूनी बिरादरी को भी पर्यावरण संरक्षण में आगे आना चाहिए। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी ने कोर्ट को बताया कि यदि प्रशासन पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराता है तो याचिकाकर्ता और अधिवक्ता की ओर से 50-50 पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह कुल 100 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पौधरोपण की तस्वीरें और रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश करने का आश्वासन दिया गया। कोर्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए राज्य सरकार के अधिवक्ता को पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्य की ओर से निर्देश प्राप्त करने के लिए समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी。
0
0
Report

राजस्थान HC: हनुमानगढ़ धोखाधड़ी केस में 26 सितम्बर को आदेश सुनवाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने हनुमानगढ़ में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े दो मामलों में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस अशोक कुमार जैन की अदालत ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करके आदेश सुरक्षित रख लिया। अब मामले में 26 सितंबर को आदेश सुनाया जाएगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विनोद शर्मा एवं अधिवक्ता कुणाल उपाध्याय ने पेरवी की। मामला हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 624/2026 और 625/2026 से जुड़ा है। पहली एफआईआर 17 सितंबर और दूसरी 18 सितंबर को दर्ज हुई थी। दोनों मामलों में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन एफआईआर को चुनौती देते हुए संतोष बंसल, गणेश राज बंसल और वंदना जैन की ओर से बीएनएसएस की धारा 528 के तहत याचिकाएं दायर की गई थीं। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी एवं सीआईडी-सीबी बीकानेर रेंज सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गणेश राज बंसल, जो वर्तमान में विधायक हैं, को एफआईआर संख्या 624/2026 के संबंध में गिरफ्तारी हुई है और वह पुलिस रिमांड पर हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि इस एफआईआर में गणेश राज बंसल के खिलाफ जारी प्रक्रिया को छोड़कर अन्य याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं एफआईआर संख्या 625/2026 में भी सभी याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top