271302
नवाबगंज के गढ़ी देवीनगर नहर की सफाई शुरू, किसानों को होगा फायदा
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के गढ़ी देवीनगर नहर की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। सफाई पूरी होने के बाद किसानों को रबी की फसल के लिए पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय किसान अंग्रेज ने बताया कि यदि नहर में समय पर पानी पहुंचता है तो इसका लाभ किसानों को मिलेगा। नहर की सफाई जारी है और किसानों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार पुलिस में 37 अधिकारियों के बड़े तबादले, SDPO-ASP स्तर के कई रैंक बदले
Patna, Bihar:बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला किया है। सरकार ने कुल 37 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण और नई जगह पदस्थापन किया है。 इनमें कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस की महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। 37 अधिकारियों की लिस्ट। राज कुमार साह को SDPO सदर, आरा से बदलकर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना बनाया गया है। आनंद कुमार पाण्डेय को SDPO सदर, बेगूसराय से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेजा गया है। अशोक कुमार दास को SDPO दाउदनगर, औरंगाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक, निगराणी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार सिंह को SDPO सदर-1, सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है। संजय कुमार झा को ASP सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना भेजा गया है। संजय कुमार पाण्डेय को SDPO सदर, समस्तीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-1, पटना बनाया गया है। प्रवेंद्र भारती को SDPO सदर, मधेपुरा से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना और विभाष कुमार को SDPO त्रिवेणीगंज, सुपौल से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-7, कटिहार भेजा गया है。 संजीव कुमार को SDPO महुआ, वैशाली से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-15, भीमनगर, सुपौल की जिम्मेदारी दी गई है。 साइबर क्राइम में भी कई अधिकारियों की पोस्टिंग तबादले में साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारियां भी कई अधिकारियों को दी गई हैं। मुकेश कुमार ठाकुर को SDPO सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), मुंगेर बनाया गया है。 अविनाश कुमार को SDPO उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज भेजा गया है। दीपक कुमार को SDPO-1, फुलवारी शरीफ, पटना से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), सारण और रजनीश कांत प्रियदर्शी को SDPO-1, सदर, बेतिया से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), लखीसराय बनाया गया है? रवि शंकर, जो पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज के पद पर थे, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया है。 STF, रेल और यातायात में भी नई तैनाती सुनील कुमार पाण्डेय को SDPO वजीरगंज, गया से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, पटना बनाया गया है। संजय कुमार जायसवाल को SDPO-1, सदर, बिहारशरीफ से पुलिस उपाधीक्षक, STF, पटना भेजा गया गया है। आलोक कुमार को SDPO सदर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, जमालपुर और एम. आदिल बेनाल को पुलिस उपाधीक्षक, बीपीटीसी-10, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर बनाया गया गया है。 रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक, रेल, समस्तीपुर से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सिवान और संदीप गोल्डी को SDPO धमदाहा, पूर्णिया से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, रोहतास भेजा गया है。 राज कुमार-2 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, छपरा से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है。 राजेश कुमार को SDPO-II, सदर, गोपालगंज से पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अरवल भेजा गया है। सुरेन्द्र कुमार को SDPO वीरपुर, सुपौल से पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान बनाया गया है。 गौरी कुमारी को SDPO-II, सदर, सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। रवि कुमार को SDPO अरेराज, मोतिहारी से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना भेजा गया है。 कन्हैया सिंह को SDPO-II, मसौढ़ी, पटना से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना बनाया गया है। विनोद कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना और सुरेश प्रसाद सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बीवीएसपी-7, कटिहार से पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना भेजा गया है।0
0
Report
धनबाद के रंजीतपुर में प्रतिबंधित मांस बरामद, लैब में जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव से संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामदगी का मामला सामने आया है। रविवार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को बाइक की डिक्की में संदिग्ध मांस ले जाते हुए पकड़ा और उसे बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धनबाद के पूर्वी टुंडी में गुप्त सूचना के आधार पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रंजीतपुर गांव में एक व्यक्ति को बाइक की डिक्की में संदिग्ध मांस ले जाते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर का रहने वाला सुलेमान अंसारी है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वह टीवीएस एक्सएल बाइक से मांस लेकर जा रहा था। इसके बाद आरोपी को बाइक और बरामद मांस के साथ पूर्वी टुंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ. प्रीति खोया की मौजूदगी में बरामद मांस का सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, लैब रिपोर्ट में अगर प्रतिबंधित मांस की पुष्टि होती है, तो संबंधित कानूनों के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
डिप्टी सीएम बैरवा का फागी दौरा, भाजपा के पक्ष में वोट मांगें
Dudu, Rajasthan:दूदू, जयपुर: डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने फागी का दौरा किया। जगह जगह सभा कर भाजपा के समर्थन में वोट की मांग की। विभिन्न वार्डों में नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं से संवाद कर वोटिंग के लिए अपील की। डिप्टी सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। फागी में वार्ड वाइज प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क किया। विकास के धन की कमी नहीं आने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
बिहार बाढ़ से लड़ेंगे, हम सब साथ हैं
Noida, Uttar Pradesh:बिहार बाढ़ से हार मत हारना। हम सब साथ हैं। संभाल लेंगे।0
0
Report
मुंगेर में पारिवारिक विवाद के बाद पिता ने दिव्यांग पुत्र की कुल्हाड़ी से हत्या
Munger, Bihar:गोबड्डा धपड़ी मोड़ मांझी टोला गांव में पारिवारिक विवाद में पिता ने कुल्हाड़ी मार कर की दिव्यांग पुत्र की निर्मम हत्या। सोए अवस्था में पिता ने पुत्र चंद्रशेखर पर किया था कुल्हाड़ी से प्रहार हत्या के बाद पिता हुआ फरार। शामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुंगेर : हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा मांझी टोला में पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुत्र की हत्या के बाद पिता फरार हो गया। जबकि शामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या से जुड़े मामले को छानबीन के साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है की गोबड्डा मांझी टोला निवासी तिलो मांझी की अपने मंझला पुत्र 40 वर्षीय चंद्रशेखर मांझी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि पिता तिलوں मांझी ने अपने पुत्र चंद्रशेखर की सोए अवस्था में कुल्हाड़ से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पिता के द्वारा पुत्र चंद्रशेखर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता के द्वारा पुत्र की हत्या किए जाने की खबर फैलते ही आस पड़ोस और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गया। इसकी सूचना शामपुर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद शामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या से जुड़े मामले की जानकारी परिजन और आसपास के लोगों से ली और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टमके लिए मुंगेर भेज दिया। मृतक तीन भाई में मंझला भाई था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है और धपरी स्थित एक ढाबा में पहले काम करता था। परिजनों ने बताया की चंद्रशेखर मांझी दिव्यांग था जिसके कारण वह मजदूरी नहीं कर पाता था इसलिए पिता काम करने के लिए दबाब दे रहा था इसको लेकर शनिवार की शाम दोनों पिता -पुत्र के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद मामला शांत होने के बाद पिता घर से बाहर चला गया वही देर रात सोये अवस्था में पुत्र को पिता ने कुल्हड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटना स्थल प्रयुक्त कुल्हड़ को छोड़कर फरार हो गया。0
0
Report
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से सोरेन परिवार को लगा बड़ा झटका, शोक
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. झारखंड की सियासत का वो चेहरा जो सोरेन परिवार के सबसे बुरे वक्त में दीवार बनकर खड़ा रहा, आज खुद ही ढह गया. गिरिडीह के विधायक और हेमंत कैबिनेट के 6 विभागों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. वजह बना एक छोटा सा फैसला... और सीने में उठा दर्द जिसे उन्होंने गैस समझ लिया. मंत्री सुदिव्य कुमार के सुरक्षा प्रभारी विक्रम पासवान ने रोते हुए बताया की शनिवार की रात 12 बजे सोनू भैया को सीने में दर्द हुआ था. तब उनकी पत्नी (भाभी) श्वेता ने मंत्री सुदिव्य कुमार से कहा था चलिए डॉक्टर के पास. पर उन्होंने डॉक्टर के पास जाने से मना कर दिया था के बोलने लगे की लगता है गैस है, कुछ देर में ठीक हो जाएगा. इसके बाद रात करीब बजे जब दर्द ज़्यादा बढ़ गया तो उन्होंने खुद अपने ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड को गाड़ी निकालने के लिए बोले और ख़ुद से हॉस्पिटल में भी फ़ोन किए और बोले कि मुझे ठीक नहीं लग रहा है. आ रहा हूँ. इसी दौरान रास्ते में उन्हें उल्टियां होने लगीं. कुछ देर में जब मंत्री सुदिव्य कुमार अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनका इलाज भी शुरू किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सुदिव्य कुमार सिर्फ विधायक और मंत्री नहीं थे, सोरेन परिवार के संकटमोचक भी थे बताएं की जब 2 साल पहले हेमंत सोरेन जेल में थे तब कल्पना सोरेन को राजनीति में स्थापित करने वाला कोई नहीं था. तब गांडेय उपचुनाव का पूरा मोर्चा सुदिव सोनू ने संभाला था और कल्पना मुर्मू सोरेन की जीत की पूरी पटकथा लिखी थी. सुदिव्य सोनू की राजनीतिक पाठशाला दुर्गा सोरेन (हेमंत के बड़े भाई) से शुरू हुई थी. दुर्गा के निधन (2009) के बाद वे हेमंत के सबसे करीबी बन गए. 2019 और 2024 में गिरिडीह से लगातार जेएमएम को जीत दिलाई. बेटी की शादी कराने की तैयारी में थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनकी आखिरी बातचीत की एक भावुक कहानी सामने आई है. झारखंड सरकार में ही उनकी सहयोगी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने वो बात साझा की है जिसने सबकी आंखें नम कर दीं. दीपिका ने बताया की हाल में ही मेरी सुदिव्य जी से बात हुई थी. राजनीति की बात खत्म होने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था की दीपिका जी बिटिया का विवाह करना है. उनके मन में बड़ी बेटी की शादी को लेकर कई योजनाएं थीं. वे एक पिता के तौर पर बहुत उत्साहित थे. दीपिका भावुक होकर बोलीं, किसे पता था कि यह सामान्य सी पारिवारिक बातचीत इतनी जल्दी अंतिम स्मृति बन जाएगी. बता दें, सुदिव्य सोनू अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी श्वेता हाउस वाइफ है और उनके तीन बच्चे हैं. बड़ी बेटी एमबीए कर रही है, दूसरी बेटी इंटर में और बेटा 12 साल का है जो 5वीं कक्षा में है. बेटे का नाम हर्ष है और हर्ष ने ही आज अपने पिता (मंत्री सुदिव्य कुमार) को मुखाग्नि दी. बड़ी बेटी के हाथ पीले करने का अरमान लिए ही वे चले गए.0
0
Report
Advertisement
बिहार पुलिस: 37 डीएसपी का बड़ा तबादला, गृह विभाग ने अधिसूचना जारी
Noida, Uttar Pradesh:BREAKबिहार पुलिस के 37 DYSP का सरकार ने किया तबादला एक साथ 37 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर गृह विभाग ने तबादले को लेकर अधिसूचना की जारी0
0
Report
झांसी के निमगाना गांव में पुराना कुआं ढहना: गुमटी और दीवार गिरने से खतरा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसरांय ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आई है, निमगाना गांव में लगातार बारिश के चलते एक पुराना कुआं अचानक भरभराकर गिर गया। कुएं के ऊपर बनी गुमटी भी मलबे के साथ अंदर जा गिरी। साथ ही बगल के मकान की दीवार भी जा गिरी, गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी के निमगाना गांव में गांव के बाहर एक पुराना कुआं है जो कई सालों से बंद पड़ा है। पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश से जमीन में नमी बढ़ गई थी। ग्रामीणों के अनुसार कुएं के चारों तरफ की मिट्टी गीली होने से कमजोर हो गई थी। अचानक तेज आवाज के साथ कुएं का ऊपरी हिस्सा ढह गया। ऊपर बनी गुमटी भी भरभराकर कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर पास से गुजर रहे लोग दौड़कर भागे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत प्रधान और लेखपाल को सूचना दी। साथ ही कुएं के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है।0
0
Report
गरौठा में मगरमच्छ ने दहशत मचाई, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के तहसील गरौठा क्षेत्र के अहरौरा गांव स्थित तालाब में मगरमच्छ द्वारा लगातार जानवरों को अपना निवाला बनाए जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। और तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और मगरमच्छ को पिंजरे में कैद करके बेतवा नदी में लेजाकर छोड़ा गया तब जाकर ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
Advertisement
बयाना नगरपालिका चुनाव तैयारी तेज, कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) बयाना में नगर पालिका चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को जिला कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी राजेश मीणा ने बयाना नगर पालिका क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बयाना में बनने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का भी जायजा लिया। मतदान के बाद मतपेटियां यहीं सुरक्षित रखी जाएंगी और मतगणना भी यहीं होगी。 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली, पीने के पानी, साफ-सफाई, शौचालय, पर्याप्त रोशनी और छाया की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने रैंप, व्हीलचेयर, आसान रास्ते और बैठने की सही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, मतदाता सूची से जुड़ी जरूरी जानकारी तैयार रखने और मतदान के दिन मतदाताओं को पूरा सहयोग देने को भी कहा。 एसपी राजेश मीणा ने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष और मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और क्रिटिकल बूथों पर खास निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने पर भी बात की。 निरीक्षण के समय रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम अल्का श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी रामगोपाल बसवाल, डिप्टी एसपी देवेंद्र जाखड़, नगर पालिका ईओ जितेंद्र गर्ग, एसएचओ रामगिलास गुर्जर समेत कई अधिकारी वहां मौजूद थे।0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा की बीकानेर बैठक: संगठन मजबूत, रिजल्ट देने का समय
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर CM भजनलाल शर्मा की विशेष संगठनात्मक बैठक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने दिया जीत का मंत्र CM बोले- बीजेपी में संगठन और सत्ता दोनों कार्यकर्ताओं से चलती है कहा- आज हम कुर्सी पर हैं, कल सामने बैठे कार्यकर्ता इन्हीं कुर्सियों पर होंगे टिकट दावेदारों को लेकर बोले- एक टिकट पर कई दावेदार हों तो समाधान का रास्ता मिलकर निकालें मुख्यमंत्री ने कहा- कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी को विजयी बनाने में जुटें 80 वार्डों में अधिकतम सीटें जीतकर बीजेपी का मेयर बनाने ले संकल्प रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ देखकर खुश नजर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद CM भजनलाल शर्मा बीकानेर दौरा पूरा कर जोधपुर के लिए रवाना संगठनात्मक बैठक में सख्त मूड में नजर आए CM ! जनप्रतिनिधियों को दो टूक- अब रिजल्ट देने का समय है CM बोले- जिस विधानसभा में नगर पालिका या नगर परिषद में कम सीटें आएंगी, वहां विधायक के नंबर भी कम होंगे साफ हिदायत- वार्डों में जाएं, संगठन के लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलें कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के दिए निर्देश भजनलाल शर्मा बोले- जितना आपने मुझसे मांगा, उससे ज्यादा मैंने आपको दिया कहा- अब देने का समय है, पार्टी के लिए रिजल्ट देने का समय है निकाय चुनाव में प्रदर्शन को लेकर विधायकों की जिम्मेदारी तय करने का दिया स्पष्ट संकेत0
0
Report
जापान के एम्बेसडर ने ऋषिकेश की गंगा में तीन बार डुबकी; जन्माष्टमी पर गहरा जुड़ाव
Noida, Uttar Pradesh:भारत और भूटान में जापान के एम्बेसडर ओएनओ केइची ने ट्वीट किया, ''आखिरकार, ऋषिकेश में गंगा में पूरी डुबकी लगाई—तीन बार! जन्माष्टमी वीकेंड पर, सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं को मानने वाले लोगों से घिरे होने पर, मुझे एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही हैरानी, विनम्रता और आभार भी। सच में एक यादगार पल।''0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से दुख, पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने की घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं: PM नरेंद्र मोदी0
0
Report
तेंदुए की खाल बेचने के आरोप, DRI-STRF ने तीन गिरफ्तार, रिमांड जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेक/ डीआरआई व STRF ने एक तेंदुए के खाल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो दिन की न्यायालय से मिली रिमांड,अन्य आरोपियों की तलाश जारी,जनवरी माह में करंट लगाकर किया था शिकार, अब बेचने के लिए निकले थे आरोपी,अन्य राज्यो के तस्करों के सम्पर्क थे आरोपी,डीआरआई व STRF को भनक लगने पर सीधी पहुँच कर दी दबिश।0
0
Report
झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस
Taga, Chhattisgarh:स्लग:झीरम कांड NIA कोर्ट का फैसला कांग्रेस असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में NIA कोर्ट के फैसले को लेकर कांग्रेस ने असंतोष जताया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता में कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान है, लेकिन इतने बड़े नक्सली हमले की पूरी सच्चाई अभी सामने आना बाकी है। कांग्रेस का कहना है कि घटना में कई बड़े नक्सली नेताओं के नाम और उनकी कथित भूमिका सामने आई थी, लेकिन मुख्य साजिशकर्ताओं तक जांच नहीं पहुंच पाई है। पार्टी ने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से भी पूछताछ कर झीरम हमले के पीछे के लोगों तक पहुंचने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक छोटे स्तर के आरोपियों पर कार्रवाई से मामले की पूरी तस्वीर साफ नहीं होगी और बड़े साजिशकर्ताओं की भूमिका सामने आना जरूरी है। इसी को लेकर कांग्रेस ने NIA कोर्ट के फैसले से असहमति जताते हुए मामले में आगे सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की बात कही है। बाइट : विजय जांगिड़ प्रदेश सहप्रभारी छत्तीसगढ़ बाइट : राजेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
