271504
परसपुर में वीर बाल दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
Gonda, Uttar Pradesh:परसपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सोमवार को वीर बाल दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बेनी माधव स्कूल में छात्रों और नागरिकों ने शहीदों की वीरता और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर एस.पी. सिंह, राम कुमार मौर्य, राम सिंह और बृजेश सिंह प्रबंधक उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष डॉक्टर एस.पी. सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें हमारे ऐतिहासिक बलिदानों की याद दिलाता है और युवाओं को अपने देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली-बद्रीनाथ हाइवे बाधित, बारिश से पत्थर गिरने से यात्रा रोकी
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली बद्रीनाथ हाइवे हुआ बाधित चमोली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भनेरपानी मे पहाड़ी से पत्थर मलवा आने से रुकी बद्रीनाथ यात्रा एतिहातन पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका चमोली जिले में लगातार हो रही है तेज बारिश बीते कुछ दिन पहले पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक बस आ गयी थी चपेट में, जिससे एक महिला की हुई थी मौत, दो लोग हुए थे घायल0
0
Report
बेगूं में 100 टन अवैध बजरी जब्त; खनन मामले की पड़ताल जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 पर सामरिया कला ग्राम पंचायत के गोरला गांव के पास अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर तहसीलदार गोपाल जीनगर, बेगूं थानाधिकारी कमलचंद मीणा तथा माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान करीब 100 टन अवैध बजरी का भंडारण पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान वहां कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं मिला, जिससे यह पता नहीं चल सका कि बजरी का भंडारण किसके द्वारा किया गया था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अवैध खनन और भंडारण से जुड़े लोगों की तलाश जारी है।0
0
Report
हज यात्रियों की वतन वापसी: जयपुर पहुंची 7वीं फ्लाइट जद्दा से
Jaipur, Rajasthan:हजयात्रा—2026 के हाजियों की वतन वापसी, 421 हाजियों की 7 वीं फ्लाइट जद्दा से जयपुर पहुंची, करीब रात 8:05 बजे हाजियों की फ्लाइट जयपुर पहुंची, हाजियों का एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया, 5 से 13 जून तक 9 फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी, आज रात 8वीं फ्लाइट जद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल Hakiम खान साहब ने बताया कि बीते देर रात 7वी फ्लाइट जद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर हाजियों का फूल—मालाओं से स्वागत किया गया, 7 वीं फ्लाइट में 421 हाजी जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जयपुर पहुंचे, इस बार राजस्थान से 3520 हज यात्री शामिल है, जिसमें 1790 पुरुष और 1730 महिला शामिल है, 5 जून से 13 जून तक 9 फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी जारी, हाजियों के वतन वापसी को लेकर राजस्थान स्टेट हज कमेटी की और से हजयात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जा रहा0
0
Report
Advertisement
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: तकनीकी विश्लेषण से देवानंद महाराज हत्याकांड सुलझा
Kota, Rajasthan:ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री: तकनीकी विश्लेषण और ग्राउंड इनपुट से पुलिस ने सुलझाई देवानंद महाराज हत्याकांड की गुत्थी शहर के चर्चित देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बिना किसी शुरुआती सुराग के यह हाईप्रोफाइल केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। हत्याकांड के बाद उपजे जनाक्रोश के बीच पुलिस ने घटना की कड़ियों को तकनीकी विश्लेषण से जोड़ा। मठ और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। संदिग्धों की बदलती लोकेशन और जयपुर में संदेही वकील के मोबाइल के साथ उनकी मौजूदगी ने पुलिस का शक पक्का कर दिया। वहीं, एसपी ने खुद सादा वर्दी में चंद्रेसल गांव की चाय की थड़ियों पर बैठकर स्थानीय इनपुट जुटाए। आखिरकार, पांचवें दिन आरोपी वकील को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर इस पूरी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हो गया।0
0
Report
Rajpura (ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ):ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਸੀਐਮ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਭਲਕੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਰਾਜਪੁਰਾ
Gobindpura, Punjab:ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ - ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਕੱਲ੍ਹ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨਲਾਸ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੈਣੀ ਇੱਥੇ ਸੈਨੀ ਸਮਾਜ ਦੀ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਇਕੱਤਰਤਾ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਨਗੇ। ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅਹਿਮ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਵੀ ਕਾਫ਼ੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਿੰਡ ਨਲਾਸ ਦੀਆਂ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਗਲੀਆਂ ਅਤੇ ਰਸਤਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਧਾਰਨ ਲਈ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਸੁਵਿਧਾ ਨਾ ਆਵੇ। ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਦੌਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੈਨੀ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫ਼ੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।0
0
Report
करौली में बदला मौसम, तेज बारिश से उमस हल्की, ठंडक लौट आई
Karauli, Rajasthan:क्षेत्र मे बदला मौसम का मिजाज , बारिश से लोगों को मिली हल्की राहत, जिला करौली एंकर इंट्रो - करौली जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी। देर रात करीब 2 बजे मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। रातभर कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे सड़कों और रास्तों पर पानी भर गया। मेघगर्जन और ठंडी हवाओं के बीच आसमान काले बादलों से घिरा रहा। पिछले तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली。 मध्य रात्रि से शुरू हुई तेज हवाओं के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तड़के सुबह तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। कई स्थानों पर लोग सुबह घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में 100 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू, एयरपोर्ट तक आसान पहुंच
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—आज से नोएडा की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा शुरू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे वर्चुअल माध्यम से दिखाएंगे हरी झंडी पहली बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत कुल 100 बसों में 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल सेक्टर-90 बस डिपो से होगा बसों का संचालन आज नोएडा शिल्प हाट पर कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर सीएम योगी दिखायेंगे हरि झंडी बस डिपो में लगाए गए हाईटेक फास्ट चार्जिंग स्टेशन करीब 2 घंटे में फुल चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक बसें नोएडा प्राधिकरण और यूपी परिवहन निगम मिलकर करेंगे संचालन 15 जून से शुरू होने वाली एयरपोर्ट सेवाओं से पहले बड़ा कदम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच होगी आसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगा बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट न्यूनतम किराया 10 रुपये, अधिकतम किराया 30 रुपये रखने की बात कही जा रही नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को पहली बार मिलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा ऑटो और कैब पर निर्भरता होगी कम निजि वाहनों का इस्तेमाल घटने से ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की उम्मीद लाखों यात्रियों को मिलेगी सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल यात्रा सुविधा0
0
Report
बिहटा के दोघरा गांव में महिला के साथ छेड़खानी-मारपीट, आरोपी किशोर सिंह फरार
Danapur, Bihar:बिहटा:बिहटा थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । जहां पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया है। जहां महिला ने बताया कि गांव के ही 50 वर्षीय किशोर सिंह मुझे अकेला देखकर मेरे साथ छेड़खानी किया और विरोध करने पर मारपीट भी किया।इसके साथ ही किसी से नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। इधर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में आरोपी किशोर सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है जहां महिला ने बताया कि जब मेरे पति घर पर नहीं थे तब मैं और मेरी बेटी के साथ घर के बगल में जानवर बांधने गई थी उसी समय मुझे अकेला देखकर गांव के किशोर सिंह पहले मेरे हाथ को पकड़ता है और गलत तरीके से छूता है जब मैं इसका विरोध की तो जान से मारने की धमकी भी दिया। यहां तक मेरे साथ मारपीट भी किया।उसके बाद जब घर पर पति आए तब पूरी घटना पति को बताया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।इधर सूचना मिलने का पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गांव में पहुंची लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी पुलिस की टीम लगी हुई है।इधर गांव लोगो की माने तो आरोपी अधेड़ व्यक्ति पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था इसके अलावा गांव के कई महिलाओं के साथ भी इस तरह घटना को अंजाम दे चुका है।0
0
Report
बस्तर में मानसून की दस्तक: बारिश ने किसानों को राहत दी
Kondagaon, Chhattisgarh:बेतहाशा गर्मी के बाद आखिरकार आज बस्तर में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है और इस बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है किसान अपने खेतोँ मे फ़सल बोवाई कर इंतजार थे की बारिश कब पहुंचेगी, इस बारिश से किसानों ने भी ख़ुशी जाहिर की है अचानक मौसम मे बदलाव के साथ ही सुबह से तेज हवाओ के साथ झमा झम बारिश सभी को शुकुन दिलाई है0
0
Report
Advertisement
बिहार में मॉनसून ने दस्तक दी, 38 जिलों में अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच राज्य में मॉनसून ने जोरदार एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून बिहार के कई जिलों तक पहुंच चुका है, जिससे मौसम बदलने लगा है। सबसे पहले किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मॉनसून ने दस्तक दी है। अनुमान है कि अगले 2–3 दिनों में यह पूरे बिहार में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना, गया समेत मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मॉनसून और पिछले 24 घंटे की बारिश का असर तापमान पर भी दिखा है। पटना समेत कई जगहों पर तापमान करीब 9 डिग्री तक गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आज पटना में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने की संभावना है।0
0
Report
दिल्ली में जल निकाय और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर समीक्षा, यमुना डेवलपमेंट विजन पर फोकस
Noida, Uttar Pradesh:LG दिल्ली LtGovDelhi · 47 मिनट दिल्ली भर में ज़रूरी पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' की समीक्षा के लिए यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में official_DDA की बैठक की अध्यक्षता की। माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के एक सस्टेनेबल और वर्ल्ड-क्लास राजधानी के विज़न के अनुरूप, यमुना रिवरफ्रंट डेवलपमेंट और यमुना बाज़ार व उससे सटे घाटों को फिर से बेहतर बनाने की व्यापक योजना पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा में फ़ेज़-1 के तहत 101 जल निकायों (water bodies) के तय समय में जीर्णोद्धार (restoration) का भी मूल्यांकन किया गया, जिसमें द्वारका और रोहिणी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली भर में हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, लक्ज़री रिटेल और लॉजिस्टिक्स हब जैसे बड़े सामाजिक-आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति की भी बारीकी से जांच की गई। मानसून से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए, ज़रूरी ज़ोन और जल-जमाव वाले इलाकों में 'डीसिल्टिंग एक्शन प्लान 2026' की स्थिति की सघन निगरानी की गई, साथ ही 15 जून की समय-सीमा से पहले सेंट्रल फ़्लड कंट्रोल रूम की ऑपरेशनल तैयारी का भी जायज़ा लिया गया। एक मज़बूत, प्रगतिशील और #ViksitDelhi बनाने के लिए इन पहलों का समय पर क्रियान्वयन बहुत ज़रूरी है।।0
0
Report
अंता में 57 करोड़ का पेयजल प्लांट दो दिनों से ठप, 42 गांव पानी को तरस रहे
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) ,57 करोड़ का पेयजल प्लांट 2 दिनों से ठप्प ,42 गांव सहित कस्बे के लोग पीने के पानी को तरसे , कर्मचारियों को एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने के कारण आए दिन प्लांट रहता हे ठप्प Bara जिले के अंता में 57 करोड़ की लागत का नागदा पेयजल प्लांट 2 दिनों से ठप्प पड़ा हुआ हे जिसके चलते 42 गांवों सहित कस्बे के लोगों को भंिश गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए तरसने पर मजबूर होना पड़ रहा हे परन्तु शासन प्रशासन बेखबर बना हुआ हे । बतादे कि 57 करोड़ की लागत के नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को गत एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने से प्लांट आए दिन हिचकोले खा रहा हे कभी प्लांट से मटमैला पानी पीने को मिलता हे तो कभी एक बूंद पानी भी नसीब नहीं होता हे ऐसे में आए दिन पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे आमजन में आक्रोश पनप रहा हे इसके बाउजूद इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों के कानों में जु तक नहीं रेंग रही हे ओर इसका खामियाजा आमजन को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा हे दूसरी ओर 2017 में शुरू हुई नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती हे जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती हे परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई हे ।0
0
Report
Advertisement
जळगाव में विधान परिषद चुनाव को लेकर गिरीश महाजन की बैठक, बीजेपी रणनीति तय
Jalgaon, Maharashtra:जळगावात विधान परिषद निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर मंत्री गिरीश महाजन यांच्या उपस्थितीत रात्री उशिरापर्यंत भाजपची खलबत. भाजप कार्यालयात भाजपचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन यांच्यासह रावेर आणि जळगाव लोकसभेचे दोन्हीजिल्हाध्यक्ष, आमदार सुरेश भोळे, आमदार मंगेश चव्हाण यांच्यासोबत बैठक. विधान परिषद निवडणुकीतील प्रचारासंदर्भात मंत्री गिरीश महाजन यांनी घेतला उमेदवारासह आमदार व पदाधिकाऱ्यांकडून आढावा. जळगाव विधानपरिषद निवडणुकीत शिवसेना शिंदे गटाची बंडखोरी व विरोधातील इतर उमेदवारांचा काय परिणाम होऊ शकतो या संदर्भात देखील चर्चा झाल्याची माहिती. महायुतीच्या उमेदवाराच्या विरुद्ध बंडखोर तसेच इतर दोन असे एकूण तीन उमेदवार निवडणुकीच्या रिंगणात असल्याने रणनिती काय असावी संदर्भात गिरीश महाजन सूचना व मार्गदर्शन केल्याचे माहिती. जळगावात रेल्वे स्थानकावर उतरल्यानंतर मंत्री गिरीश महाजन यांनी थेट भाजप कार्यालय गाठून तब्बल 2 तास उमेदवारासह आमदार व पदाधिकाऱ्यांकडून निवडणुकीचा आढावा घेतला.0
0
Report
हल्द्वानी: CCTV में कैद चोरों की लूट, दो दुकानों के ताले टूटे
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी: बेखौफ चोरों का आतंक नियम-कानून और सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने दी खुली चुनौती लालडांट बाईपास रोड पर दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी दुकानों में सेंध लगाकर नकदी लेकर फरार हुए चोर पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू मुखानी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
रतलाम कांग्रेस में अंदरूनी विवाद: जीतू पटवारी से नाराजगी, महासचिव ने दो कार्यकर्ताओं को निष्कासित
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कांग्रेस इस समय अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक विवादों को लेकर चर्चा में है। एक ओर प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी सुर्खियों में है, जिसमें वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh और Jitu Patwari के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं रतलाम में भी कांग्रेस की अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आई है। 4 जून को नामली दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को रोककर स्थानीय कार्यकर्ताओं गौरव पोरवाल और संजय रावल ने जिला संगठन की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी। उस समय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दोनों कार्यकर्ताओं को गले लगा कर उनकी बात सुनी थी। मामला काफ़ी सुर्खियों मे छाया था लेकिन अब जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जगदीश पाटीदार ने दोनों को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। और पत्र ज़ारी कर दिया हैँ, इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस संगठन के भीतर अपनी बात रखना अनुशासनहीनता माना जा रहा है। ऊपर से लेकर नीचे तक सामने आ रहे ऐसे विवाद कांग्रेस के लिए आने वाले समय में नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं。 बाइट - गौरव पोरवाल ( निष्काषित कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
