गोण्डा में मोटर पंप चोरी मामले में सवा माह बाद मुकदमा दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के बहुवन मदार माझा गोड़ियन पुरवा गांव में मोटर पंप चोरी के मामले में सवा महीने बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़ित महिला बिट्टू सिंह ने आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उनका बिजली मोटर पंप चोरी हो गया। परसपुर थाने के एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
