271504
परसपुर में जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल
Paraspur, Uttar Pradesh:रविवार को बेलसर मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम लखनऊ के तत्वावधान में स्वामी मुक्तिनाथानंद के नेतृत्व में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में परसपुर क्षेत्र के चार सौ ग्रामीणों को कम्बल मिले। इस अवसर पर राधेश्याम सोनी, शैलेन्द्र सिंह, सरजू कौशल, शिव मूरत सिंह, अजय, सतेन्द्र और कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीसराय केकेआरके मैदान पर छठ पूजा सामग्री दुकानें विस्तारित, भीड़ उमड़ी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर शहर का केआरके मैदान एक बार फिर गुलजार हो गया है. छठ महापर्व की शुरुआत के साथ मैदान में पूजा से जुड़ी विविध सामग्रियाँ दुकानें सज गई हैं. सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक ही स्थान पर पूजा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सामग्रियाँ उपलब्ध हैं. केआरके मैदान में बांस से बने सूप, दउरा, डलिया, मिट्टी के बर्तन, नारियल, गन्ना, केला सहित विभिन्न प्रकार के फल-फूल की दुकानें लगाई गई हैं. इसके अलावा पान के पत्ते, केसली, पूजन सामग्री और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य पारंपरिक वस्तुओं की भी बिक्री हो रही है. बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को एक ही जगह पर पूजा की अधिकांश सामग्री उपलब्ध हो रही है. इससे छठ व्रतियों और उनके परिजनों को अलग-अलग बाजारों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है.0
0
Report
खगड़िया के 251 से अधिक घाटों पर छठ पूजा के लिए SDRF टीम तैनात, सुरक्षा कड़ी
Khagaria, Bihar:खगङिया में 251 से अधिक घाट पर छठवर्ती अर्घ्य देंगें जिसको लेकर खगड़िया जिला प्रशासन लगातार तैयारी में जुटी है। खगड़िया डीएम और एसपी लगातार सभी घाटो पर देर शाम तक तैयारी का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान डीएम ने कहा की 15 से अधिक अतिसंवेदनशील घाट है जहां पर छठपूजा के अर्घ्य देने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आठ SDRF टीम की भी तैनाती घाट पर की गयी है। खगड़िया की आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील किया है की छोटे छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे डूबने की घटना नही हो।0
0
Report
उधम सिंह नगर में हत्या के मुख्य आरोपी विकास कुमार की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने जिला अस्पताल में एक युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते जगतपुरा में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई थी। बाद में जिला अस्पताल में दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया था, जिसमें राजकुमार उर्फ नितेश की चाकू लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलभट्टा क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विकास के पैर में गोली लगी है।0
0
Report
Advertisement
नाता विवाह की रंजिश में ईश्वरलाल मीणा की हत्या, पति लक्ष्मण व राजमल गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में नाता विवाह की रंजिश को लेकर ईश्वरलाल मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लट्ठ और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। धोलीमगरी निवासी ईश्वरलाल मीणा ने करीब तीन महीने पहले मेरियाखेड़ी निवासी रकमा के साथ नाता विवाह किया था। दोनों साथ रह रहे थे। 7 नवंबर की रात ईश्वरलाल और रकमा उटाखेड़ा बावजी दर्शन के लिए गए थे। इसके बाद वे रकमा के पिता के घर पहुंचे। आरोप है कि रात करीब 10 से 11 बजे रकमा का पूर्व पति लक्ष्मण मीणा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और नाता विवाह की रंजिश को लेकर ईश्वरलाल पर लट्ठों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तलाश के दौरान मुख्य आरोपी लक्ष्मण मीणा को मेरियाखेड़ी के जंगलों के पास से डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लट्ठ और मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसके साथी राजमल मीणा को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
पाकुड़ में छठ पूजा के लिए घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी तेज
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर के प्रमुख छठ घाटों पर छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं...झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने अलग अलग समय में घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पहले कालीभाषाण छठ घाट, टीन बांग्ला पोखर एवं साधु पोखर, शिव शीतला मन्दिर का निरीक्षण किया। पूजा समितियों के सदस्यों ने बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया और घाटों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और सांसद विजय हांसदा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। انھوں ने बताया कि प्रत्येक छठ घाट पर चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं, घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी छठ पूजा समितियों से समन्वय एवं सहयोग के साथ तैयारियां पूरी करने की अपील की, ताकि पाकुड़ में छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।0
0
Report
चिराग पासवान ने विपक्ष पर कड़ा हमला, मोदी के क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास
Hajipur, Bihar:केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने शहर के संस्कृत महाविद्यालय परिसर में हजारो छठव्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि डोले डालने का काम विपक्ष ने हमेशा किया है और यह सिर्फ कयास नहीं है बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए विपक्ष ऐसा करता है। चिराग ने साफ साफ कहा कि इंडी यलायेन्स हमेशा से यह चाहता है कि कैसे फुट डाल कर सत्ता हासिल कर ले लेकिन अपनी अपनी विचारधारा को त्याग कर सब एक मंच पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए आ गए है।ये लोग बंगाल भूल जाते है जहाँ एक दूसरे छीन छीन कर सत्ता हासिल करते रहे है ऐसे में अगर इनकी विचारधारा मायने नहीं रखती तो लोग इनसे जुड़ते नहीं है।वहीं चिराग पासवान ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए में कभी कुछ नहीं हो सकता है विपक्ष चाहे लाख डोरे डाल लें।इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मेरे लोकसभा क्षेत्र में आने वाले है जहाँ वह विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
हाथरस के गांव रघनियां में छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। ईंट-पत्थर चले; 22 हिरासत
Hathras, Uttar Pradesh:छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, ईंट-पत्थर चले, 22 हिरासत में हाथरस सासनी के रघनियां गांव में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से छतों और सड़कों से ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस ने 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया। गांव के नासिर खान पुत्र छोटे खान ने 10 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी थी। आरोप था कि उनकी पत्नी रिंकी घरेलू सामान खरीदने दुकान जा रही थीं, तभी रास्ते में पृथ्वी पुत्र सुल्तान खान, जाहिद, शाहबाज, आला और गुल्ला ने उन्हें रोक लिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने रिंकी से छेड़छाड़ और अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी आवाज सुनकर नासिर और उनके परिजन बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौধरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हटाकर स्थिति संभाली。 प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शांति भंग की आशंका में 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बेगूं में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में जहां गंगाजलिया क्षेत्र में संचालित धाकड़ कलेक्शन नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। नगरवासियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का रेडीमेड कपड़ा जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। घटना की सूचना पर बेगूं पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
धौलपुर में पंचायती राज चतुर्थ चरण: सुबह से मतदान, 2 लाख 91 हजार मतदाता
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:\n\nपंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में आज हो रही वोटिंग\n\nराजाखेड़ा, सरमथुरा और बसेड़ी पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान\n\nमतदान केंद्रों पर मतदाता आने लगे अपने वोट डालने को\n\nजिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले जा रहे वोट\n\nतीन पंचायत समिति में कुल 2 लाख 91 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग\n\nशाम 6 बजे तक चलेगा मतदान पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम\n\nकुछ स्थान पर evm में खराबी आने से कुछ देरी से शुरू हुआ मतदान0
0
Report
Advertisement
बलिया स्टेशन पर छठ महापर्व के लिए ट्रेनों में भारी भीड़, सुरक्षा के प्रबंध
Ballia, Uttar Pradesh:छठ महापर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड, बलिया रेलवे स्टेशन से ग्राउंड रिपोर्ट. देश के अलग-अलग राज्यों से होकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। बलिया रेलवे स्टेशन बिहार जाने वाली ट्रेनों के लिए गेटवे की तरह है लिहाजा छठ महापर्व के लिए घर लौट रहे यात्रियों से ट्रेने भरी हुई है। बलिया रेलवे स्टेशन पर छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगातार छठ महापर्व के गीत भी बज रहे हैं। बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों ने बताया कि उन्हें पूरे साल छठ महापर्व का इंतजार रहता है। इसके अलावा बलिया से भी स्थानीय यात्रियों की भारी भीड़ बिहार में छठ करने जा रही है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार ट्रेनों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।0
0
Report
संभल में आर्टिगा कार में आग, 5 लोग सुरक्षित, दमकल ने बुझाई आग
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । आर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लगी । कार चालक समेत 5 लोग मौजूद थे और उन्होंने कार से कूदकर आग से अपनी जान बचाई । कार सवारों के उतरते ही कार में भीषण आग लगी । कार में आग और धुएं के गुबार से आसपास अफरा-तफरी फैल गई । आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । रायसत्ती थाना क्षेत्र के वाजिद पुर सराय का मामला।0
0
Report
बस्सी-तुंगा के चौथे चरण मतदान में महिला मतदाताओं का दबदबा
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर बस्सी-तुंगा में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी, सुबह 7 बजे से मतदाता कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग बस्सी और तुंगा में लोकतंत्र का महापर्व, मतदान केंद्रों पर सुबह से उमड़ रहे मतदाता बस्सी में 1 लाख 28 हजार 504 और तुंगा में 63 हजार 842 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बस्सी-तुंगा में महिला मतदाताओं का दबदबा, पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं करेंगी मतदान बस्सी के म खोखावाला में बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र, मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं तुंगा के अणतपुरा में आदर्श बूथ पर मतदान, प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम बस्सी एसडीएम दीपक सिंह और तुंगा एसीएम शिप्रा जैन संभाल रहे चुनावी व्यवस्थाओं की कमान रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर कर रहे हैं निरीक्षण, व्यवस्थाओं کا ले रहे है जायजा बस्सी की 25 और तुंगा की 15 पंचायत समिति सीटों पर 127 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान, शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट बस्सी विधानसभा क्षेत्र की 6 जिला परिषद सीटों पर भी मतदान, पंचायत समिति और जिला परिषद प्रतिनिधियों के लिए मतदाता कर रहे मतदान0
0
Report
Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 40 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
Mathura, Uttar Pradesh:बस में लगी आग अफरा तफरी मथुरा में थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पुल के ऊपर Saturday देर रात चलती बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है。 पुलिस के अनुसार, शनिवार को रात करीब 1:38 बजे पीआरवी 5840 पर सूचना मिली कि राया कट पुल के ऊपर एक बस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका。 महावन सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मیوں ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, बस संख्या MP14ZH5063 खजुराहो ट्रेवल्स की थी। बस चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर जा रहा था। इसी दौरान राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने बस और यात्रियों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया。 घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस के मुताबिक, अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दुमका के छठ घाट पर मिट्टी की मूर्तियों से जगमगाएगा महापर्व
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दumका में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर छठ पूजा समिति लगातार तैयारी कर रही है। छठवातियों के सुविधा के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाबों में बेरीकेटिंग की जा रही है वहीं घाट तक आने वाले छठवर्ती श्रद्धालुओं के लिए कारपेट बिछाने की तैयारी की जा रही है। बिहार से सटे होने के कारण उपराजधानी दुमका में पारम्परिक और धूम धाम से छठ महापर्व मनाया जाता है। दुमका शहर में बड़ा बांध और खुटा बांध लोगों का आकर्षण का केंद्र रहते हैं जिसे लेकर बड़ा बांध और खूंटा बांध छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट की मुकम्मल साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस वर्ष सबसे खास यह होगा कि खूंटा बांध छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिट्टी की जीवंत मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से छठ महापर्व के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि नये युवा पीढ़ी छठ महापर्व के महत्व को समझ सकें। छठ घाट परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कारीगर भव्य और नक्काशीदार पंडाल के निर्माण में जुटे हैं। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शिल्पकला के समन्वय से तैयार हो रहा पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। पूरे घाट और संपर्क मार्गों को बहुरंगी रोशनी व एलईडी तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर दूधिया रोशनी से नहा उठेगा। पहले अर्घ्य की रात बड़ा बांध और खूंटा बांध घाट पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
हरदोई के सिद्धार्थ अस्पताल में गर्भवती मौत पर स्टाफ फरार, आठ मरीज खतरे में
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। शहर के सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की परतें खुलती चली गईं। हैरानी की बात यह रही कि एक महिला की मौत के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ ही मौके से फरार हो गया, जबकि अंदर ऑपरेशन के बाद भर्ती आठ मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझने के लिए छोड़ दिए गए। सुरसा थाना क्षेत्र के ग देना मर्सा गांव निवासी संदीप शुक्रवार सुबह अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी हिमांशी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मिली आशा बहू नन्हूं देवी ने बेहतर इलाज का भरोसा देकर उन्हें सिद्धार्थ हॉस्पिटल पहुंचा दिया। दोपहर करीब 12 बजे भर्ती करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 15 हजार रुपये जमा कराए। परिजनों का आरोप है कि बिना समुचित जांच गलत दवा दी गई, जिसके बाद हिमांशी की नाक से तेज खून बहने लगा और शाम करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी अस्पताल स्टाफ ने शव को लखनऊ रेफर करने का दबाव बनाया। विरोध होने पर संचालक, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर कई घंटे हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माम"ले की गंभीरता देख डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश वाजपेई अस्पताल पहुंचे तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। आठ पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज भर्ती थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए न डॉक्टर था, न ईएमओ और न कोई कर्मचारी। मरीजों की जिंदगी खतरे में देख डिप्टी सीएमओ ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज और एसएस हॉस्पिटल में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। अस्पताल संचालक अनुज कुमार उर्फ अरविंद यादव डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं करा सके। मरीजों की शिफ्टिंग के बाद अस्पताल सील कर दिया गया। अब जांच पैनल गठित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की तैयारी है। एक गर्भवती की मौत और आठ मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
