271401
Belsar: मुकुंदपुर में मां वाराही धाम में साधु संतों का स्वागत, 500 से अधिक संतों ने की परिक्रमा
Belsar, Uttar Pradesh:ग्राम मुकुंदपुर स्थित शक्तिपीठ मां वाराही धाम में सोमवार को साधु संतों ने डेरा डाला। साधु संतों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, और बाराही मंदिर समिति ने उनके भोजन और विश्राम की व्यवस्था की। महंत गोविंद दास ने बताया कि परिक्रमा में 500 से अधिक संत शामिल हुए, जिनमें महेश दास, राम अवतार, रामवृक्ष दास, नेपाल देवदास, जनकपुर के राम नारायण और मीरा वर्मा अयोध्या के बालक दास धनुष रानी शामिल थे। शांति और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड गठन की चर्चा तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Dist. Stringer - Kuldeep Sharma नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनाने के करीब, सभी से चल रही बातचीत : आशीष पारीक,15 पार्षद जीतने वाली भाजपा ने बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों से संपर्क के संकेत दिए Hanumangarh नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 60 में से 15 वार्डांे में जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों में निर्दलीय पार्षदों की संख्या भी बड़ी रही है। ऐसे में सभापति चुनाव से पहले नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा नगर मंडल जंक्शन के अध्यक्ष आशीष पारीक ने कहा कि हाल ही में नगर निकाय चुनाव सम्पन्न हुए हैं और भाजपा ने चुनाव में पूरी मेहनत के साथ काम किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने के करीब है। इसको लेकर सभी पार्षदों और अन्य लोगों से चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रहता है और इसी के तहत सभी से बात की जा रही है। पारीक ने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनेगा। निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ सभापति चुनाव से पहले दर्ज मुकदमों को लेकर पूछे गए सवाल पर पारीक ने कहा कि जो गलत काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए नहीं की जा रही है। बंसल से जुड़े पुराने मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अनुसार वर्ष 2003 में किए गए कर्म अब सामने आ रहे हैं और जब उसका दंड मिलने की बात है तो डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। पारीक ने कहा कि भाजपा ने हार को पचाया है और जीत को भी सहजता से स्वीकार करना जानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी साफ मन से अपना काम कर रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा अपना प्रधान और जिला प्रमुख बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे आडंबर रचकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों ने शहर में अराजकता का माहौल बनाया है। पारीक ने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब देगी।0
0
Report
VRS मामलों में परिवहन विभाग के अफसरों के मोहभंग की असल वजह क्या?
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 परिवहन विभाग में बढ़ रहे VRS लेने के मामले。 परिवहन निरीक्षक अजय पुरोहित का VRS आवेदन स्वीकार。 परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी。 स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों से पुरोहित ने मांगा था वीआरएस。 29 मई 2026 को वीआरएस के लिए किया था आवेदन。 25 सितंबर से राजकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होंगे पुरोहित。 इससे पहले DTO ग्रेस कुमार अग्रवाल ने भी किया था आवेदन。 अलवर नगर निगम में चुनाव लड़ने के लिए किया था आवेदन。 हालांकि ग्रेस कुमार का आवेदन विभाग ने किया नामंजूर。 बढ़ते VRS आवेदनों को लेकर परिवहन विभाग में कई सवाल。 आखिर क्यों परिवहन विभाग से हो रहा अफसरों का मोह भंग?0
0
Report
एटा के फर्जी मेडिकल कॉलेज-यूनिवर्सिटी मामले में पांच गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा जिले में फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के नाम पर चल रहे कथित फर्जीवाड़े का खुलासा MARHAHA थाना पुलिस ने किया है. पुलिस के अनुसार 2022 से बीएस मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के नाम से कथित फर्जी शैक्षणिक व्यवस्था संचालित की जा रही थी, जिसमें छात्रों को डीफार्मा, बीफार्मा, बीएससी नर्सिंग, डीएमएलटी, बीएमएलटी, बीएएमएस, जीएनएम और एएनएम जैसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिलाने के नाम पर धनराशि ली जाती थी. जांच के दौरान फर्जी सेमेस्टरवार मार्कशीट, एनरोलमेंट और रोल नंबर, अटेंडेंस रिकॉर्ड, एडमिशन फॉर्म, आई-कार्ड आदि दस्तावेज मिले. पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र कुमार, गौरव अग्रवाल, भगवान दास, नरेन्द्र उर्फ पप्पू और मो. शरीफ कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. इस मामले में डेल कंपनी के लैपटॉप, फर्जी चेक, 16 फर्जी छात्र आईडी कार्ड, फर्जी फीस रसीदें, जाली प्रश्नपत्र, फर्जी मोहर आदि भी बरामद हुए हैं. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.0
0
Report
Advertisement
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 108 कुंडीय नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ का उद्घाटन
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को उस समय वैदिक मंत्रों और राष्ट्र वंदन के स्वर से गुंजायमान हो उठा, जब प्रेरणा विमर्श 2026 के शुभारंभ अवसर पर 108 कुंडीय ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ का आयोजन किया गया। यज्ञ में लगभग 1200 माताओं बहनों ने सहभागिता की। प्रत्येक हवन कुंड पर करीब 10 से 11 महिलाओं ने एक साथ बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।यह दो दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बाइट आयोजक महिलाएं यज्ञ का दृश्य अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक रहा। एक साथ 108 हवन कुंडों में प्रज्ज्वलित अग्नि, वैदिक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य कार्यवाहिका सीता अन्नदानम गायित्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। नारी शक्ति : संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का आधार बताकर महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिये प्रेरित किया। अरुणा सिंह जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्षा प्रीति दादू जी ने की。 प्रेरणा विमर्श की सचिव मोनिका चौहान ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रेरणा विमर्श के शुभारंभ अवसर पर नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2023 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई इस यज्ञ परंपरा ने निरंतर विस्तार पाया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 108 कुंडों पर लगभग 1200 महिलाओं की सहभागिता ने यज्ञ को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की परंपरा भी है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास इस आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है। 20 तारीख को इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।0
0
Report
जयपुर: फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने वाले आरोपी श्रवण गुप्ता गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 2020 से फरार चल रहा आरोपी श्रवण गुप्ता गिरफ्तार फर्जी पट्टा, साइट प्लान और रसीदें तैयार कर प्लॉट बेचने का आरोप मोबाइल नंबर बदल-बदलकर पुलिस से बच रहा था आरोपी ब्रह्मपुरी, आमेर, सांगानेर और किशनगढ़ में बदलता रहा ठिकाना किशनगढ़ में फरारी के दौरान ड्राइवरी का काम भी किया पिछले करीब एक साल से कालवाड़ रोड स्थित अंशुल सुशांत सिटी में किराये पर रह रहा था जवाहर सर्किल थाने में 2020 में दर्ज हुआ था मामला0
0
Report
बूंदी में डोटासरा-जूली ने सरकारी दुरुपयोग और लोकतंत्र पर हमला बोला
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को बूंदी पहुंचे। दोनों नेता होटल अनंता पहुंचे, जहां विधायक हरिमोहन शर्मा और कोटा कांग्रेस नेता राखी गौतम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले डोटासरा और जूली हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना की माताजी सोहनी देवी के निधन पर राता बरड़ा पहुंचे और शोक व्यक्त किया。 होटल अनंता में मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। नगर निकाय चुनाव में खुलेआम तांडव किया जा रहा है धमकाया जा रहा है जहां पर बहुमत नहीं है वहाँ पर चुने हुए पार्षदों एवं उनके परिवार जनों को बेवजह धमकाया जा रहा है उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं。 वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस से विजयी हुए पार्षदों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जूली ने आरोप लगाया कि अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण तरीके से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के रिश्तेदारों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है। जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है डोटासरा और जूली के बूंदी पहुंचने के दौरान कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: साइबर ठगों ने मोबाइल सिम काटकर 29 ट्रांजैक्शन से खाते से चार लाख से अधिक उड़ाये
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर अचानक बंद की मोबाइल सिम, साइबर ठगों ने 29 बार ट्रांजेक्शन कर खाते से उड़ाए करीब साढ़े चार लाख रुपये, मोबाइल सिम बंद होने के बाद पीड़ित ने निकलवाईं दूसरी सिम तब बैंक से आया फोन, तब पीड़ित को हुई साइबर ठगी की जानकारी, साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने तहसील दिवस में पहुंचकर डीएम से की शिकायत, डीएम ने पूरे मामले को लेकर पुलिस को सौंपी जांच, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गुन्नौर का रहने वाला है पीड़ित व्यक्ति,0
0
Report
हनी ट्रैप गैंग खुलासा: चार महिलाएं गिरफ्तार, बब्लू लंगड़ा जेल भेजा गया
Moradabad, Uttar Pradesh:हनी ट्रैप गैंग खुलासा 4 महिलाएं गिरफ्तार चार महिलाओं को हिरासत में लेकर हनी ट्रैप गैंग के इस मास्टरमाइंड बब्लू लंगड़ा के नाम सामने आए हैं, जो भोली-भाली गरीब नौजवानों को पैसा देकर फर्जी मुकदमे में फंसाने का धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठता था। बिजनौर के नए एसपी के निर्देशन में पुलिस ने इस गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है और आगे की पूछताछ के लिए जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
बूंदी अस्पताल की मातृशिशु इकाई में दो प्रसूताओं की मौत, जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में दो प्रसूताओं की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा मेडिकल कॉलेज से चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो शनिवार को बूंदी पहुंची। जांच टीम ने जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया और प्रसूताओं की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीम द्वारा उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया, चिकित्सा व्यवस्थाओं और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। दो प्रसूताओं की मौत के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मामले को लेकर चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
नरेला में एक कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी
New Delhi, Delhi:नरेला में एक ही कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक फ्लैट के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली थी कि एक फ्लैट अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट अंदर से लॉक था, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर एक ही कमरे में दो लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल मोनू और उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीनू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, HC मोनू फिलहाल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में तैनात थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL, क्राइम टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है और दोनों की मौत के पीछे क्या घटनाक्रम रहा , इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
लोकदल-समाजवादी गठबंधन से पश्चिमी यूपी में जाट वोट पर प्रभाव की अटकलें तेज़
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है..ऐसे में माना जा रहा है कि सुनील सिंह सपा के साथ गठबंधन कर RLD के जाट वोट में सेंध लग सकते हैं बाईट- RLD मुद्दा- क्या पश्चिमी यूपी में चुनाव में लोकदल और सपा के गठबंधन से RLD के वोटबैंक पर कोई असर पड़ेगा, क्योंकि लोकदल भी चौधरी चरण सिंह की विरासत को खुद से जोड़ता है बाईट- राजनीतिक विश्वलेषक0
0
Report
ग्वालियर भाजपा के भीतर कलह, इमरती देवी ने मंच से दूरी बना ली
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्रामीण भाजपा में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है, हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी आज फिर उस वक्त चर्चाओं में आ गईं जब डबरा के निजी गार्डन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा संकल्प कार्यक्रम में लगे बैनर पर उनका फोटो नहीं दिखा. कार्यक्रम में शामिल होने सांसद भारत सिंह कुशवाह और हनुमान अंश फिल्म के गायक कलाकार साधु तिवारी मौजूद थे. इमरती देवी ने मंच साझा करने से साफ मना कर दिया. सांसद भारत सिंह कुशवाह ने उन्हें कई बार बुलाया पर इमरती ने कहा, मैं भाजपा में कोई पद अधिकारी नहीं हूँ जो मंच पर आऊँ; कार्यकर्ता हूँ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हूँ. इमरती देवी ने कहा कि जो जिस हैसियत का है वो उसी हैसियत से अपने स्थान पर बैठा है; मंच पर तो हत्या करने वाले भी बैठे हैं. शायद उनका इशारा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के बेटे जीतू राजा की तरफ था. अध्यक्ष के बेटे जीतू राजा ऐसे ही एक मामले में आरोपी रह चुके हैं. आपको बता दें कि इमरती देवी और अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की आपसी खींचतान चल रही है।0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर चुनाव से पहले निर्दलीय पार्षद के क्लिनिक पर छापेमारी, हड़कंप
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले स्थानीय राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया, जब श्रीगंगानगर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड नंबर 21 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद नसरीन कुरैशी के निजी क्लिनिक पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्लिनिक के पंजीकरण, चिकित्सकीय दस्तावेजों, दवाइयों के स्टॉक और स्वास्थ्य मानकों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सिर पर होने के कारण इस अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद का बहुमत हासिल करने के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका को बेहद निर्णायक माना जाता है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले एक नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद पर हुई इस कार्रवाई को निर्दलीय पार्षदों पर दबाव की रणनीति मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ और लोगों को भी दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक दौलत राज ने इस कार्रवाई की निंदा की है तथा चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग रखी है।0
0
Report
इंदौर में छात्रों की गूँज: लाइव रिपोर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:LIVE: Chhatron Ki Goonj | Indore, Madhya Pradesh0
0
Report
खैरथल नगरपालिका में सभापति पद के चुनाव पर गहमागहमी, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल नगरपरिषद में सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच अब उनके परिवारों को डराने धमकाने के आरोप सामने आने के बाद मामला सड़क से लेकर थाने तक पहुंच गया है।आरोपों को लेकर व्यापारी और कांग्रेस नेता खुलकर सामने आए, जिसके चलते आज खैरथल कस्बा पूर्णतया बंद रहा। बाजार बंद रहने के बीच सभापति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज रही, इसी दौरान देर शाम मुंडावर विधायक ललित यादव और किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया सहित कई कांग्रेसी नेता खैरथल थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास पार्षदों का पूर्ण बहुमत है और इसी चिंता के चलते बीजेपी कथित तौर पर पुलिस का सहारा लेकर बाड़ेबंदी में शामिल पार्षदों और उनके परिवारों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पार्षदों के परिवारों को डराया धमकाया जा रहा है और पार्षदों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं विधायकों ने पुलिस पर कांग्रेस के सभापति पद के प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ पार्षदों के अपहरण के मामले दर्ज कर उन्हें परेशान करने का भी आरोप लगाया। बाइट. ललित यादव मुंडावर विधायक बाइट. दीपचंद खेरिया किशनगढ़बास विधायक0
0
Report
Advertisement
