Belsar: सपा कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर के सपा कार्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उनके चित्र पर फूल अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे ने बाबा साहब को भारतीय संविधान का कुशल शिल्पी और सामाजिक न्याय का प्रणेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। मनोज चौबे ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित, दलित और पिछड़े वर्ग को मान-सम्मान और शासन में भागीदारी दिलाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
