Belsar -पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई संगोष्ठी
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई है। संगोष्ठी में मौजूद अतिथि अजीत सिंह ने कहा कि आहार विचार और पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा, तभी हम एक स्वस्थ व स्वच्छ का भारत का निर्माण कर सकेंगे। डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि जीवन के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। ऑक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़- पौधे मानव जीवन के अस्तित्व के लिए ख़तरा हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
