icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाहन के कालीस्थान मंदिर में शाही खड़ग पूजा, नौ दिन की परंपरा शुरू

Nahan, Himachal Pradesh:400 पुराने शहर में सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम। ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में राजपरिवार ने किया खड्ग पूजन, नारियल की बलि देकर शाही महल लौटी खड़ग, 9 दिनों तक मन्दिर में की जाती है तलवार की पूजा, खड़ग पूजा में शाही परिवार के सदस्य कुंवर अजय बहादुर सिंह हुए शामिल। करीब 400 पुराने ऐतिहासिक शहर नाहन में रियासत काल से चली आ रही प्रथा को कायम रखते हुए आज ऐतिहासिक सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर में शाही परिवार के सदस्यों ने परंपरा अनुसार शाही खड़ग (तलवार) की पूजा की। जिससे शाही तलवार वापस मेहल लौटी। शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बरसों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए आज विधि विधान के साथ कालीस्थान मंदिर में खड़क पूजा हुई। इसे खंडा स्थापना भी कहा जाता है यह खंडा शाही परिवार की दो धारी तलवार है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन यहां खड़क स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक इसकी पूजा अर्चना की जाती है जिसके बाद नवमी के दिन पहले तो इस तलवार से पशु बलि दी जाती थी परंतु वर्तमान समय में नारियल की बलि देकर की तलवार वापस शाही महल लौटेगी। उन्होंने बताया कि आज के दिन पूरे सिरमौर की सुख शांति की कामना इस पूजा में की जाती है और राज परिवार यह वचन भी देता है कि यदि सिरमौर पर कोई भी आपदा आएगी तो राज परिवार रक्षा के लिए सबसे आगे खड़ा रहेगा।
0
0
Report

पठानकोट के एसएचओ रिश्वत मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार, पहली किश्त में 1 लाख मिला

Pathankot, Punjab:स्टोरी—एक लाख रिश्वत के साथ जिला पठानकोट का एक एसएचओ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, हल्का सुजानपुर के थाना धार में तैनात, होटल मालिक पर केस बनाने की धमकी दे रहा था, 5 लाख रुपये मांगी थी रिश्वत, 2.5 लाख रुपये में समझौता, एक लाख रुपये पहली किश्त के साथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार. इस बारे में अमृतसर निवासी होटल मालिक ने कहा कि थाना धार में तैनात एसएचओ द्वारा निर्दिष्ट कानूनी प्रक्रिया के बजाय धमकी देकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया था और इसे रফादफा करने हेतु 5 लाख की मांग की गई थी, 2.5 लाख में तय हुआ, पहली किश्त ₹100000 लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया. शिकायतकर्ता: एन के सैनी; बाइट— शक्ति सिंह, aap नेता.
0
0
Report
Advertisement

फाजिल्का में 60 फीट ऊंचे तीन पुतलों के साथ दशहरा उत्साह, दहन आज

Fazilka, Punjab:फाजिल्का में दशहरे के त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के एमआर कॉलेज के खेल स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के करीब 60 फीट ऊंचे पुतले खड़े कर दिए गए हैं। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से आज शाम दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर कई वीआईपी भी शिरकत करेंगे। दहन के समय लोगों को पुतलों से 50 से 80 फीट दूर रहने की अपील की जा रही है । दावा किया जा रहा है कि मानवीय रूप में तैयार किए गए ये तीनों पुतले पूरे हिंदुस्तान से अलग है । जो सबसे अलग नजर आते है । जानकारी देते हुए श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के महामंत्री विजय तंवर ने बताया कि देश के आजाद होने से पहले के समय से ये दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है । जो इस बार भी आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि तीनों पुतलों को तैयार करने पर करीब साढ़े 4 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। एक पुतले को बनाने में लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत आई है। इन पुतलों की ऊंचाई करीब 60 फीट है। आयोजकों का दावा है कि फाजिल्का में तैयार किए गए ये पुतले अपनी बनावट के कारण पूरे हिंदुस्तान में अलग पहचान रखते हैं। जो पूरी मनुष्य वेश में नजर आते है । पुतले को तैयार करने वाले कारीगर सुरजीत खत्री ने बताया कि इन पुतलों की खासियत इनकी बनावट और पहनावा है। बताया जा रहा है कि सूरत से विशेष कारीगर आते हैं, जो पुतलों के सूट का नाप लेकर जाते हैं। उसी नाप के मुताबिक कपड़ा तैयार करवाया जाता है। तीनों पुतलों के सूट पर 360 मीटर कपड़ा लगता है जिसे बनाने में करीब एक महीने का समय लगता है। पुतलों को इंसानी शरीर की बनावट के अनुरूप तैयार किया जाता है, ताकि इनका रूप अन्य जगहों पर बनाए जाने वाले पुतलों से अलग नजर आता है। कमेटी सदस्य भीम सैन खत्री ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों में करीब 40 से 45 हजार रुपये का बारूद भरा गया है। शाम को पुतलों के दहन के दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी, जिससे दशहरा समारोह आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार तीनों पुतलों पर विशेष लाइटिंग भी की गई है। शाम को अंधेरा होते ही पुतलों पर लगी लाइटें जगमगाती नजर आएंगी। इससे दशहरा समारोह की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। फाजिल्का में दशहरे को लेकर लोगों में उत्साह है। जो सुबह से इन पुतलों को देखने के लिए पहुंच रहे है । और शाम को होने वाले रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
0
0
Report

जुन्नर के निमदरी रेणुका माता मंदिर में दशहरे पर भक्तों की भारी भीड़

Shirur, Maharashtra:दसरा निमित्त जुन्नर तालुक्यातील प्रसिद्ध निमदरी येथील रेणुका माता मंदिरात भाविकांनी दर्शनासाठी सकाळपासूनच मोठी गर्दी केली आहे. विजयादशमीच्या शुभमुहूर्तावर देवीचा गाभारा विविधरंगी फुलांनी मनमोहक असा सजवण्यात आला आहे. विशेष म्हणजे, माता रेणुका आणि सुपुत्र भगवान परशुराम यांच्या स्वयंभू मूर्ती एकत्र असलेले हे राज्यातील एकमेव मंदिर आहे. या मंदिराला मोठा ऐतिहासिक आणि धार्मिक वारसा लाभला आहे. जुन्नरमधील एरंडे घराण्यातील एक भाविक खेड तालुक्यातील कन्हेरसर येथे आईच्या दर्शनाला नित्यनेमाने जात असत. मात्र, वयोमानानुसार जाणे शक्य नसल्याने त्यांनी देवीकडे शेवटची पूजा करून तशी विनंती केली. त्यानंतर देवीने त्यांना स्वप्नात दृष्टांत देऊन स्वतः सोबत येत असल्याचा निर्वाळा दिला. प्रवासादरम्यान निमदरी येथे पाणी पिण्यासाठी थांबले असता, मागे वळून पाहताच आई रेणुका देवी येथेच प्रत्यक्ष स्थापन झाली. इतर ठिकाणांप्रमाणे या मूर्ती घडवलेल्या नसून, आई रेणुका आणि भगवान परशुराम यांचे हे तांदळे पूर्णपणे स्वयंभू आहेत. त्यामुळे या पावन स्थळाला भाविकांच्या दृष्टीने अनन्यसाधारण महत्त्व असून, आज दसऱ्याच्या दिवशी हजारो भाविक दर्शनासाठी हजेरी लावत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग दबोचा: जयपुर के भांकरोटा में 10 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ भांकरोटा इलाके में साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर पर CST की दबिश स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर की गई कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों को Apple फोन की समस्या दूर करने के नाम पर बनाते थे शिकार 8 युवक और 2 युवतियों समेत 10 लोगों को पकड़ा X-Lite सॉफ्टवेयर और TFN नंबरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों को आती थीं कॉल बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से बैंकिंग डिटेल हासिल करने का खुलासा ग्राहकों की बैंक डिटेल टेलीग्राम ग्रुप में भेजते थे आरोपी गिरोह का मुख्य सरगना गुजरात का रहने वाला, बार-बार बदलता है नाम मौके से 19 मोबाइल, 12 लैपटॉप और भारी मात्रा में लैपटॉप एक्सेसरीज बरामद अमेरिकी नागरिकों से हर महीने करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की आशंका पुलिस थाना भांकरोटा को सौंपे गए सभी 10 आरोपी, आगे की जांच जारी
0
0
Report

नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में खेत में मूली लेने गईं दो महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow3m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में मूली लेने गईं तीन महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रूबी और 45 वर्षीय सत्यवती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 18 वर्षीय देवश्री घायल हुई है। बताया गया कि तीनों महिलाएं सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में मूली लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और करंट लगने से रूबी व सत्यवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल देवश्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। तार कब से टूटकर गिरा हुआ था इसका पता किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

अरवल में विजयादशमी से पहले डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च: शांति का संदेश

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में विजयादशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम अमीषा बैंस और एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से दशहरा, लंका दहन और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।
0
0
Report

पंचायत के बावजूद मदनपुर में पानी समस्या गहराई, निजी टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा। मदनपुर को पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी गांवों की तस्वीर नहीं बदली है। यहाँ आज भी ग्रामीण सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति पीने के पानी की है, जहां लोगों को दो हजार रुपए में टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। मदनपुर पंचायत के अंतर्गत गुलावली, बरुवर, बिजलपुर, गोपालपुर, धोरीमती, गुंडाराज, भंवरी और कालीतीर सहित कई गांव आते हैं। इन सभी गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में लगे हैंडपंप और सरकारी जल सप्लाई नाकाफी है। दिनभर की भागदौड़ के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है, जिसका खर्च करीब 2 हजार रुपए तक आता है। ग्रामीण रामकेश, हरिओम और बबलू का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए पानी जुटाना भी आर्थिक बोझ बन गया है। गर्मी के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। कई बार कई दिनों तक सप्लाई नहीं आती, जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच जाता है। वहीं सड़कों की हालत भी खस्ता है। घाटी से गुजरने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात में कीचड़ और फिसलन से हादसे का डर बना रहता है। बिजली की भी आंख-मिचौली लगी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए, खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाए और बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें
0
0
Report
Advertisement

फल विक्रेता राजू हत्या: सीओ सिटी यशपाल सिंह जांच में जुटे, परिजन जाम

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: फल विक्रेता राजू हत्या कांड की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी यशपाल सिंह, 3 दिन पूर्व फल विक्रेता राजू को दिनदहाड़े संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी, गोली लगने से घायल हुए फल विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि, पुलिस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री खोलने का कर रही प्रयास, स्वाट टीम सहित साइबर क्राइम लेकर पुलिस की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने का कर रही है प्रयास, बीते सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने बीच सड़क शव रखकर जाम लगाया था, कालपी चौराहा इलाके में फल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था मृतक, सदर कोतवाली इलाके के कालपी चौराहे इलाके का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top