271503
बैटरी रिक्शा व सीएनजी रिक्शा की भिड़ंत,दो घायल।
Katra, Uttar Pradesh:गोंडा-कटरा मार्ग पर रंजीतपुर गांव के पास बैटरी रिक्शा व सीएनजी रिक्शा में भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।ग्रामीणों ने घायल लोगों को एम्बुलेंस से सीएचसी कटरा बाजार ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।सीएचसी अधीक्षक डॉ एम पी यादव ने बताया कि महेश पुत्र जग प्रसाद व सावित्री देवी निवासी रैकवार पुरवा मौजा बनगांव चोटिल हुए थे इलाज के बाद उनको घर वापस भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा ने चार महीनों में SGST संग्रह वृद्धि से देश में पहला स्थान पाया
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में देशभर में पहला स्थान प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत के मुकाबले दोगुने से भी अधिक 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की बीते वित्त वर्ष 2025-26 में एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में भी हासिल किया था देश में पहला स्थान जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 5,135 करोड़ रुपये रहा वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 19,680 करोड़ रुपये रहा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह संग्रह था 15,055 करोड़ रुपये0
0
Report
हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक कल पंचकूला ऑफिस में
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक कल सोमवार को पंचकूला भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3:00 बजे होगी बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता रहेंगे मौजूद हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारी की कल होगी पहली बैठक दोपहर 1:00 बजे 4 जिलों (कैथल,यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला) के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों की भी होगी बैठक0
0
Report
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कांग्रेस का बड़ा चक्का जाम, तीन प्रमुख मांगें पूरी कराने का आश्वासन
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ विधानसभा के खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन किया। पहली, खपरी सिरदार से ढारा के नितिन चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित करीब 12 किलोमीटर सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए। दूसरी, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर बढ़े हुए बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को राहत दी जाए, और स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए । तीसरी, किसानों को उचित मूल्य पर समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। आंदोलन की शुरुआत ग्राम खपरी सिरदार से हुई, जहां से करीब 40 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने रैली निकाली। यह रैली भंडारपुर होते हुए ढारा के नितिन चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने डोंगरगढ़-खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों और यात्री बसों की लंबी कतारें लग गईं तथा राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है। स्थिति को देखते हुए खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनका ज्ञापन लिया और लिखित आश्वासन दिया कि डोंगरगढ़-खैरागढ़ सड़क के मरम्मत कार्य की शुरुआत परसों से कराई जाएगी। इसके बाद कांग्रेस ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। इस प्रकार का सड़क जाम स्थानीय स्तर पर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रमुख माध्यम बनता रहा है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत: बिचौलिए पर शक, जांच जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रतलाम शहर के करमदी मार्ग का है, जहां शादी के महज दस दिन बाद एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय मुकेश चौहान की शादी बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली संध्या से करवाई गई थी। इसके लिए बड़नगर निवासी एक बिचौलिए ने मुकेश से करीब 2 लाख 60 हजार रुपये लिए थे। 19 जुलाई को रीति-रिवाज के साथ शादी हुई और संध्या रतलाम आ गई। लेकिन शादी के दसवें दिन देर रात संध्या कथित तौर पर घर की तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर भागने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई। रात करीब दो बजे पति मुकेश की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। तलाश करने पर वह घर के पीछे गंभीर हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब मुकेश ने बिचौलिए और संध्या के परिजनों को फोन लगाया तो शुरुआत में बात हुई, लेकिन बाद में सभी के मोबाइल फोन बंद हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
नरसिंहपुर में मंत्री पटेल और सांसद तंखा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज नरसिंहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया。 नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा एक ही मंच पर नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत एक पेड़ लगाने के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान से प्रेरित होकर अपनी माता, पिता और पूर्वजों के नाम पर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया。0
0
Report
कोटा थाना क्षेत्र में गौमांस काटने का मामला: 100 किलो से अधिक बरामद, आरोपी फरार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री कापा गांव में गौमांस काटने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो से अधिक संदिग्ध गौमांस जब्त किया है। प्रशासन और पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक परिवार द्वारा गौमांस काटा जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां से तीन बोरियों में रखा लगभग 100 किलो से अधिक संदिग्ध गौमांस बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विधि अनंत और पुष्पा अनंत को मौके से हिरासत में लिया, जबकि राहुल अनंत, राकेश अनंत सहित अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि संबंधित परिवार लंबे समय से गौमांस काटने और बेचने का काम करता था। घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भगवा ब्रिगेड समूह के कार्यकर्ता विनय गुप्ता ने कोटा थाने पहुंचकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गौमांस होने और अन्य आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच तथा संबंधित वैधानिक प्रक्रिया के बाद ही होगी。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान की अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गोल्ड के साथ इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर अरुंधति के गोल्डन पंच पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी बधाई। कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी का गोल्डन पंच। महिला 70 किग्रा बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक। राजस्थान को मिला इस संस्करण का पहला बॉक्सिंग गोल्ड। खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की हौसला अफजाई। दूरभाष पर बात कर ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी। राठौड़ ने कहा- अरुंधति ने देश और प्रदेश का बढ़ाया मान। ओलंपिक समेत आगामी प्रतियोगिताओं के लिए दी शुभकामनाएं। अरुंधति की जीत से राजस्थान में जश्न का माहौल।0
0
Report
UK हत्या: परिवार ने फांसी की मांग की, भारत लाने में मदद का आभार
Tarn Taran Sahib, Punjab:परिजनों ने ब्रिटिश सरकार से हत्यारे को फांसी देने की मांग की, शव को भारत लाने में सहयोग करने वाली संस्थाओं का जताया आभार एंकर इंग्लैंड में चाकू मारकर हत्या की शिकार हुई तरनतारन जिले के गांव पिद्दी की 24 वर्षीय किरनदीप कौर का पार्थिव शरीर रविवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों ने नम आंखों से अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे। गौरतलब है कि 12 जुलाई को इंग्लैंड के हेज शहर में वहां रहने वाले स्थानीय व्यक्ति ने घर में घुसकर किरनदीप कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिवार ने अपनी बेटी का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए सरकार और सामाजिक संस्थाओं से मदद की अपील की थी। परिजनों की इस मुश्किल घड़ी में यूके की श्री गुरु सिंह सभा साउथॉल और यूनाइटेड सिख एड संस्था ने अहम भूमिका निभाई। श्री गुरु सिंह सभा साउथॉल के सेवादार गुरमेल सिंह मल्ली तथा यूनाइटेड सिख एड की सेवादार नरपिंदरजीत कौर के प्रयासों से किरनदीप कौर का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सका। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने दोनों संस्थाओं और उनके सेवादारों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही ब्रिटिश सरकार से मांग की कि उनकी बेटी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। परिवार ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, गांव के लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और अन्य संबंधित एजेंसीों से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और हरसंभव सहयोग देने की मांग की है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग मृतका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।0
0
Report
भिवंडी की कोहिनूर इमारत: 108 परिवारों को अस्थायी राहत, स्थायी व्यवस्था की मांग
Thane, Maharashtra:भिवंडी कोहिनूर इमारत - 108 कुटुंबीयांचा तोडक कारवाईला विरोध, तात्पुरती स्थगिती... भिवंडीतील कोहिनूर इमारत दुर्घटनेनंतर आता नवं संकट! दुर्घटनाग्रस्त इमारतीसह ए विंगचे तोडक काम सुरू करणार असतानाच 108 कुटुंबीय रस्त्यावर आले आहेत. पर्यायी कायमची व्यवस्था द्या, या मागणीसाठी रहिवाशांनी महापालिकेच्या तोडक कारवाईला तीव्र विरोध केला. अखेर महापालिकेला तात्पुरती स्थगिती द्यावी लागली. भिवंडीतील कोहिनूर दुर्घटनेनंतर महापालिका प्रशासनाने आज दुर्घटाग्रस्त इमारतीसह त्याच इमारतीच्या ए विंगचे तोडक काम हाती घेतले होते. सुरक्षिततेच्या कारणास्तव ए आणि बी विंगमधील 108 कुटुंबांना घराबाहेर काढण्यात आले आहे. मात्र अचानक बेघर झालेल्या या कुटुंबीयांनी महापालिकेच्या या कारवाईला तीव्र विरोध केला. आम्हाला रस्त्यावर आणू नका, आधी पर्यायी कायमची राहण्याची व्यवस्था करा अशी मागणी रहिवाशांनी लावून धरली. तसेच ए विंगमधील 64 कुटुंबांना नोटीस न देताच तोडक कारवाई केली जात असल्याचा आरोपही त्यांनी केला. रहिवाशांचा आक्रमक पवित्रा पाहून महापालिकेने तोडक कारवाईला तात्पुरती स्थगिती दिली आहे. प्रशासनाने पर्यायी व्यवस्थेबाबत मौखिक आश्वासन दिले असले तरी रहिवासी लेखी स्वरूपात हमी मागत आहेत. एकिकडे इमारतीचा धोका, तर दुसरीकडे 108 कुटुंबांचे भविष्य अधांतरी. महापालिका लेखी हमी देणार का आणि रहिवाशांना घर मिळणार का, याकडे आता सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
वरला के कोलकी गाँव में महिला ने नवजात के साथ कुएँ में कूदकर दे दी जान
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिले की वरला तहसील से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है कोलकी गांव के सुलिया फलिया में एक 23 वर्षीय महिला अपने महज 15 दिन के नवजात बेटे को साथ लेकर खेत के कुएं में कूद गई महिला का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि नवजात की तलाश करीब 24 घंटे तक चलती रही और एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मासूम का शव भी कुएं से बाहर निकाल लिया Vo-वरला थाना पुलिस के अनुसार, अंबावतार निवासी 23 वर्षीय रीता डुडवे तीन दिन पहले अपने मायके कोलकी के सुलिया फलिया आई थी शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे वह अपने 15 दिन के बेटे को साथ लेकर घर से निकल गई कुछ देर बाद परिजनों की नींद खुली तो रीता घर में नहीं मिली तलाश के दौरान घर से करीब 100 से 150 फीट दूर खेत के कुएं में उसका शव दिखाई दिया सूचना मिलते ही वरला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला का शव बाहर निकाला गया कुएं में करीब 60 फीट पानी भरा होने के कारण महिला के साथ मौजूद नवजात का पता नहीं चल सका इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और शुक्रवार से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहा करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नवजात का शव भी कुएं से बरामद कर लिया गया महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार अंबावतार में किया गया वहीं नवजात के शव के मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक तौर पर महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैपुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
नशे के कारोबार के आरोप: नकझर गांव में आबकारी विभाग बनाम ग्रामीण
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग: सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के नकझर गांव में नशे के कथित कारोबार को लेकर ग्रामीणों और आबकारी विभाग के बीच तीखी कहासुनी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में शराब, गांजा, कोरेक्स समेत अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। उन्होंने आबकारी विभाग पर शराब माफिया से मिलीभगत का भी आरोप लगाया और अवैध कारोबार पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पतालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं0
0
Report
उज्जैन रेल हादसा टल गया: 25kV तार टूटे, यात्री कूदकर बचे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन महिदपुर रोड उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार गिरते ही इंजन पर आग लग गई और पूरी ट्रेन में करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया। इंजन से उठती आग की लपटें देख यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते समझदारी दिखाते हुए कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। खुशकिस्मती से ट्रेन आगे निकल गई और टूटा हुआ तार पीछे रह गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यात्रियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पिछले दो महीनों में तीन से चार बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रेलवे प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - यात्री0
0
Report
Advertisement
मथुरा के गोवर्धन में ई-रिक्शा दुकान में भीषण आग, कारोबारी की मेहनत राख
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा के गोवर्धन इलाके में देर रात ई-रिक्शा रिपेयरिंग की एक दुकान में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.. लेकिन दुकान में लगी आग ने एक कारोबारी की सालों की मेहनत को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया.0
0
Report
नर्मदा पुल पर 66 वर्षीय महिला ने छलांग दी; रेस्क्यू के बाद मौत की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी के समीप छोटी कसरावद नर्मदा पुल से 66 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग मृत अवस्था में महिला जाल में अटकी मिली एसडीईआरएफ टीम ने मशक्कत कर नर्मदा से किया रेस्क्यू पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया Vo-suside प्वाइंट बने छोटी कसरावद नर्मदा पुल से धार जिले के कुक्षी निवासी 66 वर्षीय सुमनबाई ने नर्मदा पुल से नर्मदा में छलांग लगा दी इंटकवेल कर्मी बबलू डोडवे ने महिला की लाश मछली पकड़ने के जाल में फंसी दिखाई देने पर डायल 112 एवं एसडीईआरएफ को सूचना देने पर महिला का रेस्क्यू किया गया है0
0
Report
भभुआ में केमिकल सुंघाकर लूट: तीन आरोपी गिरफ्तार, गहने-मोबाइल बरामद
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ में केमिकल सुंघाकर लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार पुलिस ने लूट के गहने और मोबाइल बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकठी नहर के पास महिला को केमिकल सुंघाकर आभूषण और नकदी लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि बहेरी गांव (थाना भभुआ) निवासी नीलम देवी (पति सोनू गोंड) ने 20 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, 12 जुलाई को अपने घर से भभुआ आने के दौरान सिकठी नहर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें नशीला/केमिकल पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला, नाक की नथनी, चांदी की पायल और ₹800 नकद छीन लिए थे। प्राप्त आवेदन के आधार पर भभुआ थाना में कांड संख्या 739/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल रामप्रवेश मुसहर, उसकी पत्नी अनिता देवी (दोनों निवासी डुमरी) और चोरी के गहने खरीदने/रखने वाले डब्लू सेठ (निवासी डिडिखीली, दुर्गावती) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, कान का झाला, नथनी और पायल बरामद की गई है। पुलिस आसपास के थानों से गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। तीनों आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
