icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271306
Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow12 Mar 2025, 03:17 pm

BALRAMPUR-प्रवर्तन कार्य में लाए तेजी, यातायात नियमों के उल्लंघन व 03 बार से अधिक चालान पर रद्द करे डीएल- DM

Ujjani Kalan, Uttar Pradesh:

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम द्वारा ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही, साइनेज बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि यातायात नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। बड़े वाहनों ट्रक इत्यादि द्वारा ओवरलोडिंग रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। यातयात नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि यातयात नियमों के 03 बार से अधिक उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने करने की  कार्रवाई  जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में वीर शहादत के याद में हॉल ऑफ फेम, राज्यपाल ने की सराहना

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में देशभक्ति और शहादत का माहौल देखने को मिला। मौका था देश के वीर जवानों की शहादत और उनके बलिदान को याद करने का। इस खास अवसर पर बेगूसराय में जिला प्रशासन की ओर से हॉल ऑफ फेम का निर्माण कराया गया, जहां देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार समेत वीर सपूतों की श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मीडिया और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि देशभक्ति और वीर जवानों के बलिदान की कहानियों को लगातार लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनसे प्रेरणा ले सकें।दरअसल, बेगूसराय में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के माता-पिता ने उनसे मुलाकात कर इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने परिजनों को कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया था और अपना वादा निभाते हुए यहां पहुंचे।राज्यपाल ने जिला प्रशासन की व्यवस्था और हॉल ऑफ फेम के निर्माण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को ऐसे कई वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का वातावरण केवल एक दिन नहीं, बल्कि समय-समय पर समाज के बीच तैयार किया जाना चाहिए। वहीं बिहार के विकास पर अपनी बात रखते हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा कि बिहार देश का सेंटर ऑफ ग्रेविटी है। करीब 13 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरी तरह साकार होगा, जब बिहार भी विकसित होगा।उन्होंने कहा कि बिहार में अच्छी सरकार और बेहतर नेतृत्व मौजूद है। हालांकि, उच्च शिक्षा को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की प्रगति की यात्रा शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।सेना के अनुशासन, समर्पण और बलिदान पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सेना का वातावरण दूसरे क्षेत्रों से बिल्कुल अलग होता है। वह खुद करीब 40 वर्षों तक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके पिता भी सेना में रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना का हर जवान एक लक्ष्य लेकर चलता है और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करता है।उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिकों को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है।बेगूसराय की धरती और यहां की कृषि क्षमता की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह दूसरी बार बेगूसराय आए हैं। रास्ते में चारों तरफ पानी और हरियाली देखकर उन्हें इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपन्नता का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी बेहद उपजाऊ है और यहां उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। जरूरत है इन संभावनाओं को सही तरीके से विकसित करने की।कुल मिलाकर बेगूसराय में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों की शहादत, उनके त्याग और बलिदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बना। राज्यपाल ने जिस तरह वीर जवानों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को समाज में जीवित रखने का संदेश दिया, उससे निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी。
0
0
Report

नवादा के कबल गांव में हिंदू रीति-रिवाज से जात-पांत तोड़ प्रेमी जोड़े की शादी

Nawada, Bihar:नवादा में प्रेम कहानी का अनोखा अंत, हिंदू रीति-रिवाज से पूरे गांव की मौजूदगी में एक-दूसरे के हुए प्रेमी जोड़े बिहार के नवादा जिले के कबल गांव में प्रेम और विवाह की एक अनोखी कहानी सामने आई है। जहां यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने देख लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और चोरी-छिपे मुलाकात कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी जोड़े ने भी अपनी सहमति दे दी। शुरुआत में लड़की के परिवार की ओर से नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन दोनों बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद गांव के लोग ही बाराती बन गए और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह करा दिया। खास बात यह रही कि दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं, लेकिन उन्होंने जात-पात की दीवार तोड़कर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। प्रेमी जोड़ा ने दावा किया कि वह लोग बालिक है। कुईरी बीघा का लड़का है तो कबल की लड़की बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली के नए डीएम शैलेश कुमार ने कार्यभार संभाला, शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने संभाला कार्यभार, मीडिया से रूबरू होकर बताई अपनी प्राथमिकताएं - बोले- आम जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता - गरीब और साधारण व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे - जनसुनवाई, विकास कार्य और विभागों के बीच समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस - जनगणना और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर - 18 से 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता बनाने के लिए स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में चलेगा विशेष अभियान - शादी के बाद दूसरे बूथों पर शिफ्ट हुई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर रहेगा फोकस - काला नमक चावल की ब्रांडिंग और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ODOP के तहत करेंगे प्रयास - फरियादियों की धैर्यपूर्वक सुनवाई और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा। - डीएम बोले- सीधा संवाद और ई-ऑफिस के जरिए कामकाज में तेजी लाई जाएगी, किसी भी स्तर पर पत्रावलियां नहीं रुकनी चाहिए - नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत के दौरान रखीं अपनी प्राथमिकताएं - कलेक्ट्रेट भवन और परिसर का नवागत डीएम ने मातहत अधिकारीयों सँग किया निरीक्षण。
0
0
Report

KGMU में गैर-शैक्षणिक पदों की जॉइनिंग देरी पर अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मुलाकात की

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: KGMU में गैर-शैक्षणिक पदों पर चयनित सैकड़ों अभ्यर्थी जॉइनिंग में देरी के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलने पहुंचे। चयनित अभ्यर्थी कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। विज्ञापन संख्या 230/Recruitment Cell/2024 के तहत विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर हुआ है चयन। PR, OT असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट पदों पर अभ्यर्थियों का चयन। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराया गया। अभ्यर्थियों का आरोप, सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद छह महीने से जॉइनिंग लंबित। जॉइनिंग में देरी के चलते चयनित अभ्यर्थी आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने और कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की। लंबित नियुक्ति प्रक्रिया का शीघ्र निस्तारण कर जॉइनिंग कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई आवाज।
0
0
Report
Advertisement

राणा सांगा की प्रतिमा के भूमि पूजन पर घिरी सपा सांसद, उठने लगे सवाल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में राणा सांगा को गद्दार कहने का मामला क्षत्रिय समाज ने घटना के बाद सपा सांसद के घर से 200 मीटर दूर भव्य राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित करने को किया भूमि पूजन भाजपा विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने संजय प्लेस स्पीड कलर लैब को बाहर भव्य प्रतिमा लगाने का दिया था प्रस्ताव सदन से प्रस्ताव पास होने के बाद 38 लाख रूपये से ज्यादा की कीमत की बन रही 12 फुट से ज्यादा ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा सपा सांसद के बयान पर बोले विधायक धर्मपाल सिंह ऐसे व्यक्ति की कोई औकात नहीं जिस पर बात की जाए क्षत्रिय समाज के महापुरुष राणा सांगा वीर योद्धा थे जिन्होंने कई युद्ध लड़े और जीते शरीर पर 80 घाव होने के बाद भी हार नहीं मानी और युद्ध लड़ते रहे उनकी जब ये प्रतिमा यहां लगेगी तो सर्व समाज को होगा गर्व बाइट डॉ धर्मपाल सिंह/भाजपा विधायक
0
0
Report

सुलताना में दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेता दुकानदारों का सम्मान तीन सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाली दुकानों को मिले प्रशस्ति पत्र जितेंद्र मिष्ठान भंडार, रिद्धि-सिद्धि कैंटीन और श्री बालाजी फल-सब्जी भंडार सम्मानित झुंझुनूं जिले के सुलाना कस्बे में दीपावली पर्व पर आयोजित सजावट प्रतियोगिता के विजेता दुकानदारों को नगर पालिका की ओर से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले तीन दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्र सिंह लांबा और बूटीराम गढ़वाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया जींद ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान कस्बे के बाजारों में आकर्षक सजावट को प्रोत्साहित करने और उत्सवी माहौल बनाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी। इसमें कस्बे के दुकानदारों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। दुकानदारों की ओर से की गई सजावट ने बाजार की सुंदरता बढ़ाने के साथ दीपावली के उत्साह को भी दोगुना किया। प्रतियोगिता में सजावट के आधार पर कमेटी की ओर से तीन सर्वश्रेष्ठ दुकानों का चयन किया गया। इनमें जितेंद्र मिष्ठान भंडार के जोगेंद्र सिंह, रिद्धि-सिद्धि कैंटीन के मुकेश कुमार और श्री बालाजी फल-सब्जी भंडार के चिरंजीलाल सैनी शामिल रहे। नगरपालिका में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया जींद ने कहा कि नगर पालिका की ओर से इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य कस्बे को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों की बेहतर सजावट के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सामूहिक सहभागिता से सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बनता है।
0
0
Report

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा उत्साह से आगे बढ़ी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में मुख्यमंत्री हुए शामिल, उज्जैन भाजपा के देशव्यापी अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत उज्जैन नगर और ग्रामीण इकाई द्वारा पदयात्रा निकाली गई। खास बात यह रही कि इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए । यात्रा मुख्यमन्त्री की विधानसभा के शाहिद पार्क से सांदीपनि चौराहा तक निकाली गई। यात्रा प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पार्क पर आयोजित सभा को संबोधित किया। यात्रा उज्जैन शहर व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए。 कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, तेज बहादुर सिंह, निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए के अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

दमोह: सांसद राहुल सिंह के बाहर प्रदर्शन पर भाजपा ने ज्ञापन देकर मुकदमा की मांग

Damoh, Madhya Pradesh:सांसद बंगले के बाहर कांग्रेसियों के पुतला दहन मामले में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग.. दमोह में रविवार को सांसद राहुल सिंह के बाहर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का मामला अब तूल पकड़ रहा है। सांसद राहुल सिंह ने भले ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई हो लेकिन भाजपा को ये सब रास नहीं आ रहा है और अब भाजपाइयों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन दिया है और प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भाजपा नेताओं के मुताबिक कांग्रेसियों का तरीका ठीक नहीं था और अलोकतांत्रिक था जिस पर कार्यवाही होनी ही चाहिए।
0
0
Report

अखिलेश यादव गोरखपुर से 2027 का शंखनाद, चौरीचौरा में चुनावी मंच सज रहा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। सपा इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बड़े सियासी मंच के रूप में देख रही है। चौरीचौरा की धरती से अखिलेश यादव चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर यानी बुधवार को गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। उनका निजी विमान सुबह करीब 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से वह समाजवादी रथ पर सवार होकर चौरीचौरा के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक करीब 20 किलोमीटर के रास्ते में सदर, ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से होकर उनका काफिला गुजरेगा। करीब दो घंटे की इस यात्रा के दौरान हर 200 मीटर पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जगह-जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। इसके बाद अखिलेश यादव चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया गांव पहुंचेंगे, जहां अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू सिंह हैं। 2027 के चुनाव पर नजर: पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव का कहना है कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती से अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मंगलवार को समाजवादी रथ के गोरखपुर पहुंचने की तैयारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार बैठकें कर रहे हैं। अखिलेश यादव का यह दौरा केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके जरिए पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की रणनीति पर काम कर रही है। करीब साढ़े चार घंटे के गोरखपुर प्रवास के दौरान अखिलेश यादव का यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए कितना सियासी असर छोड़ता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
0
0
Report

किशनगढ़ में देर रात क्रेटा कार में आग, दमकल ने बुझाईं लपटें

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अग्रसेन विहार में घर के बाहर खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और बोनट बुरी तरह जल गया। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घर के बाहर खड़ी कार में आग लगने की घटना को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में पूर्व सरपंच हत्या: पोस्टमॉर्टम के लिए शव खेतड़ी भेजा गया

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना खेतड़ी के विजय नगर में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी हत्याकांड का मामला। नीमकाथाना से शव पोस्टमॉर्टम के लिए खेतड़ी रवाना। नीमकाथाना पुलिस ने झुंझुनूं पुलिस को शव सौंपा। खेतड़ी में पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कर रहे थे मांग। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को डिटेन। देर रात मतगणना में मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू सुमन सैनी ने 158 वोटों से दर्ज की जीत। शव खेतड़ी पहुंचने के बाद अस्पताल में होगा पोस्टमॉर्टम। शव रवाना होने के दौरान पुलिस जाब्ता रहा तैनात। खेतड़ी क्षेत्र की विजय नगर ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान हुए खूनी संघर्ष में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के मामले में शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर घटनाक्रम सामने आया है। नीमकाथाना से मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खेतड़ी रवाना किया गया। नीमकाथाना पुलिस ने शव को झुंझुनूं पुलिस के सुपुर्द किया। अब खेतड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद झगड़ा हो गया था। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मृतक का पोस्टमॉर्टम खेतड़ी में करवाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी लगातार मांग उठा रहे थे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनकी मांग के बाद शव को खेतड़ी ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को डिटेन किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। वहीं, शव को झुंझुनूं पुलिस के सुपुर्द किए जाने के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच देर रात सरपंच चुनाव की मतगणना भी संपन्न हुई। इसमें मृतक पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू एवं सरपंच पद की प्रत्याशी सुमन सैनी ने 158 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम और मतदान के दौरान हुए संघर्ष के बाद पूर्व सरपंच की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी।
0
0
Report

गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब निजी फैसला, बीजेपी लोकतंत्र पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का यह व्यक्तिगत फैसला था। मेरे बारे में लोगों ने कई तरह की बातें की हैं। किताब के माध्यम से उन्होंने अपनी बात लोगों के सामने रखी है। चुनाव में इसका क्या असर पड़ेगा या नहीं पड़ेगा, यह बात हमारे दिमाग में नहीं है। यह सिर्फ बीजेपी सोचती है。 कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह की बातें मैं 3 साल से सुन रहा हूं। मैं अभी न राजस्थान में इन्वॉल्व हूं और न दिल्ली में इन्वॉल्व हूं। इसके बारे में मुझसे किसी ने कोई चर्चा नहीं की है, किसी ने कोई हिंट भी नहीं दिया। मीडिया का मुझ पर प्रेम है। 3 साल से मैं कई चीजें सुन रहा हूं कि मैं क्या-क्या बन रहा हूं। मैं राजस्थान से दूर नहीं हूं। मैं दिल से राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं। किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, राजस्थान के लोगों की सेवा करने की भावना मेरी है और आगे भी यही रहेगी।अगर पार्टी मुझे कोई जिम्मेदारी देगी तो मैं मना नहीं करूंगा。 बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बोले गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी डेमोक्रेसी को पसंद नहीं करती है। डेमोक्रेसी को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना पड़ेगा。 सोनिया गांधी की किताब में अपने जिक्र को लेकर बोले गहलोत गहलोत ने कहा कि उन्होंने मेरे बारे में कोई चैप्टर नहीं लिखा है। केवल उन्होंने अपना अनुभव बताया है कि इन लोगों को मैं पहले से जानती थी, राजीव गांधी के समय से। उन्होंने केवल अपनी भावना रखी है। इसमें मीनिंग निकालने की जरूरत नहीं है。 बजट फाइल्स को लेकर बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत ने कहा कि हमने जो बजट फाइल्स शुरू की हैं, एक एपिसोड में सरकार की धज्जियां उड़ गई हैं। जल जीवन मिशन में जो वादे सरकार ने किए थे, वे पूरे नहीं हो पाए। हमने 1 साल में 14 लाख कनेक्शन दिए, इन्होंने 3 साल में इतने कनेक्शन दिए हैं। सरकार को जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देनी चाहिए थी, लेकिन यह सिर्फ कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाने में उलझे हुए हैं। ED ने महेश जोशी की गिरफ्तारी की, उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। ACB दबाव बनाकर इस केस में फिर से गिरफ्तार किया गया। सरकार सिर्फ एक केस को लेकर पब्लिक में भ्रम पैदा कर रही है。
0
0
Report

आगरा में महाराणा सांगा की प्रतिमा का भूमि पूजन, सियासत गर्म

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सनातन योद्धा राणा सांगा की प्रतिमा को लेकर एक बार फिर सियासत गर्माने के आसार हैं। MG Road स्थित Speed Color Lab तिराहे पर आज राणा सांगा की भव्य अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। खास बात यह है कि प्रतिमा का स्थान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास से बेहद करीब है। राणा सांगा को लेकर दिए गए सुमन के पुराने बयान के बाद अब यह प्रतिमा आगरा की सियासत में एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन सकती है। दरअसल आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहे पर महाराणा राणा सांगा की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। इसी क्रम में आज 17 नवंबर को प्रतिमा के लिए बनाए जाने वाले फाउंडेशन और चबूतरे का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक प्रतिमा का निर्माण लखनऊ में कराया जा रहा है, जो करीब 12 फीट ऊंची और लगभग 18 टन वजनी कांस्य की अश्वारोही प्रतिमा होगी। प्रतिमा के निर्माण पर उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से करीब 29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं आगरा नगर निगम करीब 16 लाख रुपये की लागत से 10 फीट ऊंचा फाउंडेशन, ग्रेनाइट का चबूतरा और स्टील की रेलिंग तैयार कराएगा। लेकिन इस प्रतिमा की स्थापना का राजनीतिक पहलू भी काफी दिलचस्प है। दरअसल स्पीड कलर लैब तिराहे से कुछ ही दूरी पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का आवास है। मार्च 2025 में राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर रामजीलाल सुमन के बयान के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। सुमन के बयान में राणा सांगा को बाबर से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भ में गद्दार कहा गया था, जिसके बाद भाजपा और क्षत्रिय संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अब उसी राणा सांगा की विशाल प्रतिमा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास के पास स्थापित होने जा रही है। यानी आने वाले दिनों में जब भी सांसद रामजीलाल सुमन अपने घर से निकलेंगे या एमजी रोड से गुजरेंगे, तो उनकी नजर महाराणा राणा सांगा की इस प्रतिमा पर भी पड़ सकती है। इस प्रतिमा की स्थापना को भाजपा नेता राणा सांगा के ऐतिहासिक सम्मान और शौर्य से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं इसके स्थान को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रतिमा स्थापित होने के बाद आगरा की सियासत में इस मुद्दे पर क्या नया घटनाक्रम सामने आता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top