icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow10 Jan 2025, 05:36 am

Balrampur: ठाकुर राम जानकी मंदिर में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित

Colonelganj, Uttar Pradesh:

गुरुवार को ठाकुर राम जानकी मंदिर में भाजपा नगर मंडल द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार मौर्य ने की और संचालन कन्हैयालाल वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष आशीष गिरि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व पर चर्चा की गई और कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर में मां देगराय मंदिर के विकास के लिए 11.84 करोड़ रुपये स्वीकृत; पर्यटन व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में मां देगराय मंदिर के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 11.84 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत इस रकम से मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलेगी। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। मंत्री ने मां देगराय को भाटी राजवंश की आराध्या देवी और जैसलमेर की रक्षक देवी के रूप में पूजित बताया। मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी, साथ ही इस ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटकों के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मंदिर का विकास केंद्र सरकार के 'विकास भी, विरासत भी' विजन के तहत किया जाएगा। देगराय मंदिर ओरण सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुमेर सिंह भाटी ने केंद्र सरकार द्वारा मंदिर के विकास के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देगराय मंदिर प्रांगण में पर्यटन और विकास से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। यह कदम ओरण और प्रकृति की धरोहर के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मां आवड़ माता के शक्तिपीठ और आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल के पुनरुद्धार की उम्मीद जताते हुए कहा कि विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बाइट: सुमेर सिंह भाटी, उपाध्यक्ष, देगराय मंदिर ओरण सेवा समिति, रासला, जैसलमेर
0
0
Report

जोधपुर: नागौरी गेट मामले में धरना समाप्त, मुआवजा और नौकरी का आश्वासन

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उदयमंदिर क्षेत्र के नागौरी गेट थाना पुलिस को देखकर तीन मंजिल से छलांग लगाने वाले युवक सद्दाम की इलाज के दौरान मौत के मामले में बुधवार शाम से चल रहा धरना गुरुवार देर रात समाप्त हो गया। परिजनों की ओर से प्रशासन के समक्ष रखी गई मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए। एडीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की प्रमुख मांगों को प्रशासनिक स्तर पर मान लिया गया है। मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर की देखरेख में मृतक के आश्रित को संविदा पर नौकरी देने के साथ आपदा कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मृतक के परिजनों के अनुसार कांग्रेस की ओर से 2 लाख रुपये और आरएलपी की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
0
0
Report
Advertisement

कोचिंग से लौटती छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो युवकों पर FIR

Chhatarpur, Madhya Pradesh:कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से दो युवक कोचिंग से लौटने के दौरान छात्रा का पीछा कर रहे थे। घटना के दिन भी इसी तरह की हरकत करने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब्बास राईन और आमिर सौदागर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पीड़िता, परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में तूफान-बाढ़ के बाद 148 गांवों में बिजली बहाल, कुछ इलाके भी प्रभावित

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब और बाढ़ के चलते जिले के 148 गांवों में विद्युत सेवा प्रभावित हुई थी, अब तक जिले के प्रभावित अधिकतर गांवों में विद्युत सेवा बहाल करने में विभाग कामयाब हुआ है, विद्युत विभाग के कर्मचारी विपरीत हालातों में प्रभावित गांवों में विद्युत बहाली करने में जुटे हुए है, आपदा के एक हफ्ते बाद भी इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में बसे एक दर्जन से अधिक गाँव के कई पारा मोहल्ला में अब भी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है, विभाग के अधिकारियों के अनुसार नदी के तटीय इलाकों में विद्युत खंभे बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुए है जबकि मकानों के ढहने की वजह से भी विद्युत लाइन को पुनः बहाल नहीं किया जा पा रहा, जबकि नदी के तटीय इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है, कीचड़ एवं दलदल की समस्या के चलते नए खंभों को पहुंचाने में दिक्कत हो रही है सबसे ज्यादा लोहंडीगुड़ा, बकावंड और नगरनार क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का असर देखा गया ऐसे में इन इलाकों के एक दर्जन से अधिक गांव के पारा मोहल्ला में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की चुनौती विद्युत विभाग के समक्ष बनी हुई है।
0
0
Report

BSF जवान राजनाथ पासवान के निधन पर घटीकन में शोक

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां शिवसागर के घटीकन के रहने वाले बीएसएफ के जवान राजनाथ पासवान का ड्यूटी के दौरान असम के घोल चेरा सिल्वर में निधन हो गया है। इसके बाद उनका शव उनके पैतृक गांव पहुंचा है। जहां जवान के सम्मान में ग्रामीण सड़क पर उमड़ आए हैं। बता दे की 75 बी बटालियन बीएसएफ में असम में तैनात राजनाथ पासवान का ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। आज जैसे ही उनका शव घटीकन गांव पहुंचा। अपने वीर जवान के सम्मान में लोग सड़क पर आ है। शव को लेकर पहुंचे मृतक जवान के साथियों एवं बीएसएफ के अधिकारियों ने यह देखकर गौरव महसूस किया। इस दौरान कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए। राजनाथ पासवान 75वीं बटालियन बीएसएफ में असम में पदस्थापित थे।
0
0
Report

नहाय खाय के साथ माताओं ने जितिया के लिए ली गंगा में डुबकी, उमड़ी भीड़...

Sujit KumarSujit KumarFollow8m ago
Mainpura, Bihar:सुजीत कुमार की रिपोर्ट।जितिया पर्व का हुआ शुभारंभ, नहाय-खाय के साथ गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।बाढ़ में आज से तीन दिवसीय जितिया पर्व का शुभारंभ हो गया है। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताएं यह कठिन व्रत करती हैं। पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जा रही है। इसी के तहत माताएं गंगा घाटों, तालाबों और नदियों में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करती हैं। स्नान और पूजा के बाद घरों में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पकवान तैयार किए जाते हैं। इनमें पूरी, विभिन्न प्रकार की सब्जियां, मरुआ, सेवई, खीर और दाल-पूरी सहित कई व्यंजन शामिल हैं। इसके अगले दिन व्रती माताएं निर्जला व्रत रखेंगी। तीसरे दिन सुबह स्नान और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद एवं विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाएंगे और विधि-विधान से पूजा संपन्न की जाएगी। इसके बाद परिवार के सदस्य प्रसाद ग्रहण करेंगे। जितिया पर्व को लेकर बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बाढ़ के गंगा घाटों पर स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा नवादा, नालंदा और शेखपुरा सहित कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे। घाटों पर आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कार्यक्रम, शांति और राष्ट्रगान की धूम

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में गांधी और शास्त्री जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, गांधी पार्क में बापू के जयकारे धौलपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर धौलपुर के गांधी पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम' की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा कार्यक्रम स्थल गांधीमय हो गया। जिला कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर देश को नई दिशा दी। उन्होंने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। 1965 के युद्ध में उनके नेतृत्व और हरित क्रांति की नींव रखने के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एडीएम हरिराम मीणा, नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार, तहसीलदार दुष्यंत शर्मा सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे。
0
0
Report

चूरू गांधी पार्क में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने अहिंसा को किया नमन

Churu, Rajasthan:चूरू। गांधी जयंती पर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर ही एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सादगी, त्याग, सत्य और अहिंस का प्रतीक है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता, स्वच्छता और राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि गांधीजी के विचार केवल किसी एक दिन को याद करने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और कार्य व्यवहार में भी अपनाना चाहिए। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा के उनके संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने रघुपति राघव राजाराम एवं श्रीराम धुन की मधुर प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ 64 ठिकानों पर छापेमारी की

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान, 64 ठिकानों पर छापेमारी महराजगंज में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ 64 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 17 कुंतल लहन और 770 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। वहीं अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। वी/ओ- अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिले में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 17 कुंतल लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 770 लीटर अवैध कच्ची शराब भी नष्ट कराई। वहीं अभियान में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वी/ओ-फिलहाल महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

क Kashmir घाटी में बर्फबारी से पहले तैयारी: लोग राशन और ईंधन जमा कर रहे

Gulmarg, एक खास रिपोर्टः कश्मीर घाटी में बर्फबारी से पहले की तयारी कैसे की जाती हैं, सर्दियों की तैयारी पर बर्फबारी से पहले कश्मीर घाटी में रहने वाले लोग कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए तैयारियाँ कर रहे हैं। भारी हिमपात के कारण कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रभावित रहता है, लोगों को कई सप्ताह तक आधारभूत आवश्यकताओं की कमी भी झेलनी पड़ सकती है। इसी वजह से लोग पहले ही राशन, चूल्हा, कोयला और अन्य जरूरी चीजें जमा करने में जुटे हैं, ताकि बर्फबारी के दौरान उन्हें कठिनाई न हो। सर्दी के सबसे कठोर काल, Chilla Kalan, इस दौरान जीवन बहुत कठिन हो जाता है क्योंकि कश्मीर घाटी में तीखी ठंड और हिमपात होता है। मौसम अभी सुखद है, पर पर्वतीय क्षेत्रों के लोग आने वाले मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी जरूरतें जमा कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top