271002
गोंडा में बालाजी मंदिर बना श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्यालय के विकासखंड झंझरी के पूरे ललक गांव में स्थित बालाजी सरकार का मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। दशकों पुराने इस मंदिर ने अब विशाल रूप धारण कर लिया है। पहले यहां केवल यज्ञ कुंड था, लेकिन अब एक भव्य मंदिर के साथ-साथ दो मंजिला यात्री निवास धर्मशाला का भी निर्माण हो चुका है। धर्मशाला में यात्रियों के ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंदिर में जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाजी, दादा-पोता घायल; CCTV फुटेज से बदमाशों का आतंक सामने
Delhi, Delhi:बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाई की घटना का मामला. मामले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है बदमाशों का आतंक. इस घटना में दादा और पोता घायल हुए थे. हालांकि पुलिस ने इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.0
0
Report
जयपुर के राजापार्क में स्कूल वैन की रैश ड्राइविंग वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:Jaipur -जयपुर में एक वैन की रैश ड्राइविंग का वीडियो हुआ वायरल स्कूल वैन का बताया जा रहा वीडियो हालांकि वैन पर लिखा है -राजापार्क टू JECRC यूनिवर्सिटी - RJ14 T66031 नंबर की है वैन जयपुर के राजापार्क का बताया जा रहा है वीडियो बताया जा रहा वैन में बैठे थे स्कूली बच्चे यातायात और जयपुर पुलिस कर रही है जांच0
0
Report
बरमान रेत घाट पर डूबे युवक की मौत, केशव प्रजापति 20 वर्ष
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर नर्मदा नदी के बरमान रेत घाट पर एक युवक की डूबने से हुई मौत, मृतक का नाम केशव प्रजापति उम्र 20 साल ग्राम जमाड़ा तहसील गाडरवारा का रहने वाला बताया जा रहा है, मृतक करेली थाना अंतर्गत नर्मदा नदी की बरमान रेत घाट नहाने आया हुआ था तभी हादसा हुआ। स्थानीय गोताखोरों ने मृतक के शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला, पुलिस जुटी जांच में。0
0
Report
Advertisement
एंबुलेंस ड्राइवर सौरभ भावसार की बाइट वायरल
Khandwa, Madhya Pradesh:एंबुलेंस के ड्राइवर सौरभ भावसार की बाइट0
0
Report
भिवंडी नगरपालिका महासभा: नाले सफाई में देरी पर सवाल उठे
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिका महासभा नाले सफाईवर गाजली... पावसाळा अवघ्या वीस दिवसांवर येऊन ठेपला असताना देखील भिवंडी पालिका प्रशासनाने अद्याप नालेसफाई सुरू केली नाही. प्रत्येक वेळी पालिका प्रशासन नाले सफाई कामाला दिरंगाई करते. हे ठेकेदारांच्या भल्यासाठी केले जात आहे का? असा प्रश्न उपस्थित करीत विलंब का झाला यावर पालिका प्रशासनाने उत्तर द्यावे अशी सूचना भाजपा नगरसेवक सुमित पाटील यांनी काल झालेल्या महासभेत उपस्थित केली. तर यशवंत टावरे यांनी नालेसफाई वर दरवर्षी कोट्यवधी रुपये खर्च केल्यावर सुद्धा परिस्थिती जैसे थे असते. असा सवाल करत कालची महा सभा नाले सफाईचा मुद्द्यावर गाजली. आता किती पालीका प्रशासन दिवसात नाले सफाई पूर्ण करते याचकडे भिवंडी करांचं लक्ष लागले आहे.0
0
Report
इंदौर में निगम का बुलडोजर: दो फैक्ट्रियाँ बंद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंदौर में निगम की बुलडोजर कार्रवाई दो फैक्ट्रियों पर चला निगम का बुलडोजर एम आर 4 पर बनी दो फैक्ट्रियाँ पर कार्रवाई पोलोग्राउंड क्षेत्र में चल रही कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
मुम्ब्रा में निडा होम के मुद्दे पर कपिल राउत का बड़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:Kapil Raut WT Form Nida Home In Mumbra0
0
Report
टोल प्लाजा पर किसानों का फूटा गुस्सा, 10 मई से बड़े आंदोलन की चेतावनी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने टोल प्लाजा पर किसानों के उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली को लेकर प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर आरोप लगाए गए। किसान यूनियन का कहना है कि टोल प्लाजा पर नियमों की अनदेखी करते हुए स्थानीय लोगों और किसानों से जबरन टोल वसूला जा रहा है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों, पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को रोककर परेशान किया जाता है, जबकि प्रभावशाली लोगों के वाहन बिना शुल्क के निकल जाते हैं। ज्ञापन में टोल कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और दबंगई करने के आरोप भी लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि किसानों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन ने मांग की है कि किसानों, पत्रकारों और किसान नेताओं को पहचान पत्र के आधार पर टोल में छूट दी जाए तथा अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। ठाकुर अनुज सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो 10 मई 2026 से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।0
0
Report
तेंदुआ हमले के बाद पीड़ितों और ग्रामीणों से मिले उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह
Ram Nagar, Uttar Pradesh:सोहगी बरवा लक्ष्मीपुर रेंज क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ में तेंदुआ हमले की घटना के बाद से ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में निगरानी शुरू करा दी। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया।घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भी उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने,बच्चों को अकेले जंगल की ओर न भेजने और फिलहाल वन क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की।वन विभाग की टीम गांव और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बढ़ती गर्मी में ज्यादा पानी का करे सेवन,बीमारियों को ना करें नजरअंदाज-डॉ विनय कुमार।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में विशेषज्ञ यूरोलॉजी ओपीडी में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श पानी की कमी से किडनी में पथरी और डिहाईड्रेशन जैसी हो रही परेशानी बुलंदशहर, 6 मई 2026: गर्मी के मौसम में उत्तर भारत तप रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में डिहाईड्रेशन और किडनी स्टोन के मामलों में लगभग 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है पसीने के रूप में हमारे शरीर से निकलने वाले पानी की भरपाई न हो पाना, जो विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों को जन्म देता है। यूरिन से संबंधित ऐसी ही अलग-अलग बीमारियों के बारे में बुधवार को फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा की ओर से नोवा हॉस्पिटल बुलंदशहर में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने आमजन को जागरूक किया।इसके साथ ही बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में डॉ. विनय कुमार राय, कंसल्टेंट, फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा की उपस्थिति में ओपीडी का शुभारंभ किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस निःशुल्क ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और उन्होंने विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि यूटीआई संबंधी परेशानियां महिलाओं, बच्चो और बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है। इसके साथ ही डॉक्टर ने किडनी, प्रोस्टेट और मूत्र संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों पर विस्तार से चर्चा की और समय पर जांच व इलाज पर जोर दिया गया। साथ ही, आधुनिक तकनीकों और रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से इलाज को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. पीयूष वार्ष्णेय ने कहा कि बुलंदशहर क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस पहल से मरीजों को दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें बेहतर इलाज अपने ही शहर में मिल सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते जांच जरूर कराएं।0
0
Report
दूल्हे की लाइव पिटाई,महज 20 सेकेंड में बरसा दी 100 लाठियां, वीडियो वायरल
Odera, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ,जहां कुछ दबंगों ने बारात को रोककर जमकर मारपीट कर दूल्हे को लहूलुहान कर दिया है,और उसकी गाड़ी को भी तोड़ कर डाला है ,इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,इस वीडियो में करीब 20 सेकंड में 9 लोग 100 से ज्यादा लाठियां बरसाते हुए दिखाई पड़ रहे है,फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए घायल दूल्हे को इलाज के लिये भर्ती करवाया,और कई घंटों बाद बारात रवाना हुई ! जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्ना वीरा गांव के रहने वाले मुन्नीलाल की बारात बांदा जिले के इम्लौर गांव जा रही थी। दूल्हा मुन्नीलाल खेती-किसानी करता है। वह सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे। कार में उनके भाई जगदेव राजपूत, मूरत राजपूत, भांजी रूपाली (17) और जगदेव के दो बच्चे गगन (6) व अमृता (4) भी सवार थे,बारात गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर बसेला बस स्टैंड के पास पहुंची थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 15 लोगों ने कार को घेर लिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में दूल्हा मुन्नीलाल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उनके बड़े भाई जगदेव राजपूत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। रूपाली, गगन और अमृता को भी चोट लगी है। दबंगों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।0
0
Report
बाइक से आए दो लोगों ने दुस्साहसिक घटना को दिया अंजाम,दिन दहाड़े घर में घुसकर नकदी जेवर लेकर फरार
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए।विरोध करने पर बदमाशों ने युवती से हाथापाई और मारपीट भी किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दी है।पीड़िता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।ताजा मामला इटियाथोक बाजार स्थित रेलवे स्टेशन रोड का है।चूड़ी दुकानदार राबिया खातून ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने बेटे सलमान को साथ लेकर स्वयं के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी।घर पर सिर्फ बेटी सकीना ही मौजूद थी।दोपहर करीब दो बजे लोग अपने अपने दिनचर्या में व्यस्त थे।तभी अचानक बाइक से आए दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गए। कमरों में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर पचास हजार नकदी सहित सोने और चांदी के जेवरात उठा ले गये। विरोध करने पर बेटी सकीना को मारा पीटा। पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मौका पाकर चोर बाइक से फरार हो गए।इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी का कहना है, कि मामला संदिग्ध है, पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में ‘बल्वा ड्रिल’ का अभ्यास, दंगा नियंत्रण के दिए गए गुर
ACHALPUR, Uttar Pradesh:जनपद प्रतापगढ़ में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में वृहद ‘बल्वा ड्रिल’ अभ्यास कराया गया। आगामी समय में किसी भी आपातकालीन स्थिति, दंगा या उपद्रव जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित सामरिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान रबर बुलेट गन, अश्रु गैस गन, लाठी, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर जैसे दंगा निरोधी उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न फॉर्मेशन, चेतावनी प्रक्रिया, न्यूनतम बल प्रयोग तथा अश्रु गैस के इस्तेमाल का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर प्रशान्त राज समेत कई राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी विषम परिस्थिति में धैर्य, संयम और त्वरित निर्णय क्षमता के साथ कार्य करना पुलिस का प्राथमिक दायित्व है।0
0
Report
लगायतखेड़ा गांव का वीर सपूत अग्निवीर युवराज सिंह शहीद
Noida, Uttar Pradesh:लगैतखेड़ा का वीर सपूत अग्निवीर युवराज सिंह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। युवराज सिंह की शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। युवराज सिंह केवल देश के जांबाज सैनिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी भी थे। जानकारी के अनुसार वे 15 दिन बाद छुट्टी पर अपने घर आने वाले थे। परिवार और गांव के लोग उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इससे पहले ही देश सेवा करते हुए उनके शहीद होने की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि आगामी तीन महीनों बाद उनका सेना में स्थायी चयन होने वाला था। शहादत की सूचना मिलते ही युवराज सिंह के घर के बाहर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर किसी की आंखें नम नजर आईं और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद युवराज सिंह का पार्थिव शरीर पीपलाज टोल प्लाजा से भारी जनसमूह के साथ शहर की ओर लाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरवासी भारत माता की जय और युवराज सिंह अमर रहें के नारों के साथ विशाल श्रद्धांजलि जुलूस निकालेंगे। जुलूस कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा, जहां शहीद युवराज सिंह को पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा कांग्रेस नेता मनोज चौहान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत बाघमार और धार्मिक व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। देश के लिए युवराज सिंह का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी शहादत ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।0
0
Report
बीकानेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, भीड़ के बीच बड़ा हादसा टला
Bikaner, Rajasthan:रोशनी घर चौराहे पर अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी स्कूटी, आग लगते ही मौके पर मचा हड़कंप, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, स्कूटी सवार सुरक्षित, बड़ा हादसा टला, लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं आ रहीं सामने, भीषण गर्मी और बैटरी सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
