271002
कोठारी बंधुओं की स्मृति में बजरंग दल ने किया रक्तदान कार्यक्रम
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में बजरंग दल द्वारा विभाग संयोजक शारदाकांत पांडे के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदान हुए कोठारी बंधु और अन्य कारसेवकों की स्मृति में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त कोष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक महेश तिवारी, जिला मंत्री धनंजय मणि और जिला संयोजक आकाश सागर उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान ढहा, 6 लोग दबे; राहत जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में फिर बड़ा हादसा, शाहदरा के ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे 6 लोग, बच्चे समेत 2 की मौत राजधानी दिल्ली में मकान गिरने का एक और बड़ा हादसा सामने आया है। शाहदरा जिले के ज्वाला नगर इलाके में दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में 6 लोग दब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दिल्ली में लगातार मकान गिरने की घटनाओं ने एक बार फिर जर्जर और असुरक्षित इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
कोतवाली ललितपुर पुलिस के द्वारा 04 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 04 वारण्टियों को गिरफ्तार कर, सम्बंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
चिराग पासवान: यूपी 2027 के लिए संगठन मजबूत, गठबंधन पर समय ही बताएगा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Chirag Paswan (National President, Lok Janshakti Party) on LJP's strategy for the 2027 Uttar Pradesh Assembly elections / Possibility of alliance with other parties / Keshav Prasad Maurya's remarks on Mathura after Ayodhya लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कहा, "सरगर्मी तेज़ करने की ही तैयारियों के लिए हम लोग आए हैं यहां पर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश इकाई ने इस बात को स्पष्ट किया है कि हम लोग विधानसभा का चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे। इसकी क्या रूपरेखा रहेगी, निरंतरता में कार्यक्रमों के माध्यम से उसको तैयार किया जा रहा है। अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतरता में जो हमारा आने का कार्यक्रम है, उसके पीछे की सोच यही है कि संगठन को मजबूत कर हम लोग आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी की एक मजबूत पकड़ उत्तर प्रदेश में बना सकें। आज विधिवत तरीके से पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन हम लोग करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति को तैयार करने के लिए एक व्यवस्थित जगह हमारे संगठन के लोगों को, कार्यकर्ताओं, नेताओं को मिले। आज के आने का उद्देश्य खासतौर पर यही है।" "Possibility of alliance with other parties" उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। फिलहाल गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, नहीं होगा। मुझे लगता है कि अभी चुनाव में समय है। फिलहाल हम लोग party के संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के विचारों को घर-घर लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पूरी ताकत सिर्फ पार्टी के संगठन, पार्टी की सोच को घर-घर लेकर जाने पर है। गठबंधन होगा, नहीं होगा, जब चुनाव समीप आएंगे तब यह फैसला होगा। "Keshav Prasad Maurya's remarks on Mathura after Ayodhya" अच्छी बात है, बिल्कुल बढ़िया।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में सपा नेता अखिलेश यादव की धमकी का वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - सपा नेता ने छठ पूजा के दौरान लोगो को हड़काया - युवकों के आपसी विवाद के दौरान सपा नेता की धमकी का वीडियो वायरल - धमकी देने वाला सपा नेता का नाम अखिलेश यादव - राष्ट्रीय समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पद पर हैं कार्यरत - कुशीनगर सपा अध्यक्ष रामअवध यादव के पुत्र है सपा नेता अखिलेश यादव - रवीन्द्रनगर थाना क्षेत्र सिसवा मठिया गांव का मामला。0
0
Report
अमरौहा: भाजपा विधायक गुर्जर को अदालत नोटिस, 10 दिसंबर को व्यक्तिगत पेशी तय
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर विवादित बयान मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को अमरोहा की सीजेएम कोर्ट का नोटिस, 10 दिसंबर को होना होगा पेश विवादित बयान देने के मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमरोहा निवासी हाजी नासिर फारुख एडवोकेट ने विधायक के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें 10 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब किया है। नोटिस जारी होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। अब सभी की निगाहें 10 दिसंबर को होने वाली अदालती कार्रवाई पर टिकी हैं। हाजी नासिर फारukh एडवोकेट की शिकायत के बाद शुरू हुई इस कानूनी प्रक्रिया को लेकर अमरोहा में भी चर्चा हो रही है।0
0
Report
नालंदा में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी हंगामा
Pariaunna, Bihar:इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से है, जहां इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेखअल्ली गांव में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। तिलक समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए। देखते ही देखते रोड़ेबाजी, लाठीचार्ज और जमकर तोड़फोड़ शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि आखिरकार कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा। दरअसल, शेखअल्ली गांव में चंद्रशेखर कुमार के पुत्र की तिलक समारोह के मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन जैसे-जैसे भोजपुरी गानों का सिलसिला आगे बढ़ा, भीड़ बेकाबू होने लगी। इसी दौरान दर्शकों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। खेसारी लाल यादव खुद मंच से लोगों को समझाते और शांति बनाए रखने की अपील करते नजर आए। उन्होंने लोगों से कहा कि पत्थर नहीं, फूल बरसाइए।हंगामा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों की ओर से लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद गुस्साए दर्शकों ने दर्जनों कुर्सियां तोड़कर आग के हवाले कर दीं। मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रित नहीं होने पर कार्यक्रम बंद करना पड़ा। डीएसपी ऋषिराज ने बताया कि कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। वहीं कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर: सरना गांव के डबरी में अज्ञात शव मिला, सनसनी फैल गई
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर सरना गांव से लगे डबरी में मिली अज्ञात ब्यक्ति की सड़ी गली लाश लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 6 से 7 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रघुनाथ नगर थाना की पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
किराना दुकानदार के घर में मारपीट: चार आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:किराना दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीच-बचाव करने पर दुकानदार और परिवार से भी मारपीट का आरोप, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा मैहर शहर के महाराजा नगर में सोमवार देर रात मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। देवी जी मंदिर के पास रहने वाले किराना दुकानदार महेश प्रजापति के घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले मल्हार परिवार के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे महेश प्रजापति की किराना दुकान पर हसमुख मल्हार कथित तौर पर शिवम साहू के साथ मारपीट कर रहा था। दुकानदार महेश प्रजापति ने बीच-बचाव करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हसमुख मल्हार अपने अन्य साथियों के साथ दुकानदार के घर पहुंच गया। यहां महेश प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान घर में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मामला मां शारदा धाम देवी जी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी विनय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
फिरोजाबाद में मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी देवेंद्र गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार हुआ है, उसके पैर में गोली लगी है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जमीनी रंजिश को लेकर प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे देवेंद्र को पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 15 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे प्रदीप कुमार की जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में देवेंद्र समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि देवेंद्र नहर पटरी से भागने की फिराक में है। पुलिस ने नगला धारू पुल से आगे निनावली के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
करौली: चामुण्डा चिनायटा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मरम्मत की मांग की
Karauli, Rajasthan:ढिंढोरा से चामुण्डा चिनायटा मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रखी मांग, करौली। ढिंढोरा से चामुण्डा चिनायटा तक जाने वाला सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त है। लंबे समय से बदहाल स्थिति में होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से परेशान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट होकर उपखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
करसौली ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच–पार्षदों का ग्रामीण अभिनंदन
Karauli, Rajasthan:बाढ़ करसौली ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच व पार्षदों का किया स्वागत, हिंडौन। बाढ़ करसौली ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बाढ़ करसोली नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि भोदूराम सैनी रामकिशोर सैनी, नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड नंबर 50 मुकेश कुमार सैनी, वार्ड नंबर 51 पार्षद दिनेश चन्द सैनी का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।0
0
Report
भिवाड़ी में शादी के लिए रखे आभूषण बैग से चोरी, लॉकर से गहने गायब
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां भतीजे की शादी के लिए रखे सोने-चांदी के आभूषण बैंक लॉकर में जमा कराने जा रही महिला के बैग से गहने कथित तौर पर चोरी हो गए। मामला यूआईटी थाना क्षेत्र का है। सेक्टर 7 निवासी कमलेश शर्मा पत्नी उमेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को उनके परिवार में भतीजे की शादी है। शादी के दौरान घर खाली रहने की आशंका के चलते वह गहनों को सुरक्षित रखने के लिए केनरा बैंक के लॉकर में जमा कराने जा रही थीं। महिला के अनुसार वो फूलबाग से भिवाड़ी मोड़ तक ऑटो में पहुंचीं। इसके बाद दूसरा ऑटो लेकर सेक्टर के चौराहे तक गईं। घर पहुंचकर जब उन्होंने बैग संभाला तो उसकी चेन खुली मिली। बैग की जांच करने पर सोने के आभूषण गायब थे। महिला को आशंका है कि ऑटो में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग से गहने चोरी कर लिए। पीड़िता ने यूआईटी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी जिला पंजाब बाग मादीपुर चौकी ने ऑटो लिफ्टर रणजीत को गिरफ्तार किया
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग मादीपुर चौकी पुलिस टीम ने स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई अपराधिक मामलों में शामिल एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर ऑटो लिफ्टर की पहचान रणजीत, निवासी मादीपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके पकड़े जाने से पंजाबी बाग और हरीनगर के मामलों का खुलासा भी हुआ है। नांगलोई के रहने वाले रौनक ने पंजाबी बाग थाने में स्कूटी चोरी होने की शिकायत दी थी उसके बाद पंजाबी बाग थाने में U/s 305(b) BNS, के तहत केस रजिस्टर किया गया और जांच शुरू की गई। टीम ने सिस्टमैटिक जांच शुरू की और घटनास्थल और आस-पास के इलाकों से मिले CCTV फुटेज का डिटेल्ड एनालिसिस किया। एनालिसिस के दौरान, पता चला कि स्कूटी चोरी करने में दो लोग शामिल थे। लगातार कोशिशों और CCTV फुटेज की बारीकी से जांच के बाद, पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे आखिरकार एक संदिग्ध, रंजीत की पहचान हो गई। मिली जानकारी के आधार पर, टीम ने 24 साल के आरोपी रंजीत को झील पार्क, कूड़ा खाता, मादीपुर गांव, दिल्ली के पास से पकड़ा। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने मौजूदा गाड़ी चोरी के मामले में अपना हाथ होने का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर, चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली। आगे की पूछताछ के दौरान, आरोपी ने एक और बाईक चोरी के मामले में भी अपना हाथ होने का खुलासा किया। उसके खुलासे के आधार पर, टीम ने एक चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी, बरामद की। पुलिस इसको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।0
0
Report
पुष्कर मेले का रंगारंग उद्घाटन, ब्रह्मा कॉरिडोर से नई पहचान
Begun, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वजारोहण,ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन, मेले के भव्य आगाज का गवाह बना मेला मैदान, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया रहे मौजूद, जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ उद्घाटन समारोह, आज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक खेलकूद और विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का होगा आगाज पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह में विधायक सुरेश रावत का संबोधन, श्रद्धालुओं और पर्यटकों का किया स्वागत। विधायक रावत बोले—प्रदेश की भजनलाल सरकार पुष्कर के विकास में निभा रही अहम भूमिका। ब्रह्मा कॉरिडोर से निखरेगी पुष्कर की छवि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान—रावत। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर सरकार प्रतिबद्ध—सुरेश रावत। विधायक ने कहा—पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार और प्रशासन ने किए बेहतर इंतजाम अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज, राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ मेला मैदान। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर बालिकाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक चरी नृत्य। देशभर से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कराया राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू। राजस्थान पुलिस के शानदार हॉर्स शो ने बांधा समां, घोड़ों के रोमांचक करतब देख दंग रह गए दर्शक। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अश्वों के हैरतअंगेज करतबों ने पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह को बनाया यादगार।0
0
Report
जेवर के बैंकापुर-गढ़ी गांवों के बीच कार दें साइडिंग को लेकर फायरिंग, 5 घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत सामान्य है। जानकारी के मुताबिक, घटना जेवर के बांकापुर गांव की नहर पटरी की है। यहाँ बांकापुर गांव निवासी कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग गढ़ी गांव निवासी हैं और थार में सवार थे। रास्ते में कार को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
