बड़गांव- ओवरब्रिज से नीचे गिरने की पहली घटना नहीं,डीसीएम पूरी तरह से हुईं क्षतिग्रस्त
KUMBH NAGAR, Uttar Pradesh:गुरुवार को देर रात गोंडा बलरामपुर हाईवे पर स्थित गोंडा रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज से एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। जिससे डीसीएम में सवार चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,वहीं डीसीएम पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है,इस स्थल पर पर यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी कई घटनाएं हुई है और बहुत लोगों की मौतें भी हो चुकी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
