271002
ठंडक शुरू होते ही सड़कों के किनारे यह गर्म कपड़े और रजाई गद्दे की दुकान सज जाती है
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा- प्रत्येक वर्ष ठंडक शुरू होते ही शहरों कस्बों मैं सड़क के किनारे रजाई गद्दा स्वेटर कंबल जैकेट जूते की दुकाने सज जाती है.दुकानदारों का दावा भी होता है की बाजार में मिलने वाले सामान से पटरियो पर सस्ते मिलते हैं। यह बात सही है समान भले ही सस्ते मिलते हैं लेकिन टिकाऊ होते या नहीं इस बात की गारंटी नहीं होती है। लेकिन इन पटरिया पर लगने वाली दुकाने ठंडक के बाद रहे या ना रहे इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kharge ने संसद में मोदी के बयान को रखने की जरूरत बताई
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Mallikarjun Kharge (Congress national president) on PM Narendra Modi Video MSG सुझाव है कि अगर किसी के पास कोई ज़रूरी बात है, तो उसे संसद में रखना चाहिए ताकि उसे सही और समझने लायक माना जा सके। वे इस बात पर ज़ोर देते हैं कि संसद के सत्र के दौरान दिए गए बयान, देर रात दिए गए बयानों की तुलना में ज़्यादा भरोसेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें इस बात का भी ज़िक्र है कि कोई चीज़ आमने-सामने के बजाय ऑनलाइन भी मिल सकती है।0
0
Report
नरवर किले से 16वीं सदी की तोप चोरी, चौकीदार की गैरहाजिरी ने उजागर किया असल घटनाक्रम
Shivpuri, Madhya Pradesh:नरवर किले से 16वीं सदी की ऐतिहासिक तोप चोरी हो गई। पहले बताया गया था कि 25 से 30 हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, लेकिन जांच के दौरान मामला बदला। अब सामने आया है कि चौकीदार किले पर मौजूद नहीं था और अज्ञात चोरों ने तोप उठा ली। किले की ओपन कचहरी में सिंधिया राजवंश काल की 14 ऐतिहासिक तोपें रखी थीं, इनमें से एक तोप चोरी हो गई है जबकि 13 सुरक्षित हैं। शुरुआती बयान में सुरक्षा गार्ड बाल किशन ने 30 हथियारबंद बदमाशों के धमकाकर तोप ले जाने की बात कही, पर मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि 5 जुलाई को अज्ञात लोगों ने तोप को नीचे गिरा दिया था, जिसकी सूचना उसने विभाग को दे दी थी। इसके बाद 15 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने घर चला गया था और उसके बाद अज्ञात चोर ने नीचे पड़ी तोप को उठा लिया। पुरातत्व विभाग के उपसंचालक पी.सी. महोबिया ने बताया कि चौकीदार के किले पर मौजूद नहीं रहने के कारण चोरी की वारदात हुई। 5 जुलाई को तोप गिराए जाने की सूचना मिलते ही विभाग कार्रवाई कर रहा था, लेकिन इसी बीच घटना हो गई। शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक Yगाँचेन डोलकर भूटिया घटनास्थल पर पहुंचीं और बताया कि 16 जुलाई को जानकारी मिलने के बाद नरवर थाना पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। टीम ने मौके से रजाई, गद्दा, पाइप और तोप के चोरी के निशान बरामद किए, जिनकी आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश चल रही है। चोरी गई तोप अष्टधातु के मिश्रण से बनी मानी जाती है, जिस पर राजचिह्न और फारसी-देवनागरी लिपि के शिलालेख अंकित थे। पुरातत्व विभाग ने किले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है; राजस्थान के करौली में भी संभावित लिंक की चर्चा है।0
0
Report
गेस्ट 12 बजे: मेनन व उज्ज्वल दीपक व कौशल स्वर्णबेर के साथ चर्चा
Begun, Rajasthan:गेस्ट 12 बजे श्रीकुमार मेनन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कौशल स्वर्णबेर, वरिष्ठ पत्रकार0
0
Report
Advertisement
बihar विधानसभा हंगामे के बीच स्थगन: मुख्यमंत्री चौधरी सदन पहुंचे
Patna, Bihar:बिहार विधान सभा की कार्यवाही- विपक्ष के विधायक सदन में खड़े होकर कर रहे हैं प्रदर्शन छात्रों को मांग को लेकर आलोक मेहता सदन में बोल रहे हैं लोजपा आर विधायक राजू तिवारी ने कहा की निंदा प्रस्ताव सदन में लाया जाए किस तरह विधायकों और पत्रकारों को पीटा गया सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक खड़े हुए और हंगामा हुआ शुरू राजद के विधायक वेल में पहुंचे सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक खड़े हुए और हंगामा हुआ शुरू राजद के विधायक वेल में पहुंचे हाथ में लिखा कट आउट लेकर वेल में कर रहे हैं विपक्ष के विधायक हंगामा विधानसभा अध्यक्ष बार-बार विपक्ष के विधायकों को अपने सीट पर बैठने के लिए कर रहे आग्रह सत्ता पक्ष के विधायक भी अपने जगह पर खड़ा होकर विपक्ष के नारों का दे रहे हैं जवाब और सत्ता पक्ष की तरफ से लगा रहे हैं नारे हंगामा के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे सदन में 12:00 तक बिहार विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित0
0
Report
जबलपुर के मझगवां: सियार के हमले में 8-10 घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर बिग ब्रेकिंग मझगवां के ग्राम कन्हाई देवरी में जंगली सियार ने किया ग्रामीणों पर हमला सियार के हमले में 8 से 10 लोग हुए घायल सियार के हमले में 7 घायलों का सिहोरा के शासकीय अस्पताल में इलाज जारी مौके پر पहुचा वन अमला औऱ पुलिस कर रही जांच ग्राम कन्हाई देवरी का मामला0
0
Report
करौली में अंगदान जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों-शिक्षकों ने संकल्प लिया
Karauli, Rajasthan:करौली में अंगदान जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया अंगदान का संकल्प, करौली। जिले में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गवर्नमेंट एएनएम ट्रेनिंग सेंटर और वीणा मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदेवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों को अंगदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अंगदान करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया。0
0
Report
Advertisement
ई-मित्र व्हाट्सऐप से 21 नई सेवाएँ, बिजली बिल से फायर एनओसी तक
Jaipur, Rajasthan:एंकर- राजस्थान में सरकारी सेवाएं अब और भी आसान हो गई हैं। राज्य सरकार ने ई-Mitra व्हाट्सऐप सेवा का दायरा बढ़ाते हुए बिजली और नगर निकायों से जुड़ी 21 नई सेवाएं इसमें जोड़ दी हैं। अब बिजली बिल डाउनलोड करने, शिकायत दर्ज कराने, फायर NOC, ट्रेड लाइसेंस, म्यूटेशन और यूडी टैक्स जैसी सेवाएं भी सीधे व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री की पहल के तहत शुरू हुई इस सेवा का अब तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग लाभ उठा चुके हैं। देखिए हमारी यह रिपोर्ट। वीओ-1-प्रदेशवासियों को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने ई-मित्र व्हाट्सऐप सेवा का दायरा बढ़ा दिया है। अब इस प्लेटफॉर्म पर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) और स्वायत्त शासन विभाग की 21 नई सेवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे नागरिक बिजली संबंधी कार्यों के साथ-साथ नगर निकायों की कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ सीधे व्हाट्सऐप के जरिए अपने मोबाइल पर ही ले सकेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के विशिष्ट सचिव एवं आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जुलाई को आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस के दौरान ई-मित्र व्हाट्सऐप सेवा का शुभारंभ किया था। शुरुआत के बाद से इस सेवा को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब तक 1.40 लाख से अधिक बार लोग इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं का उपयोग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 51 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। अब नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए 21 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जिससे एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जल्द ही यही सेवाएं ई-मित्र मोबाइल ऐप और ई-मित्र कियोस्क पर भी उपलब्ध होगी ऐसे करें शुरुआत मोबाइल में 9461062705 नंबर सेव करें। WhatsApp पर Hi, Hello, eMitra, Hi eMitra, Hello eMitra या Hi Team लिखकर संदेश भेजें। अपनी पसंद की भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) चुनें। सेवा का चयन कर कुछ ही क्लिक में सुविधा का लाभ लें। क्या-क्या मिलेगा? ई-मित्र WhatsApp पर अब ये सुविधाएं उपलब्ध JVVNL की 4 सेवाएं बिजली शिकायत दर्ज करना शिकायत की स्थिति जानना बिजली बिल डाउनलोड करना के-नंबर (K Number) खोजना स्वायत्त शासन विभाग की प्रमुख सेवाएं फायर NOC आवेदन की स्थिति ट्रेड लाइसेंस की जानकारी सीवर कनेक्शन आवेदन की स्थिति यूडी टैक्स से जुड़ी सेवाएं म्यूटेशन आवेदन की स्थिति साइनेज लाइसेंस की जानकारी वन टाइम लीज डीड संबंधी सेवाएं स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस आवेदन की स्थिति संबंधित प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने की सुविधा बहरहाल,इन सभी सेवाओं को जल्द ही API इंटीग्रेशन के माध्यम से ई-मित्र मोबाइल एप और ई-मित्र कियोस्क पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे नागरिकों को सभी डिजिटल माध्यमों पर एक जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। ई-मित्र व्हाट्सऐप सेवा का उद्देश्य नागरिकों को "वन प्लेटफॉर्म, मल्टीपल गवर्नमेंट सर्विसेज" उपलब्ध कराना है। विभाग चरणबद्ध तरीके से अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि प्रदेश के नागरिकों को सरल, सुरक्षित, पारदर्शी और समयबद्ध डिजिटल सेवाएं घर बैठे मिल सकें। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
बिलासपुर के सरकंडा में दारू भट्ठी के पास युवकों पर बेरहमी, वीडियो वायरल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशोर नगर दारू भट्ठी के पास कुछ युवाओं के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बदमाश 2 से 3 युवकों को केबल तार और लात-घूंसों से पीटते तथा उन पर पत्थर से हमला करने की कोशिश करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस सनसनीखेज घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मت नहीं जुटाई, जिससे आम जनता की सुरक्षा और इलाके की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनदहाड़े सरेआम हुई इस हिंसा का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।0
0
Report
मेड़ता में पोस्टमार्टम रोके जाने के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता थाना क्षेत्र के कलरू गांव में मोकाला सड़क पर गुरुवार सुबह मिले शव का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतक सुनील के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग पर अडे है। परिजनों का कहना है कि 20 जुलाई की सुबह सुनील घर से जोधपुर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क टूट गया। इसके बाद परिवार ने मेड़ता सिटी थाने में अपहरण की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मामला गुमशुदगी के रूप में दर्ज किया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को खुद पकड़कर थाने पहुंचाया और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। परिवार का दावा है कि उस समय सुनील आरोपियों के कब्जे में था। गुरुवार सुबह कलरू-म Mokalpur क्षेत्र में एक सड़ा-गला शव मिला, जिसकी पहचान सुनील ठिंगला के रूप में हुई। शव मिलने के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया。0
0
Report
Advertisement
पूर्व आईएएस नियाज खान ने राजनीति में आने की मंशा जाहिर, कॉकरोच पार्टी से भी जुड़ने की बात
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजनीति से जुड़कर सेवा की मंशा में पूर्व आईएएस नियाज खान पूर्व आईएएस नियाज खान का X पर पोस्ट X पर पोस्ट कर जाहिर की राजनीति में आने की मंशा लिखा - मुझे लगता है कि गिरती राजनीति और भ्रष्टाचार के मुक्ति के लिए राजनीति में आना ज़रूरी कांग्रेस में मैं जाना चाहता हूं पर मेरे हिंदू उदारवादी विचारों से वे मुझे नहीं लेंगे अगर कॉकरोच पार्टी राजनीति में उतरेगी तो मैं उसे ज्वाइन करूंगा पॉलिटिक्स की सेवा सबसे बड़ी सेवा है0
0
Report
12 साल से फरार इनामी बदमाश नवाज शरीफ जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Jaipur, Rajasthan:राजधानी की जयपुर पुलिस ने पिछले 12 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को गिरफ़्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए बदमाश हरियाणा चला गया था। फरारी के दौरान मर्डर में 5 साल तक हरियाणा जेल में भी बंद रहा।लेकिन अब फेसबुक रील बनाने के शौक के चलते जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।वांटेड बदमाश नवाज शरीफ निवासी नूंह हरियाणा को अरेस्ट किया गया है।आरोपी के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानो में करीब दर्जनभर प्रकरण दर्ज है।आदर्श नगर थाने में साल 2015 में डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से रुपए निकालकर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी वांटेड था । जयपुर पुलिस पिछले लम्बे समय से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। बदमाश नवाज शरीफ पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था।फरार बदमाश पिछले काफी समय से फेसबुक आईडी पर रील्स बनाकर डालता था। रील बनाकर फेसबुक पर डालने के शौक के चलते जयपुर पुलिस को उसके हरियाणा में छिपे होने का पता चला。0
0
Report
जयपुर दौलतपुरा में अर्द्धनग्न युवक का शव, हत्या बनाम सड़क हादसा?
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर ताकि दौलरपुरा थाना इलाके में युवक मिला अर्द्धनग्न हालत में शव अप्पू घर के पास शव मिलने से फैली सनसनी दौलतपुरा पुलिस में घटना स्थल का लिया जायजा पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में मृतक की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त शव के पास मोटर साइकिल के पार्ट्स भी मिले हत्या या सड़क हादसा ! गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में शिक्षण भ्रष्टाचार के खिलाफ श्रमजीवी संघटना प्रदर्शन; स्थानीय शिक्षा सुविधाओं की मांग
Thane, Maharashtra:भिवंडीत एल्गार | शिक्षणातील भ्रष्टाचाराविरोधात श्रमजीवी संघटनेचे आंदोलन... नीट आणि टीईटी सारख्या परीक्षांच्या पेपरफुटीने शिक्षण व्यवस्थेतील भ्रष्टाचार चव्हाट्यावर आला आहे. याच विरोधात आज भिवंडीत श्रमजीवी संघटने विद्यार्थ्यांसह तहसीलदार कार्यालयासमोर जोरदार निदर्शने केली. शिक्षणाचा अधिकार हा मूलभूत अधिकार असतानाही आदिवासी, कातकरी, स्थलांतरित शेतमजुरांची मुले अजूनही शिक्षणापासून वंचित असल्याचा आरोप आंदोलकांनी केला. शाळांमधील विद्यार्थ्यांची गळती वाढत असताना स्पर्धा परीक्षांचे पेपर फुटत असल्याने संताप व्यक्त करण्यात आला. यावेळी नीटसह सर्व स्पर्धा परीक्षांमध्ये पूर्ण पारदर्शकता आणि उत्तरदायित्व असावे. परीक्षा गैरव्यवहारमुक्त व्हाव्यात. प्रत्येक विद्यार्थ्याला 12वी पर्यंत स्थानिक पातळीवर शिक्षणाची सुविधा मिळावी. आदिवासी आणि दुर्गम भागात उच्च माध्यमिक शाळांची व्यवस्था करावी अशा मागण्यांचे निवेदन तहसीलदार कार्यालयाला देण्यात आले. देशभरात शिक्षणातील भ्रष्टाचाराविरोधात सुरू असलेल्या आंदोलनाचा भाग म्हणून भिवंडीतूनही आवाज उठवण्यात आला आहे. प्रशासनाने मागण्यांवर लवकरात लवकर निर्णय घ्यावा अशी मागणी यावेळी करण्यात आली0
0
Report
सूरजपुर में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, DSP सहित 15 जवान घायल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, DSP समेत 15 जवान घायल, 5 बसें और वाहन तोड़े0
0
Report
दुमका में करोड़ों रुपये ठगी: असित कुमार को जेल भेजा गया
Dumka, Jharkhand:दुमका में कई लोगो से करोड़ो रुपये की कथित ठगी के आरोपी को नगर थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दी है। आरोपी असित कुमार पर दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने का आरोप है। वही नगर थाना पुलिस ने उसे एक पुराने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पीड़ित लोग नगर थाना पहुँच गए और कार्रवाई की मांग की है। दुमका के बाबूपाड़ा निवासी असित कुमार को नगर थाना पुलिस ने उसके आवास से हिरासत में लेकर थाना पहुँचाई। दुर्गास्थान मोहल्ले के निवासी संजीव कुमार जायसवाल ने वर्ष 2024 को असित कुमार के खिलाफ लाखों रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें असित कुमार आरोपी ने शिकायतकर्ता से 4 लाख 99 हजार रुपया उधार लिया था जिसे आरोपी नहीं लौटाया गया। शिकायतकर्ता कोर्ट के शरण में गया जिससे न्यायालय की प्रक्रिया के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़। जैसे ही शहर में आरोपी असित कुमार की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कई संवेदक, व्यवसायी और अन्य लोग नगर थाना पहुँचे। सभी ने आरोप लगाया कि असित कुमार ने अलग-अलग समय पर कई लोगों से लाखों रुपये उधार लिए और जल्द लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन आज तक पैसे वापस नहीं किए। सभी लोगों द्वारा उधार लिए गए रुपए को जोड़ दें तो लगभग करोड़ रुपए से भी अधिक होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने भी आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई जो इस दुनिया में नहीं हैं उनसे भी लाखों रुपये लिए गए, जो अब तक वापस नहीं किए गए हैं। जिसके पास लिखित और चेक मौजूद हैं। लोग आरोपी को साजिश के तहत मिलने वाले रुपया उधार लेते थे और बदले में बैंक का चेक देते थे, पर तय समय में बैंक से पैसा निकलता नहीं था। पीड़ितों का आरोप है कि आशित कुमार यह कहकर भरोसा दिलाता था कि उसने उनके बैंक खाते में राशि जमा कर दी है; इसके लिए वह बैंक की जमा रसीद की तस्वीर भेजता था, पर बाद में खाते में पैसे नहीं पहुँचते थे। इसी तरह कई लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए। वहीं आशित कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उसने लोगों का पैसा उनके बैंक खातों में जमा कराया है; उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच और न्यायालय में सुनवाई जारी है। नगर थाना पुलिस अदालत के आदेश के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
