271302
फातिमा स्कूल मनकापुर मे धूमधाम मनाया गया वार्षिक उत्सव
Mankapur, Uttar Pradesh:फातिमा इंटर कालेज बरदही मनकापुर में धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गयाl फातिमा स्कूल में प्रोग्राम डायरेक्टर द्वारा बच्चों को इतना अच्छे से तैयार कराया गया था कि वहां पर उपस्थित दर्शक मंत्र मग्ध हो गए l दर्शकों ने तालिया के गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी मदरसा दारुल उलूम पर जाँच के आदेश: फर्जी समिति व नियुक्तियों के आरोप
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में मदरसे पर शिकंजा, फर्जी समिति और नियुक्तियों के आरोप, शासन ने बैठाई जांच -बाराबंकी जिले के राज्यानुदानित मदरसा दारुल उलूम, पीरबटावन में कथित अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। फर्जी प्रबंध समिति के गठन, अवैध नियुक्तियों, वित्तीय गड़बड़ियों और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे आरोपों की जांच अब दो सदस्यीय समिति करेगी। हालांकि मदरसा प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। -बाराबंकी के मदरसा दारुल उलूम, पीरबटावन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मदरसे में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। मामला उस वक्त सामने आया जब थाना सफदरगंज क्षेत्र के कस्बा रसौली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट मोहम्मद तल्हा अंसारी ने 25 मई 2026 को प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग को शिकायत भेजी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मदरसे में फर्जी प्रबंध समिति का गठन, अवैध नियुक्तियां, वित्तीय अनियमितताएं और आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसी कई गंभीर अनियमितताएं हैं। -शिकायत का संज्ञान लेते हुए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय को मामले की जांच कर बिंदुवार रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश के बाद निदेशक शीलधर सिंह यादव ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति को शिकायतकर्ता का पक्ष सुनने, संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच करने तथा साक्ष्यों का परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। -वहीं, जब इस मामले में मदरसा प्रबंधन से जानकारी ली गई तो मदरसा दारुल उलूम पीरबटावन के प्रिंसिपल मोहम्मद इलियास ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि मदरसे की व्यवस्थाएं नियमों के अनुसार संचालित की जा रही हैं। फिलहाल मामले में जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मदरसे की व्यवस्थाओं को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बस्ती में ट्रक से सरिया चोरी: 24 घंटे में चार गिरफ्तार, 14 क्विंटल बरामद
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ट्रक से सरिया चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 क्विंटल चोरी का सरिया भी बरामद किया है। पुरानी बस्ती पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस गैंग का पर्दाफाश हुआ है। बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट के पास खड़े ट्रक से सरिया चोरी की घटना सामने आई थी। मामले में थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बस्ती-गोरखपुर लेन के अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए कुल 28 बंडल सरिया, जिसका वजन करीब 14 क्विंटल बताया जा रहा है, बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद सरिया उसी ट्रक से चोरी किया गया था जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में ट्रक चालक रवि सिंह, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के शुभम चौधरी, गयासुद्दीन और सुरेश शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया。 सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि चार शातिर सरिया चोरों को अरेस्ट किया गया है इनके पास से चोरी की सरिया बरामद की गई है, पकड़े गए अभियुक्तों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। बाइट सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ0
0
Report
बैरवार गांव के जलभराव ने आदिवासी बेटी की विदाई पर दावों की पोल खोल दी
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव में एक आदिवासी बेटी की विदाई समारोह ने विकास कार्यों के दावों की हकीकत की खुली पोल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, यह मामला बैरवार गांव का है, जहां एक आदिवासी बेटी की विदाई के दौरान ग्रामीणों को दिगौड़ा बैरवार मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी से गुजरना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, बार बार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और आमजन को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जंगल में भालुओं के हमले से युवक घायल, कुत्ता- साथी ने बचाई जान
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम कोहदा से वन्यजीव हमले की एक बड़ी खबर सामने आई है। जंगल में भैंस चराने गए युवक दिलीप कुमरे पर अचानक दो भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले में युवक के चेहरे और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में युवक को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमरे सुबह-सुबह भैंस चराने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान अचानक जंगल से निकले दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान युवक के साथ मौजूद साथी और उसके वफादार कुत्ते ने बहादुरी दिखाई। कुत्ते ने भालुओं को रोकने की कोशिश की और साथी ने डंडे से शोर मचाते हुए दोनों भालुओं को वहां से भगाया। कुत्ते और साथी की इस हिम्मत से घायल युवक की जान बच सकी। घटना के बाद ग्रामीण घायल दिलीप कुमरे को तत्काल सुखतवा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए घायल के पिता साहबलाल कुमरे ने बताया कि दिलीप आज सुबह भैंस चराने जंगल गया था। अचानक दो भालू निकल आए और उस पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद कुत्ते और उसके साथी ने डंडे और शोर की मदद से भालुओं को भगाया, जिससे उसकी जान बच गई। बाइट- साहबलाल कुमरे ( घायल का पिता )0
0
Report
बनासकांठा में पहला महा वन कवच प्रोजेक्ट शुरू, 2 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... ગુજરાતના પ્રથમ 'મહા વન કવચ' પ્રોજેક્ટનો ડીસાના ડાવસ ગામેથી મંત્રી પ્રવીણભાઈ માળીએ કરાવ્યો પ્રારંભ પ્રધાનમંત્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના 12 વર્ષના સુશાસનની ઉજવણી તથા મંત્રી પ્રવીણભાઈ માળીના જન્મદિવસને 'ગ્રીન ડે' તરીકે ઉજવી 'મહા વન કવચ'નું કરાયું લોકાર્પણ બનાસ નદીના કિનારે 120 એકરને આકાર લેશે મહા વન કવચ મિયાવાકી પદ્ધતિથી 2 લાખથી વધુ વૃક્ષો ઉછેરાશે મહા વન કવચ પ્રોજેક્ટ ભવિષ્યમાં પર્યાવરણ શિક્ષણ, જૈવવિવિધતા અભ્યાસ, સંશોધન અને ઇકો-ટૂરિઝમનું મહત્વપૂર્ણ કેન્દ્ર બનશે ટ્રી કટિંગ નહીં, ટ્રી પ્લાન્ટેશન’નો અભિગમ આગામી સમયમાં રાજ્યના વિકાસ અને પર્યાવરણ વચ્ચેનું સંતુલન જાળવવામાં મહત્વપૂર્ણ બનશે:- મંત્રી પ્રવીણભાઈ માળી ડાવસ ખાતે વિકસાવવામાં આવી રહેલા 'મહા વન કવચ'ના પ્રથમ તબક્કામાં આજે ઉચ્ચ, મધ્યમ અને નિમ્ન એમ ત્રિ-સ્તરીય આયોજન હેઠળ કુલ 25 જેટલી વિવિધ પ્રજાતિઓના 10 હજાર વૃક્ષો અને છોડનું સફળતાપૂર્વક વાવેતર કરાયું0
0
Report
जगराओं के गांव मानूंके में युवक ने गोली चला दी, तीन गिरफ्तार
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਣੂੰਕੇ ਦੇ ਜਿਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਇਕ ਨੌਜ਼ਵਾਨ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਇਸੇ پਿੰਡ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨਾਮ ਦੇ ਨੌਜ਼ਵਾਨ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਦੋ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਥਾਣਾ ਹਠੂਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਓਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਤੇ ਅੱਠ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਏ ਹਨ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਾਕਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ DSPD ਸਾਗਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ 10 ਜੂਨ ਨੂੰ ਜਿਸ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੁਝ ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਹੁਣ ਉਸੇ ਘਰ ਦੇ ਨੌਜ਼ਵਾਨ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਦੇ ਦੋਸਤ ਗਗਨਦੀਪ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਸਨ ਤੇ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਇਸ ਫਾਇਰਿੰਗ ਵਿਚ ਬਚਾਅ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਓਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਇਨ੍ਹਾਂ ਤਿੰਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈਂ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਜਿਸ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਨੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ,ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਮੇਰੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਸੀ।ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸਨੇ ਇਹ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ।0
0
Report
Advertisement
बस्तर में खेत में करंट से पूर्व सरपंच टीकम सिंह बघेल की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के ग्राम कुम्हली में करेंट लगने से पूर्व सरपंच की हुई मौत, बुधवार दोपहर खेत में सिंचाई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, पंप कनेक्शन जोड़ने के दौरान अचानक करंट के चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची भानपुरी थाने की पुलिस, मृतक की पहचान कुम्हली निवास पूर्व सरपंच टीकम सिंह बघेल (40) के रूप में हुई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल भेजा गया, घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल ।0
0
Report
बृहस्पति कुंड में डूबे छात्र की तलाश, प्रतिबंध के बावजूद सैलानियों की सुरक्षा सवालों में
Panna, Madhya Pradesh:बृहस्पति कुंड में डूबे नर्सिंग कॉलेज के छात्र का आज दूसरे दिन भी कोई अता-पता नहीं बरौंधा थाना पुलिस और एसडीआरएफ पन्ना की टीम का सर्चिंग अभियान जारी बृहस्पति कुंड में कलेक्टर पन्ना के प्रतिबंध आदेश के बावजूद नीचे उतरते हैं सैलानी , पिछले साल भी हुई थी अनेक मौतें , सुरक्षा में पुलिस बल तैनात नहीं हीरा ढूंढने , शराबखोरी करने , अनैतिक कृत्य करने वाले कुंड में रहते है ज्यादातर सक्रिय , तस्वीरों में लापरवाह सैलानियों को देखा जा सकता है। ऐतिहासिक और रमणीय जलप्रपात बृहस्पति कुंड में बारिश के साथ ही सैलानियों का आना-जाना बढ़ गया है। इस कुंड में अफरा तफरी का माहौल तब मच गया जब कुछ छात्र-छात्राओं की पिकनिक मनाने आई टोली में से एक छात्र कुंड में डूब गया । इस बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले बिहार का एक छात्र कुंड में नहाते समय डूब गया और गहराई में चला गया। जिसका 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कुछ अता-पता नहीं चल पाया है । चूंकि कुंड के नीचे का क्षेत्र सतना जिले के बरोधा थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए बरौंधा थाने की पुलिस और एसडीआरएफ पन्ना की टीम लगातार छात्र को ढूंढने का प्रयास दिनभर करती रही लेकिन खाली हाथ रही । इस कुड में बीते साल भी बड़े हादसे हुए हैं । यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र पिछले साल डूब गए थे जिनकी दर्दनाक मृत्यु हुई थी। यहां हजारों सैलानी जलप्रपात का दर्शन करने के लिए आते हैं । स्थानीय रूपेश जैन ने बताया कि इस कुंड में नीचे की ओर जाने पर पन्ना कलेक्टर के आदेश से प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही एक सूचना बोर्ड भी लगाया गया है कि नीचे जाने पर जुर्माना और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पिकनिक और सैर सपाटे के लिए नीचे जाते हैं । यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस कुंड में हीरा खोजने के लिए , शराबखोरी करने के लिए और अनैतिक कृत्य के लिए भी लोग नीचे जाते हैं । यहां यह अराजकता का माहौल इसलिए है क्योंकि यहां सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की पुलिस की तैनाती यहां नहीं की गई है। अगर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते हैं तो आगे आने वाले समय में भी बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि अब यहां ग्लास ब्रिज भी शुरू होने वाला है और जिसके कारण सैलानियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो रही है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने CIMS अस्पताल की सच्ची स्थिति बताने को कहा, AI-शपथ पत्र पर नाराजगी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। CIMS मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर चल रही जनहित याचिका पर स्वास्थ्य-परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश किया, जिसे देखकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा भड़क गए।चीफ जस्टिस ने कहा कि शपथ पत्र के कई हिस्सों में एक जैसी बातें बार-बार लिखी गई हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज देखने में बहुत साफ-सुथरा और व्यवस्थित है, लेकिन इससे जमीनी सच्चाई नहीं बदल जाती।कोर्ट ने कहा कि अगर अस्पताल में सब कुछ ठीक होता, तो मामला हाईकोर्ट तक पहुंचता ही नहीं। सरकार और विभाग को असली स्थिति बतानी चाहिए, न कि कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश करनी चाहिए।कोर्ट ने यह भी कहा कि जरूरतमंद को इलाज मिलेगा, तो उसकी दुआ मिलेगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर ने भी पहले शपथ पत्र AI से तैयार किए जाने की आशंका जताई थी।सुनवाई के दौरान कोर्ट में मार्च और अप्रैल में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया। कोर्ट कमिश्नरों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि CIMS में पानी के रिसाव की गंभीर समस्या है। दो दिन पहले ही अस्पताल के कई हिस्सों में पानी भर गया था।इसके अलावा फायर फाइटिंग सिस्टम भी लंबे समय से बंद पड़ा था। इस पर शासन ने बताया कि 15 जून 2026 को फायर फाइटिंग सिस्टम की मरम्मत के लिए आदेश जारी कर काम शुरू करा दिया गया है।CGMSC ने भी मामले में हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश किया। इसमें चार्ट के जरिए CIMS के लिए खरीदी जा रही जरूरी मशीनों और उपकरणों की स्टेटस रिपोर्ट दी गई। शपथ पत्र के अनुसार, CIMS के लिए कुल 31 एडवांस्ड मशीनों की खरीदी की प्रक्रिया चल रही है।इनमें से 13 मशीनें अस्पताल पहुंच चुकी हैं। दो मशीनों के लिए जून में ही परचेज ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। वहीं, दो मशीनों की कीमत अधिक होने के कारण CIMS से मंजूरी ली गई है। मंजूरी मिलने के बाद एक-दो दिन में इनके लिए भी ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।इसके अलावा दो मशीनें अभी तकनीकी परीक्षण (टेक्निकल डेमो) के दौर में हैं। परीक्षण पूरा होने के बाद उनकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। दो मशीनों का टेंडर जून में खुला था, जिसका मूल्यांकन जारी है। वहीं, छह मशीनों की बिड 9 जुलाई को खोली जाएगी।हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि इस मामले का उद्देश्य किसी केAgainst दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि CIMS की व्यवस्था में सुधार लाना है। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर जब चाहें अस्पताल जाकर सरकारी दावों का सत्यापन कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि केवल कागजों में दावे करने से काम नहीं चलेगा। जब अस्पताल आने वाले जरूरतमंद मरीज को समय पर मशीनों की सुविधा और बेहतर इलाज मिलेगा, तभी वह दिल से दुआ देगा।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में हाई-प्रोफाइल चोरी: भाजपा नेता के भतीजे के घर लाखों का नुकसान
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले का है, जहाँ चोरों ने भाजपा एमएलसी अनिल शर्मा के भतीजे के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिसिया गश्त को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ित गृहस्वामी दीपक कुमार पुणे में रक्षा लेखा विभाग (CDA) के पद पर कार्यरत हैं और भाजपा एमएलसी अनिल शर्मा के सगे भतीजे हैं। वे अपने पैतृक घर में ताला लगाकर सपरिवार पुणे में रहते हैं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने एक नौकर रखा है। बुधवार की शाम जब नौकर सुबोध कुमार घर पर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का नजारा अस्त-व्यस्त था। चोरों ने घर के अंदर लगी 7 सीलिंग फैन, बिजली के कॉपर वायर और दो खिड़कियों के ग्रिल तक उखाड़ लिए हैं। इसके अलावा घर में रखे लाखों रुपये के कीमती पीतल और तांबे के बर्तन भी गायब हैं। पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों और गृहस्वामी को जानकारी दी, जिसके बाद भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने छानबीन के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा कर रही है। यह चोरी शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर देती है और लोगों में पुलिस की तत्परता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है और जहानाबाद के लोगों को इन लगातार हो रही चोरियों से कब निजात मिलती है।0
0
Report
मधेपुरा के मुरलीगंज में बदमाशों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनापट्टी सुखवा पंचायत में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान सखुआ वार्ड संख्या-10 निवासी फूलचंद पासवान के 24 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी लवली देवी ने बताया कि घटना से पहले पांच-छह की संख्या में बदमाश उनके घर पहुंचे और दिलखुश के बारे में पूछताछ की। परिवार वालों ने बताया कि वह नहर की ओर गया है। इसके बाद सभी बदमाश नहर की तरफ चले गए। शंका होने पर परिजन भी उनके पीछे-पीछे पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश दिलखुश के साथ मारपीट शुरू कर चुके थे। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, दिलखुश कुमार को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल व उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
हैदराबाद: सेवानिवृत्त ने यूट्यूब से शराब बनाना सीखा, अवैध घरेलू शराब यूनिट पकड़ी
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Retired Man Learns Wine Making on YouTube, Busted for Running Illegal Homemade Wine Unit Hyderabad: Excise officials have busted an illegal homemade wine manufacturing unit allegedly operated by a retired man in Hyderabad, who is said to have learned wine making through YouTube tutorials. The accused, identified as Antony Peter, was apprehended by the Malkajgiri District Task Force(DTF) after allegedly running the illegal business for nearly a year. During the raid, officials seized 377.7 litres of homemade wine, 502 bottles, and other materials, with the total value of the seized stock estimated at ₹1.5 lakh. According to the Excise Department, Antony Peter allegedly manufactured seven varieties of fruit wine and sold 750 ml bottles for ₹300 in Neredmet, Secunderabad, NHO, and Kapra without obtaining the required licence. The accused was handed over to the Kapra Excise Station for further legal action. Officials reiterated that the manufacture and sale of liquor without a valid licence is a punishable offence and warned the public against engaging in such illegal activities.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में शादी के दौरान गोलीबारी: दूल्हा समेत कई आरोपियों की पहचान जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:हर्ष फायरिंग का शौक कभी जेल की सेर कराता है तो कभी यमलोक की... बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं हैं... इस बार अलीगढ़ में यह काम हुआ... वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते दूल्हे और फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है0
0
Report
देवबंद में मिलावटी सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा का छापा, 550 किलोग्राम सॉस नष्ट
Saharanpur, Uttar Pradesh:दूषित सॉस बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 550 किलो टोमैटो सॉस नष्ट, मशीन सीज शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवबंद रोड स्थित एक सॉस निर्माण इकाई पर छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने देवबंद रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी के निकट संचालित पाल ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान का संचालन आकाश पाल द्वारा किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान लगभग 550 किलोग्राम टोमैटो सॉस नष्ट कराया गया, जबकि फैक्ट्री की उत्पादन मशीन को अगले आदेश तक सीज कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान चार बड़े बर्तनों में करीब 550 किलोग्राम सॉस एवं टोमैटो सॉस पैकिंग के लिए तैयार अवस्था में मिला। टीम ने मौके से टोमैटो सॉस तथा व्हाइट विनेगर के नमूने विधिक प्रक्रिया के तहत संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण प्रक्रिया एवं स्वच्छता मानकों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर मौके पर उपलब्ध साँस का पूरा स्टॉक नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के उत्पादन कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसकी निर्माण मशीन को अगले आदेश तक सीज कर दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, जगदंबा प्रसाद, शिवनाथ एवं महेश कुमार शामिल रहे। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बाराबंकी में बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार हादसा, पति-पत्नी व बेटा घायल
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी - बाराबंकी में बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हुई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति, पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों के नाम शिव कुमार, देवी और शिवांश बताए गए हैं। सभी लोग बाराबंकी से अपने घर चंदनपुर जा रहे थे। दुर्घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। हादसे का कारण बारिश और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
