icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271319
Anand Kumar DubeyAnand Kumar DubeyFollow21 Nov 2024, 08:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोबनेर पहाड़ी में मजदूरों के दबने का मामला, SDRF ने एक शव बाहर निकाला

Dudu, Rajasthan:लोकेशन - जोबनेर जिला - जयपुर जोबनेर(जयपुर)- जयपुर के जोबनेर से बड़ी खबर, महेशवास पहाड़ी में मजदूरों के दबने का मामला, SDRF टीम ने एक और मजदूर के शव को बाहर निकाला, जेसीबी मशीन का ड्राइवर बताया जा रहा मृतक, प्रशासन ने शव को नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, लगभग 13 घंटे चला सिविल डिफेन्स और SDRF का रेस्क्यू, एक मजदूर को कल सुरक्षित निकाल लिया गया था, 16 घंटे तक मजदूर मलबे में दबा रहा जिसने तोड़ा दम, मौके पर SDM, ASP, DYSP कई थाना की पुलिस मौजूद, ग्रामीण ने लगाए अवैध खनन और ब्लास्टिंग के आरोप, वही बड़ा सवाल आखिर का लापरवाहों के खिलाफ कब होगी कार्रवाई?
0
0
Report

नर्मदापुरम की दुर्गा पूजा में कोर्ट थीम: बेटियों की सुरक्षा के लिए संदेश सामने

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दरबार में इस बार आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर सिंधी कॉलोनी के पास मां भवानी का दरबार न्यायालय की अनोखी थीम पर सजाया गया है। यहां भगवान गणेश को न्यायाधीश के रूप में विराजमान दिखाया गया है, तो वहीं कोर्ट रूम, जेल और सजा से जुड़े दृश्यक भी बनाए गए हैं। इस अनोखी झांकी के जरिए बेटियों के खिलाफ होने वाले अत्याचार पर रोक लगाने, महिला सुरक्षा और पीड़िताओं को न्याय दिलाने का संदेश दिया जा रहा है। वीओ01- नर्मदापुरम में मां भवानी का दरबार इस बार अपने अनोखे स्वरूप को लेकर चर्चा में है। रेलवे स्टेशन रोड पर सिंधी कॉलोनी के पास तैयार किए गए दुर्गा पंडाल को न्यायालय की थीम पर सजाया गया है। झांकी में कोर्ट रूम का दृश्य बनाया गया है, जहां भगवान गणेश न्यायाधीश के रूप में विराजमान हैं। वहीं, जेल में बंद कैदियों और सजा से जुड़े दृश्य भी प्रदर्शित किए गए हैं। मां भवानी की प्रतिमा के सामने तैयार की गई यह झांकी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। धार्मिक आस्था के साथ इस आयोजन के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया गया है। इस झांकी का मुख्य संदेश है—बेटियों के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ आवाज उठाना और पीड़िताओं को न्याय दिलाना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा और नारी सम्मान जैसे विषयों के जरिए लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराने की कोशिश की गई है। मां दुर्गा को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनकी आराधना के साथ बेटियों को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर और सम्मान देना भी जरूरी है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकना केवल प्रशासन और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। वीओ02- नवरात्रि के दौरान मां भवानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच यह अनोखी थीम आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कोर्ट रूम से लेकर जेल और सजा के दृश्यों तक, झांकी समाज को यह सोचने का संदेश देती है कि बेटियों के साथ होने वाले अन्याय को रोकने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि देवी की पूजा तभी सार्थक है, जब समाज में महिलाओं का सम्मान हो, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो और अन्याय के खिलाफ पीड़िताओं को कानून के अनुसार न्याय मिले। बाइट(A1)- अविनाश मूलचंदानी ( समिति सदस्य ) बाइट(A2)- काजल राय ( श्रद्धालु ) बाइट(A3)- गोपाल ( समिति सदस्य ) बाइट(A4)- ज्योति ( श्रद्धालु )
0
0
Report
Advertisement

काश्मीर में स्विंग इन ऑटम्न: गोल्फ केडीज को सम्मान, युवाओं के लिए अवसर

Srinagar, Uttarakhand:initiative aimed at recognising the contribution of golf caddies, encouraging youth participation in sports and promoting golf tourism in Kashmir, Akib Chaya organised the Swing in Autumn’ Caddy Golf Tournament at the Kashmir Golf Course (KGC), Srinagar. The tournament brought together golf caddies, senior golfers, prominent personalities from the hospitality and tourism sectors, and distinguished guests to celebrate sportsmanship, opportunity and community participation. MLA Hazratbal Salman Sagar and MLA Lal Chowk Ehsan Pardesi graced the occasion as Guests of Honour, extending their encouragement and support to the participating caddies and the initiative. The event was also attended by several respected senior golfers, including Ashraf Bakshi, Javed Bakshi, Sohail Kirmani, Ghulam Rasool Guroo, Usman Fazil, Manzoor Abbas and Sameer Bhat. Their presence added significance to the tournament and highlighted the strong golfing culture in Kashmir. Prominent dignitaries from various organisations also attended the event, including Mushtaq Chaya, President of the Hoteliers Club, along with other members of the golfing, hospitality and tourism communities. Speaking on the occasion, Akib Chaya emphasised that the tournament was not merely about competitive golf but also about recognising the invaluable role caddies play in sustaining and developing the sport. “Golf has given me tremendous joy, and having learnt the game at Kashmir Golf Course myself, I feel a personal connection with this place and the people associated with it. Our caddies are an integral part of the golfing community, and they deserve recognition, encouragement and opportunities to grow,” Chaya said. He further highlighted the potential of golf as a meaningful avenue for employment, skill development and career progression for the youth of Kashmir. “At a time when we must work collectively to steer our younger generation away from the menace of drug abuse and unemployment, golf offers an opportunity to learn a skill, earn an honest and dignified livelihood, and build a long-term career. A young person starting out as a caddy today can aspire to become a professional golfer, a certified instructor, a course professional or even pursue opportunities in the international golfing industry,” he added. Chaya stressed that initiatives such as the ‘Swing in Autumn’ Caddy Golf Tournament could help create a more inclusive sporting environment by giving caddies greater visibility, encouraging their participation and recognising their contribution to the golfing ecosystem. The tournament also highlighted Kashmir’s potential as a destination for golf tourism, with its scenic landscapes, pleasant autumn weather and established golfing facilities offering opportunities to attract visitors, sporting enthusiasts and golf professionals. The initiative reflects the importance of collaboration between the sporting community, hospitality industry and other stakeholders in creating new opportunities for young people while strengthening Kashmir’s tourism potential. Through the tournament, Akib Chaya reiterated the need to encourage grassroots participation in golf, empower caddies and promote sports as a positive avenue for youth engagement, employment and community development. The ‘Swing in Autumn’ Caddy Golf Tournament concluded as a celebration of sporting spirit, inclusion and the growing potential of golf to contribute to Kashmir’s social and economic development.
0
0
Report

योगी ने वाराणसी में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव अभियान संभाला, विपक्ष पर दबाव बढ़ा

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनावों की कमान अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाल ली है。 वाराणसी के ऐतिहासिक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में विशाल शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है。 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महासम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के साथ संवाद कर विधिवत चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे。 इस महासम्मेलन में वाराणसी के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या में शिक्षक, स्नातक और प्रबुद्ध मतदाता शामिल हो रहे हैं。 कार्यक्रम में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की भी प्रमुख रूप से मौजूदगी है。 वर्तमान में वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक दोनों ही एमएलसी सीटें समाजवादी पार्टी के कब्जे में हैं, जिसे भेदना भाजपा का मुख्य लक्ष्य है。 इस चुनाव को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्वांचल के राजनीतिक समीकरणों और सियासी ताकत का बड़ा लिटमस टेस्ट माना जा रहा है。 सम्मेलन के जरिए सीएम योगी कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का मंत्र देने के साथ-साथ मतदाताओं से घर-घर संपर्क साधने की रणनीति पर जोर दे रहे हैं。 विधान परिषद की इन प्रतिष्ठित सीटों पर लंबे समय से समाजवादी पार्टी का प्रभाव रहा है, जिसे इस बार भेदने के लिए सत्ताधारी दल ने पूरी ताकत झोंक दी है。 मुख्यमंत्री के इस दौरे और महासम्मेलन के बाद से पूर्वांचल के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement

बागपत के सूप गांव में कुत्ते की हत्या, जांच तेज करने की मांग

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के गांव सूप में एक बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोहे की रॉड से हमला कर एक कुत्ते की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, कुत्ते के पैर में रस्सी बांधकर उसे घसीटने का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद पशु प्रेमियों में रोष है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। मामले में प्रदीप पुत्र चांदवीर पर आरोप लगाए गए हैं। पशु प्रेमियों ने एसपी बागपत से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
0
0
Report

नैनादेवी मंदिर में नवरात्र में एक लाख भक्त पहुंचे, कूष्मांडा स्वरूप की पूजा शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:स्थापना- बिलासपुर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान now तक एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां नैनादेवी के दर्शन किए। आज चौथे नवरात्र के दिन माता रानी के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है. नवरात्रों के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के साथ-साथ हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं भक्तों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रों के दौरान रात के समय मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। गत रात आयोजित भजन संध्या में मशहूर पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके भजनों और प्रस्तुति से पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया तथा श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इस अवसर पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल, अकाउंट ऑफिसर मनीष और मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या से शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग पर किसान आंदोलन तेज, चक्काजाम जारी

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहा किसान आंदोलन बुधवार को और तेज हो गया। घड़साना क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया, किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर यातायात रोक दिया। मार्गों पर बड़ी संख्या में किसान तैनात हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। चक्काजाम के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब किसानों ने पुलिस की गाड़ी को भी आगे नहीं जाने दिया। विभिन्न नाकों पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। किसानों का कहना है कि सिंचाई पानी की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

राजसमंद जिला परिषद चुनाव में सियासी विरासत और निर्दलीयों की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबला

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिला परिषद चुनाव में सियासी विरासत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और निर्दलियों की एंट्री से मुकाबला बेहद दिलचस्प राजसमंद राजसमंद जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 ने राजनीतिक सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है। जिला परिषद की 29 सीटों के लिए हो रहा इस बार का चुनावी रण पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर बेहद दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल हो गया है, जहाँ सियासी घरानों की विरासत के साथ-साथ सोशल मीडिया के चमकते सितारे और निर्दलीयों की मजबूत एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है。 वीयो 01- दिग्गजों के वारिस और सोशल मीडिया का तड़का- इस चुनाव में मुख्य दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने तरकश के सभी तीर छोड़ दिए हैं: जिला परिषद के वार्ड 17 से पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के पुत्र कर्णवीर सिंह ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश की है। तो वहीं कांग्रेस ने वार्ड 10 से लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निहारिका राव को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। निहारिका की सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ है, जहाँ उनके फेसबुक पर क़रीब 4 लाख और इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी और भाजपा प्रत्याशी मोनिका देवल वार्ड नंबर 23 से अपना नामांकन भरने के दौरान अपने 8 महीने के बेटे द्वियोध सिंह को गोद में लिए नजर आईं, जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीयो 02- निर्दलियों की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय- राजसमंद में इस बार का मुकाबला केवल दो प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) तक ही सीमित नहीं है। जिला परिषद के 29 वार्डों में से अकेले कुमावत समाज के 8 प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, जिससे समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। एक तरफ जहां सियासी घरानों का रसूख है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया की ताकत और निर्दलीयों की सेंधमारी। बहरहाल, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऊँट किस करवट बैठता है।
0
0
Report

चाकसू में डांडिया नाइट 2.1 ने मचाई धूम: 151 दीपकों के साथ महाआरती

Dudu, Rajasthan:जिला:जयपुर विधानसभा:चाकसू चाकसू जयपुर चाकसू में डांडिया नाइट 2.1 की धूम चाकसू में 151 दीपकों की महाआरती के साथ डांडिया नाइट 2.1 का आगाज पार्श्वनाथ पार्क में सजा डांडिया नाइट 2.1 का रंगारंग आयोजन 151 दीपकों की भव्य महाआरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामावतार बैरवा की मौजूदगी में गरबा-डांडिया की धूम अभिनेता श्रवण सागर और राजवीर गुर्जर सहित फिल्मी सितारों ने बढ़ाई रौनक रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत की धुनों पर जमकर थिरके युवा, कपल्स और बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक छाया उत्साह और उमंग का माहौल बाइट: रामावतार बैरवा, विधायक चाकसू
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के मंदिरों में दुर्गा मां के चौथे रूप कुष्मांडा की पूजा से भक्त उत्साहित

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - माँ कुष्मांडा की पूजा करने लोगों की मंदिरों में भीड़। एंकर - खूँटी जिले के विभिन्न मंदिरों में आज दुर्गा माँ के चौथे रुप माँ कुष्मांडा की पूजा आराधना की जा रही है। जिलेभर में भक्तिमय वातावरण बन गया है। जगह जगह पूजा आराधना संकीर्तन हवन आदि किया जा रहा है। खूँटी के मिश्रा टोली स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए महिला पुरूष फल-फूल चुनरी दीप आदि लेकर पहुंचे और पूजा की। वहीं, पण्डितों के द्वारा माँ कुष्मांडा रुप का मंत्रोचारण करके पूजा आराधना करना रहे हैं। वहीं जरिया गढ़ में हवन संकीर्तन किया गया। जो कि आत्म साक्षात्कार अनुष्ठान में जहाँ हजारों लोग भाग लिये।
0
0
Report

रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाए जाने पर दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर?

New Delhi, Delhi:धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाय रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी मैदान को चिन्हित करने के प्रस्ताव पर भी नागरिकों और व्यापारियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। उनका कहना है कि प्रदर्शन स्थलों का चयन ऐसी जगह किया जाना चाहिए, जहां रिहायशी आबादी, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए कम आबाजाही वाले स्थानों को प्राथमिकता देने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर आज दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि धरने प्रदर्शन वाली सूची से रामलीला मैदान का नाम हटाया जाए नहीं तो दिवाली के सीजन में दिल्ली 6 के होलसेल बाजारों का व्यापार प्रभावित होगा । CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने कहा कि रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने पर आसपास के कारोबार पर असर पड़ना निश्चित है । यहां पास में कमला मार्केट समेत कई प्रमुख बाजार हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान जाम लगने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। रामलीला मैदान में बार-बार प्रदर्शन होने से पूरे इलाके पर असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि मैदान में ट्रकों और बसों की पार्किंग होती है। ऐसे में प्रदर्शन के दौरान वाहनों की पार्किंग और सामान की आवाजाही कैसे होगी? - व्यापारियों को जाम, बैरिकेडिंग और बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की आशंका बृजेश गोयल ने कहा कि रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने का दिल्ली के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में दिल्ली-6 का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। इसमें कमला मार्केट, चावड़ी बाजार, नया बाजार, सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली, लाजपत राय मार्केट, भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, पहाड़गंज, अजमेरी गेट और दरियागंज जैसे बाजार शामिल हैं। इन बाजारों से देश-विदेश में बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। प्रदर्शन में बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशन बंद होने जैसी स्थितियां पैदा हुईं तो व्यापार प्रभावित हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top