बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारी के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप, प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग
Colonelganj, Uttar Pradesh:बिजली के बकाया बिल की वसूली करने के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज अभद्रता व मारपीट करने के मामले को लेकर आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जेई के नेतृत्व में कोतवाली करनैलगंज जाकर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बिजली विभाग के लाइनमैन बाबादीन ने बताया कि सोनादासी पुरवा के निवासी मोहम्मद रफीक के द्वारा बगैर बिल मांगने के दौरान उनके द्वारा कर्मचारियों से अभद्रता व गाली गलौज की गई, जिसको लेकर कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।